icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जळगाव में अनिल पाटील ने महायुती के पक्ष में जोरदार भाषण दिया

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव राष्ट्रवादी अजित पवार गटाचे आमदार अनिल पाटील साऊंड बाईट नगरसेवकांना चमत्कार नमस्कार करून मी येत असताना मला बघायला मिळालं की प्रत्येक नगरसेवकांच्या व्यासपीठावर बसलेल्या मंत्र्यांकडून मोठ्या अपेक्षा आहे गुलाबभाऊ तुम्ही पालकमंत्री असल्याने सर्वात जास्त अपेक्षा नगरसेवकांना तुमच्याकडून आहे....(गुलाबराव पाटील यांना उद्देशून) नगरसेवक स्वतःला खूप भाग्यवान मानतात, दहा वर्षानंतर त्यांनी या खुर्ची पर्यंत येण्याची संधी मिळाली...आता मतदान करण्याची संधी मिळणार आहे. गेल्या दहा वर्षापासून नगरसेवक या निवडणुकीची वाट पाहत, मोठे कष्ट करत होते , कोणी तेलाचा डबा आणत होते, कोणी तुपाचा डबा आणत होते. विधान परिषद निवडणुकीतील मतदार असलेल्या नगरसेवकांच्या अपेक्षा या संदर्भात महायुतीच्या मेळाव्यात आमदार अनिल पाटील यांची भाषणातून फटकेबाजी व्यासपीठ बघितलं की आम्हाला असं वाटतं आता विरोधकांमध्ये कुठल्याही दम राहिला दिला नाही अधून मधून आम्हाला डरकाळ्या ऐकायला येतात तर काही च्या ऐवजी आता फक्त डर फिरायला आहे मीटर या शब्दाचा अर्थ आता आमच्या जळगाव जिल्ह्यातील लोकांना कळतो (रवींद्र चव्हाण यांना उद्देशून) प्रदेशाध्यक्षांना, ही महाय Utिच्या सर्व नेत्यांना मला सांगावसं वाटतं की जळगावची निवडणूक आपण राज्यात प्रचंड बहुमताने विजय होणार आहोत.. गिरीश भाऊ तुम्ही मंत्री गुलाबभाऊ यांच्या कानात एक गोष्ट नक्की सांगितली पाहिजे, उघड सांगा, किंवा गुपचूप सांगा.. सर्व नगरपालिका सारखी सारखी वापरून देतील सर्व नगरपालिकांना सोबत घेऊन जातील.. असा आश्वासन तुम्ही गुलाब भाऊ कडून वदवून घ्या साऊंड बाईट_ आमदार अनिल पाटील,( राष्ट्रवादी अजित पवार गट)
0
0
Report

जळगांव में महाजन बोले—100% मतदान से महायुति की विजय सुनिश्चित

Jalgaon, Maharashtra:मंत्री गिरीश महाजन साउंड byte महाराष्ट्रामध्ये जळगाव जिल्हा सर्वात शांत आहे या ठिकाणी कुठेही कुजबूज किंवा वादावादी तुम्हाला दिसणार नाही... निधी देताना समान वाटप डीपीडीसी असो किंवा सरकारचा बजेट असेल किंवा मंत्र्यांच्या निधी मधून असेल त्यामुळे नगरसेवकांनी काळजी करण्याची गरज नाही.. मतदान करायचा आणि आपल्याला निधी ते मिळेल त्या पद्धतीने आपापल्या मतदारसंघात काम करायचे... मंत्री गुलाबराव पाटील राष्ट्रवादीचे आमदार अनिल पाटील यांच्या अपेक्षेवर गिरीश महाजन यांच्याकडून भाषणात उत्तर जळगाव जिल्हा हा एकच जिल्हा असा आहे की या ठिकाणी विरोधी पक्षाला कुठलाही थारा नाही सर्व आमदाराने सर्व खासदार आपले आहे त्यामुळे हा जिल्हा महायुतीचा बालेकिल्ला आहे.. जी नगरपालिका 100% मतदान करेल त्या नगरपालिकेला वेगळं काहीतरी देण्याचं मंत्री गिरीश महाजन यांच्याकडून भाषणात बोलताना आमिष सर्वाधिक मतदान हे आपल्या उमेदवाराला झालं पाहिजे...अस रेकॉर्ड राज्यात आपल्याला करायचे आहे अनेक नगरसेवक अशिक्षित असल्याची मंत्री गिरीश महाजन यांच्याकडून कबुली, मतदान करताना काळजी घेण्याचे आवाहन... दोन दिवस कुठल्याही नगरसेवकांनी बाहेर जायचे नाही शंभर टक्के आपण मतदान झाल्यास पाहिज, साऊंड बाईट _मंत्री गिरीश महाजन.. (महायुती बैठक)
0
0
Report

