Back
राजनांदगांव में जल संकट पर महिलाओं का प्रदर्शन, पानी की सप्लाई बहाल करें
KSKISHORE SHILLEDAR
Mar 23, 2026 16:01:32
Raj Nandgaon, Chhattisgarh
एंकर. गर्मी की शुरुआत होते ही राजनांदगांव नगर निगम क्षेत्र में पेयजल संकट गहराने लगा है। शहर के लखोली वार्ड में पानी की किल्लत से परेशान लोगों का गुस्सा सोमवार को सड़कों पर देखने मिला। बड़ी संख्या में महिलाएं खाली मटके लेकर प्रदर्शन करने पहुंचीं और मटके फोड़कर अपना आक्रोश जाहिर किया। निवासियों ने नगर निगम के महापौर विधान सभा अध्यक्ष मुख्य मंत्री और जिले के सांसद की तस्वीरें लेकर विरोध प्रदर्शन किया और जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे वार्डवासियों का कहना है कि उनके घरों तक नियमित रूप से पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। नलों में पानी या तो बहुत कम आता है या कई दिनों तक बिल्कुल नहीं आता। ऐसे में उन्हें निगम के टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है, लेकिन टैंकरों से मिलने वाला पानी भी जरूरत के हिसाब से पर्याप्त नहीं है। महिलाओं ने बताया कि रोजमर्रा के कामकाज और बच्चों की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है। पानी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है, जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों से बातचीत कर समस्या का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन शांत हुआ। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो वे आगे और उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 23, 2026 17:03:220
Report
GLGautam Lenin
FollowMar 23, 2026 17:03:090
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 23, 2026 17:02:560
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 23, 2026 17:02:450
Report
MTMadesh Tiwari
FollowMar 23, 2026 17:01:150
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowMar 23, 2026 17:00:330
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowMar 23, 2026 17:00:190
Report
771
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 23, 2026 16:50:30712
Report
ASAVNISH SINGH
FollowMar 23, 2026 16:50:13699
Report
PSPramod Sharma
FollowMar 23, 2026 16:50:00739
Report
MGManoj Goswami
FollowMar 23, 2026 16:49:46699
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowMar 23, 2026 16:49:28783
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 23, 2026 16:49:08720
Report
MTMD. TARIQ
FollowMar 23, 2026 16:48:58741
Report