Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sambhal244412

संभल । संभल जिला न्यायालय बना सूबे का पहला AI कोर्ट ..

Feb 08, 2026 03:24:15
Chandausi, Uttar Pradesh
संभल का जिला न्यायालय मुकदमों की सुनवाई के लिए AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ) तकनीक के इस्तेमाल की शुरुआत करने वाला उत्तर प्रदेश का पहला जिला बन गया है .. संभल जिला न्यायालय में AI तकनीक की शुरुआत के पहले दिन संभल हिंसा के आरोपी मुल्ला अफरोज के मामले में गवाहों के बयान दर्ज किए गए . प्रशासनिक न्यायमूर्ति अरुणसिंह देशवाल की मौजूदगी में संभल हिंसा के दौरान दंगाइयों के हमले में घायल हुए दारोगा ने AI टूल्स के जरिए अपने बयान दर्ज कराए ..बताया जा रहा है मुकदमों की सुनवाई के दौरान AI तकनीक के इस्तेमाल से मुकदमों की सुनवाई में पारदर्शिता आएगी ,समय की बचत भी होगी । जिला न्यायालय के शासकीय अधिवक्ता राहुल दीक्षित ने बताया कि जिला न्यायालय में चल रहे संभल हिंसा के मामले की सुनवाई में अब AI तकनीक की मदद ली जाएगी ..
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VAVINEET AGARWAL
Feb 08, 2026 05:19:03
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Feb 08, 2026 05:18:46
Pratapgarh, Rajasthan:पीपलखूंट नेशनल हाईवे-56 पर पीपलखूंट थाना क्षेत्र के लांबाडाबरा गांव के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक मंदसौर से मूंग दाल भरकर बांसवाड़ा जा रहा था। आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रतापगढ़ से अग्निशामक वाहन मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना पर पीपलखूंट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि ट्रक को आंशिक नुकसान हुआ है। पुलिस द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
Feb 08, 2026 05:18:28
Raj Nandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव जिले में शनिवार देर शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। मेले मड़ई घूमने के बाद जस गीत सुनने जा रहे बाइक सवारों की तेज रफ्तार माजा/माज़दा ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम थनोद निवासी सूरज यादव मेला मड़ई घूमने के बाद गांव के चार बच्चों को एक ही बाइक पर बैठाकर ग्राम जराही की ओर जा रहा था। जैसे ही बाइक हाईवे पर पहुंची, वह आगे चल रही माज़दा ट्रक से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीन बच्चों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में घायल दो लोगों को तत्काल इलाज के लिए दुर्ग के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Feb 08, 2026 05:18:15
Chandigarh, Chandigarh:- इंस्पेक्टर जगदीश के परिजनों को पॉलिसी के तहत 1 करोड़ रूपए की राशि तथा विभाग द्वारा दिए जाएंगे अन्य लाभ- डीजीपी *चंडीगढ़, 7 फरवरी*। फरीदाबाद में आयोजित किए जा रहे सूरजकुंड मेला में शनिवार सायं लगभग 6:00 बजे एक झूला अचानक तकनीकी खराबी के कारण टूटकर गिर गया, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना के समय ड्यूटी पर तैनात निरीक्षक जगदीश ने तत्परता और साहस का परिचय देते हुए तत्काल बचाव कार्य प्रारम्भ किया। लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास के दौरान वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। डीजीपी अजय सिंघल ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और दिवंगत इंस्पेक्टर जगदीश की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है| श्री सिंघल ने कहा कि इंस्पेक्टर जगदीश के परिजनों