Back
सहारनपुर में देर रात मुठभेड़: बदमाश घायल, दो गिरफ्तारी
NJNEENA JAIN
Mar 12, 2026 04:49:48
Saharanpur, Uttar Pradesh
सहारनपुर में देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई. कोतवाली देहात थाना पुलिस ने छिनैती के एक मामले में फरार दो बदमाशों को घायल कर दिया और गिरफ्तार कर लिया. दोनों के पैर में गोली लगी है. पुलिस ने उनके पास से दो तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस, एक कुंडल ₹14000 नगद और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है. देर रात कोतवाली देहात पुलिस टीम ग्राम बीजुपुरा की ओर जाने वाली नहर पटरी मार्ग पर संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान माहेश्वरी गांव की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर दो युवक आते दिखाई दिए. पुलिस टीम ने उन्हें टोर्च की रोशनी में रुकने का इशारा किया. यह दोनों युवकों ने बाइक मोड़ ली और पुलिस पर फायरिंग कर दी और मौके से भागने की कोशिश करने लगे. जल्दबाजी में उनकी बाइक फिसलकर गिर गयी. पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की जिससे दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गयी. पुलिस ने उन्हें मौके से पकड़ लिया. घायल बदमाशों की पहचान अमजद पुत्र इरशाद और सादिक पुत्र इकराम के रूप में हुई है. दोनों थाना मंडी क्षेत्र के विश्वास नगर इलाके के रहने वाले हैं. पुलिस ने उन्हें इलाज के बाद अस्पताल में भर्ती कर दिया है. दोनों आरोपियों कोतवाली देहात थाने में दर्ज छिनैती के एक मामले में फरार चल रहे थे. उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज है. पुलिस अब उनसे पूछताछ कर रही है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowMar 12, 2026 06:07:490
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 12, 2026 06:07:360
Report
VSVishnu Sharma1
FollowMar 12, 2026 06:07:230
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowMar 12, 2026 06:07:110
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 12, 2026 06:06:130
Report
RMRam Mehta
FollowMar 12, 2026 06:05:570
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 12, 2026 06:05:43Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी देश भर में LPG गैस सिलेंडर की कमी की खबरों को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन कर रहे विपक्षी नेताओं में शामिल हुए।
0
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowMar 12, 2026 06:05:250
Report
GSGAURAV SRIVASTAVA
FollowMar 12, 2026 06:05:110
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 12, 2026 06:04:53Noida, Uttar Pradesh:संसद में गैस सिलेंडर के पोस्टर लाकर विपक्ष के सांसदों ने प्रदर्शन किया
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 12, 2026 06:04:420
Report
AOAjay Ojha
FollowMar 12, 2026 06:04:340
Report
AVArun Vaishnav
FollowMar 12, 2026 06:04:12Jaipur, Rajasthan:जयपुर- सरिस्का टाइगर रिजर्व से खुशखबरी,
बाघिन ST 17 ने दिया तीन शावकों को जन्म,
रेंज अकबपुर में कैमरा ट्रैप में क़ैद हुई तस्वीर
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 12, 2026 06:04:040
Report