244901
चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में एक चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना शिवनगर गांव की बताई जा रही है, जहां थाना केमरी के अंतर्गत गांव शिवनगर निवासी 25 वर्षीय युवक जो भाजपा पार्टी से बूथ अध्यक्ष भी था। परिजनों के मुताबिक मृतक युवक दिन में एक शराब के ठेके पर नौकरी के साथ-साथ गांव से करीब सौ मीटर दूर बिहार निवासी गुलाम नबी के फैक्ट्री निर्माण का बॉड्रीवाल का काम करा रहा था।वहां वह नाइट में चौकीदार भी करता था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
घर के बाहर सो रही महिला की सिर कूचकर हत्या, गांव में सनसनी
Lakhima Khas, Uttar Pradesh:महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कुड़वा उर्फ मुरकटिया टोला लंगड़ी में शुक्रवार सुबह एक महिला की सिर कूचकर हत्या कर दिए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान रूखमणी (40), पत्नी शिव नारायण के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है परिजनों के अनुसार, गुरुवार रात गांव में कुछ लोगों से विवाद हुआ था। रात में भोजन करने के बाद रूखमणी घर के बाहर सो गई थीं। शुक्रवार सुबह जब परिजन उन्हें जगाने पहुंचे तो वह खून से लथपथ मृत अवस्था में मिलीं। उनके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे, जिससे किसी भारी वस्तु से हमला कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा सदर क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी है।मृतका मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं। उनके पति शिव नारायण मंदबुद्धि बताए जाते हैं। परिवार में चार बच्चे हैं—गुलशन (17), आरती (14), रागिनी (13) और गुलजार (10)। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।प्रभारी निरीक्षक अक्षय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का दावा है कि घटना का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।0
0
Report
नगर परिषद के फर्जी पट्टों का बड़ा खेल: आयुक्त समेत तीन अधिकारी आरोपी
Banswara, Rajasthan:फर्जी पट्टे के खेल का हुआ खुलासा नगर परिषद आयुक्त ने कराया मामला दर्ज शहर के राजतालाब थाने में दी आयुक्त ने रिपोर्ट तीन लोगों पर फर्जी पट्टे बनाने का लगाया आरोप यह पुरा पट्टे का खेल लीज डीड करवाने आए तब खुलाइसमें सभापति,आयुक्त और सहायक नगर नियोजक के फर्जी साइन जिस वक्त यह दोनों पट्टे जारी हूए तब यह अधिकारी थे ही नहीं नगर परिषद में इन दोनों पट्टों में डिस्पेच नंबर अंकित नहीं इन पट्टों में सभापति जैनेन्द्र त्रिवेदी के साइन है जबकि 27 नवम्बर 2025 को इनका कार्यकाल पुरा हो चूका था आयुक्त पद पर मोहम्मद सुहेल के साइन है जबकि 14 अक्टूबर 2025 को आयुक्त दुर्गेश रावल थे श्यामपुरा क्षेत्र के बेशकीमती जमीन के है पट्टे शहर में कई और भी बने हूए है फर्जी पट्टे अब पुलिस खोलेगी इस पुरे गिरोह का खुलासा0
0
Report
कानपुर: 250 करोड़ की ठगी के मास्टरमाइंड अभय शुक्ला उर्फ जॉन सीना की तलाश जारी
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग 250 करोड़ की ठगी नेटवर्क के मुख्य आरोपी का वीडियो वायरल सट्टेबाजी का मास्टरमाइंड अभय शुक्ला पुलिस की पकड़ से बाहर。 वीडियो में दुबई के एक बार में पार्टी और डांस करता दिखा कथित मास्टरमाइंड。 पुलिस ने मास्टरमाइंड के खिलाफ जारी किया लुक आउट सर्कुलर。 आरोपी अभय शुक्ला उर्फ जॉन सीना की तलाश में जुटी पुलिस。 ठगी से जुड़े बैंक खातों के खिलाफ दर्ज हुईं 1,600 से अधिक शिकायतें。 वायरल वीडियो की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस0
