Back
सहारनपुर में 25 हजार के इनामी बदमाश समेत 7 लाख लूट का आरोपी गिरफ्तार
NJNEENA JAIN
Jan 09, 2026 14:29:59
Saharanpur, Uttar Pradesh
सहारनपुर की थाना जनकपुरी पुलिस ने लूट की घटना में फरार 25 हजार के इनामी बदमाश को अरेस्ट किया है। आरोपी के कब्जे से लूट की रकम में से 42,100 नकद और एक अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त लंबे समय से फरार था और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि 20 नवंबर 2025 को अंश पुत्र संजीव, निवासी सुखदेव नगर, रुड़की (हरिद्वार) की तहरीर पर थाना जनकपुरी में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि अज्ञात अभियुक्तों ने वादी के पिता को तमंचा दिखाकर ऑफिस में सोफे पर रखे 7 लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, 8 जनवरी 2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गांव छज्जपुरा के तिराहे से राहुल उर्फ अजय को गिरफ्तार किया गया। अरेस्ट अभियुक्त की तलाशी में लूट की रकम में से 42,100 नकद, एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस (315 बोर) बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पहले ही 22 नवंबर 2025 को दो अन्य अभियुक्त मैनपाल पुत्र लैहना सिंह (निवासी टोडा कल्याणपुर, थाना गंगनहर, हरिद्वार) और इरफान पुत्र कदीर (निवासी समौली, थाना दौराला, मेरठ) को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया जा चुका है। उनके कब्जे से 6.30 लाख, दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद हुए थे। घटना के बाद से राहुल उर्फ अजय फरार चल रहा था, जिस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली: नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला
पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपी आलोक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
आरोपी पर नाबालिग से छेड़छाड़ का था आरोप
सलोन कोतवाली पुलिस ने की गिरफ्तारी
0
Report
0
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowJan 09, 2026 23:33:200
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowJan 09, 2026 23:33:060
Report
ADArvind Dubey
FollowJan 09, 2026 23:32:470
Report
PPPraveen Pandey
FollowJan 09, 2026 23:32:270
Report
SMSarfaraj Musa
FollowJan 09, 2026 23:32:160
Report
ANAbhishek Nirla
FollowJan 09, 2026 23:32:020
Report
ANAbhishek Nirla
FollowJan 09, 2026 23:31:420
Report
RKRishikesh Kumar
FollowJan 09, 2026 23:31:200
Report
LSLaxmi Sharma
FollowJan 09, 2026 23:30:580
Report
PSPramod Sinha
FollowJan 09, 2026 23:30:460
Report