icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244901
Syed Amir MianSyed Amir MianFollow29 Jul 2024, 12:46 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

फूलपुर पोखर सुरक्षित: प्रशासन ने अतिक्रमण हटाकर शांतिपूर्ण बुलडोजर अभियान

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर के फूलपुर में प्रशासन का चला बुलडोजर, पोखर किनारे से हटाया अतिक्रमण, करीब 20 दिन पहले पिकअप हादसे में गई थी 4 की जान जेसीबी से ध्वस्त किए मकान, टीन शेड और बाउंड्री वॉल, 70 से ज्यादा पुलिस जवानों की तैनाती में हुआ शांतिपूर्ण अभियान धौलपुर के मनियां थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव में सोमवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। पोखर के आसपास बने अवैध निर्माणों को जेसीबी मशीनों से ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई से पहले प्रशासन ने पूरे अतिक्रमण को चिह्नित किया था। जिसमें मकान, टीन शेड, लैट्रिन-बाथरूम और बाउंड्री वॉल जैसे निर्माण शामिल थे। सोमवार को इन्हें हटाने की कार्रवाई की गई。 अतिक्रमण हटाने के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मौके पर महिला पुलिसकर्मियों समेत 70 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात रहे। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सिविल डिफेंस टीम और एंबुलेंस को भी मौके पर रखा गया था। धौलपुर तहसीलदार हेमंत शर्मा, मनियां तहसीलदार ताराचंद सैनी और मनियां सीओ खलील अहमद समेत कई अधिकारी अभियान के दौरान मौजूद रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में पूरा अभियान शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ。 दरअसल, यह कार्रवाई करीब 20 दिन पहले हुए एक दर्दनाक हादसे से जुड़ी है। फूलपुर गांव में ही पोखर के पास एक पिकअप अनियंत्रित होकर पोखर में गिर गई थी। इस हादसे में पिकअप सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही पोखर के आसपास सुरक्षा और अवैध अतिक्रमण को लेकर सवाल उठ रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि पोखर किनारे अवैध निर्माणों के कारण रास्ता संकरा हो गया है, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया है。 इसी हादसे के बाद प्रशासन ने पोखर को सुरक्षित करने का फैसला लिया। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई पोखर की सुरक्षा के लिए जरूरी थी। भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जाएगी
0
0
Report

सेवा संकल्प यात्रा: सरमथुरा में भाजपा ने जेसीबी से पुष्पवर्षा के साथ किया स्वागत

Dholpur, Rajasthan:सेवा संकल्प अभियान यात्रा का सरमथुरा में भव्य स्वागत , कार्यकर्ताओं ने चांदपुरा गांव में जेसीबी से की पुष्पवर्षा सरमथुरा (धौलपुर) न्यूज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन एवं सेवा कार्यों के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से निकाली जा रही सेवा संकल्प अभियान यात्रा के धौलपुर जिले में प्रवेश पर सरमथुरा के चांदपुरा गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। यात्रा के चांदपुरा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। जेसीबी मशीनों से यात्रा पर पुष्प वर्षा कर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया गया। इस दौरान “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद”, “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारे गूंजते रहे।भाजपा जिलाध्यक्ष राजबीर सिंह राजावत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण से जुड़े कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा के दौरान देव दर्शन, वृक्षारोपण, ग्राम चौपाल, सेवा संवाद, गौ सेवा सहित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि यात्रा गुजरात के बड़नगर से शुरू होकर वाराणसी में संपन्न होगी। यात्रा का उद्देश्य जनसंकल्प को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प से जोड़ना है।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजबीर सिंह राजावत, पूर्व विधायक सुखराम कोली, यात्रा संयोजक विनय परमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे。
0
0
Report

पंचकूला: मंत्री ने शिकायतों के निस्तारण और वरिष्ठ नागरिक टिप्पणी पर कार्रवाई के निर्देश दिए

