Back
महिला आयोग अध्यक्ष کا अस्पताल निरीक्षण; आतंकवाद پر کड़ा بيان, लालू यादव کی बेटी मामला पारिवारिक
NJNEENA JAIN
Nov 17, 2025 12:00:03
Saharanpur, Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने आज महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ऑपरेशन थियेटर, मैटरनिटी वार्ड, एचडीयू (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) और एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट) का विस्तार से जायजा लिया। उन्होंने मरीजों से इलाज की गुणवत्ता, दवाइयों की उपलब्धता, सफाई व्यवस्था और चिकित्सा कर्मचारियों के व्यवहार के बारे में जानकारी ली। एमएनसीयू में डॉ. चौहान ने मां और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य की स्थिति, उनके इलाज, मशीनों की कार्यप्रणाली और उपलब्ध संसाधनों को भी परखाअस्पताल प्रशासन को उन्होंने आवश्यक सुधार करने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। आतंकवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। “जिस थाली में खाना, उसी में छेद करना—यह बहुत गलत है। ऐसी गतिविधियों की जांच और कार्रवाई तो होगी ही, लेकिन ईश्वर ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करेगा।” राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी द्वारा घर छोड़ने और प्रताड़ना के आरोपों पर उन्होंने कहा कि यह उनका पारिवारिक मामला है, इसलिए इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं है। डॉ. बबीता सिंह चौहान ने दोहराया कि महिला आयोग महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और अधिकारों को लेकर हमेशा संवेदनशील है और जहाँ भी आवश्यकता होगी, सख्त कार्रवाई की जाएगी।
189
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PCPranay Chakraborty
FollowNov 17, 2025 13:54:360
Report
BDBabulal Dhayal
FollowNov 17, 2025 13:54:260
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 17, 2025 13:54:060
Report
NSNivedita Shukla
FollowNov 17, 2025 13:53:53Noida, Uttar Pradesh:Volcaholic - Shemshak, north-east of Tehran, Iran today
0
Report
BBBhupendra Bishnoi
FollowNov 17, 2025 13:53:390
Report
HBHeeralal Bhati
FollowNov 17, 2025 13:53:190
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowNov 17, 2025 13:52:430
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowNov 17, 2025 13:52:030
Report
RVRaunak Vyas
FollowNov 17, 2025 13:51:500
Report
0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowNov 17, 2025 13:51:330
Report
PSPramod Sinha
FollowNov 17, 2025 13:51:150
Report
RSR.B. Singh
FollowNov 17, 2025 13:50:570
Report
90
Report
VRVIJAY RANA
FollowNov 17, 2025 13:47:2664
Report