को पॉलिसी के तहत 1 करोड़ रूपए की राशि तथा विभाग द्वारा दिए जाने वाले अन्य लाभ प्रदान किए जाएंगे और कहा कि हरियाणा पुलिस की तरफ से परिजनों की हर संभव मदद की जाएगी| *कर्तव्यनिष्ठा और साहस का प्रतीक बने निरीक्षक जगदीश को डीजीपी की भावपूर्ण श्रद्धांजलि* हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सूरजकुंड मेले में ड्यूटी के दौरान निरीक्षक जगदीश ने असाधारण साहस, कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि अत्यंत चुनौतीपूर्ण और जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में भी उन्होंने अपने कर्तव्यों से पीछे हटने के बजाय लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनकी तत्परता और बहादुरी के कारण कई लोगों की जान बचाई जा सकी, जो पुलिस सेवा की सर्वोच्च परंपराओं का जीवंत उदाहरण है। डीजीपी ने कहा कि निरीक्षक जगदीश का योगदान और समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा तथा उनका निधन पुलिस विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि विभाग परिवार के साथ इस कठिन समय में पूरी मजबूती से खड़ा है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही, उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके उपचार में किसी प्रकार की कमी न रहने दी जाए। *मथुरा के रहने वाले थे स्वर्गीय जगदीश* दिवंगत निरीक्षक जगदीश जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले थे। उनका जन्म 05 मार्च 1968 को हुआ था। वे 31 जनवरी 2026 को पुलिस लाइन पलवल से सूरजकुंड मेला ड्यूटी हेतु नियुक्त किए गए थे। अपने कर्तव्यों के प्रति उनकी निष्ठा, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता के लिए वे विभाग में जाने जाते थे। *ये हुए दुर्घटनाग्रस्त, सभी उपचाराधीन* दुर्घटना में नीलय (सहायक उपनिरीक्षक), पत्नी विजयपाल निवासी बादशाहपुर; सुनील पुत्र रविन्द्र निवासी आरोहा, जिला महेंद्रगढ़; हर्ष प्रकाश पुत्र रामप्रकाश निवासी एफ-176, पॉकेट-1, ग्रेटर नोएडा; प्रशांत पुत्र शंकर लाल निवासी दूबेपुर, जिला धौलपुर (राजस्थान); अनिशा पुत्री जितेन्द्र निवासी मकान नं. 20, पार्ट-2, फरीदाबाद; शिवानी पुत्री रमेश निवासी विरोना टावर, सेक्टर-78 नोएडा; तथा परविंदर (अन्य विवरण प्रतीक्षित) घायल हुए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनका उपचार जारी है。
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Feb 08, 2026 05:17:48
Morena, Madhya Pradesh:आज के दौर में कुछ बीएड कॉलेज शिक्षा के नाम पर व्यावसायिक दुकान खोलकर बैठ गए हैं,यह टिप्पणी करते हुए ग्वालियर हाईकोर्ट ने B.Ed कॉलेजो के द्वारा जीवाजी विश्वविद्यालय से सम्बद्धता की मांग को लेकर दायर की गई याचिका को खारिज कर दिया। साथ ही इन कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को स्वतंत्रता दी है कि वह ऐसे कॉलेजों के खिलाफ आपराधिक और सिविल कार्रवाई कर सकते है। ग्वालियर हाई कोर्ट ने जीवाजी विश्वविद्यालय से संबद्धता की मांग को लेकर दायर B.Ed कॉलेज की सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है,हाईकोर्ट ने कॉलेजो में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने,आधारभूत सुविधाओं के अभाव और नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन के फर्जी पत्र के संदेह के चलते विश्वविद्यालय के फैसले को सही ठहराया है इसके साथ ही तीन कॉलेजों पर 25-25 हजार रुपए का जुर्माना लगाते हुए उन्हें 30 दिनों के भीतर यह राशि जुवेनाइल जस्टिस फंड में जमा करने का निर्देश दिया है। हाईकोर्ट ने इस दौरान