Back
पंजाब ने कुराश ओवरऑल ट्रॉफी जीती, दिल्ली उपविजेता, यूपी तीसरे स्थान पर
NJNEENA JAIN
Dec 20, 2025 14:06:30
Saharanpur, Uttar Pradesh
राष्ट्रीय विद्यालयी कुराश प्रतियोगिता में पंजाब की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया। वहीं दिल्ली की टीम ने उपविजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि मेजबान उत्तर प्रदेश की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने खेल का परचम लहराया। सहारनपुर में पांच दिनों तक चली राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता ‘कुराश’ का आज भव्य समापन हुआ। समापन दिवस पर खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर प्रतियोगिता को यादगार बना दिया। अंतिम दिन खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए दर्शकों को रोमांचित किया। सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वारा मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविंद पाठक एवं जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय हर्षदेव स्वामी ने संजय गर्ग का भी अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जसवंत सिंह सैनी (राज्य मंत्री, संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास, उत्तर प्रदेश) ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने की प्रेरणा देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि ने आयोजन को अत्यंत सफल बताते हुए आयोजकों एवं सहयोग करने वाले सभी अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के प्रयासों की प्रशंसा की। बाइट:-मुख्य जसवंत सिंह सैनी (राज्य मंत्री बाइट:-जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविंद पाठक
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAmit Singh
FollowDec 20, 2025 15:51:250
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowDec 20, 2025 15:50:550
Report
VRVikash Raut
FollowDec 20, 2025 15:50:260
Report
PSPrince Suraj
FollowDec 20, 2025 15:50:050
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 20, 2025 15:49:470
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowDec 20, 2025 15:49:110
Report
DSDM Seshagiri
FollowDec 20, 2025 15:48:490
Report
PSPramod Sharma
FollowDec 20, 2025 15:48:300
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowDec 20, 2025 15:48:060
Report
0
Report
AMANIL MOHANIA
FollowDec 20, 2025 15:47:490
Report
0
Report
PKPradeep Kumar
FollowDec 20, 2025 15:47:070
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowDec 20, 2025 15:46:470
Report
RSRavi sharma
FollowDec 20, 2025 15:46:350
Report