रामपुर के भोगपुर गांव में धान की कटाई के दौरान 5 फीट लंबा अजगर मिलने से मचा हड़कंप
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर के थाना बिलासपुर के अंतर्गत भोगपुर गांव में सोमवार को धान की कटाई के दौरान 5 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से दहशत फैल गई। माठखेड़ा रोड के चकफेरी मोड़ के पास तेजा सिंह के खेत में मजदूरों ने अजगर को देखा जो एक जंगली जानवर को खा रहा था। यह नजारा देखकर मजदूरों में हड़कंप मच गया। अजगर की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
