244901
कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से रामपुर के कई गांवों में बाढ़, फसलें डूबीं
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में कोसी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण कई गांवों में पानी भर गया है। मोरी गेट स्थित शहनाज मैरिज हॉल में भी पानी आ चुका है। खेमपुर, ईशवरपुर, इमरता, बजावाला, पसियापुर, खिजरपुर, बिचपुरी, कुतबपुर, रवन्ना, लम्बापुरी, लालपुर, शौकतनगर, और चांदपुर जैसे ग्रामीण इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। इन गांवों में फसलें डूबने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। खेमपुर-पसियापुर मार्ग पानी से बंद हो गया है जिससे आवागमन ठप हो गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
टोंक में डायन बताकर महिला की मारपीट, अस्पताल में भर्ती
Tonk, Rajasthan:टोंक महिला को ‘डायन’ बताकर लाठी-डंडों से मारपीट का आरोप, अस्पताल में भर्ती टोंक जिले के बरौनी थाना क्षेत्र के देवली भांची गांव से एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यहां एक महिला को कथित तौर पर ‘डायन’ बताकर उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। मारपीट में महिला घायल हो गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए टोंक के सआदत अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला का अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद पीड़ित महिला संतोष प्रजापत और उसके परिजन बरौनी थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। परिजनों का आरोप है कि गांव में कुछ लोगों ने महिला को डायन बताते हुए उसके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान महिला के साथ कथित तौर पर लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया, जिससे वह घायल हो गई। अस्पताल में रो-रोकर बताई आपबीती घायल संतोष प्रजापत ने सआदात अस्पताल में रोते हुए अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ बेवजह मारपीट की गई और उसे डायन कहकर प्रताड़ित किया गया। घटना को याद कर महिला भावुक हो गई और रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। घटना का वीडियो भी वायरल इस पूरे घटनाक्रम से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग महिला को कथित तौर पर ‘डायन’ बताते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामला और चर्चा में आ गया है। पुलिस ने शुरू की जांच पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद बरौनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के वास्तविक कारणों, मारपीट में शामिल लोगों और वायरल वीडियो की सत्यता सहित पूरे मामले की जांच कर रही है。 फिलहाल घायल महिला का सआदत अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, गांव में महिला को ‘डायन’ बताए जाने और उसके साथ मारपीट के आरोप ने घटना को गंभीर बना दिया है बाइट 01 संतोष प्रजापति पीड़ित बाइट 02 शंकर लाल महिला का बेटा बाइट 03 सोनू महिला की पोती0
0
Report
झगड़े में बीच बचाव करने वाले युवक पर हमला, अस्पताल में भर्ती
Kota, Rajasthan:गुमानपुरा थाना इलाके के भोई मोहल्ला में झगड़े में बीच बचाव कर रहे एक युवक हरिओम कश्यप को मारपीट कर धक्का दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पत्नी ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि मोहल्ले में झगड़ा चल रहा था, उसके पति भी रास्ते में झगड़े से जूझ रहे थे; उन्होंने बीच बचाव का प्रयास किया जिसके चलते उनसे ही मारपीट की गई और उन्हें धक्का दिया गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
जवाहर नगर में बच्ची की छत से गिरकर मौत, परिजनों में शोक
Kota, Rajasthan:जवाहर नगर इलाके में घर की छत पर खेल रही मासूम बालिका नीचे गिरी हुई मौत शव मोर्चरी पर रखा गया है. जवाहर नगर इलाके में छत की बालकनी में खेल रही एक मासूम बालिका परी की नीचे गिरने से मौत हो गई जिनके शव को मोर्चरी पर रखवाया गया है. मृतक मासूम बालिका के परिजनों ने जानकारी देते हुए शनिवार बताया कि परी बालकनी में खेल रही थी कि अचानक वह नीचे 15 फीट से गिर गई जिसे निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई उसके शव को मोर्चरी पर रखवाया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है0
0
