Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Rampur244901

Rampur - लापता मासूम की हत्या, बोरे में शव मिलने से मचा हड़कंप

Dec 22, 2024 13:50:08
Rampur, Uttar Pradesh

थाना केमरी क्षेत्र के गंगापुर कदीम गांव में चार साल के मासूम की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई। रविवार को मासूम का शव बोरे में बंद नाले की पुलिया के नीचे मिला। मृतक का सिर कटा और पैर जले हुए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।शव मिलने से मचा हड़कंप गांव में रविवार सुबह ग्रामीणों ने पुलिया के नीचे बोरे में बंद शव देखा. पुलिस क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRishikesh Kumar
Mar 28, 2026 01:02:41
CHANDI, Harnaut, Bihar:बिहार शरीफ के मॉडल अस्पताल में अचानक अफरा-तफरी पैदा हो गई जब एक पुलिसकर्मी कांच के डिब्बे में सांप बंद कर इलाज कराने अस्पताल पहुंच गया। वीरेंद्र महतो नामक पुलिसकर्मी डायल 112 की टीम में तैनात हैं और पचासा मोड़ पर ड्यूटी करते हैं। वह ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार थे कि उनके जूते में पहले से छिपा सांप ने उनके पैर को काट लिया। इसके बाद उन्होंने सांप को पकड़कर कांच के डिब्बे में बंद किया और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में स्थिति सामान्य बताई गई है। डॉक्टरों के अनुसार पुलिसकर्मी फिलहाल खतरे से बाहर हैं। यह घटना जूते-चप्पल पहनने से पहले उनकी जांच करने की सीख देती है।
0
comment0
Report
AMALI MUKTA
Mar 28, 2026 01:02:15
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सभी आठ मृतको का रात में ही पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम शवों को लेकर फतेहपुर जिले के कुरोली गांव के लिए रवाना हो गई। यह हादसा उस समय हुआ था, जब पिकअप गाड़ी में सवार लोग प्रयागराज से मुंडन कार्यक्रम कर अपने गांव लौट रहे थे। हादसा सैनी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर अटसराय गांव के पास हुआ था। कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर हुए इस भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। प्रयागराज से मुंडन संस्कार कर लौट रहे लोगों की पिकअप गाड़ी अटसराय गांव के पास हादसे का शिकार हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। देर रात सभी आठ मृतकों का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में शवों को एंबुलेंस से फतेहपुर जिले के कुरोली गांव भेजा गया। जैसे ही शव गांव पहुंचेंगे, वहां मातम का माहौल और गहरा सकता है। प्रशासन की टीम भी हालात पर नजर बनाए हुए है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
Mar 28, 2026 01:01:46
Patna, Bihar:राज्यसभा जाने का नीतीश कुमार का फ़ैसला JDU के साथ-साथ BJP को भी नुकसान पहुँचाएगा, और नीतीश कुमार के बाद बेहतर विकल्प सम्राट चौधरी हैं。 यह पूछे जाने पर कि क्या नीतीश कुमार का फ़ैसला किसी दबाव में लिया गया है? आनंद मोहन ने कहा, "मुझे इस बारे में तो पता नहीं, लेकिन राज्यसभा जाने का नीतीश कुमार का यह फ़ैसला हमारे लिए और पूरे बिहारियों के लिए अच्छी ख़बर नहीं है।" निशांत कुमार को अगर लाए हैं तो उन्हें पूरी भूमिका मिलनी चाहिए क्योंकि उपमुख्यमंत्री क्या होता है चुप मुख्यमंत्री। आनंद मोहन ने कहा कि निशांत कुमार को लेकर ठंडे दिमाग से सोचना चाहिए मुख्यमंत्री नीतीश का राज्यसभा जाने से भाजपा का भी होगा नुकसान
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Mar 28, 2026 01:01:05
Patna, Bihar:पटना में शराबबंदी के बाद सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राजधानी पटना में एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। DIU (डिस्ट्रिक्ट इनफॉरमेशन यूनिट) की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के खेमनीचक स्थित त्रिकूट नगर में छापेमारी कर सूखे नशे के एक बड़े कारोबार का खुलासा किया है। टीम ने त्रिकूट नगर स्थित एक तीन मंजिला मकान के किराये के कमरे में बनाए गए गोदाम पर छापा मारते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया। छापेमारी के दौरान करीब 25 किलो स्मैक, एक पिस्टल, एक कट्टा, कई जिंदा कारतूस और नगदी बरामद की गई। बरामद स्मैक की कीमत लगभग 30 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक की पहचान समस्तीपुर निवासी जितेंद्र पासवान के रूप में हुई है, जो इस अवैध धंधे का संचालन कर रहा था। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी किराये के मकान में रहकर बड़े पैमाने पर सूखे नशे का कारोबार चला रहे थे। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है। मामाले की सूचना मिलते ही पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा भी मौके पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया। DIU की टीम पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।
