244901
रामपुर में 17 वर्षीय बालक क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न
Rampur, Uttar Pradesh:23 सितंबर 2024 को रामपुर के शहीद ए आज़म स्पोर्ट्स स्टेडियम, बमनपुरी में 17 वर्ष बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय इण्टर कॉलेज काशीपुर के प्रधानाचार्य नफीस अहमद खान ने किया, जो माध्यमिक शिक्षा विभाग के कैलेंडर के अंतर्गत था। जिला विद्यालय निरीक्षक और जनपदीय क्रीड़ा प्रभारी की देखरेख में विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने प्रतियोगिता में सक्रिय भाग लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
1857 की क्रांति: अंबाला में 22 एकड़ शहीदी स्मारक 5 नवंबर को उद्घाटन
Ambala, Haryana:1857 की क्रांति देश की आजादी की पहली बड़ी लड़ाई और उन वीर शहीदों का बलिदान, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आजादी की चिंगारी को मशाल बनाया। इसी गौरवशाली इतिहास को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए अंबाला कैंट में 22 एकड़ में भव्य शहीदी स्मारक बनकर तैयार है। 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस ऐतिहासिक स्मारक का उद्घाटन करेंगे।0
0
Report
इ Indौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर बम धमकी, जांच जारी
Indore, Madhya Pradesh:दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को बम उड़ाने की धमकी से हड़कंप इंदौर में 15 नवंबर को प्रस्तावित है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट को दहलाने की धमकी कॉन्सर्ट से पहले शहर में धमकी भरे ईमेल मिलने से हड़कंप शहर के तीन स्कूलों और महापौर सचिवालय को भेजे गए ईमेल पंजाबी भाषा में भेजे गए ईमेल में बम धमाके की धमकी पुलिस जांच में जुटी शहर के तीन स्कूलों और महापौर सचिवालय को भेजे गए ईमेल भेजे गए ईमेल में बम धमाके की धमकी पुलिस जांच में जुटी स्कूलों में बीडीएस की टीम ने सर्चिंग क्राइम ब्रांच ईमेल भेजने वाले की पहचान में जुटी एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने दी मामले के बारे में जानकारी पुलिस धमकी की सत्यता और ई-मेल के सोर्स की कर रही जांच0
0
Report
सांगानेर एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट: 600 निर्माणों का वृहद सर्वे निर्देश
Jaipur, Rajasthan:जेडीए के एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी खबर सांगानेर एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी खबर जेडीए प्रभावित निर्माणों का कराएगा वृहद सर्वे प्रोजेक्ट से प्रभावित 600 निर्माणों का कराएगा वृहद सर्वे प्रभावित करीब 600 में हैं अधिकतर दुकानें JDC सिद्धार्थ महाजन ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश वृहद सर्वे में पता लगाया जाएगा कि कौनसा निर्माण कितनी गहराई तक हो रहा है प्रभावित कितने निर्माणों को पूरी तरह तोड़ा जाना है जरूरी अथवा कितने निर्माण आंशिक रूप से हो रहे हैं प्रभावित यह पता लगाने के बाद ही पता चलेगी प्रभावित लोगों की स्थिति जानकार सूत्रों के अनुसार इस सर्वे रिपोर्ट पर होगी चर्चा जेडीए व CMO के अधिकारियों के बीच होगी चर्चा इसके बाद ही इन निर्माणों को लेकर आगे किया जाएगा फैसला 287 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट निर्माणाधीन है सांगानेर क्षेत्र में मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में निर्माणधीन है यह प्रोजेक्ट0
0
Report
Advertisement
धमोतर स्वास्थ्य केंद्र के पीछे आग बेकाबू, पानी के वाहन नाकाम, और दमकल की मांग
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के धमोतर में स्वास्थ्य केंद्र के पीछे बुधवार को आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज हैं कि उन पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। मौके पर पहुंचे पानी के वाहन से आग पर काबू नहीं पाया जा सका, जिसके बाद एक और दमकल वाहन की तत्काल आवश्यकता बताई गई है। धमोतर स्वास्थ्य केंद्र के पीछे आज आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें तेज होने के कारण उन पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पानी का वाहन पहुंचा, लेकिन उससे आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग को बुझाने के लिए अब एक और दमकल वाहन की तत्काल आवश्यकता बताई जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासन से अतिरिक्त दमकल वाहन जल्द भेजने की मांग की जा रही है, ताकि आग को आगे फैलने से रोका जा सके। धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा ने इस संबंध में जानकारी दी.0
