Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Rohtas821115

ELPजी सिलेंडर महंगा, सासाराम में सुबह से ही गैस की कतारें बढ़ीं

AYAMARJEET YADAV
Mar 12, 2026 06:07:11
Sasaram, Bihar
खबर सासाराम क्षेत्र से है। एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत का असर यह है कि गैस एजेंसी खुलने से पहले ही उपभोक्ता सिलेंडर लेकर एजेंसी के सामने पहुंच गए हैं। सासाराम के फजलगंज स्थित इंडेन गैस एजेंसी की ये तस्वीर है। आप देख सकते हैं कि अभी एजेंसी खुली भी नहीं और सुबह से ही सैकड़ो लोग गैस सिलेंडर लेकर कतार में खड़े हो गए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह नजारा 20 साल पुराने दिन की याद को ताजा कर दिया है। एक जमाना था कि गैस सिलेंडर के लिए कुछ इसी तरह से लंबी-लंबी कतारे लगती थी। लोगों का कहना है कि अचानक एलपीजी गैस की कमी देखने को मिल रही है और जिस तरह से ईरान इजरायल युद्ध से जुड़ी खबरें आ रही है। ऐसे में सभी लोग चाह रहे हैं कि गैस सिलेंडर भरवा कर रख ले।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PSPrashant Shukla
Mar 12, 2026 07:33:35
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी जिले के कुरई थाना क्षेत्र के ग्राम बादलपार में पुलिस द्वारा एक मकान में रेड डालकर मकान में रखे 126 किलो गौ मांस के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं पाँच आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का जुलूस निकाला। घटना के बाद हिंदू संगठनों ने आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। दरअसल पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि ग्राम बादलपार में बशीर खान के मकान में गोवंश रखा है। पुलिस ने दबिश देकर पॉलिथीन में भरकर रखा 126 किलो गौ मांस जप्त किया है। राजस्व विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों अकबर खान, यूनिस खान और शाहरुख खान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मौके का फायदा उठाकर पाँच आरोपी फरार हो गए हैं जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्राम बादलपार में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया और गिरफ्तार आरोपियों का जुलूस भी निकाला गया। पुलिस की उपस्थिति में राजस्व विभाग ने आरोपियों द्वारा अतिक्रमण कर बनाए गए एक मकान बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया और लगभग 9 एकड़ शासकीय भूमि को मुक्त कराया गया है।
0
comment0
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
Mar 12, 2026 07:33:14
0
comment0
Report
ANAnil Nagar1
Mar 12, 2026 07:32:43
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भाजपा के लापता प्रभारी मंत्री और बेहाल मध्य प्रदेश : नेता प्रतिपक्ष प्रभारी मंत्री नहीं जाते प्रभार वाले जिले : नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने जिलों में मंत्रियों के नहीं जाने को लेकर साधा निशान भाजपा सरकार के प्रभारी मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड उनके कामचोरी और जनता के प्रति संवेदनहीनता की पोल खोल रहा है। न कोई दौरा, न कोई बैठक और न ही जनता के बीच रात्रि विश्राम :नेता प्रतिपक्ष मुख्यमंत्री जी, क्या आपके मंत्री केवल मलाईदार दफ्तरों और तबादला उद्योग तक सीमित रह गए हैं? जब जिलों में प्रभारी मंत्री ही नहीं पहुँच रहे, तो जनता की समस्याओं का समाधान कौन करेगा? क्या प्रशासन और भ्रष्टाचार की खुली छूट देने के लिए मंत्रियों को फील्ड से दूर रखा गया है? प्रदेश में गैस की किल्लत हो, मऊगंज जैसा जुआ कांड हो या प्रशासनिक अराजकता, जनता कराह रही है और प्रभारी मंत्री गायब हैं। यह सुशासन नहीं, जनता के साथ सरासर विश्वासघात है
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Mar 12, 2026 07:32:15