DRDivya RaniJust now
Panchkula, Haryana:पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने की। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़ी 8 शिकायतें रखी गईं, जिन पर सुनवाई करते हुए मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। पंचकूला में इस समिति की बैठकों में लंबित शिकायतों और उन पर हुई कार्रवाई की समीक्षा की जाती रही है। बैठक के दौरान पिंजौर की रतनपुर कॉलोनी निवासी चंद्रप्रकाश अपनी शिकायत लेकर निकर में पहुंचे। शिकायत सुनने से पहले मंत्री ने उनके पहनावे को लेकर नाराजगी जताई और उनसे उम्र पूछी। चंद्रप्रकाश ने अपनी उम्र 57 वर्ष बताई। इस पर मंत्री ने उन्हें वरिष्ठ नागरिक होने की बात कहते हुए निकर पहनकर बैठक में आने पर टिप्पणी की। चंद्रप्रकाश ने बताया कि वह ड्यूटी से सीधे आए थे और बारिश के कारण उनके कपड़े भीग गए थे, इसलिए वह निकर पहनकर बैठक में पहुंचे। प्लॉट विवाद में दोनों पक्षों को कोर्ट के फैसले तक जमीन में नहीं जाने के निर्देश बैठक में पंचकूला निवासी रज्जन सिंह ने कालका में प्लॉट से जुड़े विवाद की शिकायत रखी। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस प्लॉट को उन्होंने खरीदा था, उस पर पहले जजपा और वर्तमान में भाजपा नेता भाग सिंह दमदमा के लोगों ने जेसीबी के जरिए उनकी डीपीसी तोड़कर कब्जा कर लिया। मामले की सुनवाई के दौरान मंत्री ने दोनों पक्षों को कोर्ट का फैसला आने तक विवादित जमीन में नहीं जाने के निर्देश दिए। रास्ता कब्जाने की शिकायत पर तहसीलदार से रिपोर्ट तलब शताब्दी एक्सप्रेस के लोको पायलट रहे विधिचंद की ओर से रास्ते पर कब्जे की शिकायत भी बैठक में रखी गई। इस पर मंत्री ने तहसीलदार से रिपोर्ट मांगी कि संबंधित स्थान पर पहले रास्ता था या बाद में उसे बंद किया गया। यदि रास्ते पर कब्जा किए जाने की पुष्टि होती है तो एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए गए। बजरंग दास की शिकायत खारिज कांग्रेस नेता बजरंग दास गर्ग द्वारा राउंडअबाउट बनाने से जुड़ी शिकायत भी समिति के सामने रखी गई। सुनवाई के दौरान उनके उपस्थित नहीं होने की जानकारी सामने आई। मंत्री ने मामले को गंभीर न बताते हुए और शिकायत के करीब सात साल पुराने होने का हवाला देते हुए इसे खारिज करने के निर्देश दिए। बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें。
0
0
Report
Advertisement

करनाल में तेज बारिश से पानी-पानी शहर, किसानों की फसलें खतरे में

Karnal, Haryana:करनाल में सुबह से हो रही है बारिश करनाल शहर में पानी पानी सेक्टर 13 की यह तस्वीर आप देख रहे हैं यहां पर सड़कों पर पानी भर गया है और लोग परेशान हो रहे हैं स्कूल और कॉलेज के बच्चों को काफी ज्यादा परेशानियां आ रही है। करनाल सेक्टर 13 में थोड़ी सी बारिश के बाद ही सड़कों पर पानी पानी हो जाता है लेकिन आज तो सुबह से ही बारिश हो रही है इस वजह से सड़कों पर पानी पानी है वहीं पार्षद प्रतिनिधि वीर विक्रम ने बताया कर्ण कैनाल ड्रेन है पानी बैक मार रही है इस वजह से शहर में पानी पानी है उसकी प्रॉपर सफाई नहीं हुई प्रशासन ने दावे तो किए थे लेकिन बारिश ने पोल खोल कर रखदी है । बाइट पार्षद प्रतिनिधि वीर विक्रम करनाल में बहुत तेज बारिश हो रही है आप देख सकते हैं की बहुत ज्यादा बारिश हो रही बारिश ने किसानों की चिंताएं जरूर बढ़ा दी है वहीं लोगों ने कहना कि सुबह 10:00 बजे से ही बारिश हो रही है बारिश से अब फसलों को काफी ज्यादा नुकसान होगा धान की फसल पक्की हुई है वह नीचे गिर जाएगी जिससे उसमें काफी नुकसान होगा वहीं मंडियों में भी जो फसल गई हुई है उसमें भी नुकसान होगा पूरे मानसून के समय इतनी बारिश नहीं हुई लेकिन बी मौसमी बारिश में किसानों की चिंता जरूर बढ़ा दी है वहीं जिला सचिवालय में पहुंचे किसानों का कहना था कि अगर सरकार टाइम से खरीद करती तो कम नुकसान होना था
0
0
Report

गंडक जलस्तर बढ़ने के बीच बिहार मंत्री सम्राट चौधरी मोतिहारी पहुंचे, तटबंध सुरक्षा समीक्षा

Motihari, Bihar:नेपाल में लगातार हो रही बारिश और गंडक नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि के बाद उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री व उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज मोतिहारी पहुंचे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मोतिहारी के डुमरिया घाट पहुंचकर गंडक नदी के बढ़े हुए जलस्तर और तटबंधों की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। डुमरिया घाट पहुंचने पर हुसैनी उच्च विद्यालय के परिसर में बने हेलीपैड पर स्थानीय नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान:मोतिहारी के सांसद राधामोहन सिंह हरसिद्धि के विधायक श्री कृष्णनंदन पासवान,भाजपा नेता ललन चौधरी एवं पवन राज सहित अन्य गणमान्य लोगों ने मुख्यमंत्री/मंत्री सम्राट चौधरी को अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। *अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा* निरीक्षण के पश्चात श्री चौधरी ने जिला प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अभियंताओं के साथ बैठक कर सुरक्षात्मक उपायों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि तटबंधों की लगातार पेट्रोलिंग की जाए और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहे, ताकि तटीय क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित रखा जा सके।
0
0
Report

रिटायर्ड ADG के डिजिटल अरेस्ट के बाद साइबर ठगों पर पुलिस की जांच तेज

Jaipur, Rajasthan:भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के रिटायर्ड ADG को ही डिजिटल अरेस्ट करने के मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपीयों ने पुलिस और सरकारी एजेंसियों का अधिकारी बनकर ऐसा डराया कि ADG ने अपने खातों से 2 करोड़ 12 लाख 10 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए. इस केस में अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. ADG साइबर क्राइम विजय कुमार सिंह ने बताया कि सेवानिवृत्त ADG, GSI को 9 अगस्त से मोबाइल और WhatsApp कॉल आने लगा करते थे. कॉल करने वालों ने खुद को पुलिस और अन्य सरकारी एजेंसियों का अधिकारी बताया. पीड़ित को कहा गया कि उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज है. गिरफ्तार वारंट जारी हो चुका है और वह मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंस गया है. इसके बाद शुरू हुआ डिजिटल अरेस्ट का खेल. ग्राफिक्स: डिजीटल अरेस्ट का पूरा खेल; सरकारी अधिकारी बनकर कॉल; मनी लॉन्ड्रिंग केस का डर; गिरफ्तारी वारंट भेजा; लाइव लोकेशन रखने का दबाव; बैंक खाते में RTGS करवाने का दबाव. साइबर ठगों ने रिटायर्ड एडीजी को 9 से 18 अगस्त तक डिजिटल अरेस्ट रखा. फर्जी सरकारी दस्तावेज और गिरफ्तारी वारंट व्हाट्सएप पर भेजे गए. वीडियो कॉल पर रहने के लिए कहा गया. किसी से संपर्क नहीं करने और लाइव लोकेशन चालू रखने का दबाव बनाया गया. इसके बाद बैंक खाते की जाँच के नाम पर RTGS कराए गए. रिटायर्ड अधिकारी के ICICI Bank खाते में 2.02 करोड़ रुपए, YES BANK खाते में 10.10 लाख रुपए ट्रांसफर कराए गए. रकम अब अलग-अलग खातों में लेयरिंग और डायवर्जन हुई. बैंक स्टेटमेंट, KYC, मोबाइल नंबर, CDR आदि के माध्यम से जाँच जारी है. जाँच में साहिल कुमार सुरेला के IDFC First Bank खाते में धनराशि पहुँचना पाया गया; साहिल ने रवि कुमार घोसल्या को खाते उपलब्ध कराया. तरह-तरह के बैंकिंग सामग्री साथ लिए गए और कमीशन मिला. अब तक छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. मनी ट्रेल और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए तकनीकी और बैंकिंग साक्ष्यों का विश्लेषण जारी है. पुलिस मनी ट्रेल पर नजर रखे हुए है. WHATSAPP, TELEGRAM रिकॉर्ड, CDR, IPDR, CAF, बैंकिंग ट्रांजेक्शन की जांच जारी है. पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि 2.12 करोड़ कहाँ कहाँ गए और नेटवर्क में कौन-कौन शामिल हैं. साइबर पुलिस का संदेश है कि पुलिस, ED, NIA या कोई भी एजेंसी वीडियो कॉल पर डिजिटल अरेस्ट नहीं करती और न ही पैसे जमा कराने के नाम पर गिरफ्तारी की जाती है.
0
0
Report
Advertisement

