Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Fatehpur212601

फतेहपुर डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी पर पुलिस महकमे में हड़कम्प

ASAVNISH SINGH
Mar 18, 2026 12:52:15
Fatehpur, Uttar Pradesh
फतेहपुर जिले के प्रधान डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी धमकी के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने खुद मौके पर पहुंच किया निरीक्षण ईमेल से आई धमकी के बाद एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस के अलावा एलआईयू टीम को मौके पर भेजा डाकघर के पोस्टमास्टर को एक ईमेल आई थी, जिसमें दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर डाकघर को बम से उड़ने की धमकी दी गई है राधानगर क्षेत्र के प्रधान डाक घर का मामला
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KSKISHORE SHILLEDAR
Mar 18, 2026 13:51:41
Raj Nandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव में चैत्र नवरात्र और हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर शहर में आस्था, उत्साह और राष्ट्रभक्ति का भव्य नजारा देखने को मिला। सनातन समाज, विभिन्न हिंदू संगठनों और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान पूरा शहर भगवामय नजर आया। जगह-जगह भगवा ध्वज लहराते दिखे, वहीं आकर्षण का केंद्र करीब सौ मीटर से अधिक लंबा तिरंगा रहा, जिसे युवाओं और महिलाओं ने गर्व के साथ थाम रखा था। यह दृश्य देशभक्ति और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बन गया। यात्रा के संयोजक राकेश ठाकुर ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य सनातन संस्कृति के साथ राष्ट्रभक्ति की भावना को जोड़ते हुए समाज को एक सकारात्मक संदेश देना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में संस्कार और देशप्रेम की भावना मजबूत होती है। शोभायात्रा में पारंपरिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने विशेष आकर्षण पैदा किया। तलवारबाजी के हैरतअंगेज प्रदर्शन ने लोगों को रोमांचित किया, वहीं छत्तीसगढ़ी आदिवासी संस्कृति से जुड़े लोक नर्तकों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। बैंड-बाजे और डीजे की धुन पर धार्मिक भजनों और देशभक्ति गीतों के साथ आगे बढ़ती इस शोभायात्रा ने पूरे शहर को उत्सवमय माहौल में रंग दिया। हर वर्ग और आयु के लोगों की सहभागिता ने इसे एक जनआंदोलन का रूप दे दिया। शहरवासियों ने इस आयोजन को उत्साहपूर्वक सराहा और इसे सामाजिक एकता, सांस्कृतिक जागरूकता और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक बताया।
0
comment0
Report
VMVimlesh Mishra
Mar 18, 2026 13:50:11
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - मण्डला से खबर है, जहां अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर भारी मात्रा में कच्ची और विदेशी शराब जब्त की गई है। मंडला जिले में अवैध मदिरा विक्रय के खिलाफ आबकारी विभाग लगातार सख्त नजर आ रहा है। इसी कड़ी में थाना बम्हनी बंजर क्षेत्र के टिकरी टोला में संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान 12 डिब्बे महुआ लाहन और 18 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई। मामले में अवैध शराब के निर्माण और विक्रय में संलिप्त 3 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वहीं, महाराजपुर थाना क्षेत्र में भी आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए 15 पाव प्लेन, 35 पाव विदेशी शराब और बीयर जब्त की है। जब्त की गई शराब की कुल कीमत 21 हजार 550 रुपये बताई जा रही है। फिलहाल आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Mar 18, 2026 13:49:58
