Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Rampur244701

मत्स्य पालकों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी

Mar 27, 2026 10:25:52
Milak, Uttar Pradesh
मिलक : धमोरा में मत्स्य विभाग ने सरकार के द्वारा मत्स्य पालकों के लिए सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। मत्स्य पालकों को मछली पालन में आने वाली समस्याओं का समाधान, उनके द्वारा लगाई गई लागत को मुनाफे में बदलना, सरकार के द्वारा मत्स्य पलकों को दी जाने वाली सब्सिडी, इंश्योरेंस के विषय में जानकारी दी। मत्स्य विभाग के ए डी एफ प्रशांत गंगवार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि, मत्स्य पालक अगर तकनीकी रूप से मछली पालन करेंगे तो उनका मछली पालन और बढ़ जाएगा। मछली पालन में लागत कम होगी और मुनाफा अधिक होगा।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VSVishnu Sharma1
Mar 27, 2026 11:37:42
Jaipur, Rajasthan:कांग्रेस जिला अध्यक्षों और नेताओं को डोटासरा ने दी नसीहत PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने जिला अध्यक्षों को कहा 500 लोगों से कम का धरना सफल नहीं कुछ दिन पहले जिला अध्यक्षों ने गैस की किल्लत को लेकर जिलों में किए थे प्रदर्शन आगे से कोई कार्यक्रम करें तो जनता को साथ लेकर करें 4 लोगों को लाकर फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर डालने का काम नहीं करें ऐसे कार्यक्रमों की कांग्रेस को आवश्यकता नहीं ट्वीट करने वाले नेताओं को डोटासरा ने दी नसीहत केवल Tweet करने से काम नहीं चलेगा नेताओं को गनमैन और ड्राइवर के साथ आने से काम नहीं चलेगा नेताओं को तन मन धन से कांग्रेस के कार्यक्रमों को सफल बनाना पड़ेगा तब जाकर naszej सरकारें आएंगी
0
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Mar 27, 2026 11:37:24
CHANDI, Harnaut, Bihar:रामनवमी के पावन अवसर पर बिहार शरीफ के श्रम कल्याण केंद्र मैदान से एक भव्य और विराट शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में रामभक्त शामिल हुए। पूरे शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय और भगवामय हो गया, जगह-जगह जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा। शोभा यात्रा में आकर्षक झांकियां, पारंपरिक वेशभूषा में शामिल श्रद्धालु और अनुशासित जुलूस ने लोगों का मन मोह लिया। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। घुड़सवार पुलिस के साथ-साथ भारी संख्या में पुलिस बल और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी। एसपी, एसडीएम और एसडीपीओ खुद मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे। इस दौरान बीजेपी विधायक डॉ. सुनील ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि रामनवमी का यह पावन पर्व सनातन धर्म की आस्था और परंपरा का प्रतीक है। इसे हर्षोल्लास, शांति और धैर्य के साथ मनाना चाहिए। वही जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा इस तरह के पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं। यह सनातन धर्म के गौरव को बचाते हुए उसकी आस्था और निष्ठा को कायम रखना है। बिहार शरीफ में निकली यह विराट शोभा यात्रा श्रद्धा, उत्साह और अनुशासन का अद्भुत संगम बनकर एक इतिहास लिखने का काम किया।
0
comment0
Report
PSPRABHAM SRIVASTAVA
Mar 27, 2026 11:36:49