Report
Advertisement
खड़गे का पंतनगर एयरपोर्ट पर स्वागत, हल्द्वानी के लिए रवाना
Bahara Boj, Uttarakhand:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पंतनगर एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया. वहां से खड़गे हल्द्वानी में आयोजित जनसभा के लिए रवाना हो गए. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की आज हल्द्वानी में एक जनसभा थी. इस जनसभा में शामिल होने के लिए खड़गे प्लेन से दिल्ली से पंतनगर पहुंचे. पंतनगर एयरपोर्ट पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, महानगर अध्यक्ष ममता रानी सहित कई कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया. कुछ देर रुकने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष हल्द्वानी जनसभा के लिए रवाना हो गए.0
0
Report
जम्मू-कश्मीर के लिए 20,000 करोड़ के दो बड़े टनल प्रोजेक्ट मंजूर, Chenani-Doda-Kishtwar-Anantnag मार्ग मजबूत
Aram Pora, Ganderbal, Former Jammu and Kashmir Director General of Police (DGP), SP Vaid, Said "Great news for Jammu & Kashmir! Two major tunnel projects worth ₹20,000 crore have been sanctioned, strengthening connectivity between Chenani, Doda, Kishtwar, and Anantnag.0
0
Report
Hanumangarh में बेख़ौफ़ चोरों ने वारदात को अंजाम दिया, नगदी और सामान चुरा कर फरार
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : बेख़ौफ़ चोरों ने फिर दिया वारदात को अंजाम, जंक्शन के सिविल लाइन इलाके में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम,रात्रि के समय नगदी और अन्य सामान चोरी कर हुए फ़रार,सिविल लाइन निवासी भूपेंद्र कुमार ने दर्ज करवाया मुकदमा,जिला जज,कलेक्टर,MLA, जिला प्रमुख से लेकर कई अधिकारियों के निवास है सिविल लाइन में,जंक्शन सिटी पुलिस इलाके में बढ़ रही चोरी की वारदाते,एएसआई गायत्री को सौंपी गई मामले की जांच0
0
Report
Advertisement
KPI आधारित रैंकिंग में उदयपुर, टोंक टॉप; जयपुर व सीकर पीछे
Jaipur, Rajasthan:सहकारिता में काम के आधार पर रैंकिंग, उदयपुर संभाग और टोंक जिला टॉप पर, KPI के आधार पर दी गई रैंक. जयपुर- सहकारिता विभाग की योजनाओं की प्रगति को लेकर सचिव समित शर्मा ने निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में संभाग और जिलों की KPI इंडिकेटर्स के आधार पर रैंकिंग दी गई। गोदाम निर्माण, डेयरी समितियों, ऑडिट और लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया जा रहा। ब्यो: सहकारिता में काम को लेकर जिला, संभागवार रैकिंग दी जा रही। KPI के आधार पर की गई रैंकिंग में उदयपुर संभाग पहले और जयपुर संभाग दूसरे स्थान पर रहा। वहीं जिला स्तर पर टोंक पहले और सीकर दूसरे स्थान पर रहा। विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना के तहत गोदाम निर्माण पर नजर है। अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से प्रस्ताव भेजने, भूमि आवंटन करवाने और निर्माण कार्य शुरू करवाने के निर्देश दिए गए। सचिव समित शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि गोदामों का निर्माण केवल लक्ष्य पूरा करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनका प्रभावी उपयोग भी सुनिश्चित किया जाए। अनुपयोगी गोदामों को उपयोगी बनाना जाए। डेयरी निष्क्रिय समितियों को यथासंभव सक्रिय करने और ऐसा संभव नहीं होने पर शीघ्र अवसायन की कार्रवाई की जाए। वहीं धारा 55 और 57 के तहत लंबित प्रकरणों के साथ सोसायटियों पर कार्रवाई हो। अधिकारियों को सभी लंबित प्रकरणों का नियमानुसार और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। ऑडिट को लेकर भी सचिव ने सख्त निर्देश दिए। चालू ऑडिट, बैकलॉग ऑडिट, PACS ऑन सिस्टम और ऑडिट फीस वसूली की जाए। ऑडिट नहीं करवाने वाली समितियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। राजकाज ई-फाइलिंग में लंबित फाइलों का जल्द निस्तारण करने और डिजिटल माध्यमों का अधिकतम इस्तेमाल करने पर जोर दिया गया। बार-बार कार्यालय से अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही उपस्थिति पंजिका में दिन में दो बार उपस्थिति दर्ज करने को कहा गया। जिला प्रभारी अधिकारियों को योजनाओं की जिलों में जाकर प्रभावी मॉनिटरिंग करने और निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। समयबद्धता, पारदर्शिता और जवाबदेही को विभाग की प्राथमिकता है, जिन जिलों की रैंकिंग ठीक नहीं आ रही, उनके काम सुधारने की हिदायत दी गई, ताकि रैंक सुधर सके। नोट—इस खबर की फीड 2सी में अटैच है।0
