244412
संभल में जिलाधिकारी ने जन्माष्टमी पर गायों के पूजन पर जोर दिया
Chandausi, Uttar Pradesh:कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जिलाधिकारी संभल डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने सभी गौशालाओं में गायों का पूजन कराया। उन्होंने कहा कि गाय समृद्धि का आधार है और गांवों की समृद्धि, किसान की उर्वरता और मृदा की धारणीयता के लिए गौ आधारित कृषि को बढ़ावा देना आवश्यक है। इस दिन गौ माताओं के लाभ और उनकी देखभाल पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जौनपुर के बहुभोज विवाद में युवक की मौत, किशोर घायल
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में बहुभोज की खुशियां मातम में बदलीं, चाकूबाजी में युवक की मौत किशोर गंभीर गौराबादशाहपुर के ककुहा गांव में टेंट लगाने के दौरान हुआ विवाद, घायल किशोर वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के ककुहा ग्राम में बहुभोज समारोह के दौरान अचानक विवाद होने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते मामला मारपीट और चाकूबाजी तक पहुंच गया। इस हिंसक घटना में 26 वर्षीय युवक की जान चली गई, जबकि 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। मृतक की पहचान गांव के ही लालन राजभर के पुत्र बिंद्रेश (26) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, बिंद्रेश बहुभोज कार्यक्रम में टेंट लगाने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान हुए घटनाक्रम में वह गंभीर रूप से प्रभावित हुआ और उसकी मौत हो गई। वहीं, घटना में घायल 15 वर्षीय ऋतेश के चेहरे पर चाकू से चोट लगने की बात सामने आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी भेज दिया गया। घटना के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल है। मृतक के परिजनों ने उसकी मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, बिंद्रेश की मौत किन परिस्थितियों में हुई और विवाद की असल वजह क्या थी, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह और इसमें शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी。 घटना की जानकारी देते हुये एसपी सिटी अनंत चंदशेखर ने बताया कि बहु भोज का कार्यक्रम चल रहा था जिसमें गांव की ही कुछ दोनों पक्षों किसी बात को विवाद हो गया कालू राजभर रितेश तिवारी के ऊपर चाकू हमला हुआ था कालू गंभीर रूप से घायल था अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया एक का इलाज चल रहा है कुछ लोग को हिरासत में लिया गया कुछ पक्षों से तहरीर लिया गया अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही हैं मौके पर पुलिस तैनात है0
0
Report
योगी आदित्यनाथ तुलसीपुर के पाटेश्वरी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुँचे
Noida, Uttar Pradesh:Balrampur (Uttar Pradesh): Chief Minister Yogi Adityanath To Offer Prayers At Maa Pateshwari Temple In Tulsipur. Balrampur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुलसीपुर के पाटेश्वरी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की。0
0
Report
हाथरस नगला मानधाती में पेड़ पर फांसी: एक की मौत, दूसरा गंभीर
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के थाना हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मानधाती में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां गांव के दो युवकों ने संदिग्ध परिस्थितियों में खेतों के जंगल में पेड़ पर फांसी लगा ली। घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर हालत में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान आदित्य उर्फ सीटू यादव पुत्र स्वर्गीय रामगोपाल, उम्र करीब 18 वर्ष, निवासी नगला मानधाती के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे