244412
चंदौसी नगर पालिका परिषद की बोर्ड मीटिंग में 11 प्रस्तावों पर चर्चा
Chandausi, Uttar Pradesh:जनपद संभल की चंदौसी नगर पालिका परिषद के स्वास्थ्य विभाग के सभागार में आज बोर्ड की मीटिंग का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष लता वार्ष्णेय ने की और सभी सभासद भी मौजूद रहे। बैठक में 11 प्रस्तावों पर चर्चा की गई जिन्हें सदन ने बिना किसी विरोध के पारित कर दिया। पालिका अध्यक्ष लता वार्ष्णेय ने बताया कि सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
के.के. बिश्नोई ने ग्राम रथ कार्यक्रम में जनकल्याण योजनाओं पर चर्चा की
Jalore, Rajasthan:रानीवाड़ा-जालौर रानीवाड़ा के कोटड़ा ग्राम पंचायत में आयोजित ग्राम रथ कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री के.के. बिश्नोई ने शिरकत की। कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने जेसीबी से पुष्प वर्षा कर मंत्री का भव्य स्वागत किया। मंत्री बिश्नोई ने इस अवसर पर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नवाचारों पर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीणों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। कार्यक्रम में रानीवाड़ा से विधायक रहे नारायण सिंह देवल ने कहा कि सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचनी चाहिए। जिला उपाध्यक्ष हीरालाल सारस्वत, अतिरिक्त जिला कलेक्टर दौलत राम चौधरी और एसडीएम सुनील कुमार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और उमड़ी भीड़ को देखकर प्रभारी मंत्री बिश्नोई ने मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुमार जांगू को धन्यवाद दिया, जो इस कार्यक्रम के मुख्य संयोजक थे। मंत्री ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा।0
0
Report
गोंडा में स्कार्पियो ने चाय पी रहे लोगों को कुचला, रोडवेज बस से भिड़न्त; कई घायल
Gonda, Uttar Pradesh:जहां गोंडा जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोंडा-झंझरी ब्लॉक मार्ग पर आज दोपहर 1:30 के करीब समय हड़कंप मच गया जब एक अनियंत्रित स्कार्पियो ने यादव जलपान गृह के पास खड़े होकर चाय पी रहे कई लोगों को एक के बाद एक रौंदते हुए गोंडा की तरफ से लखनऊ जा रही एक रोडवेज बस में टकरा गई। यह पूरी घटना पास में स्थित एक अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जिसका वीडियो अब सामने आया है। स्कॉर्पियो के रौंदने से अस्पताल स्टाफ समेत आठ लोग घायल हुए हैं जिनमें 35 वर्षीय रमेश प्रजापति, 26 वर्षीय कन्हैयालाल, 35 वर्षीय चंद्रपाल, 35 वर्षीय फूलजहां, 19 वर्षीय अस्पताल स्टाफ रिंकी, 38 वर्षीय नूर मोहम्मद, 13 वर्षीय हसन और 18 वर्षीय आसिफ घायल हुए हैं। उन्हें तत्काल स्थानीय लोगों द्वारा गोंडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां गोंडा मेडिकल कॉलेज में सभी घायलों का इलाज चल रहा है। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना में साफ देखा जा सकता है झंझरी ब्लॉक की तरफ से होते हुए गोंडा एलबीएस चौराहे की तरफ जा रही है। एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो गाड़ी यादव जलपान गृह पर खड़े लोगों को रौंदते हुए सामने से आ रही रोडवेज बस में जाकर टकरा जाती है। इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच जाती है。0
0
Report
9 लाइमस्टोन ब्लॉकों की नीलामी से सरकार को पहली 60 करोड़ की आय