यह भी कहा कि सम्बद्धता तभी दी जा सकती है जब संस्थान नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन की मान्यता शर्तों और विश्वविद्यालय के मानकों को पूरा करें,जिन कॉलेजों में आवश्यक इंफ्रास्ट्रचर और योग्य शिक्षक नहीं है,वे शिक्षा के नाम पर व्यावसायिक दुकान खोले हुए हैं। आपको बता दें कि पांच बीएड कॉलेज का भौतिक निरीक्षण जीवाजी विश्वविद्यालय द्वारा किया गया था,इस दौरान बुनियादी ढांचे और आवश्यक शैक्षणिक सुविधाओं की कमी मिली थी,जिसे देखते हुए जीवाजी विश्वविद्यालय ने B.ed कॉलेजों को संबद्धता देने से इनकार कर दिया था,बीएड कॉलेजों ने विश्विद्यालय के इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी। इन कॉलेज के खिलाफ एसटीएफ ग्वालियर में धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में केस भी दर्ज है।
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Feb 08, 2026 05:17:22
Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल संभल । संभल दंगों पर बन रही "कल्कि फिल्म "का विरोध नहीं थम रहा . सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के पिता मौलाना ममलुकुर्र रहमान वर्क "बड़े वर्क " के विरोध के बाद अब मुस्लिम मौलाना वसी अशरफ "कल्कि संभल " फिल्म के विरोध में उतरे .. संभल दंगों पर कल्कि संभल फिल्म बनाए जाने पर भड़कते हुए बयान देकर कहा .. कल्कि संभल फिल्म बहुत बुरी साबित होगी .. इस फिल्म से आपस में नफरत पैदा होगी ..नफरत के नतीजों में जगह जगह दंगे हो सकते है. "कल्कि संभल"फिल्म को फिल्म बोर्ड इसे पास न करे ..इस फिल्म को सख्ती से बैन किया जाए । बता दे , मौलाना वसी अशरफ से पूर्व सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के पिता भी फिल्म निर्माताक अमित जानी को फिल्म को लेकर धमकी दे चुके है । मौलाना वसी अशरफ ने गोदान फिल्म को लेकर भी प्रतिक्रिया दी .. प्रतिक्रिया देते हुए कहा ..मुस्लिमों पर बीफ खाने के आरोप सही नहीं है ...इस्लाम में भी गाय के मांस को मुसलमानों के लिए वर्जित किया गया है ... मौलाना वसी अशरफ ने गाय के सरंक्षण के लिए गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग की है । बाइट मौलाना वसी असरफ ,मुस्लिम धर्म गुरु
0
comment0
Report
Feb 08, 2026 05:17:20
1
comment0
Report
DBDevender Bhardwaj
Feb 08, 2026 05:17:06
Gurugram, Haryana:गुरूग्राम विधायक मुकेश शर्मा की 31वी पैदल महायात्रा गुरूग्राम से खाटू श्याम तक जाएगी पैदल यात्रा गुरूग्राम के विधायक मुकेश शर्मा निकलेंगे खाटू श्याम के लिए पैदल यात्रा पर सेक्टर -21 के राधा कृष्ण मंदिर से सुबह 11 बजे होगी महा पैदल यात्रा की शुरूवात इस पैदल महायात्रा में होंगे हजारों लोग शामिल फागुन मेला की शुरूवात के दौरान विधायक मुकेश शर्मा निकलेंगे पैदल यात्रा पर विधायक बनने से पहले मुकेश शर्मा खाटू श्याम के लिए इस यात्रा पर हर साल जाते रहे है फागुन मेले में पूरे मेले के दौरान चलेगा खाटू श्याम मंदिर परिसर में देशी घी का 56 भोग का भंडारा हेलीकап्टर से की जाएगी यात्रा पर पुष्प वर्षा
0
comment0
Report
ANAnil Nagar1
Feb 08, 2026 05:16:56
