Back
कबूतरबाज़ों के बड़े गिरोह का भंडाफोड़: वृंदावन में हाईप्रोफाइल दंपति गिरफ्तार
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Mar 03, 2026 12:21:31
Mathura, Uttar Pradesh
धर्मनगरी वृंदावन में ‘कबूतरबाजों’ का भंडाफोड़; पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई\n\nकरोड़ों की ठगी करने वाला हाईप्रोफाइल दंपती वृंदावन की पॉश कॉलोनी हरे कृष्णा आर्किड से गिरफ्तार\n\nमथुरा। मंगलवार को सुनरख रोड स्थित हरे कृष्णा आर्किड कॉलोनी के बी-812 फ्लैट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पंजाब पुलिस ने अचानक छापा मार कार्रवाई की। पुलिस ने यहां किराये पर रह रहे सौरभ गुप्ता और उसकी पत्नी प्रगति गुप्ता को गिरफ्तार कर पंजाब ले गई।\nसूत्रों के अनुसार सौरभ गुप्ता और उसकी पत्नी पर पंजाब के कई शहरों में लोगों को विदेश भेजने, वीजा लगवाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोप है। इसी मामले में दोनों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि यह दंपती लंबे समय से कबूतरबाजी के गोरखधंधे में लिप्त था और पुलिस की नजर से बचने के लिए वृंदावन में आकर छिपकर रह रहा था। केवल कनाडा ही नहीं अपितु दुबई, UAE, मलेशिया सिंगापुर आदि जगह का भी वर्क वीसा लगाना भेजना शामिल है ।\nविश्वस्त सूत्र से ज्ञात हुआ कि साथ ही यह बिना वैध लाइसेंस के हरे कृष्ण आर्किड मैं फ्लैट किराये पर लेकर होटल के रूप मैं चला रहा था। बारह कमरों की चाबी आज इससे पुलिस ने जब्त की है। ग्राहकों को आईडी बिना ठहराया जाता था।\nस्थानीय लोगों का कहना है कि वृंदावन में बड़ी संख्या में ऐसे लोग आकर रह जाते हैं, जो देश के विभिन्न राज्यों में ठगी और अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहते हैं। पुलिस कार्रवाई से यह बात फिर उजागर हो गई कि धार्मिक नगरी को अपराधियों ने छिपने का ठिकाना बना रखा है।\nचर्चा है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। लगभग रोज किसी न किसी राज्य की पुलिस वृंदावन पहुंचकर आश्रम, होटल या कॉलोनियों में दबिश देती नजर आती है। मंगलवार की इस कार्रवाई ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था और सत्यापन प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं।\nस्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि किरायेदारों का सख्त सत्यापन कराया जाए, ताकि अपराधियों की शरणस्थली बनने से वृंदावन को बचाया जा सके।\n\nसूत्रों के अनुसार पंजाब पुलिस ने फर्जी वीजा तैयार कर कनाडा भेजने के आरोपित इस दंपती को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि कनाडा भेजने के नाम पर फर्जी वीजा तैयार कर अवैध इमीग्रेशन नेटवर्क चलाने के आरोप में पटियाला निवासी सौरभ गुप्ता और उसकी पत्नी प्रगति गुप्ता को मंगलवार सुबह वृंदावन से गिरफ्तार किया गया। दोनों हरे कृष्णा आर्किड के बी-ब्लॉक स्थित फ्लैट नंबर 812 में पिछले ढाई साल से रह रहे थे। जनवरी माह में ही पंजाब के मलेरकोटला थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपित वृंदावन स्थित अपने फ्लैट से कनाडा भेजने के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर मोटी रकम वसूल रहे थे। कार्रवाई के लिए पहुंची पंजाब पुलिस की टीम ने दबिश देकर दोनों को हिरासत में लिया। विधिक प्रक्रिया के तहत मथुरा में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। इसके बाद आरोपितों को न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर ले जाने की तैयारी है। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य सहयोगियों और संभावित पीड़ितों की जानकारी जुटा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 03, 2026 13:49:270
Report
DRDivya Rani
FollowMar 03, 2026 13:49:190
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowMar 03, 2026 13:49:04Chandauli, Uttar Pradesh:अगली खबर चंदौली से है... यहाँ होली से ठीक पहले पुलिस ने करोड़ों रुपए की कीमत की शराब को बरामद किया है. पुलिस शराब तस्करी से जुड़े दूसरे सदस्यों की तलाश में जुटी है
0
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowMar 03, 2026 13:48:460
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 03, 2026 13:46:17Gorakhpur, Uttar Pradesh:प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप मामले में पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है... कानपुर में भी पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार किया है। बता दें कि इससे पहले भी कानपुर पुलिस एक आरोपी विनोद अग्रवाल को गिरफ्तार कर चुकी है।
0
Report
SKSATISH KUMAR
FollowMar 03, 2026 13:46:070
Report
NSNivedita Shukla
FollowMar 03, 2026 13:45:470
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 03, 2026 13:45:170
Report
0
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 03, 2026 13:32:030
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 03, 2026 13:31:520
Report
SSSwapnil Sonal
FollowMar 03, 2026 13:31:13Patna, Bihar:भाजपा बिहार के प्रदेश मंत्री संतोष रंजन राय ने नीतीन नबीन के राज्यसभा उम्मीदवार बनने पर बधाई दिया
0
Report
