Back
AIMIM अध्यक्ष शौकत अली ने सहारनपुर में प्रेस वार्ता में बीजेपी-सरकार पर हमला
NJNEENA JAIN
Feb 12, 2026 17:03:25
Saharanpur, Uttar Pradesh
AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली गुरुवार को सहारनपुर पहुंचे जहां उन्हें कई कार्यक्रमों में शिरकत करनी थी लेकिन जिला प्रशासन ने AIMIM कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी। जिसके चलते प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर न सिर्फ बीजेपी सरकार पर भड़ास निकाली बल्कि सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। शौकत अली ने कहा कि 2027 में बीजेपी को रोकने के लिए दलित और मुस्लिम गठबंधन होना जरुरी है। अगर उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ी तो 200 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। बाबরি मस्जिद का जिक्र करते हुए कहा कहा कि बाबरी तोड़ने वही लोग जा रहे जो 1992 में तोड़ चुके हैं। बाबरी को लेकर कोई विवाद है तो कोर्ट जाना चाहिए था। आप यूपी में 2027 के चुनाव को लेकर सभी राजनैतिक पार्टियां अभी से तैयारियों में जुट गई हैं। असदुद्दीन ओवैशी भी यूपी चुनाव पर नजर टिकाये बैठे हैं। यही वजह है कि ओवेशी की पार्टी के नेता अभी से चुनावी सभाएं करने लगे हैं। हालाँकि जिला प्रशासन ने उन्हें सभाएं करने की अनुमति देने से इंकार कर दिया है। जिसके चलते AIMIM प्रदेश अध्यक्ष को केवल प्रेस वार्ता से ही काम चलाना पड़ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने सहारनपुर शहर से 20 किलोमीटर दूर एक देहरादून रोड़ स्तिथ एक गाँव में प्रेसवार्ता करनी पड़ी। मीडिया से रूबरू होते हुए शौकत अली ने कहा कि यह मुझे भी मालूम नहीं जिला प्रशासन हमें अनुमति क्यों नहीं दे रहा। पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में हमारे कई कार्यक्रम लगे हुए हैं। जबकि हम बड़े प्रोग्राम नहीं कर रहे केवल पैगाम ए देहात के नामा से नुक्कड़ सभाएं कर रहे हैं। लेकिन सरकार के कहने पर अधिकारी परमिशन नहीं दे रहे। अधिकारी यह कह देते हैं कि ऊपर से मना किया हुआ है। मेरी समझ में नहीं आ रहा कि यह किस बात की घबराहट है। सारी पार्टियां हमको बीजेपी की बी टीम कहती थी लेकिन अब बीजेपी हमको परमिशन नहीं दे रही है तो ऐसे में अब क्या समझा जाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी और समाजवादी पार्टी AIMIM को रोकना चाहती है उनको किस बात का खौफ है। यह हमारे फाउंडामेंटल राइट हैं हमारे मौलिक अधिकार हैं। हमारे मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। हम पॉलिटिकल पार्टी हैं और किसी भी पॉलिटिकल पार्टी को सविधान इस बात की इजाजत देता है कि वे प्रदेश देश में कहीं अपनी पार्टी का प्रचार प्रसार कर सके। आवाम के बीच जाकर बातचीत करें। लेकिन यह हमें भी नहीं मालूम कि हमें कार्यक्रम करने से क्यों रोका जा रहा है। उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। ऐसे में हमारी कोशिश होगी कि यूपी चुनाव में एक मजबूत गठबंधन बने जिसमें दलित और मुसलमान जो एक नेचुरल होगा तो हम उत्तर प्रदेश में बीजेपी को रोक सकते हैं। अगर कारणवश किसी ने हमें गठबंधन में नहीं लिया तो हम 2027 के चुनाव में लड़ने की तैयारी कर रहे हैं हालांकि इसका फैंसला राष्ट्रिय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवेशी ही लेंगे। मिडिया के सवालों का जवाब देते हुए शौकत अली ने कहा कि देखिए वो कोई विवाद नहीं है बल्कि बीजेपी की तरफ से विवाद बनाया जा रहा है। सवाल ये है कि हिन्दुस्तान के संविधान में यह कहाँ लिखा है कि मैं किसी के नाम मस्जिद नहीं बना सकता। हमारा इस्लाम भी इसकी इजाजत देता है हमारा संविधान भी इजाजत देता है। अगर मेरे बेटे का नाम बाबर है तो और मैं अपने बेटे बाबर के नाम से कोई मस्जिद बना रहा हूँ तो यह कहाँ से असवैंधानिक हुआ ? इसमें कहाँ से विवाद हुआ ? अगर मेरे बेटे का नाम ओरंगजेब, तैमूर और अलाउद्दीन है