0
Report
नाडका के टीनशेड में फंदे से लटका शव, पूठी कृष्ण कुमार सपेरा की पहचान
Ramgarh, Dohli, Rajasthan:नाडका गांव के समीप टीनशेड में फंदे से लटका मिला व्यक्ति का शव, पूठी गांव निवासी के रूप में हुई पहचान रामगढ़ (अलवर)। रामगढ़ क्षेत्र के बगड़ तिराया थाना अंतर्गत नाडका गांव के समीप मंगलवार शाम एक व्यक्ति ने बंद दुकानों के टीनशेड में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और अलवर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम नाडका गांव के श्मशान घाट के पास सड़क किनारे स्थित बंद दुकानों के टीनशेड में एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर बगड़ तिराया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाकर मृतक की पहचान के प्रयास शुरू किए। बाद में मृतक की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के पूठी गांव निवासी कृष्ण कुमार सपेरा पुत्र ओमी नाथ के रूप में हुई। बुधवार को मृतक के परिजन अलवर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। परिजनों की लिखित सहमति और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव उन्हें सुपुर्द कर दिया। बगड़ तिराया थाने के हेड कांस्टेबल बुधराम वर्मा ने बताया कि नाडका गांव के समीप एक व्यक्ति के फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को मोर्चरी में रखवाया। बाद में परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराने की इच्छा जताई और घटना को लेकर किसी प्रकार की आशंका भी जाहिर नहीं की। इसके बाद पंचनामा सहित आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों के अनुसार, मृतक कृष्ण कुमार अविवाहित था और परिवार में उसका कोई नहीं था। वह भिक्षा मांगकर अपना जीवनयापन करता था। उसने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले को मर्ग में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.0
0
Report
भवानी तोप सर्किल के पास कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, घायल युवक की मौत
Alwar, Rajasthan:भवानी तोप सर्किल के पास कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, घायल युवक की उपचार के दौरान मौत अलवर। अरावली विहार थाना क्षेत्र में भवानी तोप सर्किल के समीप एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मनोज निवासी बिराई माता मंदिर, बुध विहार के रूप में हुई है। मृतक के भाई सोनू ने बताया कि मनोज किसी काम से भवानी तोप गया था। वहां से वह ई-रिक्शा में सवार होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान मयूर होटल के सामने पीछे से आ रही एक कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर दुर्घटना के बाद फरार हुए कार सवार की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से दल-बदल कानून पर हलचल, निर्मला सप्रे मामले में विपक्ष मजबूत
Bhopal, Madhya Pradesh:निर्मला सप्रे मामले पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बयान बीना से कांग्रेस के टिकट पर चुनी गई विधायक निर्मला सप्रे के दल-बदल मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्णय लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की गरिमा को मजबूत करने वाला है।हम माननीय सुप्रीम कोर्ट का आभार व्यक्त करते हैं कि हमारी याचिका पर सुनवाई करते हुए विधानसभा अध्यक्ष को दो महीने के भीतर निर्णय लेने के निर्देश दिए गए हैंजनता ने निर्मला सप्रे को कांग्रेस के टिकट पर चुनकर विधानसभा भेजा था। जनादेश के साथ विश्वासघात करने वालों को दल-बदल कानून के तहत जवाबदेह बनाना जरूरी है। हमें विश्वास है कि माननीय विधानसभा अध्यक्ष इस मामले में शीघ्र, निष्पक्ष एवं न्यायसंगत निर्णय लेंगे और लोकतंत्र में जनता के जनादेश की गरिमा एवं संवैधानिक मर्यादाओं को अक्षुण्ण रखेंगे... बाइट उमंग सिंघार, नेता प्रतिपक्ष0
0
Report
