247001
सहारनपुर में जमीनी विवाद में चाचा ने भतीजे की ली जान
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जनपद के थाना गंगोह क्षेत्र के गांव जेहरा में चाचा ने भतीजे की जान ले ली। आरोपी ने जमीनी विवाद के चलते अपने 24 वर्षीय भतीजे की जान ले ली। बताया जा रहा हैं जब जमीन को लेकर विवाद हुआ तो उसी समय आरोपी ने अपने भतीजे पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर मौजूद हैं और जांच में जुटी हैं। वहीं आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सुमेरपुर में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर छापा, 15 सिलेंडर जब्त
Pali, Rajasthan:घरेलू गैस सिलेण्डरों का अवैध भण्डारण एवं व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर 15 सिलेण्डर जब्त जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेण्डरों के अवैध भण्डारण, व्यावसायिक उपयोग एवं अवैध रिफिलिंग पर रोक लगाने के लिए निरंतर जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। जिला रसद अधिकारी भंवरसिंह राठौड़, प्रवर्तन अधिकारी कमल कुमार पंवार एवं जितेन्द्रसिंह आशिया के संयुक्त जांच दल द्वारा सुमेरपुर क्षेत्र के एनएच-162 स्थित जाखोड़ा एवं गुड़ा एंदला में विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान 4 प्रतिष्ठानों से 15 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किए गए। संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
हरदा SP ने पटाखा बाजार की सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की जाँच की
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा SP अंकित जायसवाल ने पटाखा बाजार का किया निरीक्षण सुरक्षा मानकों, अग्निशमन व्यवस्था एवं लाइसेंस की वैधता की जाँच कर दुकानदारों को दिए आवश्यक निर्देश आगमी दीपावली पर्व के दृष्टिगत आमजन की सुरक्षा एवं किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य, बिना लाइसेंस अथवा अवैध रूप से पटाखों की बिक्री एवं नियमों का उल्लंघन पाए दुकानदारों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।0
0
Report
मुजफ्फरनगर:व्यापारियों का उत्पीड़न बंद हो, ऑनलाइन कंपनियों की मनमानी पर रोक लगे समाजवादी व्यापार सभा
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर में छोटे और मध्यम व्यापारियों की समस्याओं को लेकर समाजवादी व्यापार सभा ने मोर्चा खोल दिया है। जिलाध्यक्ष अब्दुल मुत्तलिब के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रदेश की राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच और सैंपलिंग प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग की। व्यापारियों का आरोप है कि त्योहारों के दौरान मिठाई, किराना और अन्य खाद्य कारोबारियों को जांच के नाम पर अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है। वहीं, बड़ी ऑनलाइन कंपनियों की बढ़ती मनमानी से स्थानीय दुकानदारों का कारोबार प्रभावित होने का मुद्दा भी उठाया गया। व्यापारियों ने साफ कहा कि वे मिलावटखोरी के खिलाफ कार्रवाई के पक्षधर हैं, लेकिन इसकी आड़ में ईमानदार व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से आठ सूत्रीय मांगें रखते हुए निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई।0
0
Report
Advertisement
चुनाव के बाद धौलपुर के किराये के मकान से नकदी-जेवरात चोरी
Dholpur, Rajasthan:चुनाव में गांव गई महिला के किराये के मकान में चोरी, नकद और लाखों के जेवरात पार धौलपुर। शहर की गुर्जर कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। पीड़िता अपने गांव में पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनाव में मतदान करने गई हुई थी। इसी दौरान चोरों ने मकान के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है。 पुलिस को दी रिपोर्ट में पीड़िता अमरेश पत्नी रामपूजन गुर्जर निवासी गांव सिमरें, थाना सोने का गुर्जा ने बताया कि वह अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए धौलपुर में मित्तल कॉलोनी के पास जीटी रोड स्थित गुर्जर कॉलोनी में नीरज मित्तल के मकान में किराये पर रहती है। उसका पति सेना में नौकरी करता है। वह पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनाव में मतदान करने के लिए अपने गांव सिमरें गई थी। मतदान के बाद वह गांव में ही रुक गई0