0
Report
Advertisement
रायपुर के कलालखेड़ी में आकाशीय बिजली गिरने से 2 मौतें, 7 बकरियाँ भी मारी गईं
Noida, Uttar Pradesh:रायपुर में आकाशीय बिजली गिरने से नाना दोयती सहित 7 बकरियो की मौत, खेत पर बकरिया चराते समय गिरी बिजली, पोस्टमार्टम शुरू। सहाड़ा - रायपुर पुलिस थाना क्षेत्र के कलाल खेड़ी गांव में गुरुवार शाम करीबन 6 बजे खेत में बकरिया चरा रहे चरवाहे तथा दोयती पर अचानक आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय धर्मा नाथ एवं 11 वर्षीय दूयती गायत्री नाथ की मौके पर ही मौत हो गई एवं 7 बकरिया भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मारी गई। यह घटना कलालखेड़ी गांव में उस समय हुई जब मृतक किसान अपने खेत में बकरिया चरा रहा था। मृतक किसान के परिजनों ने बताया कि उनके पास लगभग 50 भेड़ बकरिया थी, जिससे वे अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना की सूचना मिलने पर रायपुर पुलिस सहित राजस्व विभाग के गिरदावर डाल चंद भील, एवं पटवारी नंदकिशोर बैरवा मौके पर पहुंचे और मृतक के शव का पंचनामा भरकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रायपुर में शव का पोस्टमार्टम करने के लिए भेजा। जहां बीसीएमओ अभिनव मीणा ने बताया कि शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना से क्षेत्र में शौक की लहर छा गई है।0
0
Report
पिंप्राळा के विठ्ठल मंदिर में 150 वर्ष पुरानी रथयात्रा और 500 किलो पंजिरी प्रसाद
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जळगावात प्रतिपंढरपूर समजल्या जाणाऱ्या पिंप्राळा येथील श्री विठ्ठळ मंदिर संस्थांच्या रथोत्सवाची तयारी अंतिम टप्प्यात 25 जुलै रोजी पार पडणाऱ्या रथउत्सवासाठी पांडुरंगाच्या रथाच्या रंगरंगोटीसह इतर कामे सुरू असून तयारी अंतिम टप्प्यात पिंप्राळा येथील विठ्ठल मंदिर संस्थांनच्या रथउत्सवाला तब्बल 150 वर्षांची अखंड परंपरा आहे.. यंदा रथोत्सवामध्ये तब्बल 500 किलो एवढा पंजिरीचा प्रसादाचे भाविकांना वाटप केले जाणार आहे..0
0
Report
सीसीटीवी फुटेज से अज्ञात चोरों की तलाश तेज, सलासर ज्वेलर्स चोरी का पर्दाफाश
Bhilwara, Rajasthan:जिला भीलवाड़ा लोकेशन –जहाजपुर अज्ञात चोरों ने तोड़े ज्वेलर्स की दुकान के ताले दुकान में रखी नगदी और जेवर की चोरी चोरों ने सालासर ज्वेलर्स को बनाया निशाना थाना प्रभारी दयाराम चौधरी मौके पर पहुंचे घटना से स्वर्णकार समाज में रोष,आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू0
0
Report
Advertisement
कूनो नेशनल पार्क में चीते के शिकार का वीडियो वायरल, इलाके में दहशत
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर: कूनो नेशनल पार्क में चीता कम दूरी पर दिख रहा है. श्योपुर जिले के ढोढ़र क्षेत्र के धनायचा गांव के पास जंगल में भैंस का शिकार करते हुए चीते का वीडियो सामने आया है, जिससे आसपास डर का माहौल पैदा हो गया. कूनो नेशनल पार्क से लगातार चीते चले गए हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.0
0
Report
UCC जल्द लागू होगा; CM साय का बयान और शीतकालीन सत्र की तैयारी