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में इन दिनों घरेलू गैस की किल्लत से लोग काफी ज्यादा परेशान होने लगे है। हालात ऐसे हैं कि सुबह से ही लोग गैस एजेंसी के बाहर लाइन लगाकर सिलेंडर लेने का इंतजार कर रहे हैं।लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें गैस नहीं मिल पा रही है। पिछले तीनो दिनों से गैस नहीं मिलने के कारण लोगों में नाराजगी भी बढ़ती जा रही है।दरअसल,बेगूसराय के वागवाड़ा हिंदुस्तान पैट्रोलियम गैस एजेंसी पर में पिछले तीन दिनों से घरेलू गैस की किल्लत देखने को मिल रही है। गैस सिलेंडर लेने के लिए लोग सुबह से ही एजेंसी के बाहर पहुंचकर लाइन में खड़े हो रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें गैस नहीं मिल पा रही है। लोगों का कहना है कि गैस लेने के लिए नंबर लगाया जा रहा है, लेकिन ओटीपी नहीं आने की वजह से सिलेंडर नहीं मिल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले तीन दिनों से यही स्थिति बनी हुई है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि खाना बनाने तक में दिक्कत हो रही है। और गैस एजेंसी वाले भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, क्योंकि नंबर लगाने की प्रक्रिया में ही दिक्कत आ रही है। वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात और युद्ध जैसी परिस्थितियों का असर अब आम लोगों की जिंदगी पर भी पड़ने लगाया है। हालांकि सरकार का कहना है कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन बेगूसराय में गैस नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या पर जल्द ध्यान दिया जाए ताकि आम लोगों को राहत मिल सके。
0
comment0
Report
RKRAGHVENDRA KUMAR
Mar 12, 2026 07:31:38
Basti, Uttar Pradesh:बस्ती: गैस सिलेंडर को लेकर मचा हाहाकार, दिनभर लाइन में खड़े रहने के बाद भी खाली हाथ लौट रही जनता लौट रही है बनकटी में लाइन लगाने के लिए लोग सिर पर सिलेंडर लगाने के लिए दौड़ पड़े रहे लग ऐसा लग रहा कि लूट पड़ी हो उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में इन दिनों घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। जिले की गैस एजेंसियों पर सुबह सात बजे से ही सैकड़ों लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन पूरे दिन इंतजार करने के बाद भी कई लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। तेज धूप में घंटों खड़े रहने के बाद भी मायूस होकर लोगों को घर लौटना पड़ रहा है, जिससे जनता में भारी नाराज़गी और आक्रोश देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि जिले की कई गैस एजेंसियों पर सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं, बुजुर्ग और मजदूर वर्ग के लोग दिनभर लाइन में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं, लेकिन सिलेंडर खत्म होने या तकनीकी दिक्कतों के कारण उन्हें गैस नहीं मिल पा रही है। कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि ओटीपी से जुड़ी तकनीकी समस्या के कारण भी वितरण में देरी हो रही है। जनता का कहना है कि एक तरफ सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ समय पर गैस की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे घरों के चूल्हे तक नहीं जल पा रहे हैं और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोगों ने गैस एजेंसियों पर ब्लैक मार्केटिंग के भी आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जिनकी ऊंची पहुंच है, उन्हें बिना लाइन के ही सिलेंडर मिल जा रहा है, जबकि आम जनता घंटों लाइन में खड़ी रहने के बावजूद खाली हाथ लौट रही है। एडीएम बस्ती ने कहा आपूर्ति की जा रही है फिलहाल जिले में गैस संकट को लेकर जनता में नाराज़गी बढ़ती जा रही है और लोग प्रशासन से जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं। बाइट 1 जरूरतमंद बाइट 2 जरूरतमंद बाइट 3 जरूरतमंद बाइट 4 जरूरतमंद बाइट 5 प्रतिपाल सिंह ADM बस्ती
0
comment0
Report
GSGAURAV SRIVASTAVA
Mar 12, 2026 07:31:24