सोनेवानी रिजर्व फॉरेस्ट में टूरिस्टों की लापरवाही, बाघ देखने का वीडियो वायरल

Raebareli, Uttar Pradesh:बालाघाट– सोनेवानी कंजर्वेशन रिजर्व फॉरेस्ट से बड़ी लापरवाही वाला वीडियो सामने आया है... सोनेवानी कंजर्वेशन रिजर्व फॉरेस्ट में बाघ का दीदार करने आए टूरिस्ट जिप्सी से उतरकर बाघ को देखने लगे... लापरवाही का वह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है.... 13 जून का यह वीडियो बताया जा रहा है... जिप्सी में मौजूद गाइड, जिप्सी ड्राइवर के साथ जिम्मेदारों की यह बड़ी लापरवाही सामने आई है... लालबर्रा के अंतर्गत आता है सोनेवानी कंजर्वेशन रिजर्व फॉरेस्ट... लोग बड़े ही मजे से वीडियो बनाते और जिप्सी से उतरकर घूमते नजर आ रहे हैं...
0
0
Report
Advertisement

संबद्धीकरण आदेश के विरोध में लेखपालों का धरना, तीन दिन में निरस्तीकरण की मांग

SSSumant SinghFollow11m ago
Seorai, Uttar Pradesh:सेवराई (गाजीपुर)। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, गाजीपुर ने तहसील सेवराई में कार्यरत एवं संघ के जिला अध्यक्ष जनक कुमार यादव को भूलेख कार्यालय, कलेक्ट्रेट गाजीपुर से संबद्ध किए जाने का कड़ा विरोध जताया है। इस संबंध में लेखपाल संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए संबद्धीकरण आदेश को तत्काल निरस्त करने की मांग की। धरने को संबोधित करते हुए संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि शासन द्वारा पूर्व में स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि लेखपाल मूल रूप से फील्ड कर्मचारी हैं और उन्हें किसी भी परिस्थिति में कार्यालयी पटल से संबद्ध नहीं किया जाना चाहिए। इसके बावजूद जिला अध्यक्ष जनक कुमार यादव का भूलेख कार्यालय में संबद्धीकरण शासन की मंशा एवं दिशा-निर्देशों के विपरीत है, जिससे क्षेत्रीय कार्य प्रभावित होंगे। संघ का कहना है कि जिले की अधिकांश तहसीलों में स्वीकृत पदों की तुलना में लेखपालों की संख्या पहले से ही कम है। कई लेखपाल अतिरिक्त हलकों का कार्यभार संभाल रहे हैं, जिससे कार्य का दबाव बढ़ गया है। ऐसे में एक अनुभवी लेखपाल को फील्ड कार्य से हटाकर कार्यालय में संबद्ध करना जनहित के खिलाफ है। पदाधिकारियों ने बताया कि जनक कुमार यादव वर्तमान में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, गाजीपुर के जिला अध्यक्ष हैं तथा उन पर जिले भर के लेखपालों की समस्याओं के समाधान और संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन की जिम्मेदारी है। संघ का दावा है कि शासन द्वारा संगठन के पदाधिकारियों को पद पर रहते हुए स्थानांतरण एवं संबद्धीकरण से संरक्षण प्रदान किया गया है। लेखपाल संघ ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिनों के भीतर संबद्धीकरण आदेश निरस्त नहीं किया गया तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत लेखपाल सरकारी व्हाट्सएप समूहों से बाहर निकलेंगे, आय, जाति, निवास एवं वरासत संबंधी कार्यों का बहिष्कार करेंगे तथा तहसील स्तर पर कार्य बहिष्कार और हड़ताल करेंगे। मांग पूरी न होने पर 18 जून से जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। संघ ने कहा कि आंदोलन के दौरान उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। साथ ही जनहित, कर्मचारी हित और शासन की नीतियों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन से सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा भी जताई। इस अवसर पर झिंगुरी राम, सुनील राम, शेषनाथ कुशवाहा, छोटे लाल, धर्मेंद्र यादव, जीत लाल चौधरी, जितेंद्र कुशवाहा, वसीम खान, अमरेंद्र कुमार, पवन कुमार, अरविंद राज, पीयूष सिंह, अजित कुमार, सिद्धनाथ उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में लेखपाल उपस्थित रहे।
0
0
Report