0
Report
पटना: शिक्षा विभाग ने स्थानांतरण प्रक्रिया फिर शुरू कर दी, 14 जिलों में आवेदन
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में हुए कई फैसले शिक्षक स्थानांतरण की प्रक्रिया चुनाव के कारण रुक गई थी अब फिर शुरू हुई है 9 नवंबर से 14 नवंबर के बीच 14 बचे हुए जिलों में स्थानांतरण प्रक्रिया पूरा करना है 27 नवंबर को सामान्य स्थानांतरण की रिक्ति आएगी 30 नवंबर से 7 दिसंबर तक सामान्य ट्रांसफर के लिए लिए जाएंगे आवेदन 2026 के अंत तक सभी स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी प्रमाण पत्र जांच मामले में 1700 शिक्षक फर्जी पाए गए है इनको लेकर जांच की जा रही शिक्षा विभाग ने वित्त विभाग से आग्रह किया है आगामी त्योहार दिवाली छठ से पहले वेतन भुगतान कर दिया जाए रक्षा मंत्रालय द्वारा अग्नि वीर योजना की अवधि 4 साल से बढ़कर 6 साल करने पर मंत्री ने कहा कि काफी खुशी की बात है और जो सेवा के दौरान प्रशिक्षण लेंगे उनका फायदा 6 वर्षों तक देश को मिलेगा0
0
Report
धनतेरस से दो दिन पहले खाद सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 130 किलो मावा सीज
Dholpur, Rajasthan:धनतेरस के त्यौहार से दो दिन पूर्व शहर में मिष्ठान विक्रेताओं पर कार्यवाही काजू कतली और मावे का लिया सैम्पल,चाशनी कराई नष्ट,130 किलो मावा किया गया सीज शहर में दो दर्जन से अधिक दुकानें,कई स्थानों पर अस्थाई दुकानें बाड़ी धनतेरस के दो दिन पूर्व बाड़ी शहर में खाद एवं सुरक्षा विभाग की कार्रवाई देखने को मिली। हालांकि टीम द्वारा केवल दो दुकानों पर कार्रवाई की गई। अन्य दुकानों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। ऐसे में यह कार्रवाई खानापूर्ति नजर आ रही है। क्योंकि शहर में दो दर्जन से अधिक दुकानें संचालित हैं। वहीं कई स्थानों पर अस्थाई दुकानें भी त्योहार को देखते हुए लगाई गई है। धौलपुर जिले के मुख्य जिला एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ धर्म सिंह मीणा ने बताया की सरकार के निर्देश पर शुद्ध आहर,मिलावट पर वार अभियान के तहत के कार्रवाई की गई है। शहर के दो मिष्ठान विक्रेताओं के यहां से काजू कतली और मावे का सैंपल लिया है। वही एक दुकान पर लंबे समय से उपयोग की जा रही चासनी को नष्ट कराया है। एक दुकान पर संदिग्ध 130 किलो मावे को सीज किया गया है। जो सैंपल लिए हैं उन्हें लैबोरेट्री जांच के लिए भेजा गया है। वरिष्ठ खाद एवं सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार ने बताया की त्योहार को देखते हुए जिला कलेक्टर के निरदेश पर विभाग की कार्रवाई लगातार पूरे जिले में जारी है। प्रयास यही है कि जिले में किसी भी प्रकार से कोई अशुद्ध और मिलावटी खाद्य पदार्थ त्योहार पर नहीं बिके। अब तक पूरे जिले में 76 सैंपल लिए जा चुके हैं जिनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। वही साढ़े five हजार किलो मिलावटी मावा,पनीर एवं अन्य खाद्य पदार्थ नष्ट कराया गया है। यूपी और एमपी के रास्तों पर सघन चौकसी बरती जा रही है बाइट 1 पदम् सिंह परमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी0
0
Report
Advertisement
अवैध पनीर फैक्ट्री पर खाद सुरक्षा विभाग का छापा, 199 किलोग्राम पनीर जब्त