0
Report
हिंदीheadline
Jaipur, Rajasthan:सहकारिता में काम के आधार पर रैंकिंग, उदयपुर संभाग और टोंक जिला टॉप परKPI इंडिकेटर्स के आधार पर हुई रैंकिंग, गोदाम निर्माण से लेकर ऑडिट और लंबित प्रकरणों के निस्तारण पर जोरआशीष चौहान जयपुर-सहकारिता विभाग की योजनाओं और कार्यों की प्रगति को लेकर सचिव सहकारिता समित शर्मा ने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई समीक्षा बैठक में संभाग और जिलों की KPI इंडिकेटर्स के आधार पर रैंकिंग की गई। KPI के आधार पर हुई संभागवार रैंकिंग में उदयपुर संभाग पहले और जयपुर संभाग दूसरे स्थान पर रहा। वहीं जिला स्तर पर टोंक पहले और सीकर दूसरे स्थान पर रहे। अधिकारियों को कम रैंकिंग वाले जिलों और संभागों में कार्यों की गति बढ़ाने के निर्देश दिए गए। गोदाम निर्माण और प्रभावी उपयोग पर जोर समीक्षा बैठक में विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना के तहत गोदाम निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से प्रस्ताव भेजने, भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी करवाने और निर्माण कार्य शुरू करवाने के निर्देश दिए गए।सचिव समित शर्मा ने कहा कि गोदामों का निर्माण केवल लक्ष्य पूरा करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनका प्रभावी उपयोग भी सुनिश्चित किया जाए। अनुपयोगी गोदामों को भी उपयोगी बनाने के निर्देश दिए गए।निष्क्रिय डेयरी समितियों पर कार्रवाई बैठक में निष्क्रिय डेयरी समितियों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को ऐसी समितियों को यथासंभव सक्रिय करने के निर्देश दिए गए। जहां समितियों को सक्रिय करना संभव नहीं है, वहां शीघ्र अवसायन की कार्रवाई करने को कहा गया।इसके साथ ही धारा 55 और 57 के तहत लंबित प्रकरणों तथा सोसायटियों से जुड़े मामलों का नियमानुसार और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।ऑडिट में लापरवाही पर होगी कार्रवाईसहकारी समितियों के ऑडिट को लेकर भी सचिव ने सख्ती दिखाई। चालू ऑडिट, बैकलॉग ऑडिट, PACS ऑन सिस्टम और ऑडिट फीस की वसूली की प्रगति की समीक्षा की गई।ऑडिट नहीं करवाने वाली समितियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। विभागीय अधिकारियों को लंबित ऑडिट कार्यों को जल्द पूरा करने के लिए भी कहा गया।ई-फाइलिंग और डिजिटल कामकाज पर जोर बैठक में राजकाज ई-फाइलिंग में लंबित फाइलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। विभागीय कामकाज में डिजिटल माध्यमों का अधिकतम इस्तेमाल करने पर भी जोर दिया गया।बार-बार कार्यालय से अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही उपस्थिति पंजिका में दिन में दो बार उपस्थिति दर्ज करने के लिए कहा गया। जिला प्रभारी अधिकारी करेंगे प्रभावी मॉनिटरिंगसचिव ने जिला प्रभारी अधिकारियों को संबंधित जिलों में जाकर योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। अधिकारियों से निर्धारित प्रारूप में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग में समयबद्धता, पारदर्शिता और जवाबदेही प्राथमिकता है। जिन जिलों की रैंकिंग अपेक्षाकृत कम आ रही है, उन्हें कार्यों में सुधार लाने और प्रदर्शन बेहतर कर रैंकिंग सुधारने के निर्देश दिए गए।0
0
Report
बोरीवली में जन्मदिन रील के चक्कर में 10 आरोपी गिरफ्तार, एयर गन से फायरिंग
Mumbai, Maharashtra:केक काटने के बाद बेबी एयर गन से हवा में फायरिंग, सड़क पर गाड़ियों से रास्ता ब्लॉक और फिर उसी का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करना… अब यही रील आरोपियों के लिए मुसीबत बन गई है। मुंबई के बोरीवली में पुलिस ने सार्वजनिक सड़क पर जन्मदिन का जश्न मनाकर हंगामा करने के आरोप में 10 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। मामला गोराई-2 की सुखसागर को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी के पास का है, जहां सड़क पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इसके बाद बेबी एयर गन से हवा में फायरिंग की गई और सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर रास्ता भी रोका गया। जब पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो बोरीवली पुलिस हरकत में आई और तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आकाश गुप्ता समेत 10 लोगों को हिरासत में लिया गया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS, मोटर वाहन अधिनियम, महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल बोरीवली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यानी जन्मदिन की पार्टी में स्टाइल के चक्कर में बनाई गई रील… अब पुलिस केस की वजह बन गई है।0