नवाडीह में हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, 7 कारतूस समेत पिस्टल बरामद

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के नवाडीह में हथियार के साथ 2 युवक गिरफ्तार, US मेड पिस्टल और 7 कारतूस बरामद。 बताते चले कि बोकारो पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। नवाडीह थाना क्षेत्र के भेंडरा बाराडीह गांव में हथियार के साथ घूम रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से US मेड पिस्टल और 7 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है。 बोकारो एसपी को सूचना मिली कि नवाडीह थाना क्षेत्र के भेंडरा बाराडीह गांव में दो युवक पिस्टल लेकर घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही नवाडीह थाना पुलिस और सशस्त्र बल ने ग्रामीणों के सहयोग से गांव में घेराबंदी की। मौके से सूरज कुमार और सागर कुमार रवानी को दबोच लिया गया। तलाशी में सूरज के पास से 7.65 MM MADE IN U.S.A लिखा सिल्वर रंग का देसी पिस्टल और 7.65 mm K.F लिखा 7 जिंदा कारतूस बरामद हुआ। साथ ही लाल रंग की होंडा डियो स्कूटी भी जब्त की गई है। नवाडीह थाना पुलिस ने तुरंत टीम बनाकर रेड की जहां ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को हथियार समेत पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि ये किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला था जहां ग्रामीणों की मदद से पकड़ा गया। दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है。 बाइट -- राहुल कुमार राम, पुअनि नवाडीह थाना
0
0
Report
Advertisement

रामगंजमंडी में आंधी-तूफान से पेड़ गिरे, बिजली कई क्षेत्रों में बाधित

Kota, Rajasthan:रामगंजमंडीमंदी में आंधी-तूफान का कहर, कई पेड़ और टहनियां गिरीं रामगंजमंडी में बीती रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। करीब 30 से 40 मिनट तक चली तेज हवाओं के चलते शहर के कई इलाकों में पेड़ और टहनियां टूटकर गिर गईं। कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति भी बाधित रही, जिससे लोगों को रातभर परेशानियों का सामना करना पड़ा। तूफान का असर गरीब नवाज कॉलोनी में भी देखने को मिला, जहां एक खड़ी कार पर पत्थर और ईंट गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। तेज हवाओं के कारण कई सड़कों पर आवागमन प्रभावित रहा और वाहन चालकों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। खैराबाद निवासी लोकेश दुबे ने बताया कि वह बन्दा मंदिर में सुंदरकांड पाठ के बाद घर लौट रहे थे, तभी अदालत रोड पर बड़ी संख्या में टूटे हुए पेड़ों की टहनियां और घायल पक्षी दिखाई दिए। तेज हवाओं के कारण कई पक्षी पेड़ों से नीचे गिर गए थे, जबकि कुछ वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। पक्षियों की हालत देखकर लोकेश दुबे और मनोज नामक युवक ने मानवता का परिचय देते हुए करीब 20 से 25 घायल पक्षियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और उनकी जान बचाने का प्रयास किया। आंधी थमने के बाद संबंधित विभागों ने बिजली व्यवस्था बहाल करने और सड़कों पर गिरे पेड़ों व टहनियों को हटाने का कार्य शुरू कर दिया।
0
0
Report