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद में अवैध पनीर बनाने की फैक्ट्री पर खाद सुरक्षा विभाग का छापा, 199 kilo पनीर जब्त; 56 हजार रुपये का माल कराया नष्ट खाद्य सुरक्षा विभाग ने अज्ञात शिकायत के आधार पर 4 नवंबर को ईलियास पनीर भंडार पर औचक छापेमारी की जांच के दौरान रेहरा बाईपास के पास एक गली में पनीर निर्माण का कार्य होता मिला। मौके पर बिना वैध पंजीकरण के पनीर बनाने की गतिविधियां पाई गईं। निरीक्षण के दौरान नीले ड्रमों में करीब 1250 लीटर दूध जैसा मिश्रण मिला, जिसमें डालडा और मिल्क पाउडर का प्रयोग पाया गया। इसके अलावा करीब 199 किलोग्राम तैयार पनीर अस्वच्छ परिस्थितियों में भंडारित मिला। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पनीर का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। करीब 56 हजार रुपये कीमत के पनीर और मिश्रण को जब्त कर शेष सामग्री मौके पर नष्ट करा दी गई। साथ ही वैध खाद्य पंजीकरण प्राप्त होने तक खाद्य कारोबार बंद रखने का नोटिस जारी किया गया。0
0
Report
दीपावली से पहले मऊ में खाद्य विभाग ने 230 किलोग्राम दूषित खोया नष्ट किया
Mau, Uttar Pradesh:आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विभागीय टीम ने छापेमारी कर दो बसों से 230 किलोग्राम दूषित खोया बरामद कर नष्ट कराया। जांच अभियान के दौरान थाना चिरैयाकोट के सामने सैदपुर (गाजीपुर) से आ रही बस संख्या यूपी 65 डीटी 1487 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 180 किलोग्राम खोया बरामद हुआ। पूछताछ में कैलाश यादव ने 100 किलोग्राम तथा सतीश चन्द्र यादव ने 80 किलोग्राम खोया अपना होना बताया। इसी क्रम में सैदपुर से ही आ रही एक अन्य बस संख्या यूपी 65 एचटी 8285 का निरीक्षण करने पर उसके अंदर 50 किलोग्राम खोया लावारिस अवस्था में पाया गया। दोनों बसों से बरामद कुल 230 किलोग्राम खोया अत्यंत अस्वच्छ एवं दूषित परिस्थितियों में रखा गया था तथा धूल युक्त और बदबूदार हो चुका था। लगभग 69,000 रुपये अनुमानित मूल्य के इस दूषित खोये को खाद्य कारोबारियों की सहमति से नगर पंचायत चिरैयाकोट की टीम के सहयोग द्वारा मौके पर ही नियमानुसार नष्ट करा दिया गया। इसके अतिरिक्त, टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मिठाई की दुकानों का निरीक्षण कर जांच हेतु कुल चार नमूने संग्रहित किए। इनमें पहसा बाजार से छेना मिठाई, भीमपुरा मोड़ (रतनपुरा) स्थित प्रतिष्ठान से बेसन लड्डू, चोरपाकला स्थित भाई-भाई बंगाली स्वीट से बर्फी तथा चोरपाकला के ही एक अन्य प्रतिष्ठान से बर्फी का नमूना लिया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक की प्रयोगशाला भेजा गया है। सहायक आयुक्त ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी। अभियान के दौरान दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई रखने एवं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने के प्रति जागरूक भी किया गया।0
0
Report
धनतेरस और दीपावली पर्व को लेकर मऊ पुलिस अलर्ट,सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी
Mau, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में धनतेरस और दीपावली के पावन पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए मऊ पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रही है। त्योहारों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्रा के निर्देश पर पूरे जनपद में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि आम नागरिक बिना किसी डर और परेशानी के त्योहार की खुशियां मना सकें। धनतेरस और दीपावली के दौरान बाजारों में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती है। इसी को देखते हुए शहर के प्रमुख बाजारों, व्यस्त चौराहों, मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थानों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी बढ़ाई जा रही है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए भी विशेष रणनीति तैयार की जा रही है। बाजारों में लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाने, वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित रखने और पैदल आने-जाने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख चौराहों और बाजारों में यातायात पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जा रही है, जिससे त्योहार के दौरान लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन का विशेष जोर इस बात पर है कि त्योहारों के दौरान महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और आम राहगीरों को किसी तरह की असुविधा न हो। बाजारों में सुरक्षा का माहौल बना रहे और किसी भी प्रकार की अराजकता, हुड़दंग या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा सके। वहीं, दीपावली के अवसर पर पटाखों और आतिशबाजी को लेकर भी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। नागरिकों से अनुरोध है कि निर्धारित नियमों का पालन करें, सुरक्षित स्थानों पर ही आतिशबाजी करें और बच्चों को पटाखे जलाते समय अकेला न छोड़ें। किसी भी तरह की लापरवाही से बचें, ताकि खुशियों का यह त्योहार किसी हादसे का कारण न बने। बाईट - सर्वेश मिश्रा (पुलिस अधीक्षक,मऊ)0
0
Report
Advertisement
मथुरा बेसिक शिक्षा विभाग में तबादलों का बड़ा खेल, 150 शिक्षकों के आदेश निरस्त
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा के बेसिक शिक्षा विभाग में तबादलों का बड़ा खेल! प्रभारी प्रधानाध्यापक बनाने के नाम पर चहेते शिक्षकों को मनचाहे स्कूलों में तैनाती का आरोप। बीएसए के 26 सितंबर और 22 अक्टूबर के आदेशों पर उठे सवाल। करीब 150 शिक्षकों के पदस्थापना आदेश निरस्त। डीएम और सीडीओ तक पहुंची शिकायत, तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित। वरिष्ठता और छात्र-शिक्षक अनुपात के मानकों की अनदेखी का आरोप। पति-पत्नी को एक ही विद्यालय में तैनाती, एआरपी को भी बनाया प्रभारी। मनमानी तैनाती से कई विद्यालयों के बंद और एकल शिक्षक होने की नौबत। अब जांच कमेटी की रिपोर्ट पर टिकी निगाहें, दोषियों पर कार्रवाई का इंतजार।0
0
Report
जनगणना 2027 के लिए 16 नवंबर से खुद भरें परिवार की जानकारी।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके तहत 16 से 30 नवंबर 2026 तक आमजन ऑनलाइन स्वगणना कर सकेंगे, जबकि एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर जनसंख्या गणना करेंगे। इस संबंध में मंडलायुक्त एवं मंडल जनगणना अधिकारी डॉ. रूपेश कुमार ने बुधवार को मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेसवार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 देश की 16वीं और आजादी के बाद आठवीं जनगणना होगी। पहली बार पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संचालित की जा रही है। सहारनपुर मंडल में कुल 15,152 तथा जनपद सहारनपुर में 6,889 प्रगणक एवं सुपरवाइजर तैनात किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना में प्रत्येक व्यक्ति की गणना सुनिश्चित की जाएगी। आमजन 16 से 30 नवंबर तक https://se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर अपने परिवार का विवरण स्वयं दर्ज कर सकेंगे। ऑनलाइन जानकारी भरने के बाद मिलने वाली SE ID सुरक्षित रखनी होगी और प्रगणक के घर पहुंचने पर उसे उपलब्ध कराना होगा। स्वगणना वैकल्पिक है। जो परिवार ऑनलाइन जानकारी नहीं भर पाएंगे, उनकी गणना प्रगणक घर पहुंचकर करेंगे।जनसंख्या गणना के लिए निर्धारित प्रश्नावली में कुल 40 सवाल होंगे। इनमें परिवार के सदस्यों का नाम, आयु, लिंग, जन्मस्थान, वैवाहिक स्थिति, धर्म, मातृभाषा, शिक्षा, रोजगार, आजीविका, प्रवासन, दिव्यांगता और बैंकिंग सुविधाओं से संबंधित जानकारी शामिल होगी।बताया कि जनगणना में दी गई व्यक्तिगत जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी और इसे जनगणना अधिनियम 1948 के तहत कानूनी संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने लोगों से सही जानकारी देने की अपील करते हुए कहा कि किसी को भी बैंक पासवर्ड, एटीएम पिन, यूपीआई पिन या ओटीपी न दें।प्रथम चरण में मई-जून 2026 के दौरान मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना पूरी की जा चुकी है। पांच से नौ जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण कार्य होगा। सहायता के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1855 और व्हाट्सएप चैटबॉट 18001801855 जारी किया गया है।0