फर्जी पुलिस बनकर साइबर ठगी गैंग गिरफ्तारी, 31 मामलों का खुलासा

Fatehpur, Uttar Pradesh:फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ जहानाबाद के नारायणपुर से साइबर ठगी गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते थे आरोपी मुकदमा, गिरफ्तारी और आजीवन कारावास का डर दिखाकर करते थे ठगी अंकित सिंह, संतोष और सनी उर्फ दीपक गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 3 कीपैड, 5 एंड्रॉयड और 2 आईफोन बरामद ठगी में इस्तेमाल एक लैपटॉप भी बरामद अलग-अलग राज्यों व जिलों में 31 साइबर फ्रॉड शिकायतें मिलीं शिकायतों में 5 लाख रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा पुलिस की पूछताछ में फर्जी पुलिस बनकर ठगी करने का तरीका सामने आया
0
0
Report
Advertisement

कटिहार रेलवे स्टेशन पर लोको पायलट पर दुष्कर्म के आरोप; पुलिस जांच जारी

Katihar, Bihar:रेलवे लोको पायलट पर युवती से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस जांच में जुटी पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की परिवार से विवाद के बाद घर से निकलकर कटिहार रेलवे स्टेशन पहुंची थी एफएसएल की टीम को मौके पर भेजकर किया साक्ष्य एकत्र तथा आसपास के लोगों से किया पूछताछ कटिहार में रेलवे के एक लोको पायलट पर 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। कटिहार के एसपी परिचय कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एक 22 वर्षीय युवती ने महिला थाना पहुंचकर आवेदन दिया है । पीड़िता के अनुसार, वह अपने परिवार से विवाद के बाद घर से निकलकर रेलवे स्टेशन पहुंची थी। इसी दौरान स्टेशन प र उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई, जिसकी पहचान उसने रेलवे लोको पायलट के रूप में की है। पीड़िता का आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया और बरमसिया स्थित एक किराए के मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आवेदन मिलते ही कटिहार महिला थाने में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं रेलवे स्टेशन और आसपास के तमाम सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल की टीम को मौके पर भेजकर साक्ष्य एकत्र किए गए हैं तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और न्यायालय में उसका 164 के तहत बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। एसपी परिचय कुमार ने बताया कि जिस मकान में घटना घटित होने की बात कही गई है, वह किसी लोको पायलट को किराए पर दिया हुआ था। आरोपी की पहचान कर ली गई है और पुलिस मामले के सभी पहलुओं पर तेजी से आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report