ग्रामीण सेवा शिविरों में मौके पर राजस्व मामलों का तत्काल निस्तारण अधिकार

Jaipur, Rajasthan:एंकर-गांव में जमीन का बंटवारा हो, रास्ते का विवाद हो, नामांतरण अटका हो या फिर राजस्व रिकॉर्ड की गलती... अब इन समस्याओं के समाधान के लिए लोगों को महीनों तक सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। राज्य सरकार ने ग्रामीण सेवा शिविरों को असरदार बनाने के लिए अफसरों को ऐसी शक्तियां दे दी हैं, जिससे कई फैसले मौके पर ही हो सकेंगे। यहां तक कि खाली पदों पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार की तत्काल तैनाती भी की जा सकेगी। वीओ-1-ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन और राजस्व से जुड़े मामलों का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। 12 जून से 15 जुलाई तक आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के दौरान राजस्व विभाग ने कई महत्वपूर्ण शक्तियों का विकेंद्रीकरण करते हुए संभागीय आयुक्तों, जिला कलक्टरों, शिविर प्रभारियों और शिविरों में नियुक्त तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को विशेष अधिकार प्रदान किए हैं। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीणों को छोटे-छोटे राजस्व मामलों के लिए महीनों तक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और अधिकांश मामलों का समाधान शिविर स्थल पर ही किया जा सके। राजस्व विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार अभियान अवधि में संभागीय आयुक्त और जिला कलक्टर अपने क्षेत्र में नॉन-फील्ड पदों पर कार्यरत तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को तत्काल प्रभाव से रिक्त तहसील और उपतहसील पदों पर पदस्थापित कर सकेंगे। इससे शिविरों में पर्याप्त राजस्व अधिकारियों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। ग्रामीण सेवा शिविरों के लिए नियुक्त आईएएस और आरएएस अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण अधिकार दिए गए हैं। अब वे आबादी विस्तार के लिए भूमि आरक्षित करने, कृषि भूमि आवंटन से जुड़े मामलों का निस्तारण करने और अन्य खातेदार की भूमि से होकर भूमिगत पाइपलाइन बिछाने, नया रास्ता खोलने या मौजूदा रास्ते को चौड़ा करने संबंधी मामलों में निर्णय ले सकेंगे। इसके अलावा राजस्व अभिलेखों में त्रुटियों के सुधार से जुड़े मामलों का निस्तारण भी शिविर प्रभारी स्तर पर किया जा सकेगा। वीओ-2-ग्रामीण सेवा शिविरों में नियुक्त तहसीलदार और नायब तहसीलदार भूमि बंटवारे, रास्ते के अधिकार, नामांतरण, अविवादित सीमाज्ञान, कृषि भूमि आवंटन से जुड़े मामलों में मौके पर ही निर्णय कर सकेंगे। इसके साथ ही मार्गाधिकार और अन्य सुखाचार अधिकारों के उपयोग में बाधा उत्पन्न होने से जुड़े मामलों के निस्तारण की ग्राम पंचायत स्तर की शक्तियां भी इन्हें प्रदान की गई हैं। राज्य सरकार ने भूमि आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया को भी सरल बनाया है। पहले उद्घोषणा जारी होने के बाद आवेदन के लिए 15 दिन का समय दिया जाता था, जिसे घटाकर अब 7 दिन कर दिया गया है। इससे भूमि आवंटन संबंधी मामलों का निस्तारण पहले की तुलना में अधिक तेजी से हो सकेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी विस्तार के लिए आरक्षित भूमि को स्थानीय निकायों के अधीन करने की जो शक्तियां पहले राज्य सरकार के पास थीं, उन्हें भी अभियान अवधि के लिए जिला कलक्टरों को सौंप दिया गया है। इससे स्थानीय स्तर पर फैसले लेने में तेजी आएगी और विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब नहीं होगा। राज्य सरकार का मानना है कि इन विशेष अधिकारों और प्रशासनिक विकेंद्रीकरण से ग्रामीण सेवा शिविरों में बड़ी संख्या में लंबित राजस्व मामलों का मौके पर ही समाधान हो सकेगा तथा ग्रामीणों को त्वरित राहत मिलेगी। बहरहाल, कुल मिलाकर राज्य सरकार ने ग्रामीण सेवा शिविरों को सिर्फ शिकायत सुनवाई का मंच नहीं, बल्कि मौके पर समाधान देने वाला अभियान बनाने की तैयारी की है। राजस्व अधिकारियों की तैनाती से लेकर भूमि आवंटन, नामांतरण, बंटवारा, रास्ता विवाद और आबादी विस्तार जैसे मामलों में निर्णय की शक्तियां स्थानीय स्तर पर देने से हजारों ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है। सरकार का दावा है कि 15 जुलाई तक चलने वाले इस विशेष अभियान के दौरान वर्षों से लंबित कई राजस्व प्रकरणों का निस्तारण गांवों में ही किया जा सकेगा, जिससे ग्रामीणों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से भी राहत मिलेगी।
0
0
Report
Advertisement