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर - - अप्रैल में 9 मेजर मिनरल ब्लॉकों की नीलामी - सालाना एक्शन प्लान का क्रियान्वयन शुरू - माइंस एसीएस अपर्णा अरोड़ा ने ली बैठक - नागौर, जैसलमेर, चित्तौड़गढ़ में हुई नीलामी - पहली किस्त के रूप में मिलेगा 60 करोड़ राजस्व - लाइमस्टोन के 9 ब्लॉकों की हुई नीलामी एंकर खान विभाग ने अप्रैल माह में 9 मेजर मिनरल ब्लॉकों की नीलामी के साथ ही मिनरल ब्लॉकों के ऑक्शन के सालाना एक्शन प्लान का क्रियान्वयन शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा एक्शन प्लान बनाकर तय टाइमलाईन के अनुसार क्रियान्वयन पर फोकस किया जा रहा है। एसीएस माइंस अपर्णा अरोड़ा ने गुरुवार को सचिवालय में विभाग के खान निदेशक महावीर प्रसाद मीणा व वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बताया कि अप्रैल माह में नागौर, जैसलमेर चित्तौडगढ़ के 1218.43 हैक्टेयर के लाइमस्टोन के 9 ब्लॉकों की नीलामी की गई है। मोटे अनुमान के अनुसार इन 9 ब्लॉकों में 920 मिलियन टन लाइमस्टोन के भण्डार होने के साथ ही विभाग को राज्य सरकार को अपफ्रंट पेमेंट की पहली किस्त के रूप में लगभग 60 करोड़ रुपए और अपफ्रंट की तीन किस्तों के 300 करोड रुपए के करीब राजस्व प्राप्त होगा। खानन आरंभ होने के बाद राज्य सरकार को अगले 50 सालों में लगभग 24 हजार करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व प्राप्त होगा।0
0
Report
Advertisement
भारत-उज़्बेकिस्तान द्विपक्षीय शिक्षा सहयोग सुदृढ़ीकरण के लिए रायपुर में संगोष्ठी शुरू
Raipur, Chhattisgarh:उज्बेकिस्तान से 8 सदस्यीय उच्चस्तरीय शैक्षणिक प्रतिनिधिमंडल 6 से 8 मई तक रायपुर में है. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का दौरा किया. आज कृषि विश्विद्यालय के सभागार में एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया. इस प्रतिनिधिमंडल में बुखारा स्टेट यूनिवर्सिटी से अंतरराष्ट्रीय सहयोग के उप-कुलपति और समरकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ वेटरनरी मेडिसीन अनुसंधान और नवाचार के उप-कुलपति सहित अन्य वरिष्ठ शिक्षाविद् और वैज्ञानिक शामिल हैं. कृषि विश्विद्यालय में“भारत एवं उज्बेकिस्तान के मध्य द्विपक्षीय शैक्षणिक, अनुसंधान एवं तकनीकी सहयोग सुदृढ़ीकरण” विषय पर 2 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आज शुभारंभ हुआ. इस संगोष्ठी का उद्देश्य दोनों देशों के मध्य शैक्षणिक संबंधों को और सुदृढ़ करना और कृषि मृदा विज्ञान, फसल मूल्य श्रृंखला, जैव प्रौद्योगिकी प्रोसेसिंग एवं तकनीकी सहयोग के क्षेत्रों में नए सहयोगात्मक अवसरों का मार्ग प्रशस्त करना है......0
0
Report
कवर्धा: भाभी की हत्या, ननंद ने दुष्कर्म का रूप देने की साजिश का पर्दाफाश
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा, 7 मई 2026: सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र में सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया। खेत में निर्वस्त्र अवस्था में मिली महिला की हत्या को पहले दुष्कर्म और सामूहिक अपराध से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन पुलिस की वैज्ञानिक जांच में पूरा मामला पारिवारिक रंजिश से जुड़ी योजना बनाकर हत्या निकला। मृतिका की ननंद मालती मरकम को गिरफ्तार किया गया है। 3 मई 2026 को ग्राम सिंगारपुर के झोंकाखार खेत में 32 वर्षीयBelasia छेदैया का शव संदिग्ध हालत में मिला था। शव निर्वस्त्र था और सिर चेहरे पर चोट के निशान थे। घटनास्थल से लोहे की रपली, हंसिया, टूटी चूड़ियां, कपड़ों के टुकड़े और अन्य अहम साक्ष्य जुटाए गए। साइबर सेल और एफएसएल टीम की मदद से तकनीकी जांच भी की गई। जांच के दौरान मृतिका और उसकी ननंद मालती मरकाम के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। आरोपी महिला पिछले पांच वर्षों से मायके में रह रही थी और दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। छह महीने पहले आरोपी ने मृतिका की गला दबाकर हत्या करने की कोशिश भी की थी। साक्ष्यों और पूछताछ से पता चला कि मालती मरकाम ने खुद अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने खेत में काम कर रही अपनी भाभी पर पीछे से लोहे की रपली से हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद गुमराह करने और दुष्कर्म जैसा दिखाने के लिए शव के कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र छोड़ दिया। पूछताछ में बताया गया कि उसने सोशल मीडिया और मोबाइल पर इस तरह की घटनाओं के बारे में देखकर हत्या को दूसरा रूप देने की कोशिश की थी। शुरुआती विवेचना में मृतिका के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। आरोपी मालती मरकम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।0
0
Report
बिहार: प्रमोद चंद्रवंशी ने नेताओं को धन्यवाद, विभाग बटवारा जल्द होने का संकेत
Patna, Bihar:बिहार सरकार के नई नवेली मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुमित तमाम सिर्फ नेताओं को धन्यवाद दिया कहां अभी विभाग का बटवारा नहीं हुआ है बटवारा होने के बाद जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए सभी काम किए जाएंगे।0
0
Report
Advertisement
चिराग पासवान ने संजय पासवान को फिर मंत्री पद पर नियुक्त किया
Patna, Bihar:बिहार सरकार के मंत्री संजय पासवान पर एक बार फिर से केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मंत्री बनाया है वहीं शपथ लेने के बाद मंत्री संजय पासवान में चिराग पासवान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी को धन्यवाद दे रहे हैं। जनता के बीच में काम करते रहेंगे।0
0
Report
जहानाबाद में चलती ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत, सुरक्षा पर सवाल
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां चलती ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई। घटना पटना-गया रेलखंड के मदारपुर रेलवे गुमटी के पास की है। मृतक की पहचान गयाजी जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र निवासी रामरूप विश्वकर्मा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक रामरूप विश्वकर्मा अपनी पत्नी नीलम देवी का इलाज कराकर पटना से वापस अपने घर लौट रहे थे। ट्रेन में अत्यधिक भीड़ होने के कारण उन्हें गेट के पास बैठकर सफर करना पड़ रहा था। बताया जाता है कि सफर के दौरान वह अपने मोबाइल फोन चला रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही ट्रेन मदारपुर रेलवे गुमटी के पास पहुंची, पहले से घात लगाए उचक्कों ने डंडे से वार कर रामरूप के हाथ से मोबाइल गिरा दिया। अचानक हुए इस हमले से वह घबरा गए और मोबाइल बचाने की कोशिश में अपना संतुलन खो बैठे। संतुलन बिगड़ते ही वह चलती ट्रेन से नीचे गिर पड़े। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। पत्नी अगला स्टेशन से उतरकर मौके पर पहुंची जहां वे रोते रोते बेहोश हो जा रही है। इधर घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत हो गयी है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। वही इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और यात्रियों में काफी आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि पटना-गया रेलखंड पर आए दिन उचक्कों और अपराधियों की गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रेलवे प्रशासन गंभीर नजर नहीं आता। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि यदि ट्रेनों में पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात होते और रेलवे ट्रैक के किनारे सक्रिय अपराधियों पर समय रहते कार्रवाई की जाती, तो शायद एक बेगुनाह की जान बचाई जा सकती थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की तलाश कर रही है。0
0
Report
पाकुड़ महेशपुर में चौकीदार के शव के दफन पर गांव में विवाद, सड़क जाम