युवक दिपांशु पुत्र मुकेश कुमार को गंभीर हालत में इलाज के लिए अलीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक बाहर रहकर मजदूरी करते थे और अपने एक करीबी दोस्त के साथ अलीगढ़ में भी रहना-सहना था। हाल ही में अलीगढ़ निवासी उनका एक दोस्त कथित तौर पर एक युवती को अपने साथ लेकर चला गया था। इस मामले में दोनों युवकों के नाम उनके दोस्त के करीबी होने के चलते सामने आए थे। बताया जा रहा है कि इसी प्रकरण को लेकर दोनों युवक परिजनों की डांट-फटकार से मानसिक रूप से परेशान थे। इसी बीच दोनों युवक गांव के बाहर खेतों और बागों की ओर चले गए, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में दोनों ने पेड़ पर फांसी लगा ली। घटना में आदित्य उर्फ सीटू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दिपांशु गंभीर हालत में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में युवक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। zona police चौकी पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल हाथरस भेज दिया। गंभीर हालत में दिपांशु का अलीगढ़ अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं इस मामले में Co अमित पाठक का कहना है कि दोनों युवकों से ना किसी तरह की पूछताछ की गई और ना ही दोनों युवकों पर कोई मुक़दमा दर्ज है। फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर में राजू दास की खुली चुनौती: अखिलेश 40 सीटें नहीं पार पाएंगे
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में राजू दास की अखिलेश यादव को खुली चुनौती, बोले- सपा को 40 से ज्यादा सीटें मिलीं तो दोबारा मीडिया के सामने नहीं आऊंगा बलरामपुर में महंत राजू दास का सपा प्रमुख पर तीखा हमला, अयोध्या आने से पहले कृष्ण जन्मभूमि और कारसेवकों से जुड़े मुद्दों पर मांगी माफी बलरामपुर। अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने बलरामपुर पहुंचकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अखिलेश यादव को खुली चुनौती देते हुए दावा किया कि आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी 40 सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी। उन्होंने यहां तक कह दिया कि यदि सपा को 40 से अधिक सीटें मिल जाती हैं तो वह दोबारा मीडिया के सामने नहीं आएंगे। राजू दास ने मां पाटेश्वरी की धरती से डंके की चोट पर यह चुनौती देने की बात कही। महंत राजू दास ने अखिलेश यादव के अयोध्या आने की चर्चा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका अयोध्या में स्वागत है, लेकिन अयोध्या आने से पहले उन्हें कृष्ण जन्मभूमि जाकर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पर भी निशाना साधते हुए उनके कार्यकाल में राम मंदिर आंदोलन के दौरान कारसेवकों पर गोलीबारी का मुद्दा उठाया। राजू दास ने आरोप लगाया कि जिन कारसेवकों के हाथों में लाठी-डंडे या पत्थर नहीं, बल्कि पूजा की सामग्री थी, उन पर अयोध्या में गोली चलाई गई थी। उन्होंने कहा कि यदि अखिलेश यादव आज राजनीतिक लाभ के लिए अयोध्या आ रहे हैं तो उन्हें सबसे पहले कारसेवकों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब भाजपा, हिंदू संगठनों और आरएसएस के लोगों ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए प्रयास किया और मंदिर का निर्माण हुआ तो अब कृष्ण जन्मभूमि के निर्माण की बात भी होनी चाहिए। उन्होंने अखिलेश यादव के लिए तंज कसते हुए 'अखिलेश्वर दीन साहब' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। महंत राजू दास ने हिंदुओं से सतर्क, सजग और जागरूक रहने की अपील करते हुए बांग्लादेश में हिंदुओं के घर जलाए जाने की घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वहां हिंदुओं के साथ अत्याचार हो रहा है और दुनिया तथा विश्व समुदाय मौन है। ऐसे