Back
राष्ट्रीय गणित दिवस कार्यक्रम में लापरवाही से भूखे-प्यासे बच्चे परेशान
NJNEENA JAIN
Feb 02, 2026 16:46:40
Saharanpur, Uttar Pradesh
सहारनपुर जनमंच सभागार में आयोजित राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में आज कार्यक्रम में प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। इस कार्यक्रम में सरकारी स्कूलों के 1024 बच्चों को आमंत्रित किया गया था, लेकिन मौके पर केवल कम ही बच्चे पहुंच सके। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक चला, मगर इस दौरान बच्चों को न तो भोजन उपलब्ध कराया गया और न ही पीने के पानी की कोई समुचित व्यवस्था की गई। करीब छह घंटे तक बच्चे भूख और प्यास से परेशान होते रहे। स्थिति यह रही कि कई बच्चे असहज होकर अपने शिक्षकों और परिजनों के साथ कार्यक्रम समाप्त होने से पहले ही वापस लौट गए। साढ़े तीन बजे कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब शिक्षकों और परिजनों ने विरोध किया, तब जाकर मामला सामने आया। विरोध के दौरान यह जानकारी सामने आई कि नाश्ते और भोजन की व्यवस्था पहले से की गई थी, लेकिन उसे समय पर बच्चों तक नहीं पहुंचाया गया। मीडिया के कैमरे चलते देख कार्यक्रम के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा आनन-फानन में कुछ नाश्ते के पैकेट मंगवाए गए, जिसके बाद पैकेटों को लेकर अफरा-तफरी मच गई और पूरी व्यवस्था ध्वस्त हो गई। कार्यक्रम में मौजूद टीचर अंजली ने बताया कि बच्चों के लिए न पानी की व्यवस्था थी और न ही नाश्ते का कोई इंतजाम। उन्होंने कहा कि हर सरकारी स्कूल से पांच बच्चे आए थे, संख्या काफी अधिक थी, लेकिन छह घंटे से ज्यादा समय बीतने के बावजूद कोई ठोस व्यवस्था नहीं हो सकी, जिससे शिक्षक और बच्चे दोनों नाराज हैं। वहीं एक परिजन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए होते हैं, लेकिन यहां व्यवस्था बेहद कमजोर रही। बच्चों को खाने की बात तो दूर, पानी तक नहीं मिला, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मामले पर जिला समन्वय अधिकारी अमरीश कुमार शास्त्री ने बताया कि राष्ट्रीय गणित दिवस कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं पूरी थीं और नाश्ते की व्यवस्था साढ़े तीन बजे के बाद रखी गई थी। उन्होंने कहा कि सभी को नाश्ता उपलब्ध कराया जाना था। फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 07, 2026 18:46:090
Report
GSGajendra Sinha
FollowFeb 07, 2026 18:45:370
Report
KSKULWANT SINGH
FollowFeb 07, 2026 18:45:180
Report
0
Report
SBSoumen Bhattachrya
FollowFeb 07, 2026 18:30:150
Report
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 07, 2026 18:15:580
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 07, 2026 18:15:420
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 07, 2026 18:15:300
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 07, 2026 18:15:07Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:दिल्ली- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन से उनके निवास पर की मुलाकात
0
Report
0
Report