0
Report
पुष्कर सरपंचों की मंत्री सुरेश रावत से मुलाकात, विकास कार्यों पर चर्चा
Jaipur, Rajasthan:जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत से आज उनके निवास पर पुष्कर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए सरपंचों ने मुलाकात की. मंत्री सुरेश रावत ने नवनिर्वाचित सरपंचों को जीत की बधाई दी और गांवों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा की. सरपंचों ने मंत्री का विकास कार्यों को लेकर आभार जताया. उन्होंने पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों के लिए मंत्री सुरेश रावत का आभार जताया.0
0
Report
Advertisement
नीमकाथाना में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का छापा, 10 क्विंटल से अधिक बरामद
Sikar, Rajasthan:अवैध पटाखों के कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 10 क्विंटल से अधिक पटाखे बरामद। नीमकाथाना की सब्जी मंडी में बड़ी कार्रवाई। बिना लाइसेंस खुले में बेचे जा रहे थे पटाखे, दुकान के नीचे बेसमेंट गोदाम में भारी मात्रा में पटाखों का स्टॉक मिला। ASI सरदार मल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 10 क्विंटल से अधिक पटाखे बरामद। कार्रवाई से अवैध पटाखा कारोबारियों में हड़कंप। सीकर जिले के नीमकाथाना शहर में अवैध पटाखों की बिक्री के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सब्जी मंडी स्थित सुरेश कुमार एवं रमेश कुमार मंडोली की दुकान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान करीब 10 क्विंटल से अधिक पटाखे बरामद किए गए। दुकान पर बिना लाइसेंस खुलेआम पटाखों की बिक्री की जा रही थी। गोदाम में भारी मात्रा में पटाखों का स्टॉक मिला। तहसीलदार वीपी सिंह नरूका ने बताया प्रशासन को शिकायत मिली थी कि सब्जी मंडी जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में बिना लाइसेंस खुले में पटाखों की बिक्री की जा रही है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए। भीड़भाड़ वाले इलाकों में पटाखों की बिक्री से बड़े हादसे की आशंका रहती है; आगजनी की घटना होने पर जान-माल का नुकसान हो सकता है। प्रशासन की प्राथमिकता आमजन की सुरक्षा है। उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पटाखों की बिक्री किसी भी सूरत में नहीं होगी। अवैध पटाखा कारोबार के खिलाफ पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई जारी रहेगी। तहसीलदार वीपी सिंह नरूका एवं पुलिस उपाधीक्षक सुशील मान के निर्देशन में कार्रवाई के साथ पटाखे जब्त किए गए। क्षेत्र में अवैध पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा।0
0
Report
रानीवाड़ा में जिला परिषद चुनाव: भाजपा-कांग्रेस ने नामांकन दाखिल कर बोर्ड बनाने का दावा
Jalore, Rajasthan:रानीवाड़ा में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों की सरगर्मी तेज: भाजपा और कांग्रेस ने दाखिल किए नामांकन, दोनों दलों ने बोर्ड बनाने का किया दावा रानीवाड़ा, जालोर एंकर- जालोर जिले के रानीवाड़ा क्षेत्र में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी पूरी तरह परवान पर है। नामांकन प्रक्रिया के तहत विभिन्न राजनीतिक दलों—भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और भारत आदिवासी पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों के साथ रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा और कांग्रेस समेत अन्य दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के पार्टी सिंबल और सूची रिटर्निंग अधिकारी को सौंपी। वीओ-1भारतीय जनता पार्टी की ओर से रानीवाड़ा के पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल ने रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों की सूची पेश की। कांग्रेस पार्टी की ओर से रानीवाड़ा के विधायक रतन देवासी ने अपने दल के उम्मीदवारों की सूची रिटर्निंग अधिकारी को सौंप दी। नामांकन दाखिल करने के दौरान रानीवाड़ा क्षेत्र के अभ्यर्थियों और उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। हज़ारों की संख्या में समर्थक अपने-अपने नेताओं और उम्मीदवारों के साथ गाजे-बाजे के साथ रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय पहुंचे और शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों ही प्रमुख दलों (भाजपा और कांग्रेस) के नेताओं ने पंचायत समिति और जिला परिषद में अपना बोर्ड बनाने का पुरजोर दावा किया है। इस चुनावी गहमागहमी से रानीवाड़ा का राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है। बाइट--01: नारायण सिंह देवल (पूर्व विधायक, रानीवाड़ा) बाइट--02: रतन देवासी (विधायक, रानीवाड़ा0
0
Report
राजकुमार दास का पलटवार: बागेश्वर बाबा के बयान पर निशाना
Gonda, Uttar Pradesh:अयोध्या श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य राजकुमार दास आज बुधवार देर शाम 6:00 बजे के करीब गोंडा जिला मुख्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। जहां कार्यक्रम में शामिल होकर अयोध्या जाते समय उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री द्वारा भगवान श्री कृष्णा और राम को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए निशाना साधा है और बागेश्वर बाबा पर भड़क गए हैं। इसके साथ ही कांग्रेस द्वारा दिल्ली के रामलीला मैदान में किए गए प्रदर्शन को लेकर के भी निशाना साधा है। श्री राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य राजकुमार दास ने कहा कि देखिए हमारे यहां जो मानना है वो रामं कृष्णं जगन्मयम। भगवान के 24 अवतार हुए हैं लेकिन जगत में भगवान के दो ही रूप हैं, राम और कृष्ण के। ऐसे कथावाचकों को सावधानीपूर्वक बयान देना चाहिए। ठाकुर जी हमारे टेढ़े जरूर हैं लेकिन जो उन्होंने किया है, वो कोई कर नहीं सकता है। भगवान कृष्ण ने जो कहा वो करना है और राम जी ने जो किया है, वो करना है ये आदर्श मान करके जनता को भी चलना चाहिए और जो लोग अध्ययन कम है उनको पुनः अपनी मेमोरी को ठीक से जोड़ना चाहिए सनातन बहुत विस्तार है। बहुत व्याप्ति है, भगवान राम कृष्ण के पूरे संसार में, देश-दुनिया में मानने वाले भक्त हैं। ठाकुर जी के बारे में किसी तरह का बयान देकर एक अपना टीआरपी नहीं बढ़ाना चाहिए अनावश्यक और कथावाचकों को, साधु-संको तो विशेष सावधान रहना चाहिए। वही महंत राजकुमार दास ने दिल्ली में राहुल गांधी द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि देखिए विरोध मैं पहले भी कई बार बोल चुका हूँ, एक सत्ता और विपक्ष दोनों का होना आवश्यक है। विपक्ष नहीं होगा तो सत्ता पक्ष निरंकुश होगा, लेकिन बोध पूर्वक विरोध हो तो ज्यादा अच्छा रहेगा। राहुल गांधी जी विरोध करके या अखिलेश यादव जी विरोध करके केवल अपना एक राजनैतिक भविष्य तलाश रहे हैं जो कि अभी तो संभव नहीं लग रहा है, आने वाले समय तक और अभी इन्हें ज्यादा दिन इंतजार करना पड़ेगा। वही पाँच साल पे बदलाव जरूरी के नारे कहा कि बदलाव के पीछे कुछ कारण होने चाहिए। जिस तरह सनातन, साधु-संत और विशेषकर पौराणिक और ऐतिहासिक स्थल, धर्मस्थल की जो स्थितियाँ आज बनी है, मुझे नहीं लगता है कि महाराजा विक्रमादित्य के बाद कोई इस तरह का हुआ हो, जो राजसत्ता पर रहकर शासन किया हो और देश और धर्म की चिंता किया हो.0
0
Report
Advertisement
