Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Rampur244701

मछली पालकों को दिया गया तकनीकी प्रशिक्षण

Mar 27, 2026 10:30:09
Milak, Uttar Pradesh
मिलक : धमोरा में मत्स्य पालकों को एबिस फूड्स एंड प्रोटीन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा मछली पालन करने वाले किसानों को तकनीकी जानकारी दी गई। कंपनी के एबीपी दितेश कुमार नए किसानो को बताया कि मछली पालन करने के लिए पानी का तापमान कितना रहना चाहिए? इसके साथ ही मछलियों को खिलाए जाने वाले भोजन की मात्रा और मछली पालने वाले तालाब में डालने वाली दवाइयों आदि की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में किसानों को मछली पालन में उपयोग की जाने वाले निशुल्क दवाइयां वितरित की। इस दौरान आर एम तकनीकी प्रकाश रंजन, आर एम मेडिसिन विपिन कुमार दीक्षित, ए एस एम डा. अमरेंद्र प्रताप सिंह, टी एस ओ अक्षय कुमार वर्मा, ए वी एस फिश फीड अंकुर त्रिवेदी, अनुज चौधरी, सत्येंद्र कुमार और सरदार बलजीत सिंह आदि सहित क्षेत्र के मत्स्य पालक मौजूद रहे।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DRDivya Rani
Mar 27, 2026 11:48:05
Panchkula, Haryana:नगर निगम से जुड़े कथित बैंक घोटाले मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में ACB की टीम ने मामले में दूसरे आरोपी रजत धारा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी कोटक महिंद्रा बैंक के माध्यम से हुई संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की जांच के दौरान की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी रजत धारा को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां जांच एजेंसी द्वारा 10 दिन के पुलिस रिमांड की मांग की गई। हालांकि, माननीय न्यायालय ने आरोपी को 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं। अब आरोपी को 2 अप्रैल को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में आरोप है कि रजत धारा के खाते में लगभग 70 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे, जिसके बाद इस रकम को आगे बिल्डरों और अन्य व्यक्तियों के खातों में ट्रांसफर किया गया। वहीं, बचाव पक्ष के एडवोकेट नीरज ने अदालत में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि आरोपी के खाते में जो भी राशि आई और गई है, उससे संबंधित सभी दस्तावेज उनके पास उपलब्ध हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बचाव पक्ष ने 6 दिन के बजाय 2 दिन के रिमांड की मांग की थी。 ACB द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आने वाले दिनों में इस घोटाले से जुड़े अन्य खुलासे होने की संभावना है।
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Mar 27, 2026 11:47:49
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर लगातार किया जा रहा काम 24 मार्च तक के आंकड़ों के अनुसार। 6 दिनों में पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा 14.2 किलो के कुल 61034 घरेलू गैस सिलेंडरों की सप्लाई की गई है। इन आंकड़ों के अनुसार प्रदेशभर में बॉटलिंग प्लांट्स पर घरेलू एलपीजी गैस के 9 लाख 82 हजार 212 सिलेंडर भंडार में मौजूद हैं। इसके अलावा कमर्शियल आयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा पिछले 25 दिनों 19 किलो के कुल 848 कमर्शियल सिलेंडर वितरित किए गए हैं। जबकी हरियाणा में बॉटलिंग प्लांट्स पर कमर्शियल एलपीजी गैस के 1 लाख 79 हजार 566 सिलेंडर भंडार में मौजूद हैं। प्रदेश में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी या अवैध उपयोग के खिलाफ भी सरकार कार्रवाई कर रही है । जिसके तहत अब तक 9 एफआईआर दर्ज और 825 सिलेंडर जब्त किए गए हैं। जिसमें झज्जर जिले से 131 सिलेंडर महेंद्रगढ़ जिले से 109 सिलेंडर, अम्बाला से 86, भिवानी से 21, फरीदाबाद से 2, फतेहाबाद से 71, गुरुग्राम से 75, हिसार से 39, जींद से 17, कैथल से 10, करनाल से 44, कुरुक्षेत्र से 21, नूंह से 16, पानीपत से 23, रेवाड़ी से 21, रोहतक से 98, सिरसा से 12, सोनीपत से 12 और यमुनानगर से 17 LPG सिलेंडर ज़ब्त किये जा चुके हैं। इनमें से फरीदाबाद में 8 और सोनीपत में 1 FIR दर्ज की गई हैं। इस कड़ी में तीन वाहन भी पकड़े गए हैं। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अनुसार हरियाणा राज्य में पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू रूप से चल रही है। प्रमुख तेल कंपनियों – इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) एवं हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
