Back
बहजोई के अहसान अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के डिलीवरी फर्जीवाड़े का खुलासा, संचालक गिरफ्तार
SSSUNIL SINGH
Oct 28, 2025 03:41:16
Sambhal, Uttar Pradesh
लोकेशन संभल
बहजोई थाना क्षेत्र में संचालित अहसान हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और तहसील प्रशासन की संयुक्त रेड में फर्जीवाड़े और गर्भवती महिलाओं की जान से खिलवाड़ किए जाने का हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और तहसील प्रशासन की रेड में हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन eye अस्पताल के रूप में मिला, लेकिन गर्भवती महिलाओं का प्रसव वहां कराया जा रहा था। जिन स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों के नाम से रजिस्ट्रेशन था वे अस्पताल में नहीं मिले; अस्पताल का संचालक मोहम्मद ओवेश खान खुद गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी कराते थे। अस्पताल में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी ने FIR दर्ज कराई और पुलिस ने संचालक मोहम्मद ओवेश खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बहजोई में यह मामला बहजोई थाना क्षेत्र का है, जहां बिना रजिस्ट्रेशन के अहसान हॉस्पिटल चल रहा था। नोडल अधिकारी डॉ विश्वास अग्रवाल, सीओ बहजोई डॉ प्रदीप कुमार सिंह व नायब तहसीलदार रजत कुमार की संयुक्त टीम ने रेड की। अस्पताल में भर्ती प्रसूता महिला को वहां प्रसव कराते पाया गया; अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं मिला और जो चिकित्सक नाम से रजिस्ट्रेशन था वे मौके पर नहीं थे। केवल एक eye चिकित्सक निकले जो खुद संचालक बताये गए। रजिस्ट्रेशन और अन्य कागजात मांगे जाने पर अस्पताल संचालक सही जवाब नहीं दे सके, जिसके बाद अस्पताल को सील कर दिया गया। FIR के बाद अस्पताल संचालक मोहम्मद ओवेश खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KKKARAN KHURANA
FollowOct 28, 2025 06:30:480
Report
उत्तराखंड स्थापना दिवस: 25 साल पूरे, 11 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य कार्यक्रम में मौजूद
SDSurendra Dasila
FollowOct 28, 2025 06:30:320
Report
MSManish Sharma
FollowOct 28, 2025 06:30:160
Report
1
Report
0
Report
SDSurendra Dasila
FollowOct 28, 2025 06:23:530
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowOct 28, 2025 06:23:330
Report
PPPrakash Pandey
FollowOct 28, 2025 06:23:190
Report
PPPoonam Purohit
FollowOct 28, 2025 06:23:070
Report
AVArun Vaishnav
FollowOct 28, 2025 06:22:490
Report
AKAshok Kumar1
FollowOct 28, 2025 06:22:360
Report
MKMANISH KUMAR
FollowOct 28, 2025 06:21:190
Report
RRRakesh Ranjan
FollowOct 28, 2025 06:21:040
Report
0
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowOct 28, 2025 06:20:470
Report
