Back
सहारनपुर: पुलिस कस्टडी में बहन को गोली, दोनो भाई फरार
NJNEENA JAIN
Mar 23, 2026 15:00:48
Saharanpur, Uttar Pradesh
सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज वारदात\nसहारनपुर की फतेहपुर सीएचसी में दो सगे भाईयों ने पुलिस कस्टडी में बहन को गोली मार दी। जिसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से पुलिस में हडकंप मचा है। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए।\nएसएसपी अभिनंदन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 वर्षीय युवती 16 मार्च को 28 वर्षीय युवक के साथ चली गई थी। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।\nआज युवती को बरामद करने के बाद महिला सब इंस्पेक्टर मेडिकल कराने के लिए फतेहपुर सीएचसी पहुंची थी कि तभी बाइक पर आज लड़की के भाई रवि व मोन्टी ने उसे गोली मार दी।\nपुलिस ने उन्हें पकडने का प्रयास किया, लेकिन वे फरार हो गए। लड़की को सहारनपुर में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। बाद में गंभीर हालत देखते हायर सेंटर चण्डीगढ़ रैफर कर दिया गया।\nएसएसपी के मुताबिक हमलावरों दोनों भाईयों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।\nयुवती फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम राम खेडी की रहने वाली बताई जाती है। माना जा रहा है कि उसके युवक के साथ जाने से क्षुब्ध होकर ही उसके भाईयों ने घटना को अंजाम दिया है।\nबाइट : अभिनंदन सिंह, एसएसपी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 23, 2026 16:05:090
Report
0
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 23, 2026 16:04:460
Report
PSPramod Sharma
FollowMar 23, 2026 16:02:230
Report
PKPankaj Kumar
FollowMar 23, 2026 16:02:020
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowMar 23, 2026 16:01:320
Report
0
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowMar 23, 2026 16:01:180
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 23, 2026 16:01:000
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 23, 2026 16:00:460
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 23, 2026 16:00:360
Report
RKRakesh Kumar
FollowMar 23, 2026 16:00:240
Report
0
Report
767
Report
823
Report