0
Report
Advertisement
संभल हिंसा: कोर्ट कमिश्नर ने न्यायिक रिपोर्ट पर बड़ा दावा
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। संभल हिंसा मामले में न्यायायिक जांच आयोग की रिपोर्ट पर सवाल उठाये जाने के मामले में विवादित जामा मस्जिद के सर्वे कमीशन के कोर्ट कमिश्नर रमेश राघव का बड़ा दावा। न्यायायिक जांच आयोग की रिपोर्ट में सुनियोजित हिंसा और सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क, सपा विधायक पुत्र की भूमिका का उल्लेख पूरी तरह सौ प्रतिशत सच। कोर्ट कमिश्नर रमेश सिंह राघव ने न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट को सौ प्रतिशत ठहराया सही। बड़ा खुलासा करते हुए कहा—19 नवंबर को सर्वे के दौरान ही दंगे की पूरी योजना थी। ढाई सौ से अधिक लोगों की भीड़ के साथ पहुंचे सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क ने सर्वे टीम को वापस जाने की धमकी दी थी, कहा था नहीं गये तो आधे घंटे में कुछ भी हो सकता है। सपा विधायक पुत्र सुहेल इकवाल भी सपा सांसद के साथ मौजूद थे, जामा मस्जिद के अंदर कमरो में भी लोग छिपे हुए थे। प्रशासन की सतर्कता और समझदारी से टली थी 19 तारीख को बबाल की साजिश।0
0
Report
शिरूर सांसद अमोल कोल्हे ने सेमी हाईस्पीड रेल प्रकल्प पर फिर उठाया आक्रामक कदम
Shirur, Maharashtra:पुणे-नाशिक सेमी हायस्पीड रेल्वे प्रकल्पावरून शिरूर के सांसद डॉ. अमोल कोल्हे ने फिर से आक्रामक भूमिका निभाई है. GMRT की आलोचना समझने के लिए डॉ. अनिल काकोडकर के अध्यक्षता वाली समिति नियुक्त करने के सरकार के कदम का उन्होंने स्वागत किया है, लेकिन साथ ही 'इस प्रकल्प में अड़थड़ा करने वाले कौन?' जैसा ज्वलंत सवाल भी पूछा है. यह रेल्वे प्रकल्प अहमिल्यानगर मार्ग से नहीं नेता मंचर, नारायणगाव, आळेफाटा और संगमनेर के पुराने मूल मार्ग से ही होना चाहिए, इस मांग पर डॉ. कोल्हे ठाम हैं.0
0
Report
कानपुर देहात में अतीक अहमद के बेटे अली अहमद का काफिला बाराजोड़ टोल से गुजरा
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद का काफिला बारा जोड़ टोल प्लाजा से गुजरा भारी सुरक्षा के बीच जिले से गुजर रहा है काफिला जिले की कई थाना की पुलिस की गाड़िया साथ मे मौजूद प्रयागराज नंबर प्लेट की काफिले में चल रही है दर्जनों कारे प्रयागराज हाई कोर्ट के अधिवक्ता की भी गाड़ी काफिला में शामिल काली कलर की कई गाड़िया काफिले में मौजूद0
0
Report
Advertisement
जौनपुर: CMO ने शाहगंज CHC का औचक निरीक्षण, इंतजामों पर सख्त निर्देश
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर CMO का शाहगंज CHC का किया औचक निरीक्षण CMO गंगा राम गौतम ने किया औचक निरीक्षण अस्पताल में सभी डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी मिले मौजूद वार्ड से लेकर OPD और दवा कक्ष तक व्यवस्थाएं परखी मरीजों से सीधे बातचीत कर लिया सुविधाओं का फीडबैक समय पर इलाज और जरूरी दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश साफ-सफाई और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं पर दिया जोर लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी0
0
Report
यूट्यूब से जुड़ी ताजा खबरें
Raipur, Chhattisgarh:0
0
Report
ABVP मुख्यमंत्री आवास घेराव की तैयारी, पुलिस से खींचतान जारी
Ranchi, Jharkhand:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) जेपीएससी, जेएसएससी में हुई कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए जा रही है। मौके पर भारी संख्या में जिला प्रशासन मौजूद है। बड़ी संख्या में abvp के कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री आवास से पहले रोक दिया गया है पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच खींचा तनी जारी है,0
0
Report
Advertisement