Begun, Rajasthan:रायपुर UCC को लेकर सीएम साय का बड़ा बयान.. मुख्यमंत्री साय ने कहा- शीतकालीन सत्र में UCC बिल पास किया जाएगा.. छत्तीसगढ़ में जल्द लागू होगा UCC.. UCC लागू करने को लेकर आज रंजना देसाई की अध्यक्षता में की पहली बैठक है...बैठक के बाद कोशिश रहेगी जल्द UCC प्रदेश में लागू हो.. कांग्रेस द्वारा पत्थरबाजी मामले में भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर की मांग पर सीएम साय का बयान- लोकतंत्र में सभी को आंदोलन का हक, कांग्रेस लगातार हार के बाद बौखला गई... कश्मीर में जैसी पत्थरबाजी होती थी, उस तरह से पत्थरबाजी में कांग्रेसी उतर आए.. लोकतंत्र में मर्यादित आंदोलन करना चाहिए.. पेपर लीक मामले में शिक्षा सचिव को हटाए जाने और पीएम मोदी के बयान पर कहा - पीएम मोदी का धन्यवाद.. उन्होंने पेपर लीक मामले को गंभीरता से लिया.. भविष्य में ऐसी कोई गलती न हो, इसके लिए कड़ा कदम उठा रहे.. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बेंगलुरु के दौरे को लेकर कहा- बेंगलुरु के पास सत्य साई ट्रस्ट मधुसूदन साईं जी के जन्मोत्सव में शामिल होने जा रहे.. बाइट- विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री0
0
Report
भीषण बारिश में वीरपुर नदी में कार बह गई, दो लोगों की तलाश जारी
Jetpur, Gujarat:રાજકોટ, યાત્રાધામ વીરપુરમાં પાણીના પ્રવાહમાં કાર તણાઈ, ગત રાતથી વરસી રહેલા ભારે વરસાદ વચ્ચે ઘટના બની, નીશનલ હાઇવેે સ્વામિનારાયણ ગુરુકુલથી વીરપુર જવાના રસ્તે બનાવ બન્યો, ભારે વરસાદને કારણે તેલ હોકરા નદીના પુરમાં કાર તણાઈ ગઈ, સ્થાનિકોના દાવા મુજબ કારમાં બે વ્યક્તિઓ સવાર હોવાની આશંકા, જેતપુર ફાયર વિભાગ અને પોલીસ તંત્ર તાત્કાલિક ઘટના સ્થળે પહોંચ્યું, તંત્ર દ્વારા કાર ની શોધખોળ શરૂ કરો0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी में अवैध शराब ठेका-होटल पर दबिश, 150 से अधिक बोतलें जब्त
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी से बड़ी खबर नवलगढ़ डीएसपी सुगन सिंह की LIVE रेड गुढ़ागौड़जी के रघुनाथपुरा में अवैध शराब ठेका पकड़ा टोल के पास होटल में बैठाकर पिलाई जा रही थी शराब 150 से ज्यादा बोतलें-पव्वे जब्त, सेल्समैन गिरफ्तार लाइसेंस मांगने पर नहीं दिखा सका कोई दस्तावेज डीएसपी की LIVE कार्रवाई का वीडियो हुआ वायरल झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रघुनाथपुरा टोल के पास संचालित अवैध शराब की दुकान, बार और होटल पर छापा मारा। डीएसपी सुगन सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि टोल के समीप एक होटल में अवैध रूप से शराब बेचने के साथ-साथ ग्राहकों को बैठाकर शराब भी पिलाई जा रही है। यानि कि एक तरह से बार और होटल का संचालन किया जा रहा है। वो भी अवैध रूप से। सूचना पर नवलगढ़ डीएसपी सुगन सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की। छापे के दौरान होटल में धीमे संगीत के बीच लोगों को बैठाकर शराब परोसी जा रही थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वहां मौजूद सेल्समैन से शराब बिक्री का लाइसेंस मांगा। लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में उसने बताया कि यह दुकान ठेकेदार के शराब ठेकें की ब्रांच के रूप में संचालित की जा रही थी। मौके पर मौजूद गुढ़ागौड़जी थाना प्रभारी इंद्रप्रकाश यादव भी इलाके में इस तरह का अवैध कारोबार देखकर हैरान रह गए। पुलिस ने मौके से रघुनाथपुरा निवासी मोहित गोस्वामी को गिरफ्तार किया। जो अवैध शराब ठेके पर सेल्समैन के रूप में कार्य कर रहा था। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 150 से अधिक शराब की बोतलें, पव्वे और अन्य शराब सामग्री के साथ नगदी जब्त की है। साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है कि अवैध कारोबार के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और यह गतिविधि कब से संचालित की जा रही थी। डीएसपी सुगन सिंह की इस लाइव रेड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पूरी कार्रवाई के साथ-साथ होटल में शराबियों के लिए की गई अवैध व्यवस्थाएं भी स्पष्ट दिखाई दे रही हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और मामले में आगे भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है。0