हालात में हिंदू समाज को एकजुट रहने की जरूरत है। सपा प्रमुख पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहते अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा पर प्रतिबंध लगाया गया था। उनके मुताबिक, उस समय जन्माष्टमी और दुर्गा पूजा जैसे धार्मिक आयोजनों को लेकर भी समस्याएं पैदा की गईं, जबकि अब सत्ता से बाहर होने के बाद अखिलेश यादव अयोध्या-अयोध्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता को ऐसे राजनीतिक रवैये को समझने और सतर्क रहने की जरूरत है। राजू दास ने दावा किया कि हिंदू समाज अब एकजुट हो चुका है और इसी वजह से कई राजनीतिक नेता परेशान होकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि आगामी चुनाव में अखिलेश यादव की पार्टी 40 सीटों से आगे नहीं बढ़ पाएगी। अंत में उन्होंने अपनी चुनौती दोहराते हुए कहा कि यदि समाजवादी पार्टी 40 से अधिक सीटें जीतती है तो भविष्य में उनका मीडिया के सामने आना बंद हो जाएगा。0
0
Report
पहली मुलाकात में बच्ची की मस्ती ने भाई की हालत खराब कर दी
Noida, Uttar Pradesh:नन्ही बच्ची पूरे जोश में मस्ती कर रही है, लेकिन सामने बैठा भाई बिलकुल परेशान नजर आ रहा है। पीछे पापा हंसे रहे हैं और तोता भी तमाशा देख रहा है। पहली मुलाकात में ही भाई का सब्र खत्म! बच्ची की मस्ती, भाई की हालत खराब! बच्ची के सामने भाई ने टेके घुटने! पापा हंसे, तोता देखता रह गया! पहली मुलाकात में ही भाई परेशान! बच्ची का जोश, भाई का सब्र खत्म!0
0
Report
चलने के बजाय उछलता काइक तोता मस्ती का बेमिसाल नजारा
Noida, Uttar Pradesh:ये सफेद पेट वाला काइक तोता चलते कम और उछलते-कूदते ज्यादा नजर आता है! कभी एक छलांग, तो कभी दूसरी… इसकी फुर्ती और कलाबाजियां देखकर लगता है जैसे इसके अंदर एनर्जी का कोई स्विच ऑन हो गया हो। दरअसल, काइक तोतों का इस तरह उछलना खेल और आसपास की चीजों को तलाशने का स्वाभाविक अंदाज है। तभी तो इन्हें दुनिया के सबसे मस्तीखोर तोतों में गिना जाता है! चलने के बजाय उछलता है ये तोता! काइक तोते की मस्ती देखिए! हर कदम पर छलांग, गजब की फुर्ती! इस तोते में एनर्जी की भरमार! काइक का उछल-कूद वाला अंदाज छाया!0
0
Report
Advertisement
कछुए की पीठ पर बिल्ली: दोस्ती की अनोखी सवारी
Noida, Uttar Pradesh:छोटा-सा बिल्ली का बच्चा और सवारी के लिए विशालकाय कछुआ! धूप से खिले बैकयार्ड में कछुआ अपनी धीमी चाल से आगे बढ़ रहा है और उसकी पीठ पर बैठा नन्हा मेहमान बड़े आराम से सफर का मजा ले रहा है। न کوئی जल्दबाजी, न टिकट की जरूरत… बस दोस्ती की सबसे अनोखी सवारी! कछुए की पीठ पर बिल्ली की सवारी! नन्ही बिल्ली को मिला चलता-फिरता टैक्सी! धीमी चाल, सबसे प्यारी सवारी! कछुए की पीठ पर आराम फरमाती बिल्ली! दोस्ती की अनोखी सवारी!0
0
Report
जमुई के सदर अस्पताल में कायाकल्प मानकों के अनुरूप निरीक्षण, सेवाओं का आकलन
Jamui, Bihar:जमुई:राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार, पटना के निर्देशानुसार सदर अस्पताल का कायाकल्प योजना के मानकों के अनुरूप पांच सदस्यीय टीम ने शुक्रवार की शाम 5 बजे तक गहन निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर से लेकर विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई, जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन, रिकार्ड संधारण, मरीजों को उपलब्ध करायी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं तथा अस्पताल कर्मियों के कार्यों का विस्तृत आकलन किया गया। निरीक्षण टीम में उपाधीक्षक सदर अस्पताल मधेपुरा डा. सचिन कुमार, जिला सलाहकार गुणवत्ता यकीन मधेपुरा डा. विनोद कुमार, अस्पताल प्रबंधक मधेपुरा कुमार नवनीत चंद्रा, स्टाफ नर्स दीप्ति बेसरा तथा राजीव कुमार, पीएम पीरामल स्वास्थ्य मधेपुरा शामिल थे। टीम ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का