Back
सहारनपुर राज्य का पहला रैबीज फ्री सिटी बनेगा; 300 दिन में 70 वार्ड कवर
NJNEENA JAIN
Jan 08, 2026 17:06:45
Saharanpur, Uttar Pradesh
सहारनपुर। महानगर सहारनपुर को प्रदेश का पहला महानगर बनाकर रैबीज मुक्त बनाने की दिशा में नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। राष्ट्रीय रेबीज नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कुत्तों में एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत सोमवार को वार्ड-40 स्थित नगर निगम परिसर से की गई। महापौर डॉ. अजय कुमार और नगरायुक्त शिपू गिरि ने कुत्तों को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाकर तथा वार्डों में जाने वाली टीमों को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। महापौर ने कहा कि सहारनपुर प्रदेश का पहला महानगर है जहां इस अभियान को युद्ध स्तर पर पांच टीमों के साथ शुरू किया गया है। पहले चरण में वार्ड-40 को कवर किया जा रहा है। उन्होंने नगर निगम के पशु चिकित्सक एवं कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा को निर्देश दिए कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, धर्मस्थलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों के आसपास अभियान को प्राथमिकता के आधार पर चलाया जाए। भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रीय रेबीज नियंत्रण कार्यक्रम का लक्ष्य वर्ष 2030 तक भारत को रैबीज मुक्त बनाना और कुत्तों के काटने से होने वाली रैबीज जनित मौतों को शून्य पर लाना है। इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए नगर निगम यह व्यापक अभियान चला रहा है। नगरायुक्त शिपू गिरि ने कहा कि कुत्तों में एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि नगर निगम अब तक लगभग 24 हजार कुत्तों की नसबंदी कर चुका है, जिनके दौरान एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन भी किया गया था। ऐसे कुत्तों को भी अब बूस्टर डोज दी जाएगी। नगरायुक्त ने इसे नगर निगम की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि सहारनपुर को रैबीज फ्री सिटी बनाना हमारा लक्ष्य है। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर रैबीज से बचाव को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान मानव-पशु संघर्ष को कम करने की दिशा में भी एक अहम कदम है। अभियान के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। प्रत्येक टीम में चार डॉग कैचर, एक वैक्सीनेटर, एक पशु चिकित्सक और एक वाहन शामिल है। शहर को वार्डवार कवर किया जाएगा। पहले दिन सभी टीमें बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित वार्ड-40 में कार्य करेंगी। प्रयास रहेगा कि लगभग चार दिन में एक वार्ड को कवर कर लिया जाए। उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन के बाद पहचान के लिए कुत्तों पर विषरहित कलर मार्क लगाया जाएगा। शहर में अनुमानित 40 हजार कुत्ते हैं और लक्ष्य है कि 300 दिनों में सभी 70 वार्डों को कवर कर लिया जाए। कुत्तों को हर वर्ष रेबीज का बूस्टर डोज दिया जाएगा। डॉ. मिश्रा ने बताया कि रैबीज एक वायरस जनित बीमारी है और इससे बचाव ही इसका एकमात्र उपाय है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने कोल्हुआ कम्पनी गंगा घाट पर निर्मित पीपा पुल का आवागमन हेतु किया उद्घाटन
1
Report
0
Report
65
Report
Gola Gokaran Nath, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के पलिया विधायक हिंदू सम्मेलन के मंच पर जगह न मिलने के चलते नाराज हो गए। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें विधायक समर्थक या कहता नजर आ रहा है कि अगर मंच पर जगह नहीं थी तो विधायक जी वहां नहीं बुलाना चाहिए था।
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report