तो इसमें विवाद कहाँ से है ? हमारे देश का संविधान इजाजत देता है या फिर आपको लगता है कि यह विवादित बात है या विवादित काम है तो आप हिन्दुस्तान की पार्लियामेंट में कानून बना दीजिए। इन इन नामों से आप किसी भी धार्मिक स्थल का निर्माण नहीं कर सकतें। उन्होंने आगे कहा कि बाबर नाम से मस्जिद बनने में तकलीफ क्या है ? बाबर के नाम से मस्जिद बन सकती है यह कोई बड़ा इशू नहीं है। देश में बहुत सारी मस्जिदें हैं जो अल्लाह के नाम से नहीं हैं। कोई उस्मान अली के नाम से तो कोई हुसैन के नाम से तो कहीं अब्दुल रहमान के नाम से बनी हुई हैं। अल्लाह के 99 नाम हैं। मस्जिदें हम बीजेपी के कहने से थोड़ी बनाएंगे। बीजेपी तय करेगी कि हम अपना जीवन उनके तरीके से गुजारें। यह देश बीजेपी का नहीं बल्कि 144 करोड़ लोगों का देश है। आप एक ईश्वर की पूजा करिये ये हम नहीं कहते। क्योंकि हमारे देश का संविधान इस बात की इजाजत नहीं देता कि यह बात हम उन्हें कहें। आप किसी भी ईश्वर को मानिये किसी भी गॉड को मानिये 33 करोड़ देवी देवताओं को मानते है हम तो नहीं कहते आप इनको मत मानों। आप श्रीराम, परशुराम या श्रीकृष्ण को मानिये। बीजेपी वाले कौन होते हैं जो जबरदस्ती श्रीराम कहने के लिए हमारे मुहं में डालते हैं। यह सब गैर संवैधानिक है। यूपी के साधु संतों ये बात कह रहें हैं कि हम बाबरी मस्जिद को तोड़ने के लिए पश्चिम बंगाल कूच करेंगे। ये वही लोग हैं जो संविधान को नहीं मानते, ये वही लोग जो 6 दिसंबर 1992 में बाबरी मस्जिद को तोडा था जबकि सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर कहा था कि हम बाबरी मस्जिद को कुछ नहीं करेंगे। इन्होने इस देश के कानून और सुप्रीम कोर्ट की धज्जियाँ उड़ाई हैं। ये लोग कानून को नहीं मानते और अपने आपको राष्ट्रवादी कहते हैं हम देश प्रेमी हैं। ये लोग कह रहे हैं कि बाबा साहब के बनाये हुए संविधान को नहीं मानते। आये दिन गौक्श के नाम पर हम मारे जा रहे हैं, दाढ़ी टोपी के नाम पर मारे जजा रहे हैं। हमारे देश का संविधान इस बात की इजाजत देता है। कुत्ता बिल्ली छछूंदर खाने वाले इस देश में रहते हैं। मुसलमानों और दलितों को बिना वजह परेशान किया जा रहा है। "हम دو हमारे 2 दर्जन" के ब्यान पर उन्होंने कहा कि जिन लोगों ये कहा था कि मुसलमान 19 बच्चे पैदा कर रहे हैं। मैं उन लोगों से पूछना चाहता हूँ आप बताये किस मुसलमान के 19 बच्चे हैं ? हमने उनको यह जवाब दिया था कि अगर उन्हें हमसे तकलीफ है तो हम एलान करते है कि "हम दो हमारे दो दर्जन"। अगर किसी को बच्चे नहीं हो रहे है तो इसके लिए हम थोड़ी जिम्मेदार हैं और किसी के हो रहे है तो उसके लिए भी हम जिम्मेदार नहीं हैं। जो लोग बच्चा ही नहीं करते वो लोग सलाह दे रहे हैं 4 बच्चे पैदा करो और हम कह रहे हैं 14 बच्चे पैदा करो। हमारे देश का संविधान बच्चे पैदा करने से कहाँ रोक रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAmit Singh
FollowFeb 12, 2026 18:17:260
Report
DMDURGESH MEHTA
FollowFeb 12, 2026 18:16:100
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 12, 2026 18:15:460
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowFeb 12, 2026 18:01:020
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowFeb 12, 2026 18:00:410
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 12, 2026 18:00:240
Report
1
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 12, 2026 17:46:170
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 12, 2026 17:46:020
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 12, 2026 17:45:460
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 12, 2026 17:45:150
Report
SASARWAR ALI
FollowFeb 12, 2026 17:30:580
Report
SSsubhash saheb
FollowFeb 12, 2026 17:30:460
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 12, 2026 17:30:210
Report
1
Report