Back
सहारनपुर में हिंदू सम्मेलन: ज्ञानानंद महाराज ने राष्ट्र गौरव जागृत करने का आह्वान
NJNEENA JAIN
Jan 24, 2026 13:19:54
Saharanpur, Uttar Pradesh
सहारनपुर में हिंदू सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि इस प्रकार के सम्मेलन किसी राजनीति या पक्ष–विपक्ष के लिए नहीं, बल्कि समाज को उसके संस्कार, स्वाभिमान और परंपराओं के प्रति जागृत करने के लिए आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि वस्तुतः इस सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू समाज को अपने राष्ट्र गौरव, सनातन स्वाभिमान और भारतीय संस्कृति के प्रति सजग बनाना है। स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में दिए गए ‘पंच परिवर्तन’ को पूरे देश की वर्तमान आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता और नागरिक कर्तव्यों जैसे विषय किसी एक वर्ग या राजनीति से जुड़े नहीं हैं, बल्कि राष्ट्र के गौरव से जुड़े मुद्दे हैं। उन्होंने पर्यावरण शुद्धता पर जोर देते हुए कहा कि आज बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए समाज के हर व्यक्ति को जागरूक होना होगा। कुटुंब प्रबोधन की आवश्यकता बताते हुए उन्होंने कहा कि हर घर में संस्कारों का वास हो, दुर्भावनाओं के स्थान पर सद्भावना बढ़े और भारतीयता का गौरव प्रत्येक परिवार तक पहुंचे। स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि समाज को जाति, पाति, वर्ग और वर्ण की संकीर्णताओं से ऊपर उठकर एकता और नैतिकता के मार्ग पर चलना होगा। उन्होंने ‘हम एक बनें, हम नेक बनें’ का संदेश देते हुए कहा कि जब समाज एकजुट और नैतिक होता है, तभी वह पूरे विश्व को सद्भावना और कल्याण का संदेश दे सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुछ लोग अपने मत को बढ़ाने के लिए आतंक और भय का सहारा लेते हैं, लेकिन सनातन परंपरा ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ की भावना पर आधारित है। यही कारण है कि हिंदू सम्मेलन का उद्देश्य हर नागरिक को उसके कर्तव्यों के प्रति जागृत करना है। स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान जैसे देशों का उल्लेख करते हुए कहा कि जहां हिंदू अल्पसंख्यक हो जाते हैं, वहां उनकी स्थिति किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने हाल के दिनों में बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से पूरे विश्व को यह संदेश जाना चाहिए कि सभी समाजों के साथ सम्मान और सद्भाव का व्यवहार हो। सम्मेलन में कुछ स्थानीय विषयों पर भी चर्चा हुई, जिन पर उन्होंने कहा कि हर विषय का अपना पक्ष होता है और सरकार का भी अपना दृष्टिकोण होता है। उन्होंने आशा जताई कि शीघ्र ही सभी मुद्दों का समाधान सद्भावना और समझौते से होगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
कर्नाटक से तीन दिन बाद झूसी लाया गया बालक मुजाहिद का शव,सफर के दौरान हुआ हादसा, साथियों ने छोड़ा साथ
0
Report
PSPradeep Soni
FollowJan 24, 2026 14:46:180
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 24, 2026 14:46:08Noida, Uttar Pradesh:माघ मेले में एक बार फिर आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया... सेक्टर 6 में लगी आग से पूरा शिविर जल उठा. माघ मेले में अब तक 4 बार आग लग चुकी है...
0
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowJan 24, 2026 14:45:530
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowJan 24, 2026 14:45:340
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowJan 24, 2026 14:45:190
Report
0
Report
0
Report
WJWalmik Joshi
FollowJan 24, 2026 14:37:110
Report
RKRampravesh Kumar
FollowJan 24, 2026 14:37:000
Report
ASAMIT SONI
FollowJan 24, 2026 14:36:440
Report
NTNagendra Tripathi
FollowJan 24, 2026 14:36:360
Report
PSPramod Sharma
FollowJan 24, 2026 14:36:220
Report
1
Report