Back
समस्तीपुर में पिकअप की ठोकर: बाइक सवार छात्र राजेश यादव की मौत, चालक फरार
MKMANTUN KUMAR ROY
Mar 22, 2026 16:32:57
Bihar
समस्तीपुर में तेज रफ्तार पिकअप का कहर ,मोहनपुर पुल के पास बाइक सवार छात्र राजेश उर्फ रॉबिन यादव की मौत, पीछे से मारी टक्कर; इलाज से पहले दम तोड़ा, चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी।
समस्तीपुर जिले के समस्तीपुर मुसरीघरारी पथ पर मोहनपुर पुल के पास आज शाम पिकअप की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर सकरा गांव के मनोज यादव के बेटे राजेश कुमार उर्फ रॉबिन यादव के रूप में की गई है। घटना उस वक्त हुई जब उक्त युवक मुसरीघरारी से समस्तीपुर की ओर बाइक से लौट रहे थे। घटना की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पिकअप चालक पिकअप लेकर फरार हो गया।
राजेश अकेले ही अपनी बाइक से मुसरीघरारी से समस्तीपुर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान मोहनपुर पुल के पास एक पिकअप ने उन्हें पीछे से ठोकर मार दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें उपचार के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान उसके पास मिले लाइसेंस और आई कार्ड के आधार पर हुई है। पुलिस की ओर से घटना की सूचना उनके परिजनों को दी गई है। परिजन सदर अस्पताल नहीं पहुंचे है। सभी सूरत में रहते हैं। हालांकि युवक समस्तीपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था।मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि पिकअप की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी को सदर अस्पताल भेजा गया है। परिजनों को भी सूचना दी गई है पूरे मामले की जांच की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VKVIKRANT KUMAR
FollowMar 22, 2026 17:30:460
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 22, 2026 17:30:170
Report
MTMD. TARIQ
FollowMar 22, 2026 17:19:15642
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 22, 2026 17:19:00704
Report
JPJitendra Panwar
FollowMar 22, 2026 17:17:06688
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowMar 22, 2026 17:16:49709
Report
AAASHISH AMBADE
FollowMar 22, 2026 17:16:29686
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 22, 2026 17:15:52789
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowMar 22, 2026 17:15:36520
Report
SKSumit Kumar
FollowMar 22, 2026 17:15:15737
Report
KNKumar Nitesh
FollowMar 22, 2026 17:01:54914
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 22, 2026 17:01:34999
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 22, 2026 17:01:24934
Report
JPJai Pal
FollowMar 22, 2026 17:01:09948
Report
AMAbhishek Mathur
FollowMar 22, 2026 17:01:02954
Report