Pakur, Jharkhand:शहरग्राम के चौकीदार भीम सोरेन की मौत के बाद एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया... चौकीदार भीम सोरेन के आकस्मिक निधन के लगभग 30 घंटे के बावजूद भी उसको उसके पैतृक जमीन में शव दफनाने के लिए दो गज जमीन भी नसीब नहीं हुआ... अवसर पर ग्राम प्रधान ने मृतक के स्वजनों को बताया कि वह गांव छोड़ चुका था और गांव के किसी भी प्रकार के धार्मिक कार्य में शामिल नहीं होता था, इसलिए उसे इस गांव में दफनाने की अनुमति नहीं दी जा सकी... इसके बाद मृतक के स्वजन ने शहरग्राम चौक पर शव को रखकर सड़क जाम कर दिया था... घटना की सूचना मिलने पर प्रशासन ने विभिन्न अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल को मौके पर भेजकर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया... लगभग 24 घंटे के बाद ग्रामीणों के साथ बातचीत सफल नहीं हुई तो मृतक के पुत्र संजय सोरेन ने कहा कि पिता की अंतिम इच्छा पूरी नहीं हो पाएगी... अंततः निर्णय लिया गया कि शव को बगल के गांव धावाडंगाल में दफनाया जाएगा, जहां मृतक के पूर्वज भी रहे थे, और इसके बाद मामला शांत हुआ... इस घटना को लेकर शहरग्राम क्षेत्र में बीते 30 घंटे से तनातनी की स्थिति बनी रही; प्रशासन के अधिकारी मौका-ए- mouka पर नजर बनाए हुए थे और बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात था...0
0
Report
Advertisement
बिहार: मिथिलेश तिवारी मंत्री बनने के बाद समकालीन राजनीति में नया अध्याय
Patna, Bihar:बिहार की राजनीति में एक लंबे समय से अपनी सांगठनिक कुशलता और प्रखर वक्तृत्व शैली के लिए पहचाने जाने वाले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी अब सरकार में मंत्री बन गये है उनके आवास पर मिलने वाले लोगों का ताता लगा रहा मंत्री ने कहा कि मैं विद्यार्थी परिषद से ही इस पार्टी में हूं और पार्टी के एक प्रदेश अध्यक्ष के पद छोड़कर सभी पदों पर रहा हूं पार्टी ने मुझे इस काबिल समझा है कि मंत्री बनाया है समस्या जिस समय आएगी समाधान इस समय और उसी दिन किया जाएगा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल में जो भी सदस्य हैं सभी मिलकर बिहार को आगे बढ़ाएंगे मंत्री मिथिलेश तिवारी से बात की0
0
Report
अलवर: मॉडिफाइड बाइकों के खिलाफ कार्रवाई, 18 बाइक जब्त
Alwar, Rajasthan:अलवर में मॉडिफाइड बाइकों पर पुलिस का शिकंजा, 18 बाइक जब्त अलवर शहर में ट्रैफिक थाना पुलिस ने मॉडिफाइड बाइकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गुरुवार को 18 बाइक जब्त की हैं। इन बाइकों में अधिकतर में ऐसे मॉडिफाइड साइलेंसर लगे थे, जो पटाखों जैसी तेज आवाज करते हैं और लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहे थे。 इस कार्रवाई से एक दिन पहले गोविंदगढ़ में भी तेज धमाके करने वाली बाइक को जब्त किया गया था। इससे नाराज करीब 50-60 लोगों ने पुलिस थाने पर पथराव कर दिया, जिसमें थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए。 एएसपी प्रियंका रघुवंशी ने साफ कहा कि गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। वहीं ट्रैफिक थाना प्रभारी संजय के अनुसार, कुछ युवक मॉडिफाइड बाइकों से तेज आवाज कर लोगों को परेशान करते हैं, जिसके खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है。 पुलिस के मुताबिक, पिछले दो-तीन महीनों में 150 से अधिक मॉडिफाइड बाइक जब्त की जा चुकी हैं। करीब तीन महीने पहले 500 से ज्यादा अवैध साइलेंसर पर बुलडोजर चलाकर उन्हें नष्ट किया गया था। इसके बाद ऐसी बाइकों की संख्या में कमी आई है, लेकिन पुलिस अभी भी सतर्क रहते हुए लगातार कार्रवाई कर रही है。0
0
Report
नाबालिग आदिवासी बच्चियों के गैंगरेप पर गलत मेडिकल रिपोर्ट पर कार्रवाई नहीं, कांग्रेस भड़की
