Back
कन्नौज में मंत्री असीम अरुण ने डीएम के खिलाफ नाराजगी जताई, भाजपा ने प्रदर्शन किया
PSPRABHAM SRIVASTAVA
Mar 27, 2026 11:36:49
Kannauj, Uttar Pradesh
कन्नौज में भाजपा सरकार के मंत्री समाज कल्याण स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण का जिला प्रशासन द्वारा अपमान का एक मामला सामने आया है। जिस पर मंत्री ने डीएम को एक शिकायती पत्र लिखकर नाराजगी जताई तो वही अब भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीएम और एसडीएम के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शनकर अपना आक्रोश व्यक्त किया ।
बताते चलें कि 26 मार्च को गुरुवार को रोमा स्मारक पर शाम 5:30 बजे संस्कृति विभाग की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मंत्री असीम अरुण को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। तय समय के अनुसार मंत्री असीम अरुण भाजपा जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदोरिया और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ सही समय पर वहां पहुंच गए । तब तक वहां पर न तो डीएम आशुतोष पहुंचे और न हो एसडीएम । मंत्री के आने के बाद करीब 15 मिनट बाद वहां पर सदर एसडीएम पहुंची। लेकिन हद तब हो गई । जब कार्यक्रम की शुरुआत के लिए कन्नौज डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री का इंतजार किया जाने लगा और लगातार मंच से इस बात की उद्घोषणा होती रही की डीएम के आने के बाद कार्यक्रम की शुरुआत होगी। जब करीब 45 मिनट बीत गए और डीएम के आने के इंतजार में कार्यक्रम शुरू नहीं हुआ तो मंत्री असीम अरुण को इसमें अपना अपमान लगा और उनका धैर्य टूट गया । वह वहां से अपनी पूरी टीम के साथ उठे और कार्यक्रम को छोड़कर वहां से चले गए ।
हालांकि इस मामले में मंत्री असीम अरुण ने डीएम को एक पत्र लिखकर अपनी नाराजगी व्यक्त की और इसे अनुशासनहीनता बताया और आगे से इसकी पुनरावृत्ति न हो इसकी हिदायत दी ।
वही मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए सड़क पर उतरकर डीएम एसडीएम के साथ अन्य अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया और इनको तत्काल हटाए जाने की मांग की ।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
1
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 27, 2026 12:50:150
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowMar 27, 2026 12:49:350
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 27, 2026 12:49:070
Report
SMSHARAD MAURYA
FollowMar 27, 2026 12:48:530
Report
DBDEBASHISH BHARATI
FollowMar 27, 2026 12:48:150
Report
SPSohan Pramanik
FollowMar 27, 2026 12:47:550
Report
TSTripurari Sharan
FollowMar 27, 2026 12:47:340
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 27, 2026 12:47:200
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowMar 27, 2026 12:47:070
Report
0
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 27, 2026 12:46:15Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:जनता की राय इकबाल मैदान के नाम बदलने पर
0
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 27, 2026 12:46:060
Report
AKAMAR KANE
FollowMar 27, 2026 12:45:490
Report