भ्रमण कर कायाकल्प मानकों के अनुरूप उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं अंकेक्षण के दौरान टीम ने विशेष रूप से प्रसव कक्ष, एएनसी कक्ष और एसएनसीयू का निरीक्षण किया। इन विभागों में कार्यप्रणाली, साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण, मरीजों की देखभाल और स्वास्थ्यकर्मियों के कार्य के प्रति समर्पण को देखकर टीम ने संतोष जताया तथा संबंधित कर्मियों की सराहना की। टीम ने कहा कि अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी, निर्धारित मानकों का पालन और कर्मियों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। अस्पताल परिसर के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा जैव चिकित्सा अपशिष्ट के उचित पृथक्करण पर विशेष जोर दिया गया। मेडिकल वेस्ट को निर्धारित श्रेणीों के अनुसार अलग-अलग रखने, उसके सुरक्षित संग्रहण और निस्तारण की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने का निर्देश दिया गया। -अस्पताल भवन की मोरम्मति का दिया निर्देश निरीक्षण के दौरान अस्पताल भवन के मरम्मती एवं रखरखाव से संबंधित समस्याओं पर भी चर्चा हुई। टीम ने अस्पताल प्रबंधन को बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कारपोरेशन लिमिटेड से संपर्क कर आवश्यक मरम्मती कार्य कराने का निर्देश दिया। अस्पताल भवन के रखरखाव और आधारभूत संरचना को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। इसके अलावा अस्पताल की चारदीवारी की ऊंचाई बढ़ाने तथा परिसर के रंग-रोगन कराने का भी निर्देश दिया गया, ताकि अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और बाहरी स्वरूप में सुधार हो सके।0
0
Report
जोगडिहा घाट पर अवैध बालू खनन के बीच पुलिस कार्रवाई: ट्रैक्टर पलटा
Jamui, Bihar:जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगडीहा कटौना घाट पर अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के दौरान अजीबोगरीब घटना सामने आई। पुलिस को देखकर बालू लदा ट्रैक्टर लेकर भागने की कोशिश कर रहा चालक हड़बड़ाहट में वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसी दौरान ट्रैक्टर का डाला पलट गया, जबकि इंजन अनियंत्रित होकर नदी के पानी में जा गिरा। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई। दरअसल, जोगडीहा घाट पर अवैध रूप से बालू खनन और परिवहन किए जाने की सूचना मिलने पर मलयपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस को देखते ही चालक ट्रैक्टर लेकर भागने लगा। लिहाजा, भागने की हड़बड़ाहट में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और यह हादसा हो गया। इसके बाद नदी में गिरे ट्रैक्टर के इंजन को बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन मंगवाई गई। काफी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से इंजन को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष शेखर सौरभ ने बताया कि क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जोगडीहा घाट पर पुलिस की दबिश के दौरान चालक ने भागने का प्रयास किया, जिससे ट्रैक्टर का डाला पलट गया और इंजन नदी में जा गिरा। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है तथा अवैध खनन में संलिप्त लोगों के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
पंखों की रोशनी में नीला-फिरोज़ी-हरा रंग बदले अफ्रीकी पक्षी का जादू
Noida, Uttar Pradesh:इस अफ्रीकी पक्षी की चमक किसी रंग की देन नहीं, बल्कि पंखों की खास बनावट का कमाल है। रोशनी पड़ते ही नीला, फिरोजी और हरा रंग बदलता नजर आता है। कुदरत का अपना प्रिज्म! पंखों में छिपा रंगों का जादू! रोशनी के साथ रंग बदलता पक्षी! नीले से हरे रंग की अनोखी चमक! ग्रेटर ब्लू-ईयर्ड स्टार्लिंग का जलवा! बिना रंग के पंखों में इंद्रधनुष!0
0