0
Report
बासड़ी में गंदे पानी-नालियों के मसले का स्थायी निस्तारण; एक महीने में पालना सुनिश्चित
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर रामपुरा पंचायत के गांव बासड़ी को लेकर बड़ा फैसला स्थायी लोक अदालत में दर्ज अलग—अलग 16 परिवादों पर फैसला एक महीने में गंदे पानी व नालियों की समस्या का होगा निस्तारण स्थायी व अनवरत लोक अदालत अध्यक्ष सुनिल कुमार पंचौली ने दिया फैसला जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुनिल कुमार पंचौली है अदालत के अध्यक्ष एक महीने में निस्तारण नहीं किया तो हर दिन जमा करवाने होंगे 500 रूपए अधिवक्ता धीरज कुमार बोयल की ओर से दर्ज करवाए गए थे परिवार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के secretary एडीजे डॉ. महेंद्र के. सिंह सोलंकी ने दी जानकारी झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर मिल रही है। झुंजुनूं जिले के गांव बासड़ी पंचायत रामपुरा में लंबे समय से व्याप्त गंदे पानी के भराव एवं नालियों की बदहाली की समस्या का आखिरकार स्थाई समाधान होगा। ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को लेकर संतकुमार एवं अन्य ग्रामीणों की ओर से अधिवक्ता धीरज कुमार के माध्यम से स्थायी लोक अदालत में परिवाद दायर किया गया था। जिस पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए उक्त समस्या का सफलतापूर्वक निस्तारण कर दिया गया है। अधिवक्ता धीरज कुमार बोयल ने बताया कि माननीय रालसा द्वारा लोक उपयोगिता सेवा समस्या अभियान चलाया गया था उक्त अभियान के अंतर्गत ग्राम बासड़ी में गंदे पानी की समस्या से ग्रसित कुल 16 परिवादी द्वारा प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया था। उक्त प्रार्थना पत्रों पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झुंझुनूं द्वारा प्रभावी पैरवी करने के लिए उक्त प्रार्थना पत्रों में अधिवक्ता धीरज कुमार बोयल को नियुक्त किया गया था। सचिव के नियुक्त किए जाने के उपरांत अधिवक्ता धीरज कुमार बोयल द्वारा स्थायी एवं अनवरत लोक अदालत में परिवाद पेश किया जाकर मुख्य रूप से कानूनी बिंदु उठाए। भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत नागरिकों को प्राप्त स्वच्छ वातावरण में जीवन जीने के अधिकार का यह सीधा उल्लंघन है। विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम की धारा 22-ए के अंतर्गत सफाई व्यवस्था जन उपयोगी सेवा के दायरे में आती है। जिसमें लापरवाही बरतना लोक कर्तव्य की अवहेलना है। परिवाद दायर होने के पश्चात विपक्षी ग्राम पंचायत की ओर से न्यायालय में संयुक्त जवाब एवं रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। ग्राम पंचायत द्वारा बताया गया कि ग्राम बासड़ी के मुख्य मार्ग, सार्वजनिक चौकों एवं नालियों की नियमित सफाई व्यवस्था करवाई जा रही है। साथ ही घर-घर कचरा संग्रहण तथा जहां नाली निर्माण संभव नहीं है। वहां स्वच्छ भारत मिशन एवं अन्य निधि से सोखता गड्ढों का निर्माण करवाकर