बारिश से पहले पानी निकासी के नालों से अतिक्रमण हटाने का अभियान, प्रशासन सक्रिय

Kota, Rajasthan:सांगोद (कोटा) बारिश से पहले सजगता अपनाते हुए पानी निकासी को लेकर बपावर पंचायत प्रशासन एक्टिव मोड पर नजर आया। लंबे समय से अतिक्रमण की जद में आए बरसाती नालों से अतिक्रमण हटाया गया। साथ ही सभी को हिदायत भी दी गई कि पानी निकासी के नाले पर अतिक्रमण किया तो अतिक्रमण हटाने का खर्च भी अतिक्रमी से वसूला जाएगा। दिनभर चली अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को आमजन ने सही बताया। पंचायत प्रशासक घनश्याम सुमन ने बताया कि कस्बे में जहा पर भी पानी निकासी में कोई दिक्कत आएगी तो उसे समय रहते ठीक किया जाएगा।
0
0
Report

रामगढ़ के अवैध खदानों में गैस से युवकों की मौत, मरांडी ने कार्रवाई की

Ramgarh Cantonment, Jharkhand:पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रामगढ़ में शनिवार को जहरीली गैस से चार नवयुवकों की मौत के जिम्मेदार डीसी एसपी और सीसीएल के सीएमडी को ठहराया और दोषियों पर कार्यवाही की मांग किया.. रामगढ़ जिले में अरगड्डा में अवैध कोयला उत्खनन के दौरान सुरंग में चार नवयुवकों की जहरीली गैस से हुई मौत मामले को लेकर झारखंड के नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी आज पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें दिलासा और सांत्वना दिया साथ ही मृतकों के हो रहे दाह संस्कार में शामिल भी हुए। बाबूलाल मरांडी ने इस हादसे के लिए सीधे तौर पर जिला प्रशासन और कोल इंडिया की सहायक कंपनी सीसीएल (CCL) के शीर्ष अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीसीएल की ऐसी कई बंद पड़ी खदानें हैं जो खुली छोड़ दी गई हैं। नियमतः और सुरक्षा के दृष्टिकोण से इन माइंस के मुहाने (प्रवेश द्वार) को पूरी तरह बंद किया जाना चाहिए था या उनकी मजबूत घेराबंदी की जानी चाहिए थी ताकि कोई भी वहां न जा सके। इस तरह की घेराबंदी न होने के कारण ही लोग वहां चले जाते हैं और ऐसे बड़े हादसे का शिकार हो जाते हैं। बाबूलाल मरांडी ने इस मामले में कहा कि इस हादसे के जिम्मेवार कोई और नहीं डीसी एसपी और सीसीएल के सीएमडी है, क्योंकि सीसीएल की ऐसी कई अम्मेंडेड माइंस है जो खुले पड़े हुए है। इन अधिकारियों को चाहिए था कि ऐसे अम्मेंडेड माइंस के मुहाने को बंद कर देना चाहिए था या फिर उसकी घेराबंदी कर देनी चाहिए थी, ताकि इस तरह की दुर्घटना न हो, लेकिन इनलोगों ने ऐसा नहीं किया है। जाहिर है अरगड्डा में अवैध कोयला उत्खनन के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से चार नवयुवकों की असामयिक मृत्यु ने एक बार फिर अवैध खनन के खतरों और सुरक्षा संबंधी बड़ी कमियों को उजागर कर दिया है।
0
0
Report
Advertisement