0
comment0
Report
ASAkash Sharma
Mar 27, 2026 11:47:19
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद डाकघर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल के माध्यम से मिली बम से उड़ाने की धमकी. ईमेल में बेंगलुरु मेडिकल कॉलेज में डॉ अब्दुल मोहम्मद के अपमान से जताई गयी नाराजगी. ईमेल के सूचना मिलते ही हरकत में आयी मुरादाबाद पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसीयाँ. डाकघऱ पहुँचे बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वार्ड एवं पुलिस टीम ने की जाँच. जाँच में डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस के कर्मचारीयों में रहा हड़कंप. ईमेल में लिखा है कि बेंगलुरु मेडिकल कॉलेज में डॉ अब्दुल मोहम्मद भाई का अपमान, सभी M.K स्टालिन/DMK समर्थकों का अपमान है. इसलिए दोपहर 2 बजे इस्लामिक प्रार्थना के दौरान आपके पासपोर्ट/डाकघर में धमाके करने के लिए 10 जहरीले बम. सीनियर डिप्टी पोस्टमास्टर अरुण कुमार शंखधार के मुताबिक बरेली में मेल मिलने के बाद मुरादाबाद में भेजी गयी थी मेल जिस पर कराई गयी चेकिंग. मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के प्रधान डाकघर का पूरा मामला.
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Mar 27, 2026 11:46:25
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma1
Mar 27, 2026 11:37:42
Jaipur, Rajasthan:कांग्रेस जिला अध्यक्षों और नेताओं को डोटासरा ने दी नसीहत PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने जिला अध्यक्षों को कहा 500 लोगों से कम का धरना सफल नहीं कुछ दिन पहले जिला अध्यक्षों ने गैस की किल्लत को लेकर जिलों में किए थे प्रदर्शन आगे से कोई कार्यक्रम करें तो जनता को साथ लेकर करें 4 लोगों को लाकर फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर डालने का काम नहीं करें ऐसे कार्यक्रमों की कांग्रेस को आवश्यकता नहीं ट्वीट करने वाले नेताओं को डोटासरा ने दी नसीहत केवल Tweet करने से काम नहीं चलेगा नेताओं को गनमैन और ड्राइवर के साथ आने से काम नहीं चलेगा नेताओं को तन मन धन से कांग्रेस के कार्यक्रमों को सफल बनाना पड़ेगा तब जाकर naszej सरकारें आएंगी
338
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Mar 27, 2026 11:37:24
CHANDI, Harnaut, Bihar:रामनवमी के पावन अवसर पर बिहार शरीफ के श्रम कल्याण केंद्र मैदान से एक भव्य और विराट शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में रामभक्त शामिल हुए। पूरे शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय और भगवामय हो गया, जगह-जगह जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा। शोभा यात्रा में आकर्षक झांकियां, पारंपरिक वेशभूषा में शामिल श्रद्धालु और अनुशासित जुलूस ने लोगों का मन मोह लिया। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। घुड़सवार पुलिस के साथ-साथ भारी संख्या में पुलिस बल और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी। एसपी, एसडीएम और एसडीपीओ खुद मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे। इस दौरान बीजेपी विधायक डॉ. सुनील ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि रामनवमी का यह पावन पर्व सनातन धर्म की आस्था और परंपरा का प्रतीक है। इसे हर्षोल्लास, शांति और धैर्य के साथ मनाना चाहिए। वही जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा इस तरह के पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं। यह सनातन धर्म के गौरव को बचाते हुए उसकी आस्था और निष्ठा को कायम रखना है। बिहार शरीफ में निकली यह विराट शोभा यात्रा श्रद्धा, उत्साह और अनुशासन का अद्भुत संगम बनकर एक इतिहास लिखने का काम किया।