Betul, Madhya Pradesh:एंकर -मध्यप्रदेश के बैतूल में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,जहां पुलिस के ही पेट्रोल पंप को गिरोह बना कर निशाना बनाकर पेट्रोल की बड़ी हेराफेरी को अंजाम दिया जा रहा था। लेकिन इस पूरे खेल का अब पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल 17 मार्च को बैतूल के पुलिस पेट्रोल पंप में पदस्थ प्रधान आरक्षक सुखलाल उइके ने थाना गंज में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि इंडियन ऑयल डिपो इटारसी से पेट्रोल-डीजल लेकर आने वाला टैंकर पूरा पेट्रोल टैंक में खाली नहीं कर रहे थे। टैंकर चालक रामपाल पन्द्राम और परिचालक राकेश पन्द्राम करीब 2560 लीटर पेट्रोल टैंक में डालने के बजाय टैंकर में ही रोक लिया करते थे और फिर उसे चोरी-छिपे अपने घर ले जाकर ठिकाने लगा दिया करते थे। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि चोरी किया गया पेट्रोल खखरापुरा गांव में बेचने की तैयारी थी। मामले में यह पता चला कि आरोपी लंबे समय से योजनाबद्ध तरीके से सेंध लगा रहे थे। आरोपनों ने पेट्रोल को महिंद्रा पिकअप में रखी 8 बड़ी प्लास्टिक टंकियाँ में भरकर छुपा रखा था। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपियों से 2005 लीटर पेट्रोल,एक पिकअप वाहन,8 प्लास्टिक टंकियाँ जब्त की हैं। बरामद पेट्रोल की कीमत करीब 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है। इस पूरे मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनमें रामपाल पन्द्राम,राकेश पन्द्राम,कमलेश बेलवंशी,पप्पू उइके को गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। बैतूल में पुलिस पेट्रोल पंप पर ही पेट्रोल चोरी का ये मामला कई सवाल खड़े करता है कि आखिर सिस्टम के अंदर ही लंबे समय से सेंध कैसे लगाई गई? फिलहाल पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़ कर बड़ी कार्रवाई जरूर की है।
0
comment0
Report
HKHARI KISHOR SAH
Mar 18, 2026 13:49:40
New Delhi, Delhi:चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च से हो रही है, जिसको देखते हुए दिल्ली के प्रसिद्ध कालकाजी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष तैयारी की जा रही है ताकि माता कालका के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे। भक्तों की भीड़ नवरात्र के दौरान कालकाजी मंदिर में देखी जाती है, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन और मंदिर प्रशासन अलर्ट पर है। मंदिर में पूरी तैयारी कर ली गई है और श्रद्धालुओं की एंट्री के लिए अलग-अलग गेट बनाए गए हैं, वहीं एग्जिट के द्वार भी अलग से बनाए गए हैं। महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत ने बताया कि चैत्र नवरात्र और शारदीय नवरात्र में भक्तों की भीड़ को देखते हुए अलग-अलग व्यवस्था की जाती है ताकि भक्त माता कालका के दर्शन के दौरान किसी प्रकार की सुविधा पाएँ। इस बार भक्तों की एंट्री के लिए तीन द्वार बनाए गए हैं, तथा तीन द्वार एग्जिट के लिए भी बनाए गए हैं। राम प्याऊ, लोटस टेंपल और मोदी मिल के तरफ से श्रद्धालु माता कालका के दर्शन कर सकेंगे और वहीं से उन्हें वापस एग्जिट करना होगा। एक VIP द्वार भी बनाया गया है जो राम प्याऊ के पार्किंग के तरफ से होगा; महंत परिसर की तरफ से एग्जिट रखा गया है。
0
comment0
Report
YSYatnesh Sen
Mar 18, 2026 13:49:23
0
comment0
Report
LSLaxmi Sharma
Mar 18, 2026 13:46:42
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने ली बैठक कलक्ट्रेट सभागार में की डिप्टी सीएम ने बैठक जिला स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक बांदीकुई विधायक भागचंद टाकड़ा, लालसोट विधायक रामविलास मीणा, कलेक्टर देवेंद्र कुमार, भाजपा नेता जगमोहन मीणा सहित अन्य रहे मौजूद राजस्थान सरकार में डिप्टी सीएम दिया कुमारी दौसा कलक्ट्रेट पहुंची जहां जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली इस दौरान बांदीकुई विधायक भागचंद टाकड़ा, लालसोट विधायक रामविलास मीणा, भाजपा नेता जगमोहन मीणा, कलेक्टर देवेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे बैठक में डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और विकास कार्यों का विस्तृत आकलन करते हुए अधिकारियों को काम में गति लाने के निर्देश दिए साथ ही सरकार ने