पाटलिपुत्र स्टेशन पर परीक्षार्थियों के हंगामे के बाद मुजफ्फरपुर स्टेशन पुलिस छावनी बनी; परीक्षा स्पेशल ट्रेन रवाना

Muzaffarpur, Bihar:बिहार के पाटलिपुत्र स्टेशन पर परीक्षार्थियों के हंगामे, पत्थरबाजी और बबाल के कारण मुजफ्फरपुर स्टेशन को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया ताकि किसी भी प्रकार की स्थिति नियंत्रण से बाहर न हो सके. पाटलिपुत्र के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन रवाना हुई. स्टेशन पर सुरक्षा के लिए रेलवे कर्मी और स्थानीय पुलिस सहित आरपीएफ, जीआरपी और रेल एसपी वीना कुमारी भी मौजूद थीं. आज से मद्यनिषेद विभाग में सिपाही भर्ती की परीक्षा शुरू हो चुकी है और पहले ही दिन पाटलिपुत्र स्टेशन पर बने उपद्रव के कारण मुजफ्फरपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. रेलवे पुलिस और मुजफ्फरपुर के थानों की पुलिस के साथ डीएसपी भी स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करते रहे. परीक्षा के बाद विद्यार्थियों को ट्रेन में बैठाकर नियत समय पर पाटलिपurate स्टेशन के लिए रवाना किया गया. ट्रेन पकड़ने आए परीक्षार्थी को रेल पुलिस द्वारा पानी पिलाया गया. फिलहाल परीक्षा के बाद ट्रेनें शांतिपूर्ण तरीके से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो रही हैं. बाइट - ट्रेन में बैठे परीक्षार्थी. मौके से अधिक जानकारी दे रहे हैं मुजफ्फरपुर संवाददाता मणितोष कुमार. इनपुट - मणितोष कुमार
0
0
Report