457
comment0
Report
PSPRABHAM SRIVASTAVA
Mar 27, 2026 11:36:49
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज में भाजपा सरकार के मंत्री समाज कल्याण स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण का जिला प्रशासन द्वारा अपमान का एक मामला सामने आया है। जिस पर मंत्री ने डीएम को एक शिकायती पत्र लिखकर नाराजगी जताई तो वही अब भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीएम और एसडीएम के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शनकर अपना आक्रोश व्यक्त किया । बताते चलें कि 26 मार्च को गुरुवार को रोमा स्मारक पर शाम 5:30 बजे संस्कृति विभाग की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मंत्री असीम अरुण को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। तय समय के अनुसार मंत्री असीम अरुण भाजपा जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदोरिया और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ सही समय पर वहां पहुंच गए । तब तक वहां पर न तो डीएम आशुतोष पहुंचे और न हो एसडीएम । मंत्री के आने के बाद करीब 15 मिनट बाद वहां पर सदर एसडीएम पहुंची। लेकिन हद तब हो गई । जब कार्यक्रम की शुरुआत के लिए कन्नौज डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री का इंतजार किया जाने लगा और लगातार मंच से इस बात की उद्घोषणा होती रही की डीएम के आने के बाद कार्यक्रम की शुरुआत होगी। जब करीब 45 मिनट बीत गए और डीएम के आने के इंतजार में कार्यक्रम शुरू नहीं हुआ तो मंत्री असीम अरुण को इसमें अपना अपमान लगा और उनका धैर्य टूट गया । वह वहां से अपनी पूरी टीम के साथ उठे और कार्यक्रम को छोड़कर वहां से चले गए । हालांकि इस मामले में मंत्री असीम अरुण ने डीएम को एक पत्र लिखकर अपनी नाराजगी व्यक्त की और इसे अनुशासनहीनता बताया और आगे से इसकी पुनरावृत्ति न हो इसकी हिदायत दी । वही मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए सड़क पर उतरकर डीएम एसडीएम के साथ अन्य अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया और इनको तत्काल हटाए जाने की मांग की ।
348
comment0
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
Mar 27, 2026 11:36:20
Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गरहा जिले के रमकांडा के बिचला टोला में हिन्दू-मुस्लिम समुदाय में पिछले दो दिनों से हो रहा विवाद आज रामनवमी के दिन माहौल शांत है लोग अपने घरों में कैद हैं सड़कों पर सन्नाटा छाया हुआ है रामभक्त जुलूस की तैयारी कर रहे हैं और जन प्रतिनिधि स्थल पर पहुंच कर दोनों समुदाय को समझा रहे हैं। पूरा इलाका ड्रोन से नजर रखा जा रहा है। सड़के वीरान पड़ीं, दुकाने बंद, सड़क पर ईंट पत्थर बिखरे पड़े हैं। पिछले 48 घंटे से चले एक छोटे से विवाद ने एक बड़ी घटना का रूप ले लिया है रमकांडा के बिचला टोला में भारी पुलिस तैनाती की गई है। रामभक्त जुलूस निकालने की तैयारी है और पुलिस ड्रोन से निगरानी कर रही है। स्थानीय लोग कह रहे हैं हिन्दू के पर्व में आम तौर पर परेशानी होती है पर मुस्लिम पर्व में भाईचारा दिखाना पड़ता है। RSS जिला संयोजक ने कहा देश संविधान से चलेगा न कि सरिया से। धार्मिक स्वतंत्रता सबको मिला है। घटना के बाद विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी और पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर मौके पर पहुँचे। भाजपा विधायक ने कहा सरकार की लापरवाही और तुष्टिकरण की राजनीति हो रही है, उनके ईद-मुहर्रम सहित पर्व भाईचारे के साथ मनते हैं। रामकांडा की घटना में छह डिसमिल में बने चबूतरे पर झंडा गाड़ने से विवाद शुरू हुआ; पूर्व मंत्री ने कहा विपक्ष राजनीति कर रहा है। घटना के बाद इलाके में पुलिस की कड़ी निगरानी है; SDPO, SDM सहित सुरक्षा व्यवस्था में भारी संख्या में लोग मुस्तैद हैं। SDM ने कहा कल एक घटना घटी थी जिसके बाद हिन्दू-मुस्लिम में विवाद हो गया था; आज शांति है और रामनवमी जुलूस का इंतजार है।
438
comment0
Report
Advertisement
Back to top