icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
247001
Neena JainNeena JainFollow5 Jul 2024, 07:11 am

सहारनपुर में भाजपा उपाध्यक्ष ने जिला पुलिस प्रशासन से हमजा मसूद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की

Saharanpur, Uttar Pradesh:

सहारनपुर में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अंकित चौधरी ने आज सभी साथियों के साथ जिला मध्यस्थ अधिकारियों से मिलकर सांसद इमरान मसूद के भतीजे हमजा मसूद के खिलाफ संविधान का मजाक उड़ाने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। चौधरी ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हमजा मसूद के इस कृत्य से भारी ठेस पहुंची है और इस पूरे मामले की जांच के लिए जिला पुलिस प्रशासन से कठोर कार्रवाई करने की बात भी कही है। इस मामले पर एसएसपी सहारनपुर रोहित सिंह सजनवा ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

बहराइच में बाइक पर तेंदुए के हमले से बच्चा घायल, दहशत फैल गई

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. तेंदुए के हमले में घायल हुआ बच्चा, चलती बाईक पर मारा झपट्टा , ख़बर बहराइच से है,जहां के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत बिछिया आम्बा मार्ग पर शनिवार की देर शाम बिछिया निवासी सफीउद्दीन खान अपने 8 साल के बेटे वहाजुद्दीन के साथ बाईक से आम्बा जा रहे थे इस दौरान तेंदुआ हमला करते हुए बाईक पर कूद पड़ा तभी वह बाईक रोककर शोर मचाने लगे तभी तेंदुआ बच्चे के पैर पर पंजा मारकर जंगल में चला गया। घटना में बच्चे के पैर में जख्म हुआ कि पंजे का निशान साफ जाहिर हो रहा है। घटना से लोगों में दहशत का माहौल है लोग सहमे हुए हैँ। वन विभाग ने राहगीरों को सतर्क करने के लिए बिछिया वन बैरियर पर वन कर्मियों को तैनात किया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहराइच में 7 दिन बाद तेंदुआ पिंजरे में कैद, 6 साल की बच्ची की मौत के बाद राहत

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच.भट्टा बरगद पुरवा में 6 साल की बच्ची को मारने वाला तेंदुआ 7 दिन बाद पिंजरे में हुआ कैद, बहराइच .जनपद के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत कारीकोट के भट्टा बरगद पुरवा गाँव में बीते सप्ताह 6 वर्षीय मासूम बच्ची रागिनी को उसकी माँ किरन की गोद से छीन कर तेंदुआ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था जिसके बाद वन विभाग ने कार्यवाही करते हुए मौके पर पिंजरा लगाया था, जिसमें बकरी बांधकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा था। लगातार एक हफ्ते तक चकमा देने के बाद आख़िरकार तेंदुआ शनिवार की देर शाम बकरी के शिकार की लालच में जैसे ही पिंजरे में घुसा फौरन कैद हो गया। कैद होते ही वहां स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उसे देखने के लिए जमा हो गयी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम आनन - फानन में उसे रेंज कार्यालय निशानगाड़ा ले गयी। तेंदुए नर है या मादा और उसकी उम्र कितनी है इसकी पुष्टी अभी नही हो सकी है। रेंजर ने बताया कि डॉक्टरों की टीम उसका स्वास्थ्य परीक्षण करेगी जिसके बाद ही किसी चीज की पुष्टी हो पाएगी। वहीं तेंदुए के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top