झारखंड राज्यसभा चुनाव को लेकर माले ने इंडिया गठबंधन का समर्थन मांगा

Ranchi, Jharkhand:सीपीआई माले कार्यालय में माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने प्रेस कांफ्रेंस किया जिसमें माले विधायक अरुप चटर्जी और विधायक चन्द्रदेव महतो शामिल रहे। दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा झारखंड में राज्यसभा चुनाव होना है, यहां नामांकन फॉर्म में बहुत सारे गड़बड़ी के बाद भी परिमल नाथवानी का नामांकन रद्द नहीं हुआ। हमारे दोनों विधायक इंडिया गठबन्धन के पक्ष में वोट करेगें और बीजेपी का जो खेल हैं वो झारखंड में सफल नहीं होगा। झारखंड में लोगों ने जैसे बीजेपी के खिलाफ जनादेश दिया था यहां के विधायक भी बीजेपी के खिलाफ जनादेश देंगे और इंडिया गठबंधन के पक्ष में फैसला होगा। अभी जहाज लेकर आ रहे लोगों पर हमले हो रहे हैं। तीन तीन भारतीय मारे गए, उनकी बॉडी लाने को लेकर भारत सरकार की कोई संवेदना नहीं है। अमेरिका के मिसाइल से हमारे लोग मारे जा रहे हैं और ये देश के लिए खतरनाक हो रहा। हर दिन कुछ न कुछ पेट्रोल डीजल और गैस कीमतें बढ़ा दी जा रही है। मंहगाई की मार अब देश में बर्दाश्त से बाहर है। यहां मजदूरों के आंदोलन को दबाया जा रहा, देश द्रोही बताकर जेल में डाला जा रहा है। हम इसके खिलाफ हैं। हम पूरे देश में गांव गांव में 15 जून से 15 जुलाई तक काम दो आंदोलन चलाएंगे। इस समय देश के नौजवान शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर सड़क पर हैं, हम उन नौजवानों के साथ हैं। पेपर लीक से परेशान नौजवान के न्याय के आंदोलन के साथ हैं। एनटीए जो क्लब जैसा संगठन जिसके पास परीक्षा का कोई अनुभव नहीं तत्काल इसको भंग किया जाए। बीजेपी का गंदा खेल है उससे जल जंगल जमीन छीन लो ये तो है ही अब उनका संविधानिक अधिकार भी छीनने की बात आ रही है। घर्म के नाम पर बांटने का प्रयास हो रहा है। इंडिया गठबन्धन की दिल्ली में बैठक हुई है उसमें कई मुद्दे तय किए गए हैं। एसआईआर के नाम पर कई तरह का खेल हो रहा, झारखंड में बंगाल से भी ज्यादा खतरनाक खेल खेलने की तैयारी हो रही है। झारखंड में कई खेल खेलने की तैयारी है। देश में अब वन नेशन वन इलेक्शन ही नहीं वन पार्टी वन स्टेट बनाने और थोपने की तैयारी बीजेपी की चल यही है। ये झारखंड सहित पूरे देश के लिए चेतावनी है। सभी पार्टी को एक जुट होकर मिलना होगा। विधायक अरूप चटर्जी ने कहा, इंडिया गठबन्धन की बैठक में तय हुआ है , इंडिया गठबन्धन के उम्मीद्वार को वोट करना है और कांग्रेस उम्मीदवार प्रणब झा ने भी हम लोगों से समर्थन मांगा है। गीता मंडल और हलदर महतो को राज्यसभा के लिए माले में चुनाव एजेंट नियुक्त किया है।
0
0
Report

मैनपुरी-करहल में बाल विकास परियोजना कार्यालय में चोरी,अंजू राठौर ने दी तहरीर,पुलिस जांच में जुटी ।

Ajay KumarAjay KumarFollow22m ago
Karhal, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल मैनपुरी के करहल नगर में क्षेत्र पंचायत कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना केंद्र को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने खिड़की तोड़कर कार्यालय में प्रवेश किया और लाखों रुपये का सामान साफ कर दिया। बाल विकास परियोजना अधिकारी अंजू राठौर ने बताया कि बीते दिवस वह कार्यालय को ताला लगाकर अवकाश के चलते घर चली गई थीं। कार्य दिवस पर जब कार्यालय का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि कंप्यूटर,सीपीयू,इनवर्टर,यूपीएस बैटरी सहित तमाम सामान चोरी हो चुका है। कार्यालय की खिड़की टूटी हुई अवस्था में मिली। संभावना जताई जा रही है कि अज्ञात चोरों ने इसी खिड़की के रास्ते अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। सूचना पर करहल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। बाल विकास परियोजना अधिकारी अंजू राठौर ने अज्ञात चोरों के खिलाफ करहल कोतवाली में तहरीर दी है । पुलिस घटनास्थल पर जांच में जुटी ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top