Back
जयपुर में दांडी यात्रा दिवस पर कांग्रेस नेताओं का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
VSVishnu Sharma1
Mar 12, 2026 06:07:23
Jaipur, Rajasthan
दांडी यात्रा दिवस के अवसर पर ‘भारत सेवा संस्थान’ की ओर से जयपुर में प्रतीकात्मक दांडी मार्च का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। शहीद स्मारक से गांधी वाटिका तक मौन पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दांडी यात्रा का संदेश पूरी दुनिया में गया था। उन्होंने कहा कि आज देश में लोकतंत्र खतरे में है और देश के अंदर अघोषित इमरजेंसी जैसा माहौल बन गया है। गहलोत ने गैस की किल्लत का मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरते हुए कहा कि पूरे देश में गैस को लेकर त्राहि-त्राहि मची हुई है, जबकि सरकार कह रही है कि कोई संकट नहीं है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग के मामले पर भी गहलोत ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में शादी जैसे माहौल में इस तरह की घटना होना चिंताजनक है और इससे पूरा देश चिंतित है। गहलोत ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला की पर्सनैलिटी अलग ढंग की रही है, वे पक्के देशभक्त रहे हैं और राम के भजन भी गाते हैं। जयपुर में भी उन्होंने खुद भजन गाए थे। वहीं पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में अघोषित इमरजेंसी जैसा माहौल है और एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश केवल बीजेपी का नहीं बल्कि देशवासियों का है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि आज के समय में महात्मा गांधी के संदेशों और उनके मूल्यों की सबसे ज्यादा जरूरत है। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने अहिंसा के माध्यम से बड़े-बड़े आंदोलन किए और उनकी दांडी यात्रा की वजह से अंग्रेजों को देश छोड़ना पड़ा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आज देश में जिस तरह के हालात हैं, ऐसे समय में महात्मा गांधी के विचारों और सिद्धांतों को याद करने की जरूरत है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PSPrashant Shukla
FollowMar 12, 2026 07:33:350
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowMar 12, 2026 07:33:140
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 12, 2026 07:33:000
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowMar 12, 2026 07:32:520
Report
ANAnil Nagar1
FollowMar 12, 2026 07:32:430
Report
MSManish Sharma
FollowMar 12, 2026 07:32:350
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 12, 2026 07:32:150
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 12, 2026 07:31:580
Report
RKRAGHVENDRA KUMAR
FollowMar 12, 2026 07:31:380
Report
GSGAURAV SRIVASTAVA
FollowMar 12, 2026 07:31:240
Report
ADAbhijeet Dave
FollowMar 12, 2026 07:31:090
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 12, 2026 07:30:48Noida, Uttar Pradesh:DELHI: HARBHAJAN SINGH (AAP LEADER & FORMER INDIAN CRICKETER) ON OBSCENE CONTENT ON SOCIAL MEDIA/ IPL 2026 DATES ANNOUNCED DELHI: KAMALJEET SEHRAWAT (BJP) ON CONGRESS
0
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 12, 2026 07:30:380
Report
ADAnup Das
FollowMar 12, 2026 07:25:400
Report
RSRakesh Singh Thaku
FollowMar 12, 2026 07:25:100
Report