Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sambhal244412

संभल । दबंगों ने युवक को घर में बंधक बनाकर कुल्हाड़ी से टुकड़े टुकड़े कर उतारा मौत के घाट.. देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

Mar 07, 2026 07:24:34
Chandausi, Uttar Pradesh
संभल जनपद में कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बलकरनपुर में एक युवक की घर में खींचकर हाथ पैर रस्सी और अंगोछे से बांधने के बाद कुल्हाड़ी और दरांती से काटकर युवक की नृशंस हत्या कर दी गई । जबकि मृतक का भाई किसी तरह वहां से भाग निकला । घटना के बाद से आरोपी फरार हैं । घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है , युवक की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है ...युवक की हत्या की वजह मामूली आरोपी और मृतक के बीच मामली कहासुनी बताई जा रही है ।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JSJitendra Soni
Mar 07, 2026 08:48:16
Jalaun, Uttar Pradesh:शादी टूटने के बाद युवक की धमकियों से परेशान युवती ने जहर खाकर मौत पाई। परिवार ने बताया कि 20 वर्षीय निशा, जो हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र के सरसेड़ा माफ गांव की रहने वाली थी, कथित मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर शुक्रवार की शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए पहले राठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। चचा हूकुम सिंह ने आरोप लगाया कि निशा की शादी 28 जून को तय थी और अमरजीत नामक युवक से रिश्ता हुआ था, लेकिन शराब पीने की आदत के कारण परिवार ने रिश्ता तोड़ दिया था। इसके बाद अमरजीत उसे धमकियाँ देता रहा और परेशान कर रहा था; इसी मानसिक दबाव के कारण निशा तनाव में थी और आत्महत्या कर ली। परिवार ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है; पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Mar 07, 2026 08:46:41
CHANDI, Harnaut, Bihar:नालंदा जिले में अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। ईरान क्षेत्र में जारी सैन्य तनाव को लेकर जिले के अल्पसंख्यक समुदाय ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। समुदाय के लोगों ने अमेरिका और इजरायल की कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ बताया है। अल्पसंख्यक समुदाय के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक पप्पू खान ने इस मुद्दे पर बयान जारी करते हुए कहा कि मध्य-पूर्व में जिस तरह से लगातार हमले हो रहे हैं, उससे बेगुनाह लोगों की जान जा रही है, जो बेहद दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हस्ताक्षेप नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में हालात और भी भयावह हो सकते हैं। पप्पू खान ने भारत सरकार से इस मामले में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत की वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान है और प्रधानमंत्री की अंतरराष्ट्रीय छवि भी प्रभावशाली है। ऐसे में भारत को आगे बढ़कर शांति स्थापित करने की पहल करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और ईरान के बीच वर्षों पुरानी दोस्ती रही है और दोनों देशों के बीच आर्थिक व कूटनीतिक संबंध भी मजबूत रहे हैं। भारत की ऊर्जा जरूरतों और व्यापारिक संबंधों में भी ईरान का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसलिए मौजूदा हालात में भारत को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए हिंसा को रोकने के लिए पहल करनी चाहिए। पूर्व विधायक ने कहा कि युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। उन्होंने दुनिया के बड़े देशों से अपील की कि वे संयम बरतें और संवाद के जरिए समाधान निकालें, ताकि मासूम लोगों की जान बचाई जा सके और क्षेत्र में शांति कायम हो सके।
0
comment0
Report
Mar 07, 2026 08:46:31
Murtazanagar, Uttar Pradesh:उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के पी.डी. नगर में देर रात आगजनी की घटना सामने आई है। राजधानी मार्ग पर मारुति सुजुकी शोरूम के सामने स्थित लोहे की गुमटी में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। बताया जा रहा है कि गुमटी में फॉर्च्यून के सामान रखे थे, जो आग लगने से पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना के बाद पीड़ित महिला का रो-रोकर बुरा हाल है। महिला के अनुसार आगजनी से उसे भारी नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस अज्ञात लोगों की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Mar 07, 2026 08:46:27
