Back
सहारनपुर जेल से रिहा एनएसओ अध्यक्ष सचिन सिरोही, पुलिस कार्रवाई पर सवाल
NJNEENA JAIN
Mar 03, 2026 12:19:36
Saharanpur, Uttar Pradesh
सहारनपुर जेल से रिहा हुए हिंदू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
सहारनपुर जनपद के गंगोह थाना क्षेत्र के गांव सांगाखेड़ा में एक नाबालिग लड़की के लापता होने के मामले को लेकर कुछ दिन पूर्व हकीकत नगर धरना स्थल पर हिंदू संगठनों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया था। संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए लड़की की सकुशल बरामदगी की मांग की थी। समय सीमा समाप्त होने के बाद भी लड़की बरामद न होने पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही अपने कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए। आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने उन्हें धरना स्थल से हटाकर पांच लोगों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था।
जेल से रिहा होने के बाद संगठन के पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में सचिन सिरोही ने कहा कि शांतिपूर्ण धरना देना उनका संवैधानिक अधिकार है और वे केवल नाबालिग लड़की की बरामदगी की मांग कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना स्पष्ट कारण बताए उन्हें जेल भेजा गया और हिरासत के दौरान दुर्व्यवहार किया गया।
संगठन की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूरे प्रकरण की जांच कराए जाने तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं प्रशासन की ओर से मामले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के तहत कार्रवाई की बात कही जा रही है।मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है और पुलिस प्रशासन द्वारा आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 03, 2026 13:32:030
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 03, 2026 13:31:520
Report
SSSwapnil Sonal
FollowMar 03, 2026 13:31:13Patna, Bihar:भाजपा बिहार के प्रदेश मंत्री संतोष रंजन राय ने नीतीन नबीन के राज्यसभा उम्मीदवार बनने पर बधाई दिया
0
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 03, 2026 13:31:060
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 03, 2026 13:30:370
Report
0
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 03, 2026 13:18:540
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowMar 03, 2026 13:18:450
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 03, 2026 13:17:280
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 03, 2026 13:17:160
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowMar 03, 2026 13:16:510
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 03, 2026 13:16:380
Report
MSManish Singh
FollowMar 03, 2026 13:16:250
Report
