नैनी-दून एक्सप्रेस को पलटाने की साज़िश नाकाम, दो युवक गिरफ्तार
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर के बिलासपुर में रेलवे ट्रैक पर लोहे का खंभा रखकर नैनी-दून एक्सप्रेस ट्रेन को पलटाने की साज़िश का खुलासा हुआ है। जीआरपी ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक पर 16 और दूसरे पर दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। बुधवार की रात करीब 9 बजे उत्तराखंड बॉर्डर से सटे बलवंत एन्क्लेव कॉलोनी के पास रेलवे लाइन पर इस खतरनाक योजना को अंजाम देने की कोशिश की गई। ट्रेन के लोको पायलट ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
'यूपी में वो दिन देखे जब अतीक का कुत्ता मुलायम से हाथ मिलाता था', सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम का बड़ा बयान
Meerut, Uttar Pradesh:पारस गोयल/ मेरठ: सरधना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रहे संगीत सोम एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। दीपावली मिलन कार्यक्रम में उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह माफिया राज को लेकर पुरानी सरकारों को घेर रहे हैं। मंच पर पीछे बैनर लगा था जिसमें "समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली, गोवर्धन, भैयादूज, गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएं - प्रो. सोमेंद्र तोमर" लिखा था, और मंच से विधायक संगीत सोम संबोधित कर रहे थे।