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज में भाजपा सरकार के मंत्री समाज कल्याण स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण का जिला प्रशासन द्वारा अपमान का एक मामला सामने आया है। जिस पर मंत्री ने डीएम को एक शिकायती पत्र लिखकर नाराजगी जताई तो वही अब भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीएम और एसडीएम के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शनकर अपना आक्रोश व्यक्त किया । बताते चलें कि 26 मार्च को गुरुवार को रोमा स्मारक पर शाम 5:30 बजे संस्कृति विभाग की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मंत्री असीम अरुण को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। तय समय के अनुसार मंत्री असीम अरुण भाजपा जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदोरिया और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ सही समय पर वहां पहुंच गए । तब तक वहां पर न तो डीएम आशुतोष पहुंचे और न हो एसडीएम । मंत्री के आने के बाद करीब 15 मिनट बाद वहां पर सदर एसडीएम पहुंची। लेकिन हद तब हो गई । जब कार्यक्रम की शुरुआत के लिए कन्नौज डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री का इंतजार किया जाने लगा और लगातार मंच से इस बात की उद्घोषणा होती रही की डीएम के आने के बाद कार्यक्रम की शुरुआत होगी। जब करीब 45 मिनट बीत गए और डीएम के आने के इंतजार में कार्यक्रम शुरू नहीं हुआ तो मंत्री असीम अरुण को इसमें अपना अपमान लगा और उनका धैर्य टूट गया । वह वहां से अपनी पूरी टीम के साथ उठे और कार्यक्रम को छोड़कर वहां से चले गए । हालांकि इस मामले में मंत्री असीम अरुण ने डीएम को एक पत्र लिखकर अपनी नाराजगी व्यक्त की और इसे अनुशासनहीनता बताया और आगे से इसकी पुनरावृत्ति न हो इसकी हिदायत दी । वही मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए सड़क पर उतरकर डीएम एसडीएम के साथ अन्य अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया और इनको तत्काल हटाए जाने की मांग की ।
0
comment0
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
Mar 27, 2026 11:36:20
Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गरहा जिले के रमकांडा के बिचला टोला में हिन्दू-मुस्लिम समुदाय में पिछले दो दिनों से हो रहा विवाद आज रामनवमी के दिन माहौल शांत है लोग अपने घरों में कैद हैं सड़कों पर सन्नाटा छाया हुआ है रामभक्त जुलूस की तैयारी कर रहे हैं और जन प्रतिनिधि स्थल पर पहुंच कर दोनों समुदाय को समझा रहे हैं। पूरा इलाका ड्रोन से नजर रखा जा रहा है। सड़के वीरान पड़ीं, दुकाने बंद, सड़क पर ईंट पत्थर बिखरे पड़े हैं। पिछले 48 घंटे से चले एक छोटे से विवाद ने एक बड़ी घटना का रूप ले लिया है रमकांडा के बिचला टोला में भारी पुलिस तैनाती की गई है। रामभक्त जुलूस निकालने की तैयारी है और पुलिस ड्रोन से निगरानी कर रही है। स्थानीय लोग कह रहे हैं हिन्दू के पर्व में आम तौर पर परेशानी होती है पर मुस्लिम पर्व में भाईचारा दिखाना पड़ता है। RSS जिला संयोजक ने कहा देश संविधान से चलेगा न कि सरिया से। धार्मिक स्वतंत्रता सबको मिला है। घटना के बाद विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी और पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर मौके पर पहुँचे। भाजपा विधायक ने कहा सरकार की लापरवाही और तुष्टिकरण की राजनीति हो रही है, उनके ईद-मुहर्रम सहित पर्व भाईचारे के साथ मनते हैं। रामकांडा की घटना में छह डिसमिल में बने चबूतरे पर झंडा गाड़ने से विवाद शुरू हुआ; पूर्व मंत्री ने कहा विपक्ष राजनीति कर रहा है। घटना के बाद इलाके में पुलिस की कड़ी निगरानी है; SDPO, SDM सहित सुरक्षा व्यवस्था में भारी संख्या में लोग मुस्तैद हैं। SDM ने कहा कल एक घटना घटी थी जिसके बाद हिन्दू-मुस्लिम में विवाद हो गया था; आज शांति है और रामनवमी जुलूस का इंतजार है।
0
comment0
Report
KCKashiram Choudhary
Mar 27, 2026 11:34:42