प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में भरपूर विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं जिन्हें गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने की प्राथमिकता रहे डिप्टी सीएम ने कहा गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा अगर काम में कमी मिले तो संवेदक को नोटिस, जुर्माना यहां तक की ब्लैक लिस्ट भी किया जाएगा महिला बाल विकास विभाग को महिलाओं और बच्चों को प्राथमिकता के साथ पोषण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए साथ ही आभानेरी की चांद बावड़ी पर आने वाले सैलानियों को सुविधा मिले इसको लेकर पर्यटन विभाग को प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए।
0
comment0
Report
ANAJAY NATH
Mar 18, 2026 13:45:59
Sambalpur, Odisha:ସମ୍ବଲପୁର ବିଶ୍ୱବିଦ୍ୟାଳୟ କୁ ଚମ୍ପିୟାନ ଘୋଷଣା ସହ ଅଧ ରାତିରେ ଝିଅ ଖେଳାଳିଙ୍କୁ ବାହାର କରାଯାଇ ଥିବା ଅଧିକାରୀଙ୍କ ବିରୁଦ୍ଧରେ କଡା କାର୍ଯ୍ୟାନୁଷ୍ଠାନ ପାଇଁ ଦାବୀ କଲେ ପୂର୍ବତନ ମନ୍ତ୍ରୀ ତଥା ସମ୍ବଲପୁର ବିଜେଡି ଜିଲ୍ଲା ସଭାପତି ରୋହିତ ପୂଜାରୀ | ସୂଚନା ଥାଉ କି ଗତ ମାସ ୨୨ ରୁ ୨୮ ବାଲେଶ୍ୱର ଫକୀର ମୋହନ ବିଶ୍ୱବିଦ୍ୟାଳୟ ରେ ଆୟୋଜିତ ହୋଇଥିବା ରାଜ୍ୟ ବିଶ୍ୱବିଦ୍ୟାଳୟ ସ୍ତ్రీୟ ଖେଳକୁଦ ପ୍ରତିଯୋଗିତା ରେ ସମ୍ବଲପୁର ବିଶ୍ୱବିଦ୍ୟାଳୟ ବିଭିନ୍ନ ବିଭାଗ ରେ ଉନ୍ନତ ମାନର ଖେଳ ପ୍ରଦର୍ଶନ କରି ୯ ଟି ସ୍ଵର୍ଣ ପଦକ ହାସଲ କରିଥିଲା | କିନ୍ତୁ ଦୁର୍ଭାଗ୍ୟ ବଶତଃ ଉତ୍କଳ ବିଶ୍ୱବିଦ୍ୟାଳୟ ୫ ଟି ସ୍ଵର୍ଣ ପଦକ ପାଇ ଚମ୍ପିୟାନ ହୋଇଥିଲା |ତାକୁ ସେ ନିନ୍ଦା କରିବା ସହ ଉଚିତ ନ୍ୟାୟ ପାଇଁ କାହିଁକି ବିଳମ୍ବ ବୋଲି କହିଛନ୍ତି |
0
comment0
Report
SJSantosh Jaiswal
Mar 18, 2026 13:45:35
0
comment0
Report
PKPramod Kumar Gour
Mar 18, 2026 13:36:36
597
comment0
Report
KBKuldeep Babele
Mar 18, 2026 13:36:23
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:दमोह नाका से रानीताल को जाने वाली फ्लाईओवर से एक युवक नीचे गिर गया जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी hospital में मौत हो गई। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। लार्डगंज पुलिस मौके पर पहुंची। युवक फ्लाईओवर से कैसे गिरा या उसने खुद आत्मघाती कदम उठाया है, इसके बारे में पुलिस अभी जांच में जुटी हुई है। बताया जाता है कि बलदेव बाग के पास अचानक एक युवक फ्लाईओवर से नीचे आ गिरा, जिसको देखने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने डायल 112 को फोन लगाया और लार्डगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची। युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उसी में घोषित कर दिया गया। फिलहाल युवक की पहचान की कोशिश की जा रही है। युवक ने यह कदम क्यों उठाया अभी स्पष्ट नहीं हो पाया। पूरा मामला जांच के दायरे में है。
689
comment0
Report
AMAjay Mishra
Mar 18, 2026 13:35:56
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्रअतर्गत रेलवे ब्रिज के समीप हुएपलिस पर हमले को लेकर रीवा पुलिस अब एक्शन मोड में नजर आ रही है पुलिस ने रातों-रात सभी आरोपियों को राउंडअप कर लिया जहां पकड़े गए चारों आरोपियों से गहन पूछताछ की गई जिसके बाद आज शाम पुलिस पकड़े गए चारों आरोपियों को लेकर घटना स्थल पर पहुंची जहां उनसे घटना को लेकर पूछताछ की गई सभी आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने के कारण समेत घटना के संबंध में अहम खुलासे किए। पूंछताछ के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां न्यायालय ने उन्हें न्यायिक सुरक्षा में जेल भेज दिया। वहीं इस पूरे मामले को लेकर सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय सिंह बघेल ने बताया कि कल देर रात गश्त करने आए सिविल लाइन थाना स्टाफ पर कुछ लोगों ने हमला किया था शिकायत पर 4 लोगों को चिन्हित किया गया जिनके खिलाफ शासकीय कार्य में बड़ा समेत पुलिस कर्मियों पर हमला की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया था मामले में सभी चारों आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है उनसे पूछताछ के लिए घटना स्थल पर लाया गया था।
784
comment0
Report
Advertisement
Back to top