0
comment0
Report
NJNarendra Jaiswal
Mar 28, 2026 01:00:39
Jasa, Bihar:भभुआ के एकता चौक पर हनुमान चालीसा पाठ में शिरकत, जय श्री राम के उद्घोष से गूंजा शहर; नीतीश कुमार की सराहना कर निशांत कुमार को आगे बढ़ने का समर्थन Ram Navami के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा में बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान पहुंचे। एकता चौक पर हनुमान चालीसा के पाठ के दौरान उन्होंने शिरकत की। पूरे शहर में ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। मंत्री जमा खान ने कहा, “रामनवमी की शोभायात्रा में पहुंचकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैं भभुआ वासियों और समस्त बिहारवासियों को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। आज पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का पावन दिन है।” उन्होंने आगे कहा कि श्री राम ने शेवरी का जूठा बैर खाकर संदेश दिया कि भाईचारा, मोहब्बत और मानवता सबसे जरूरी है। कोई बड़ा-छोटा नहीं, सब बराबर हैं। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के संदर्भ में मंत्री जमा खान ने कहा, “नेता नीतीश कुमार ने ही बिहार को संवारा है। २००५ के बाद एनडीए सरकार बनी और बिहारवासी आज भी चिल्ला रहे हैं- ‘आई वांट नीतीश कुमार’। निशांत कुमार हमारे छोटे भाई हैं। पूरा बिहार निशांत जी को आगे बढ़ने के लिए समर्थन दे रहा है। बिहार का नौजवान किसी भी जाति-धर्म का हो, सभी निशांत जी के साथ हैं।” मंत्री की इस भागीदारी ने रामनवमी उत्सव में सौहार्द और एकता का संदेश दिया।
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Mar 28, 2026 01:00:19
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ में रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। यहां भव्य जुलूस व झांकियां निकाली गई थीं। जुलूस में लोगों ने अच्छे करतब दिखाए। युवाओं और बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। डीसी मनीष कुमार और एसपी निधि द्विवेदी ने नगर थाना में अखाड़ा समितियों को सम्मानित किया और थाना परिसर में भी आकर्षक करतब दिखाए गए। जिले के विभिन्न अखाड़ा दलों द्वारा पारंपरिक उत्साह के साथ भव्य जुलूस और झांकियां शांतिपूर्वक निकाली गईं। पूरे आयोजन की निगरानी ड्रोन कैमरों से की गई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रही। डीसी और एसपी के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
0
comment0
Report
Mar 28, 2026 00:53:28
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद थाना टूंडला पुलिस मुठभेड़ में शातिर लुटेरा गिरफ्तार अभियुक्त ने 11 मार्च को थाना टूंडला क्षेत्र में मोबाइल की लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में थाना टूण्डला पुलिस टीम को मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी सम्बन्धित अभियुक्त बन्ना रोड, एफएच मेडिकल कॉलेज के पास किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में है । उक्त सूचना पर थाना टूण्डला पुलिस द्वारा बन्ना रोड, एफएच मेडिकल कॉलेज के पास चैकिंग की जा रही थी इसी दौरान सामने से एक मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी जिसपर एक व्यक्ति सवार था जिसे पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया । तो उक्त मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल को वापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा जिससे हड़बड़ाहट में मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गयी ।पुलिस टीम को अपनी तरफ आता देखकर संदिग्ध व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गयी । पुलिस टीम द्वारा खुद को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ की गयी जबावी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लग गयी । अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है । घायल अभियुक्त की पहचान जाहिद उर्फ डीपर के रूप में हुई है अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस 315 बोर एवं घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल बरामद हुए हैं । घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
147
comment0
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
Mar 27, 2026 19:00:45
1067