Auraiya, Uttar Pradesh:एंकर: हिंदुस्तान में गैस की कमी की खबरों का बाजार गर्म है ऐसे में कालाबाजारी करने वाले लोग सक्रिय हो गए ।हैं कई जगह से लगातार गैस की कालाबाजारी की खबर है सामने आ रही है।ऐसे में औरैया कोतवाली पुलिस और नायब तहसीलदार की संयुक्त कार्रवाई में गैस की कालाबाजारी करने वाले एक शख्स के घर पर छापेमारी की जिसमें 10 भरे हुए सिलेंडर 19 खाली सिलेंडर और भारी मात्रा में तेजाब की बोतले बरामद की। फिलहाल पुलिस ने गैस सिलेंडरों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।आपको बता दें कि औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के जैतापुर गांव में औरैया पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि यहाँ पर गैस की कालाबाज़ारी करने के लिए एक घर में गैस के सिलेंडर रखे हुए हैं जिस पर औरैया कोतवाली पुलिस और नायब तहसीलदार की संयुक्त कार्रवाई में घर पर छापेमारी की गई जिसमें घर से दस गैस के भरे हुए सिलेंडर 19 खाली सिलेंडर और बड़ी संख्या में तेजाब की बोतले बरामद हुई। 176 लीटर तेजाब बरामद होने की बात सामने आई है पुलिस और प्रशासन पूरे मामले पर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जिस शख्स के घर पर छापेमारी हुई वह औरैया के दर्शन गैस एजेंसी में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्य कर रहा था।
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Mar 12, 2026 07:31:09
Ajmer, Rajasthan:अजमेर के नसीराबाद में खटीक समाज के व्यक्तियों ने दिल्ली में एक दलित युवक की निर्मम हत्या करने के विरोध में आक्रोश रैली निकालकर उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव के माध्यम से प्रधानमंत्री गृहमंत्री एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपकर कठोर कार्यवाही की मांग की। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के उत्तमनगर क्षेत्र में होली के दिन दलित युवक तरुण खटीक की निर्मम हत्या करने की कड़े शब्दों में निंदा की गई। ज्ञापन में मांग की गई कि इस जघन्य हत्या के सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर फांसी की सजा दी जाए तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में एक करोड़ रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। दोषियों की अवैध संपत्तियों और घरों पर बुलडोजर चलाकर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की भी मांग की गई। इस दौरान खटीक समाज के अध्यक्ष राकेश नागोरा सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Mar 12, 2026 07:30:38
Ranchi, Jharkhand:सीएम हेमंत सोरेन कल झारखंड पुलिस को 1477 नए वाहनों की सौगात देंगे विधानसभा परिसर से वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया जाएगा। कुल 628 चार पहिया वाहन और 849 दो पहिया वाहन को किया जायेगा रवाना। इन वाहनों के जरिए पुलिस पेट्रोलिंग व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। मामले की जानकारी देते हुए आईजी मनोज कौशिक ने बताया कि यह वाहन ओवरऑल व्यवस्था को मजबूत करने में एक अहम किरदार अदा करेंगे। उन्होंने बताया कि यह सभी वाहन लेटेस्ट गैजेट से एनेबल्ड हैं। इन गाड़ियों में तब लगेंगे वायरलेस सेट होगा इमरजेंसी सायरन है। 112 के तहत मिलने वाली जानकारी सीधे टैब से प्राप्त हो सकेंगे। वहीं उन्होंने बताया कि इस वाहन को कंट्रोल रूम के साथ कनेक्ट करने के लिए हर कनेक्टिविटी लगाई जा रही।
0
comment0
Report
ADAnup Das
Mar 12, 2026 07:25:40
Krishnanagar, West Bengal:রান্নার গ্যাস নিয়ে আগামী দিনে কি হবে বুঝতে পারছে না, ছোট ছোট খাবারের দোকানদাররা বলছেন, gas এর দাম বেড়েছে, বেশি দামে কিনতে হচ্ছে, সময়মত পাওয়া যাচ্ছে না, আগামী দিনে এই পরিস্তিতি বাড়লে/chরম অসুবিধার সামনে পড়বে বলছেন, হয়তো এই রকম ভাবে চললে দোকান বন্ধ করে না খেতে পেয়ে মরতে হবে, আরো বলেন গ্যাসের ক্রাইসিস তৈরি হয়েছে যুদ্ধের কারণে,Gas এর দোকানে লাইনে দাঁড়িয়ে Gas নেবার জন্য, যারা ফোনে Gas বুক করেন না, তারা Gas এর দোকানে দাঁড়িয়ে Gas বুকিং করছেন, 21 দিন সময় লাগছে Gas পেতে, গ্রাহকরা বলেন কিছুটা সমস্যা হচ্ছে দেরি করে পাচ্ছি Gas, তবে ক্যামেরায় Gas দোকানদাররা মুখ না খুললেও তারা, অফ ক্যামেরায় আমাদের জানান, Gas এর সাপ্লাই একটু দেরি হচ্ছে, গ্রাহক দের কল দিলে 21 দিনের আগে Gas ডেলিভারি দিচ্ছি না, তবে খুব একটা বড় সমস্যা তৈরী হয়নি। খাবারের দোকানদাররা আপাতত বাড়ির Gas দিয়ে দোকান চালাচ্ছেন দেখা গেলো।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top