Back
झालावाड़ रवन्ना फर्जीवाड़ा: बोरियों में बजरी ले जाते फोटो सामने
KCKashiram Choudhary
Mar 27, 2026 11:34:42
Jaipur, Rajasthan
लोकेशन- जयपुर
फीड- 2सी
हैडर-
- रवन्ना में फर्जीवाड़ा!
- बोरियों में बजरी का परिवहन
- झालावाड़ की एक बजरी लीज की गड़बड़ियां
- अब 24 मार्च के रवन्नों में सामने आई गड़बड़ी
- 2 रवन्नों में बाेरियों में बजरी ले जाते के फोटो
- खान विभाग के रवन्ना सिस्टम का बनाया मजाक
एंकर
झालावाड़ में रवन्ना जारी करने में हो रहे फर्जीवाड़े में एक और गड़बड़ी सामने आई है। 24 मार्च के कुछ और रवन्ने सामने आए हैं, जिनमें बोरियों से भरे ट्रकों को बजरी के रवन्ना के रूप में दर्शाया गया है। आपको बता दें कि झालावाड़ की एक बजरी लीज में काफी समय से रवन्ना में गड़बड़ियां की जा रही है। नवंबर 2025 से अब तक सैंकड़ों की संख्या में फर्जी रवन्ने जारी किए जा चुके हैं। रवन्ने काटने में एक ही ट्रक का उपयोग किया जा रहा है, जबकि मौके से बड़ी मात्रा में बजरी को अवैध रूप से बेचा जा रहा है। जी मीडिया ने 24 मार्च को इन पूरी गड़बड़ियों का खुलासा किया था। ''बोरियों में बजरी परिवहन'' शीर्षक से प्रसारित खबर में बजरी लीज से जारी रवन्नों में फर्जीवाड़े को उजागर किया गया था। अब 24 मार्च के सुबह के 2 रवन्ने सामने आए हैं, जिनमें फोटो में ट्रकों में बोरियां लदी हुई नजर आ रही हैं। जबकि बोरियों में बजरी का परिवहन करना हास्यास्पद है। वहीं खान एवं भूविज्ञान विभाग ने इस पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है। बजरी लीजधारक के ई-रवन्ना और टीपी जारी करने पर रोक लगा दी गई है। वहीं पुराने जारी ई-रवन्नों की गड़बड़ियों की जांच की जा रही है। जांच के बाद बजरी लीजधारक पर विभाग द्वारा पैनल्टी लगाई जाएगी।
फिर बोरियों में बजरी का परिवहन !
- 24 मार्च को जारी रवन्ना संख्या XGDJ1098651298 में फर्जीवाड़ा
- 24 मार्च को सुबह 11:47 बजे ट्रक संख्या RJ14GE2858 का है रवन्ना
- ई-रवन्ना में मिनरल बजरी लिखा हुआ
- लेकिन ट्रक में ऊपर तक बोरियां लदी हुई दिख रही
- 24 मार्च को एक अन्य रवन्ना XGDJ1098650313 में भी फर्जीवाड़ा
- 24 मार्च को सुबह 11:27 बजे ट्रक संख्या RJ47GB7085 का है रवन्ना
- ई-रवन्ना में मिनरल बजरी लिखा हुआ
- लेकिन इसके फोटो में भी ट्रक में बोरियां लदी हुई दिख रही
- दोनों रवन्ना के ट्रकों के फोटो में भी कोई अंतर नहीं
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
1
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 27, 2026 12:50:150
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowMar 27, 2026 12:49:350
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 27, 2026 12:49:070
Report
SMSHARAD MAURYA
FollowMar 27, 2026 12:48:530
Report
DBDEBASHISH BHARATI
FollowMar 27, 2026 12:48:150
Report
SPSohan Pramanik
FollowMar 27, 2026 12:47:550
Report
TSTripurari Sharan
FollowMar 27, 2026 12:47:340
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 27, 2026 12:47:200
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowMar 27, 2026 12:47:070
Report
0
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 27, 2026 12:46:15Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:जनता की राय इकबाल मैदान के नाम बदलने पर
0
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 27, 2026 12:46:060
Report
AKAMAR KANE
FollowMar 27, 2026 12:45:490
Report