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल काम वाली बाई के बेटे ने मालिक के घर दिनदहाड़े लूट की वारदात को दिया अंजाम जिस घर में बर्तन, झाडू पोंछा का काम करने जाती थी मां, वहीं बेटे ने की लूट पॉश कॉलोनी 98 क्वार्टर में दिनदहाडे चाकू की नोंक पर लूट दोपहर तीन बजे के करीब पीड़िता के घर पहुंचा काम वाली बाई का बेटा गोलू रैकवार दरवाजा खोलते ही पीडिता को धक्का देकर घर के अंदर घुसा साथ में गोलू का 1 दोस्त भी मौजूद था घर में घुसते ही महिला के हाथपैर बांधकर चाकू लगाया,अलमारी की चाबी मांगने लगा घर में काम करने वाली बाई का नाम कमला रैकवार चाबी देने से इंकार करने पर रॉड की मदद से अलमारी तोड़ी आरोपी घर से डेढ़ लाख कैश, एप्पल का मोबाइल लैपटॉप लेकर भागा पीड़िता बीमार थी और कुछ दिनों की छुट्टी पर घर में थी, म mineing विभाग में करती है काम टीटी नगर थाना پولیس ने कुछ ही घंटे में आरोपी को पकड़ा पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले ही 307 के केस में बेल पर छूटकर आया है आरोपी आरोपी से कैश रिकवर करने के बाद पुलिस पूछताछ में जुटी टीटी नगर थाना इलाक़ा का मामला
0
comment0
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
Feb 08, 2026 05:16:16
Bijnor, Uttar Pradesh:प्रधान पति को फर्जी मुकदमे मे फ़साने की साजिश महिला वकील और हिन्दू वादी नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज। महिला वकील ने अपने साथियो के साथ मिलकर ग्राम प्रधान पति पर फैसला कराने का दबाव बनाया। ग्राम प्रधान पति ने फैसला कराने से इंकार कर दिया तो महिला वकील और साथियो ने प्रधान पति पर एक नाबालिग युवती से बलात्कार का लगाया आरोप । जिसकी जाँच मे हुआ चौकाने वाला खुलासा। महिला वकील और उसके साथी प्रधान पति से कर रहे थे 5 लाख की रंगदारी की मांग। पुलिस ने महिला वकील सोनू मलिक, अंशुल आर्य, सलमान और गुलशन के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा दर्ज कराया है। थाना नांगल क्षेत्र के गांव पुण्डरी कला से एक गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान पति संदीप राठी ने गांव के ही कुछ लोगों पर संगठित साजिश के तहत फर्जी बलात्कार के मुकदमे में फंसाने, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में पीड़ित प्रधान पति ने थाना नांगल में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित प्रधान पति संदीप राठी के अनुसार उसकी पत्नी गांव की निर्वाचित प्रधान हैं और वह स्वयं गांव की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। इसी सक्रियता के चलते गांव के एक विरोधी गुट से उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते उसे लगातार एक अन्य आपराधिक मामले में फैसला कराने के लिए दबाव में लिया जा रहा था। तहरीर में बताया गया है कि विवाद की शुरुआत एक पुराने प्रकरण से जुड़ी है, जिसमें सलमान का भाई कैफ दस महीने पहले जम्मू कश्मीर से के पहलगाम की रहने वाली नाबालिग युवती को भगा लाया था। उक्त नाबालिग युवती के परिजनों ने जम्मू कश्मीर मे मुकदमा दर्ज कराया था। लड़की की बरामदगी हो गयी थी और उक्त लड़की को एक दिन के लिए प्रधान पति के घेर मे रुकवा दिया गया था। अगले दिन युवती को कश्मीर पुलिस अपने साथ ले गयी थी और आरोपी कैफ को जेल भेज दिया था। जो कश्मीर जेल मे बंद है। उधर गांव की ही एक महिला वकील सोनू मलिक के पति सलमान पर गांव की युवती से रेप का मुकदमा कोर्ट मे चल रहा है जिसका फैसला कराने के लिए प्रधान पति संदीप राठी पर दबाव बनाया जा रहा है। महिला वकील सोनू मलिक, सलमान, गुलशन और अंशुल आर्य ने षड़यंत्र के तहत जम्मू कश्मीर की नाबालिग युवती से संपर्क किया और नाबालिग युवती को कुछ दिन पहले ये चारो लोग कश्मीर से अपने साथ बिजनौर ले आये। और नाबालिग युवती से प्रधान पति संदीप राठी पर रेप करने का आरोप लगाकर तहरीर एसपी को दी है उसके बाद हिन्दू वादी नेता अंशुल आर्य ने प्रधान पति संदीप राठी को फोन किया और फोन पर कहा कि सलमान पर लगे बलात्कार के मामले मे फैसला कराओ और 5 लाख