Kusu, Chhattisgarh:एंकर-सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग आदिवासी बच्चियों के साथ हुए गैंगरेप मामले में कथित गलत मेडिकल रिपोर्ट देने वाले चिकित्सक पर कार्रवाई नहीं होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने CMHO कार्यालय का घेराव किया गया। कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कोठी घर से रैली निकालते हुए नारेबाजी करते हुए CMHO ( मुख्य चिकित्सा अधिकारी) कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन में महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, NSUI, किसान कांग्रेस समेत कई प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान पूर्व मंत्री अमरजीत भगत भी शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने दोषी चिकित्सक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि गैंगरेप जैसे गंभीर मामले में गलत मेडिकल रिपोर्ट देकर आरोपियों को बचाने की कोशिश की गई है। वहीं इस पूरे मामले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा है कि मामले की जांच कलेक्टर स्तर पर की जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही गई हैं।0
0
Report
Advertisement
टोंक: एसीबी ने संविदाकर्मी से 13 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया
Tonk, Rajasthan:टोंक में एसीबी की कार्यवाही, ओषधि नियंत्रण कार्यालय में संविदाकर्मी कम्प्यूटर ऑपरेटर 13 हजार की रिश्वत लेते गिरिफ्तार, एनआरएचएम के माध्यम से संविदा कर्मी है आरोपी सोनू पंवार, एसीबी की टीम की कार्यवाही जारी, मेडिकल शॉप का लाइसेंस जारी करने को एवज में 13 हजार की रिश्वत मांगी, किसी बड़े अधिकारी तक भी पंहुच सकते है एसीबी के हाथ, टोंक सीएमएचओ कार्यालय में कार्यवाही है जारी। एसीबी के एडिशनल एसपी झाबरमल के नेतृत्व में कार्यवाही है जारी0
0
Report
नवागत जिलाधिकारी गौरव सोगरवाल ने महाराजगंज जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया
Maharajganj, Uttar Pradesh:महाराजगंज नवागत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने आज जिला संयुक्त चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने ट्रामा सेंटर, आयुष्मान वार्ड, सीटी स्कैन कक्ष, एसएनसीयू तथा पीकू वार्ड सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्यप्रणाली की जानकारी भी ली। निरीक्षण के दौरान आयुष्मान वार्ड में मात्र दो मरीज पाए जाने पर जिलाधिकारी ने बेड ऑक्युपेंसी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना सरकार की महत्वपूर्ण योजना है तथा अधिक से अधिक पात्र मरीजों को इसका लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए.0
0
Report
मेघवाल ने जताया जीत का जश्न, झाल-मूड़ी से दिखा भाजपा का उत्साह
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का “झाल-मूड़ी वाला जश्न”, भाजपा संभाग मुख्यालय में कार्यकर्ताओं संग मनाई जीत की खुशी, बंगाल समेत अन्य राज्यों में भाजपा की जीत का जश्न जारी, मंत्री ने खुद अपने हाथों से बनाई झाल-मूड़ी, कहा-“डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पीएम ने किया साकार,” मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का जताया आभार, मुख्यालय में ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के बीच जश्न का माहौल, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रहे मौजूद, इस दौरान जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़,श्याम पंचारिया, सत्यप्रकाश आचार्य, विजय आचार्य, चंपालाल गैदर, महावीर सिंह चारण, संपत पारीक, नारायण चोपड़ा, राजेंद्र पंवार, एड. कौशल शर्मा, दीपक पारीक, भूपेंद्र शर्मा, अशोक प्रजापत, गोपाल अग्रवाल,कमल गहलोत,इमरान ख़ान,सन्तोषानन्द महाराज सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद0
0
Report
Advertisement