रोपड़ रोड जुड़ने वाली सड़क का उद्घाटन: दुकानदारों में खुशी, 19 लाख रुPep_TBD

Samrala, Punjab:ਵਿਧਾਇਕ ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਦਿਆਲਪੁਰਾ ਤੇ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਮਾਛੀਵਾੜਾ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੋਹਿਤ ਕੁੰਦਰਾ ਨੇ ਕੀਤਾ ਰੋਪੜ ਰੋਡ ਤੇ ਰਾਹੋਂ ਰੋਡ ਨੂੰ ਜੋੜਨ ਵਾਲੀ ਸੜਕ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ, ਜੋ ਇੱਕ ਮਹੀਨੇ ਦੇ ਅੰਦਰ ਅੰਦਰ ਬਣ ਕੇ ਤਿਆਰ ਹੋਵੇਗੀ ਟੈਂਡਰ 19 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦਾ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਧੰਨਵਾਦ ਰੋਪੜ ਰੋਡ ਤੇ ਰਾਹੋਂ ਰੋਡ ਨੂੰ ਜੋੜਨ ਵਾਲੀ ਸੜਕ ਸ਼ਕਤੀ ਸਕੂਲ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ ਚੋਪੜਾ ਸਕੂਲ ਤੱਕ ਸੜਕ ਦੀ ਹਾਲਤ ਬੜੀ ਖਸਤਾ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਸੀ। ਇਸ sੜਕ ਉੱਤੇ ਆਪਣੀ ਦੁਕਾਨਦਾਰੀ ਕਰਦੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਨੂੰ ਖਸਤਾ ਹਾਲਤ ਸੜਕ ਕਾਰਨ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੈਂਦਾ ਸੀ। ਅੱਜ ਉਸ ਸੜਕ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਹਲਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਦਿਆਲਪੁਰਾ ਅਤੇ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੋਹਿਤ ਕੁੰਦਰਾ ਵੱਲੋਂ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ਤੇ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਪ੍ਰੈਸ ਨੂੰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਆ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੋਹਿਤ ਕੁੰਦਰਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੜਕ ਦੀ ਹਾਲਤ ਖਸਤਾ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਸੀ ਅਤੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਬੇਨਤੀ ਵੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ ਕਿ ਇਸ ਸੜਕ ਦੀ ਖਸਤਾ ਹਾਲਤ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਹੀ ਸਾਡਾ ਕੰਮ ਕਾਰ ਬਿਲਕੁਲ ਠੱਪ ਹੋ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਸੜਕ ਉੱਪਰੋਂ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਆਵਾਜਾਈ ਵੀ ਹਰ ਰੋਜ਼ ਗੁਜ਼ਰਦੀ ਹੈ । ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਰੋਡ ਦਾ ਟੈਂਡਰ 19 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਨਾਲ ਪੂਰਾ ਹੋ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ ਜਿਸ ਦਾ ਅੱਜ ਉਦਘਾਟਨ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਇਹ ਰੋਡ ਇੱਕ ਮਹੀਨੇ ਦੇ ਅੰਦਰ ਅੰਦਰ ਬਣ ਕੇ ਤਿਆਰ ਹੋ ਜਾਵੇਗੀ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿੱਥੇ ਜਿੱਥੇ ਸੜਕ ਇੰਟਰਲੋਕ ਨਾਲ ਬਣੀ ਹੈ ਉਥੇ ਇੰਟਰਲੋਕ ਲਗਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਅਤੇ ਜਿੱਥੇ ਸੜਕ ਦੀ ਮੁਰੰਮਤ ਕਰਨ ਵਾਲੀ ਹੋਵੇਗੀ ਉਸ ਨੂੰ ਮੁਰੰਮਤ ਕਰਕੇ ਬਿਲਕੁਲ ਠੀਕ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੇ ਉਪਰਾਲੇ ਨਾਲ ਉੱਥੇ ਦੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਖੁਸ਼ੀ ਪਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਨੇ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਕੋਲ ਇੱਕ ਵਾਰ ਹੀ ਜਾ ਕੇ ਇਸ ਸੜਕ ਦੀ ਮੁਰੰਮਤ ਕਰਨ ਲਈ ਬੇਨਤੀ ਕੀਤੀ ਸੀ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਕੋਈ ਉਮੀਦ ਨਹੀਂ ਸੀ ਕਿ ਇੰਨੀ ਜਲਦੀ ਸਾਡੀ ਬੇਨਤੀ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਵੱਲੋਂ ਸੁਣੀ ਜਾਵੇਗੀ ਅਤੇ ਸੜਕ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅੱਜ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਤੇ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਇਹ ਰੋਡ ਤਿਆਰ ਹੋ ਜਾਵੇਗੀ। ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਇਕ ਕਰੋੜ ਦੇ ਹੋਰ ਟੈਂਡਰ ਦੀ ਸ਼ਹਿਰ ਨੂੰ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਨੂੰ ਨੇਪਰੇ ਚਾੜ੍ਹਨ ਲਈ ਪੂਰੇ ਹੋ ਚੁੱਕੇ ਹਨ ਜੋ ਜਲ ਤੋਂ ਜਲਦ ਉਹ ਕੰਮ ਵੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ। ਪ੍ਰਧਾਨ ਕੁੰਦਰਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹਲਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਦਿਆਲਪੁਰਾ ਦੀ ਰਹਿਨੁਮਾਈ ਹੇਠ ਪਹਿਲੇ ਦਿਨ ਤੋਂ ਹੀ ਖਾਸ ਪੱਧਰ ਦੇ ਕੰਮ ਮਾਚੀਵਾੜਾ ਨਗਰ ਕੌਂਸਸਲ ਅੰਦਰ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਕਿਸੇ ਨਾਲ ਵੀ ਕੋਈ ਵਿਤਕਰਾ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਖਾਲਸਾ ਚੌਂਕ ਸਬੰਧੀ ਜਦੋਂ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੂੰ ਪੁੱਛਿਆ ਗਿਆ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਖਾਲਸਾ ਚੌਂਕ ਦਾ ਕੰਮ ਸਿਰਫ 50% ਹੀ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਇਸਦਾ 4 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦਾ ਹੋਰ ਟੈਂਡਰ ਲਗਾਇਆ गया ਸੀ ਜੋ ਕਿ ਪਾਸ ਹੋ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ। ਖੰਡਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਰਾਜਮਾਨ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਜਾਵੇਗਾ ਅਤੇ ਕੁਝ ਦਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਇਸ ਚੌਂਕ ਦੀ ਦਿੱਖ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਲਈ ਅਤੇ ਇਲਾਕਾ ਨਿਵਾਸੀਆਂ ਲਈ ਖਿੱਚਦਾ ਕੇਂਦਰ ਹੋਵੇਗੀ.
0
0
Report