रूपये हमें दो नहीं तो जेल जाने को हो जाओ तैयार। अंशुल आर्य ने कई बार प्रधान पति को फोन कर 5 लाख की रंगदारी मांगी। इसके बाद कथित रूप से फोन कॉल के जरिए सीधे रंगदारी की मांग की गई। आरोप है कि 1 फरवरी की रात एक कॉल में पांच लाख रुपये की मांग करते हुए कहा गया कि यदि रकम नहीं दी गई तो उसके खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराकर जेल भिजवा दिया जाएगा। बाद में उसी रात दोबारा कॉल कर जल्द रुपये का इंतजाम करने की धमकी दी गई। पीड़ित का दावा है कि इन सभी कॉल और बातचीत की रिकॉर्डिंग उसके पास मौजूद है, जिसे वह पुलिस जांच के दौरान प्रस्तुत करेगा। उसने यह भी आरोप लगाया कि रंगदारी न देने पर उसे जान से मारने की धमकाएं दी जा रही हैं, जिससे वह और उसका परिवार दहशत में है। पीड़ित ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ रंगदारी, धमकी, साजिश और मानसिक उत्पीड़न से जुड़े गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला वकील आशू मलिक, सलमान, गुलशन और अंशुल आर्य के खिलाफ संगीन धाराओं मे केस दर्ज कर लिया है। उधर नाबालिग युवती के पिता जावेद अहमद का कहना है कि उनकी बेटी महिला वकील आशू मलिक के कब्जे मे है जो लोगो पर झूठे आरोप लगाकर पैसे कमाम रही है। बेटी के पिता ने बिजनौर एसपी अभिषेक झा से अपनी बेटी को बरामद करने की मांग की है। जावेद ने ये भी कहा है अगर उनकी बेटी को कुछ भी हुआ तो उसकी जिम्मेदार महिला वकील आशू मलिक होगी।
0
comment0
Report
KKKARAN KHURANA
Feb 08, 2026 05:15:44
0
comment0
Report
ASAmit Singh01
Feb 08, 2026 05:15:34
Rishikesh, Uttarakhand:रिपोर्टर : अमित कंडियाल सलग : हत्या मामले में जांच अधिकारी ने किया घटना स्थल का मुआयना एंकर : शिवाजी नगर क्षेत्र में महिला की गोली मारकर हत्या की घटना पहले ही घट चुकी थी, लेकिन उसके बाद उठे सवाल आज पुलिस मुख्यालय की सख्त कार्रवाई के साथ केंद्र में आ गए। मामले की जांच के लिए नामित police अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे (IPS) ने आज ऋषिकेश पहुंचकर प्रकरण की हर कड़ी को दोबारा जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की। वी.ओ : आज के घटनाक्रम में एसपी भदाणे ने घटनास्थल का निरीक्षण कर उस समय मौजूद परिस्थितियों, सुरक्षा व्यवस्था और उपलब्ध साक्ष्यों की बारीकी से समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने कोतवाली ऋषिकेश पहुंचकर केस डायरी, पुलिस रिस्पॉन्स से जुड़े अभिलेखों और प्रारंभिक कार्रवाई की समयरेखा का गहन परीक्षण किया। जांच का मानवीय पक्ष आज उस समय सामने आया, जब एसपी भदाणे ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और परिजनों के विस्तृत बयान दर्ज किए। उन्होंने परिजनों को यह स्पष्ट संदेश दिया कि विवेचना केवल औपचारिकता नहीं होगी, बल्कि निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ अंतिम निष्कर्ष तक पहुंचाई जाएगी। पुलिस मुख्यालय ने यह भी संकेत दिया कि यह जांच केवल अपराध तक सीमित नहीं रखी गई थी। प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर एम्स चौकी प्रभारी को पहले ही निलंबित किया जा चुका था, जो यह दर्शाता है कि सिस्टम के भीतर की जिम्मेदारी भी जांच के दायरे में लाई गई है। पूर्व में घटित इस हत्याकांड ने इलाके में भय और अविश्वास का वातावरण बनाया था। ऐसे में आज की कार्रवाई को पुलिस तंत्र की विश्वसनीयता बहाल करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
0
comment0
Report
Feb 08, 2026 05:15:26
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top