221304
जीतन राम मांझी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण,
Gyanpur, Uttar Pradesh:जीतन राम मांझी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर ज्ञानपुर। नगर स्थित एक प्रतिष्ठान में शनिवार को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर की ओर से पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के जन्मदिन पर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। इसके बाद विभूति नारायण इंटर कॉलेज के मैदान में प्रदेश अध्यक्ष ललित नारायण चौधरी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया। प्रदेश अध्यक्ष ललित नारायण चौधरी ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने की मांग की जा रही है। उत्तर प्रदेश इकाई भी इस मांग का समर्थन करती है। उन्होंने वनवासी समाज के महिला प्रसव के संबंध मे संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों खिलाफ कार्रवाई करना जिला प्रशासन की ओर से किए गए कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की कोई घटना सामने आती है तो पार्टी पदाधिकारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ ही जिले में भी संगठन को मजबूत करने का काम चल रहा है। जिला स्तर पर नए पदाधिकारियों का गठन किया जा रहा है। इसके साथ ही बूथ स्तर तक पदाधिकारियों का चयन कर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि पार्टी की रीढ़ कार्यकर्ता होते हैं और सक्रिय कार्यकर्ताओं के माध्यम से संगठन को आगामी चुनाव के लिए मजबूत किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर एनडीए के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी। कितनी सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी, इस संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्णय ही सर्वमान्य होगा उन्होंने कहा कि पार्टी अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़कर जीत हासिल करने और एनडीए को मजबूत करने के उद्देश्य से संगठनात्मक तैयारियां कर रही है। इस दौरान राम प्रसाद गिरी, सावन कुमार चौधरी, विक्की जायसवाल, चंदन सरोज, अश्विनी गौतम, कल्लू बनवासी सोमारू वनवासी रामकृष्ण गौतम समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
221304
सीएम योगी आदित्यनाथ का भदोही दौरा आज 50वें इंडिया कार्पेट एक्सपो का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री
Gyanpur, Uttar Pradesh:सीएम योगी आदित्यनाथ का भदोही दौरा आज 50वें इंडिया कार्पेट एक्सपो का शुभारंभ करेंगे CM कार्यक्रम में 65 देशों के 430 खरीदार लेंगे हिस्सा इंडिया कार्पेट एक्सपो में लगाए गए 227 स्टॉल विदेशों से 106 खरीदार भदोही कार्पेट एक्सपो पहुंचे 1,340 करोड़ की 112 विकास परियोजनाओं की सौगात 2.30 बजे विकास परियोजनाओं का कार्यक्रम होगा परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे सीएम भदोही, औराई,ज्ञानपुर को मिलेगी विकास की सौगात0
0
Report
No more articles to load