सीतामढ़ी में कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार के शवयात्रा के साथ मोदी के पुतले दहन किया

Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण एंकर - सीतामढ़ी में आज जिला कांग्रेस इकाई द्वारा वोट चोरी के आरोप में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का शव यात्रा निकाली गई और पीएम नरेंद्र मोदी के साथ ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया . कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक सह जिलाध्यक्ष अमित कुमार टुन्ना के नेतृत्व में ये शव यात्रा निकाली गई जिसमें पार्टी के सभी विंग के कार्यकर्ता और पदाधिकारी इसमें शामिल हुए । शव यात्रा जिला मुख्यालय डुमरा से चल कर आंबेडकर स्थल पर पहुंची और कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर वोट चोरी का विरोध किया इस दौरान पीएम मोदी और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की गई। बाइट - अमित कुमार टुन्ना पूर्व विधायक
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़ में साइबर जागरूकता कार्यक्रम: 400 विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा टिप्स सीखे

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार में मेवाड़ यूनिवर्सिटी और जिंक कौशल केंद्र में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। साइबर थाना प्रभारी डीवाईएसपी रविंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस निरीक्षक सुमन कुमार ने विद्यार्थियों और फैकल्टी सदस्यों को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। अधिकारियों ने ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, लिंक, ओटीपी फ्रॉड, यूपीआई फ्रॉड, सोशल मीडिया अपराध, फर्जी निवेश योजना, साइबर ब्लैकमेलिंग और डिजिटल अरेस्ट से सावधान रहने की अपील की। साथ ही ओटीपी, बैंक डिटेल और पासवर्ड किसी से साझा नहीं करने की सलाह दी। साइबर ठगी होने पर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। महिला कांस्टेबल दुर्गा ने छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया। कार्यक्रम में करीब 400 विद्यार्थी मौजूद रहे।
0
0
Report