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- - रवन्ना में फर्जीवाड़ा! - बोरियों में बजरी का परिवहन - झालावाड़ की एक बजरी लीज की गड़बड़ियां - अब 24 मार्च के रवन्नों में सामने आई गड़बड़ी - 2 रवन्नों में बाेरियों में बजरी ले जाते के फोटो - खान विभाग के रवन्ना सिस्टम का बनाया मजाक एंकर झालावाड़ में रवन्ना जारी करने में हो रहे फर्जीवाड़े में एक और गड़बड़ी सामने आई है। 24 मार्च के कुछ और रवन्ने सामने आए हैं, जिनमें बोरियों से भरे ट्रकों को बजरी के रवन्ना के रूप में दर्शाया गया है। आपको बता दें कि झालावाड़ की एक बजरी लीज में काफी समय से रवन्ना में गड़बड़ियां की जा रही है। नवंबर 2025 से अब तक सैंकड़ों की संख्या में फर्जी रवन्ने जारी किए जा चुके हैं। रवन्ने काटने में एक ही ट्रक का उपयोग किया जा रहा है, जबकि मौके से बड़ी मात्रा में बजरी को अवैध रूप से बेचा जा रहा है। जी मीडिया ने 24 मार्च को इन पूरी गड़बड़ियों का खुलासा किया था। ''बोरियों में बजरी परिवहन'' शीर्षक से प्रसारित खबर में बजरी लीज से जारी रवन्नों में फर्जीवाड़े को उजागर किया गया था। अब 24 मार्च के सुबह के 2 रवन्ने सामने आए हैं, जिनमें फोटो में ट्रकों में बोरियां लदी हुई नजर आ रही हैं। जबकि बोरियों में बजरी का परिवहन करना हास्यास्पद है। वहीं खान एवं भूविज्ञान विभाग ने इस पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है। बजरी लीजधारक के ई-रवन्ना और टीपी जारी करने पर रोक लगा दी गई है। वहीं पुराने जारी ई-रवन्नों की गड़बड़ियों की जांच की जा रही है। जांच के बाद बजरी लीजधारक पर विभाग द्वारा पैनल्टी लगाई जाएगी। फिर बोरियों में बजरी का परिवहन ! - 24 मार्च को जारी रवन्ना संख्या XGDJ1098651298 में फर्जीवाड़ा - 24 मार्च को सुबह 11:47 बजे ट्रक संख्या RJ14GE2858 का है रवन्ना - ई-रवन्ना में मिनरल बजरी लिखा हुआ - लेकिन ट्रक में ऊपर तक बोरियां लदी हुई दिख रही - 24 मार्च को एक अन्य रवन्ना XGDJ1098650313 में भी फर्जीवाड़ा - 24 मार्च को सुबह 11:27 बजे ट्रक संख्या RJ47GB7085 का है रवन्ना - ई-रवन्ना में मिनरल बजरी लिखा हुआ - लेकिन इसके फोटो में भी ट्रक में बोरियां लदी हुई दिख रही - दोनों रवन्ना के ट्रकों के फोटो में भी कोई अंतर नहीं
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 27, 2026 11:33:55
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के बरटांड़ थाना क्षेत्र के बरटांड़ इलाके में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। चोरों ने मोबाइल दुकान और इसके बगल में स्थित दवा दुकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया है। घटना शुक्रवार दोपहर दुकानें खुलते समय पाई गई, जहां मोबाइल दुकान संचालक और बरटांड़ चैंबर अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि दुकान गुरुवार बंद थी और शुक्रवार को खुलते ही भीतर का नजारा देखकर दंग रह गए। दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा था और लगभग 9 लाख रुपये के मोबाइल फोन, एक्सेसरीज और नकदी गायब थीं। चोरों ने इस बार सीसीटीवी कैमरे केबल काट दिए ताकि फुटेज रिकॉर्ड न हो सके। दवा दुकान में भी पीछे की दीवार तोड़कर चोरी की गई और लगभग 10–15 हजार रुपये के सामान व नकदी चुरा ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। सदर थाना प्रभारी भी घटनास्थल पर पहुंचे, पर मीडिया से बातचीत से इनकार किया। लगातार हो रही चोरी से इलाके के व्यापारियों में डर और नाराजगी है; उन्होंने सुरक्षा बढ़ाने और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Mar 27, 2026 11:33:20
Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल झारखंड के गढ़वा और महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में शोभायात्रा पर उपद्रवियों के द्वारा पथराव किए जाने के मामले से संभल के हिंदूवादी भड़क गए हैं। संभल के हिंदूवादियों का साफ तौर पर कहना है कि महाराष्ट्र और झारखंड में शोभायात्रा पर पत्थरबाजी करने वाले उपद्रवियों और जिहादियों का इलाज सिर्फ योगी मॉडल से ही संभव है। हिंदूवादी ने संभल की नजीर पेश करते हुए कहा है कि योगी मॉडल यानी बाबा के बुलडोजर का ही खौफ है। संभल में आज पूर्ण शांति है। योगी ने जैसे यूपी में पत्थरबाज़ों और उपद्रवियों पर नकेल कसने के लिए बुलडोजर और एनकाउंटर जैसी सख्त कार्रवाई की है, ऐसी ही कार्रवाई महाराष्ट्र, झारखंड और कश्मीर के अराजक तत्वों पर नकेल कसने के लिए जरूरी है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top