जल निकासी का निस्तारण कर दिया गया है। ग्राम पंचायत द्वारा सफाई एवं निकास व्यवस्था दुरुस्त किए जाने तथा भविष्य में नियमित देखभाल सुनिश्चित करने की रिपोर्ट पेश की गई थी। स्थायी एवं अनवरत लोक अदालत के अध्यक्ष जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुनील कुमार पंचौली द्वारा उक्त परिवादों में सुनवाई की जाकर आदेश पारित किया गया है। जिसमें परिवाद विरूद्ध विपक्षीगण ग्राम पंचायत रामपुरा व अन्य स्वीकार किए जाकर विपक्षीगण को आदेशित किया जाता है कि ग्राम बासड़ी के मुख्य मार्ग—सड़क से गंदे पानी के निकासी की व्यवस्था एवं नालियों की साफ-सफाई नियमित रूप से एक माह में किया जाना सुनिश्चित करें। अगर उक्त अवधि तक उपयुक्त आदेश की पालना नहीं की जाती है तो आदेश की पालना तिथि तक ग्राम पंचायत रामपुरा ग्राम विकास अधिकारी के माध्यम से प्रतिदिन 500 रूपए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झुंझुनूं में जमा करवाकर रसीद न्यायालय में प्रस्तुत करेगी.0
0
Report
सिरोही के आबूराज–आबूरोड मार्ग पर भिड़ंत, एक युवक घायल
Sirohi, Rajasthan:सिरोही के आबूराज–आबूरोड मार्ग पर तलहटी के पास शुक्रवार को कार और पिकअप के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही आबूरोड सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में कार सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
पूर्णिया में गोलीबारी: वार्ड पार्षद के पुत्र समेत दो घायल, पुलिस गिरफ्तारी का दावा
Purnia, Bihar:पूर्णिया नगर निगम की वार्ड पार्षद राखी देवी के पुत्र शुभम कुशवाहा और उसके मामा को अपराधियों ने गोली मार दी है। इस घटना में दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं, जिसमें शुभम की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। दोनों को पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया है। घटना मरंगा थाना क्षेत्र के नेवालाल चौक की है। अपराधियों ने शुभम पर तीन गोली और उसके मामा पर दो गोली दागी है। साथ ही उसकी गाड़ी पर भी कई गोलियां के निशान हैं। घटना के बाद लोगों का आना लगातार जारी है। पुलिस और एफएसएल की टीम साक्ष्य के संकलन कर अपराधियों की गिरफ्तारी में लगी है। वहीं पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने घटना की निंदा की है; उन्होंने कहा है जिस इलाके में घटना हुई है वहां सुख नशे के कारोबारी द्वारा ऐसा बार-बार होता है, पुलिस को विशेष निगरानी की जरूरत है और जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी करने की मांग की है।0
0
Report
ED की 450 करोड़ बैंक धोखाधड़ी पर बड़ी छापेमारी: 8 ठिकानों पर छापे
Noida, Uttar Pradesh:450 करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में ED की बड़ी कार्रवाई... दिल्ली-यूपी-पंजाब में 8 ठिकानों पर चल रही है छापेमारी.. प्रवर्तन निदेशालय (ED) के लखनऊ जोनल कार्यालय ने शुक्रवार को करीब 450 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए संतोष ओवरसीज लिमिटेड (M/s Santosh Overseas Ltd.) और उससे जुड़ी कंपनियों के खिलाफ दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब में 8 ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की जा रही है। यह जांच सीबीआई द्वारा दर्ज उस मामले पर आधारित है, जिसमें संतोष ओवरसीज लिमिटेड पर बैंकों के एक समूह (कंसोर्टियम) से करीब 450 करोड़ रुपये का लोन लेकर धोखाधड़ी करने का आरोप है। जांच में सामने आया है कि