पर्युषण के बाद सागवाड़ा में रथोत्सव की धूम, गाँवों में उत्साह का माहौल

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा सागवाड़ा अखिलेश शर्मा लोकेशन सागवाड़ा पर्युषण पर्व की समाप्ति के बाद रथोत्सव की धूम, सागवाड़ा सहित विभिन्न गांवों के निकले रथ दो दिवसीय इस आयोजन मे रथ को रजत आभूषण व फूल मालाओं से सजाया गया भिलूड़ा में जैन मंदिर से रथ में 23 तीर्थंकर भगवान पारसनाथ की प्रतिमा को विराजित करके आदिवासी समाज के लोगो ने उठाया। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से निकला। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबी शामिल हुए। जगह जगह धर्मप्रेमियों ने गरबा नृत्य और पारंपरिक गेर नृत्य किया। विभिन्न समाज के लोगों ने रथ का स्वागत किया। ढोल नगाड़ों के साथ रथ को तालाब पर ले जाया गया। जहां पर फूलमाला की बोली गई और पूजा अर्चना की गई। इसके बाद रथ रघुनाथ मंदिर के पास पहुंचा जहां पर लोगों द्वारा गैर नृत्य। इस दौरान जैन समाज के साथ आदिवासी समाज , ब्राह्मण , प्रजापत , पांचाल सहित विभिन्न समाज के लोगो ने हर्षोल्लास से भाग लिया।
0
0
Report

राजस्थान 90 हजार बच्चों को सर्जरी के लिए इंतजार, दो साल बाद भी कार्रवाई नहीं

Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 90 हजार बच्चों को आज भी स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं से राहत मिलने का इंतजार है। शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग ने दो साल पहले प्रदेश के करीब 75 लाख बच्चों का डिजिटल सर्वे करवाया था। सर्वे में ऐसे बच्चे सामने आए, जिन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के चलते सर्जरी की आवश्यकता है। लेकिन सर्वे के बाद इन बच्चों के उपचार को लेकर आगे की कार्रवाई का इंतजार बना हुआ है। देखिए ये रिपोर्ट。 प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की शिक्षा के साथ उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से दो साल पहले शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त रूप से डिजिटल सर्वे करवाया था। इस पेपरलेस सर्वे के तहत प्रदेश के करीब 72 हजार सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 75 लाख बच्चों का स्वास्थ्य डाटा जुटाया गया। सर्वे में बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े 10 सवाल शामिल किए गए थे। इसके जरिए बच्चों की स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान करने का प्रयास किया गया। सर्वे के नतीजों में करीब 90 हजार बच्चों ऐसे सामने आए, जिन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हैं और सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है। राजस्थान के 90 हजार स्कूली बच्चों को सर्जरी का इंतजार, दो साल पहले शिक्षा ने कराया था डिजिटल सर्वे, प्रदेश के 72 हजार सरकारी स्कूलों के 75 लाख बच्चों का जुटाया था स्वास्थ्य डाटा, पेपरलेस सर्वे में बच्चों से जुड़े 10 स्वास्थ्य संबंधी सवाल किए गए शामिल, सर्वे में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे बच्चे आए सामने, करीब 90 हजार बच्चों को सर्जरी की आवश्यकता होने की हुई पहचान, सर्वे के दो साल बाद भी बच्चों के उपचार का इंतजार, इनमें कुछ बच्चे हाथ-पैर से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो कुछ बच्चों को कटे-फटे होंठ जैसी जन्मजात समस्याओं के उपचार की जरूरत है। सर्वे के जरिए इतने बड़े स्तर पर जरूरतमंद बच्चों की पहचान तो कर ली गई, लेकिन अब इनके उपचार और सर्जरी को लेकर सवाल उठ रहे हैं。 दो साल बीतने के बाद भी हजारों बच्चों के परिजनों को आगे की कार्रवाई का इंतजार है। राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ने सरकार से मांग की है कि सर्वे में चिह्नित बच्चों की स्वास्थ्य जांच और आवश्यक सर्जरी की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए। अब इंतजार है जरूरतमंद बच्चों की पहचान हो चुकी है, तो उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए अगला कदम कब उठाया जाएगा,,, विपिन शर्मा ने कहा कि सरकार को जल्द ही कोई निर्णय लेकर इन बच्चों को सर्जरी करवा कर राहत उपलब्ध करवानी चाहिए ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top