Report
पर्वतों के बीच दो नन्ही बहारें: बचपन की सादगी की मुस्कान
Noida, Uttar Pradesh:ऊंचे पहाड़, पथरीले रास्ते और बर्फ की पतली चादर… इन सबके बीच दो नन्ही बच्चियां अपनी ही दुनिया में मस्त हैं। पारंपरिक पहाड़ी पोशाक, चोटियों में सजे फ़िरोज़ी मोती और कंधे पर पानी का नीला बर्तन… लेकिन इनकी सबसे खास बात है चेहरे पर खिली बेफिक्र मुस्कान। न महंगे खिलौने, न बड़ी सुविधाएं… बस साथ और बचपन की छोटी-छोटी खुशियां!0
0
Report
शहर की भीड़ में बेफिक्र सफेद तोता, नियॉन लाइट्स के बीच शांत
Noida, Uttar Pradesh:शहर की भागती-दौड़ती रात और चारों तरफ शोर-शराबा… लेकिन इस सफेद तोते पर कोई असर नहीं! महिला के कंधे पर आराम से बैठा ये परिंदा नियॉन लाइट्स, स्कूटर और लोगों की भीड़ के बीच बिल्कुल शांत नजर आ रहा है। न घबराहट, न कोई हलचल… जैसे शहर की सैर इसके रोजमर्रा के रूटीन का हिस्सा हो! शहर की भीड़ में बेफिक्र सफेद तोता! कंधे पर बैठकर शहर की सैर! शोर-शराबे में भी तोता शांत! नियॉन लाइट्स के बीच सफेद तोता! तोते का सुकून देखिए!0
0
Report
Advertisement
मेंढ़क की छलांग पर बिल्ली डर से खड़ी, तमाशा बन गया
Noida, Uttar Pradesh:बिल्ली के बच्चे ने जैसे ही मेंढक को पंजा मारा, मेंढक ने उछलकर ऐसा जवाब दिया कि उसकी हालत ही बदल गई! डर के मारे बिल्ली का बच्चा दो पैरों पर खड़ा हो गया, दोनों पंजे हवा में उठा लिए और कुछ पल के लिए बिल्कुल जम गया। फिर धीरे से बैठा, लेकिन नजरें अब भी मेंढक पर टिकी रहीं। पास बैठी बड़ी बिल्ली बस पूरा तमाशा देखती रही! मेंढक की छलांग से बिल्ली हैरान! पंजा मारा, खुद ही डर गई बिल्ली! मेंढक को देख दो पांव पर खड़ी बिल्ली! छोटे मेंढक ने बिल्ली को चौंकाया! बड़ी बिल्ली देखती रही पूरा तमाशा!0
0
Report
तोते दिखाते स्मार्ट वर्क: छल्ला सही जगह लगाते, प्रतिद्वंद्वी की चाल उठाते
Noida, Uttar Pradesh:नीले छल्लों को खूंटी पर एक-एक करके चढ़ाते इन तोतों का हुनर देखिए!...लेकिन मुकाबला सिर्फ छल्ले सजाने का नहीं, बल्कि दिमाग लगाने का भी है! पहला तोता अपनी खूंटी पर छल्ले लगा रहा है, तो दूसरा चुपके से उसके छल्ले निकालकर अपनी खूंटी पर जमा कर रहा है। यानी खुद मेहनत करने के बजाय प्रतिद्वंद्वी की मेहनत का फायदा उठाने की तरकीब! ट्रेनर भी यह चालाकी देखकर हंस रहे हैं। छल्ले सजाने में माहिर निकले तोते! तोतों का स्मार्ट वर्क देखिए! एक-एक छल्ला, बिल्कुल सही जगह! तोतों का हुनर देख ट्रेनर हंसे! कम मेहनत, कमाल का दिमाग! स्मार्ट वर्क या छल्लों की चोरी!0
0
Report
भिंड़ में अवैध शराब तस्करी: कार पकड़कर चालक भागा, 15 पेटी बीयर जब्त
Bhind, Madhya Pradesh:भिंड में अवैध शराब का कारोबार किस कदर बेखौफ है, इसकी बानगी शहर के महावीर गंज इलाके में देखने को मिली। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शराब से भरी एक कार की घेराबंदी की, लेकिन आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। जब कार की तलाशी ली गई, तो अंदर बीयर की 15 पेटियां मिलीं। पुलिस ने शराब और कार को जब्त कर लिया है। अब सवाल है कि शराब की यह खेप कहां से आई थी और किस ठिकाने पर पहुंचानी थी। मामला भिंड शहर के महावीर गंज इलाके का है, जहां अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अनीता गुर्जर को मुखबिर से खबर मिली थी कि एक कार के जरिए महावीर गंज से सुभाष नगर की ओर अवैध बीयर की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर संदिग्ध कार को रोक लिया, लेकिन पकड़ में आने से पहले ही चालक भाग निकला। कार तलाशी के दौरान 15 पेटियां बीयर की मिलीं, जिससे स्थानीय अधिकारी भी चौंक गए। फिलहाल अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और चालक की पहचान तथा शराब के स्रोत व सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश जारी है।0
0
Report
Advertisement