Patna, Bihar:पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह के फ्लैट में चोरी की वारदात सामने आई है। शास्त्रीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। एसडीपीओ-2 साकेत कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम बुलायी गयी है और टावर डंप सहित अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पूर्व विधायक ने बताया कि होली के कारण परिवार के सभी सदस्य बगहा स्थित पैतृक गांव गए हुए थे। इसी बीच अज्ञात चोरों ने फ्लैट का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। 6 मार्च को पार्टी की बैठक में शामिल होने के लिए वे पटना आए थे। बैठक के बाद रात करीब 9:30 बजे फ्लैट पहुंचे तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है और अंदर सामान बिखरा पड़ा है। उन्होंने बताया कि कमरे से करीब 40 से 50 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के कुछ गहने और कई जरूरी दस्तावेज गायब हैं। चोरी हुए दस्तावेजों में बेटे की मार्कशीट, जमीन से जुड़े कागजात, पेंशन बुक और पासबुक शामिल हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और केयरटेकर से भी पूछताछ की जा रही है।
0
comment0
Report
PKPankaj Kumar
Mar 07, 2026 08:46:01
Motihari, Bihar:*आय से अधिक संपत्ति मामले में बीडीओ के पांच ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी* आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीतामढ़ी के सुरसंड में पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कृष्णा राम के खिलाफ निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। निगरानी की टीम उनके पांच अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है।मोतिहारी के राजाबाजार स्थित उनके किराए के मकान और उनके पैतृक गांव शंकर सरैया सहित अन्य ठिकानों पर निगरानी विभाग के अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। टीम द्वारा संपत्ति से जुड़े कागजात, बैंक खाते और अन्य वित्तीय लेन-देन की भी जांच की जा रही है।निगरानी विभाग की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल छापेमारी की कार्रवाई जारी है और टीम द्वारा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।नरेंद्र कुमार, डीएसपी निगरानी ने बताया है कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में बीडीओ कृष्णा राम के खिलाफ जांच के क्रम में विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। कार्रवाई के बाद ही पूरी जानकारी सामने आ पाएगी。
0
comment0
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
Mar 07, 2026 08:45:27
Goreya Pipar, Chhattisgarh:होली के रंग में जहां पूरा देश सराबोर नजर आया, तो वहीं सरगुजा जिले में भी त्योहार से एक दिन पहले शराब की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बना दिया हैं। होली के एक दिन पूर्व सरगुजा जिले में देसी, और अंग्रेजी शराब की jamकर बिक्री हुई। सरगुजा जिले में 9 शराब दुकान संचालित हो रहे हैं। आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष शराब की बिक्री ने पिछले साल का रिकॉर्ड भी توड़ दिया। सरगुजा जिले के आबकारी विभाग के सहायक जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि सरगुजा जिले में कुल 1 करोड़ 56 लाख 71 हजार 900 रुपये की शराब बिक्री दर्ज की गई। वहीं अंबिकापुर शहर के गांधी चौक स्थित प्रीमियम शराब दुकान में सबसे ज्यादा बिक्री हुई। जहां 40 लाख 13 हजार 580 रुपये की शराब की बिक्री दर्ज की गई। होली के त्योहार को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला और इसी के चलते मदिरा दुकानों पर दिनभर खरीदारों की भीड़ लगी रही।
0
comment0
Report
Mar 07, 2026 08:36:26