कंपनी ने कथित तौर पर लोन की रकम को सीधे कारोबार में लगाने के बजाय फर्जी कंपनियों, एंट्री ऑपरेटरों और अन्य संबंधित संस्थाओं के जरिए इधर-उधर घुमाया। इसके लिए फर्जी बिल (इनवॉइनस) बनाए गए और सर्कुलर वित्तीय लेनदेन के जरिए रकम की असली स्रोत छिपाने की कोशिश की गई। ईडी की टीम फिलहाल कंपनी के प्रमोटरों, उनसे जुड़ी कंपनियों और कथित सहयोगियों के ठिकानों पर दस्तावेज और डिजिटल सबूत खंगाल रही है। एजेंसी के मुताबिक सभी जगहों पर तलाशी की कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है。0
0
Report
AI से साइबर ठगी: एक लिंक से बैंकिंग तक खतरे बढ़े
Ranchi, Jharkhand:डिजिटल दौर ने हमारी जिंदगी को जितना आसान बनाया है, साइबर अपराधियों के लिए भी उतने ही नए रास्ते खोल दिए हैं। अब सिर्फ एक क्लिक, एक लिंक या फिर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से लोगों की गाढ़ी कमाई पर डाका डाला जा रहा है। आखिर साइबर ठग कैसे बदल रहे हैं अपने तरीके, कौन सबसे ज्यादा निशाने पर है और इनसे बचने का सबसे कारगर उपाय क्या है? इन्हीं सवालों पर साइबर पीस के डायरेक्टर मेजर विनीत से हमारी खास बातचीत। पहले साइबर फ्रॉड को अंजाम देने के लिए तकनीकी जानकारी और हैकिंग स्किल्स की जरूरत पड़ती थी, लेकिन अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने अपराधियों का काम बेहद आसान कर दिया है। फर्जी कॉल, डीपफेक वीडियो, नकली वेबसाइट और एआई से तैयार किए गए मैसेज के जरिए लोग आसानी से ठगी का शिकार हो रहे हैं। कई मामलों में सिर्फ एक लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल फोन हैक हो जाता है और बैंकिंग समेत निजी जानकारी साइबर अपराधियों के हाथ लग जाती है। बाइट – मेजर विनीत, डायरेक्टर, साइबर पीस मेजर विनीत बताते हैं कि साइबर ठग आमतौर पर तीन तरह के स्कैम का सहारा लेते हैं। पहला, डराकर—जैसे पुलिस, CBI या बैंक अधिकारी बनकर। दूसरा, लालच देकर—लॉटरी, नौकरी, निवेश या भारी मुनाफे का झांसा देकर। और तीसरा, रोमांस स्कैम—जहां दोस्ती और प्यार का जाल बिछाकर लोगों से पैसे ऐंठे जाते हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि अब सिर्फ शहर ही नहीं, ग्रामीण इलाकों में भी साइबर ठगी तेजी से बढ़ रही है। छोटे दुकानदार, किसान, नौकरीपेशा, कारोबारी—हर आय वर्ग के लोग इनके निशाने पर हैं। बाइट – मेजर विनीत, डायरेक्टर, साइबर पीस साइबर अपराध से बचने के लिए सतर्कता ही सबसे बड़ा हथियार है। अपने मोबाइल और लैपटॉप को हमेशा अपडेट रखें, भरोसेमंद सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर जैसे Quick Heal, Bitdefender या Malwarebytes का इस्तेमाल करें। किसी भी अनजान नंबर की कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें और पहचान वाले नंबर से भी आने वाले संदिग्ध लिंक या ओटीपी की मांग पर सतर्क रहें। सार्वजनिक या असुरक्षित वाई-फाई नेटवर्क पर संवेदनशील काम करने से बचें और जरूरत हो तो सुरक्षित नेटवर्क या वीपीएन का इस्तेमाल करें। बाइट – मेजर विनीत, डायरेक्टर, साइबर पीस तकनीक जितनी तेजी से आगे बढ़ रही है, साइबर अपराधी भी उतनी ही तेजी से अपने हथकंडे बदल रहे हैं। ऐसे में जागरूकता, सतर्कता और डिजिटल सुरक्षा ही साइबर ठगी से बचने का सबसे प्रभावी तरीका है। याद रखिए—एक छोटी सी लापरवाही आपकी मेहनत की कमाई और निजी जानकारी दोनों को खतरे में डाल सकती है। इसलिए क्लिक करने से पहले सोचिए और डिजिटल दुनिया में हमेशा सतर्क रहिए।0
0
Report
Advertisement