comment0
Report
SRSANDEEP RATHORE
Mar 27, 2026 19:00:16
Pali, Rajasthan:दिनेश हत्याकांड में बड़ा फैसला, पति-पत्नी को आजीवन कारावास, 7 साल बाद पीड़ित पक्ष को मिला न्याय पावा गांव में वर्ष 2019 में हुए चर्चित दिनेश हत्याकांड में एडीजे कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी पति-पत्नी को आजीवन कारावास की सजा दी है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुखराज गहलोत ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर दोनों को दोषी ठहराते हुए कठोर दंड सुनाया। प्रकरण के अनुसार, प्रेम प्रसंग के चलते पति-पत्नी ने मिलकर युवक दिनेश की हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस थाना तखतगढ़ में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान तत्कालीन थाना अधिकारी रविंद्रसिंह खिंची की भूमिका महत्वपूर्ण रही, जिन्होंने मामले के तथ्यों को मजबूत तरीके से एकत्रित किया। मुकदमे के दौरान अतिरिक्त लोक अभियोजक एवं राज्य अधिवक्ता शिवराज सिंह राणावत ने प्रभावी पैरवी करते हुए अदालत के समक्ष ठोस साक्ष्य और गवाह प्रस्तुत किए। अभियोजन पक्ष की मजबूत दलीलों के चलते न्यायालय ने दोनों आरोपियों को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। करीब सात वर्षों बाद आए इस फैसले से पीड़ित पक्ष को न्याय मिला है। वहीं, इस निर्णय को लेकर क्षेत्र में व्यापक चर्चा हो रही है और इसे न्याय व्यवस्था की मजबूती का प्रतीक माना जा रहा है।
1045
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 27, 2026 18:32:39
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। मरुस्थल की तपती रेत,दूर तक फैली क्षितिज रेखा और उस पर उगती आधुनिकता की एक नई किरण बाड़मेर रेलवे स्टेशन आज कुछ ऐसा ही अनुभव कराता है। कभी साधारण सा दिखने वाला यह सीमावर्ती स्टेशन अब स्थापत्य कला,रोशनी और सुविधाओं का ऐसा संगम बन चुका है जो यात्रियों के मन में ठहर जाने की इच्छा जगा देता है। सांझ के धुंधलके में जब स्टेशन रंग-बिरंगी रोशनी से नहाता है,तो यह केवल एक यातायात केंद्र नहीं रह जाता, बल्कि एक जीवंत दृश्य में परिवर्तित हो जाता है जहां हर यात्री अपने सफर के साथ एक तस्वीर,एक स्मृति और एक अनुभव भी साथ ले जाना चाहता है। मोबाइल कैमरों में कैद होती ये झलकियां इस बात की गवाही देती हैं कि विकास अब केवल सुविधा नहीं, बल्कि अनुभव भी बन चुका है। इस परिवर्तन के पीछे है अमृत भारत स्टेशन योजना, जिसके तहत लगभग 16.18 करोड़रुपये की लागत से इस स्टेशन का कायाकल्प किया गया है। यह बदलाव केवल ईंट-पत्थरों का नहीं, बल्कि सोच का है जहां रेलवे स्टेशन को शहर के प्रवेश द्वार और पहचान के रूप में देखा जा रहा है। बाड़मेर की धरती जो आज तेल,गैस,ऊर्जा और खनिज संपदा के कारण देश की आर्थिक गतिविधियों का केंद्र बन चुकी है उसी गति से अपने परिवहन ढांचे को भी सुदृढ़ कर रही है। इसका प्रत्यक्ष प्रभाव इस स्टेशन पर दिखाई देता है,जहां प्रतिदिन हजारों यात्री आते-जाते हैं और 28 ट्रेनों का ठहराव इस क्षेत्र की बढ़ती सक्रियता का संकेत देता है। जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के अनुसार इस पुनर्विकास का उद्देश्य केवल सुविधाएं बढ़ाना नहीं,बल्कि यात्रियों को एक ऐसा अनुभव देना है,जिसमें सुरक्षा,सुगमता और सौंदर्य का संतुलित समावेश हो।स्टेशन पर विकसित आधुनिक प्रवेश द्वार,सुव्यवस्थित पार्किंग,विशाल प्रतीक्षालय,लिफ्ट से युक्त फुट ओवर ब्रिज,स्वच्छ पेयजल और दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं , ये सभी मिलकर एक ऐसे परिवेश का निर्माण करते हैं,जहां यात्रा सहज और सुखद बन जाती है। बाड़मेर रेलवे स्टेशन का यह रूपांतरण इस बात का प्रमाण है कि यदि दृष्टि व्यापक हो,तो विकास केवल ढांचे नहीं बदलता वह अनुभव,पहचान और भविष्य की दिशा भी बदल देता है। आज यह स्टेशन केवल ट्रेनों के ठहरने का स्थान नहीं,बल्कि उस बदलते भारत की कहानी कहता है, जो अपनी परंपरा को साथ लेकर आधुनिकता की ओर आत्मविश्वास से बढ़ रहा है। देश की सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूती कर रहा स्टेशन सीमा के निकट स्थित होने के कारण यह स्टेशन केवल यात्रियों की आवाजाही तक सीमित नहीं है। यह राष्ट्र की सुरक्षा और सामरिक सुदृढ़ता का भी एक महत्वपूर्ण आधार है। आपात स्थितियों में तेज़ी से संसाधनों और सैन्य बलों की आवाजाही सुनिश्चित करने में इसकी भूमिका अत्यंत अहम मानी जाती है। इस दृष्टि से किया गया यह आधुनिकीकरण देश की सुरक्षा व्यवस्था को भी एक नई मजबूती प्रदान करता है। बाइट अनुराग त्रिपाठी डीआरएम जोधपुर
1053
comment0
Report
Advertisement
Back to top