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में कोहड़ापीर से धर्मकांटे तक नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की। इस दौरान करीब 60 दुकानों को चिन्हित किया गया है, जिन पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम की टीम प्रवर्तन दल मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि नगर निगम ने करीब दो महीने पहले ही इन दुकानों पर लाल निशान लगाकर दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिया था।सीएम ग्रिड योजना के दूसरे चरण के तहत धर्मकांटे से कोहड़ापीर तक सड़क का चौड़ीकरण प्रस्तावित है। इसी परियोजना के अंतर्गत आने वाली करीब 60 दुकानों और कुछ धार्मिक स्थलों को चिन्हित किया गया है। योजना के तहत सड़क को चौड़ा किया जाएगा और इलाके में बिजली के तारों को भी अंडरग्राउंड किया जाएगा। विकास कार्य को गति देने के लिए नगर निगम द्वारा बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 07, 2026 08:35:20
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले की पुलिस की स्पेशल टीम ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बरौठी- चुंडावाडा मार्ग पर शराब से भरी एक इनोवा कार को जब्त किया है. कार से डीएसटी ने शराब के 81 कार्टन व 43 पव्वे बरामद किए है. वही कार सवार दो तस्कर मौके से फरार हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर तस्करों की तलाश शुरू कर दी है. डूंगरपुर जिला बिछीवाड़ा थाने के एसआई अब्दुल मुनाफ ने बताया कि डीएसटी को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि दुर्गम पहाड़ी रास्तों से वाहनों में अवैध शराब भरकर गुजरात सीमा पार करवाई जा रही है. सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने बरौठी क्षेत्र में निगरानी शुरू की. निगरानी के दौरान एक इनोवा गाड़ी आती दिखाई दी. जब टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो तस्करों ने डीएसटी के वाहन को टक्कर मार दी और भागने की कोशिश की. पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर तस्कर बरौठी-चूण्डावाड़ा मार्ग पर वाहन छोड़कर फरार हो गए. पुलिस ने लावारिस मिली इनोवा की तलाशी ली, तो उसमें से विभिन्न ब्रांडों की अवैध शराब के 81 कार्टून और 43 पव्वे बरामद हुए. पुलिस ने वाहन और शराब को जब्त कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बिछीवाड़ा थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया है. इधर बिछीवाडा पुलिस ने मामला दर्ज कर तस्करों की तलाश शुरू कर दी है.
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 07, 2026 08:34:34
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ के अटल चौराहा पर मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ प्रदर्शन, युवाओं ने फूंका पुतला。 CM योगी आदित्यनाथ की मां पर टिप्पणी को लेकर लखनऊ में विरोध प्रदर्शन तेज。 मौलाना अब्दुल्ला सलीम के बयान पर भड़के युवा, अटल चौराहा पर किया पुतला दहन。 लखनऊ में प्रदर्शनकारियों की मांग- मौलाना सलीम पर दर्ज हो एफआईआर。 अनुराग तिवारी बोले- सीएम योगी की माता पर टिप्पणी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं。 मौलाना सलीम के खिलाफ कार्रवाई की मांग, लखनऊ में युवाओं का प्रदर्शन。 चार दिन में एफआईआर नहीं हुई तो लखनऊ में बड़े आंदोलन की चेतावनी。 मौलाना सलीम के बयान से आक्रोश, अटल चौराहा पर युवाओं ने जताया विरोध。 प्रदर्शनकारियों की मांग मौलाना सलीम को गिरफ्तार कर भेजा जाए जेल。 CM योगी की मां पर टिप्पणी के खिलाफ लखनऊ में पुतला दहन, कार्रवाई की मांग।
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Mar 07, 2026 08:33:48
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के हसनपुर में यूजीसी के कथित काले कानून के विरोध में स्वर्ण परिषद का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम हसनपुर को सौंपा ज्ञापन अमरोहा जनपद की हसनपुर तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान हसनपुर क्षेत्र के स्वर्ण परिषद के पदाधिकारी और सदस्य पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम हसनपुर को सौंपा। इस दौरान संगठन के नेताओं ने यूजीसी के कथित काले कानून का विरोध जताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। स्वर्ण परिषद के नेताओं ने कहा कि यदि सरकार ने यह कानून वापस नहीं लिया तो आने वाले चुनाव में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। संगठन के नेता यतेंद्र गौड़ ने कहा कि यह फैसला समाज के हित में नहीं है और सरकार को इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top