प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर संभल में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े की शुरुआत
Chandausi, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन पर देशभर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान शुरू किया गया। इसी के तहत जनपद संभल की सदर नगर पालिका परिषद में जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि इस पखवाड़े के अंतर्गत कई गतिविधियां की जाएंगी, जैसे श्रमदान, कचरा उठाना, स्वच्छता मित्रों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, और उनका सम्मान।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