झुंझुनूं: हाईकोर्ट ने फर्जी आदेश मामले में RO को 6 नवंबर पेशी के निर्देश दिए
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर — सूरजगढ़ कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार के पुत्र का मामला — फर्जी हाईकोर्ट आदेश मामले में छह नवंबर होंगे झुंझुनूं एसपी पेश — हाईकोर्ट ने झुंझुनूं एसपी को व्यक्तिगत पेशी के दिए निर्देश — दर्ज एफआईआर की तथ्यात्मक रिपोर्ट के साथ छह नवंबर को अदालत में होंगे पेश — हाईकोर्ट ने 16 अक्टूबर के कथित अंतरिम आदेश को कूटरचित माना — मतदाता सूची में नाम बहाली का फर्जी आदेश रिटर्निंग अधिकारी को भेजा — एक व्हाट्सएप नंबर से भेजा गया था कथित फर्जी आदेश — रजिस्ट्रार न्यायिक की जांच में अदालत के रिकॉर्ड में नहीं मिला आदेश — फर्जी आदेश बनाने वाले की पहचान अभी जांच के दायरे में झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर मिल रही है। पंचायती राज चुनाव 2026 के दौरान मतदाता सूची में नाम बहाल कराने और चुनाव लड़ने की अनुमति से जुड़े कथित हाईकोर्ट आदेश के मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। जयपुर पीठ ने स्पष्ट किया है कि 16 अक्टूबर 2026 को न्यायालय ने कोई अंतरिम राहत का आदेश जारी नहीं किया था। बल्कि केवल मामले को 27 अक्टूबर को सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद एक कथित अंतरिम आदेश रिटर्निंग अधिकारी को भेजा गया। जिसे न्यायालय ने कूटरचित दस्तावेज माना है। न्यायमूर्ति आनंद शर्मा की पीठ ने पारित आदेश में इस मामले की गंभीरता को देखते हुए झुंझुनूं के पुलिस अधीक्षक को 6 नवंबर को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होकर तथ्यात्मक रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। मामला सूरजगढ़ से कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार के पुत्र जयप्रकाश से जुड़ा हुआ है। जिसमें जयप्रकाश ने ग्राम पंचायत जीिणी पंचायत समिति सूरजगढ़ के वार्ड नंबर 05 की मतदाता सूची से अपना नाम हटाए जाने को चुनौती दी थी। हाईकोर्ट के आदेश पर रजिस्ट्रार (न्यायिक) ने मामले में विस्तृत जांच की। जो जांच रिपोर्ट भी सुनवाई में सामने रखी गई। जांच में सामने आया कि 16 अक्टूबर को अदालत ने केवल मामले को 27 अक्टूबर को सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया था। उस दिन कोई अंतरिम राहत या नाम बहाली का आदेश पारित नहीं हुआ था। इसके विपरीत एक कथित आदेश में याचिकाकर्ता का नाम मतदाता सूची में तत्काल बहाल करने और पंचायती राज चुनाव में नामांकन दाखिल करने व चुनाव लड़ने की अनुमति देने की बात लिखी गई थी। यह दस्तावेज व्हाट्सएप के माध्यम से रिटर्निंग अधिकारी को भेजा गया था। रजिस्ट्रार (न्यायिक) की रिपोर्ट के अनुसार कथित अंतरिम आदेश न तो हाईकोर्ट की मूल फाइल में मौजूद था और न ही न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया था। जांच रिपोर्ट में संबंधित दस्तावेज को कूटरचित बताया गया है। न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार कथित आदेश व्हाट्सएप मोबाइल नंबर से भेजा गया था। जांच में इस नंबर के उमेश कुमार के नाम पर पंजीकृत होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, रजिस्ट्रार (न्यायिक) की रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि उपलब्ध साक्ष्यों से अभी यह निर्णायक रूप से स्थापित नहीं हुआ है कि कथित दस्तावेज किसने तैयार किया और इसके निर्माण व प्रसार में याचिकाकर्ता या किसी अन्य व्यक्ति की क्या भूमिका रही। इसके लिए मूल इलेक्ट्रॉनिक फाइल, मेटाडेटा, व्हाट्सएप बातचीत और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच आवश्यक बताई गई है। हाईकोर्ट में राज्य निर्वाचन आयोग के अधिवक्त ने अदालत को बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी झुंझुनूं के निर्देश पर संबंधित आरओ ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाई है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने भी बताया कि न्यायालय के आदेश की कूटरचना को लेकर 27 अक्टूबर को ई-मेल के माध्यम से शिकायत की गई थी। हाईकोर्ट ने मामले को न्यायालय के रिकॉर्ड और आदेशों की प्रामाणिकता से जुड़ा गंभीर प्रकरण माना है। राज्य सरकार की ओर से जीए-सह-एएजी राजेश चौधरी ने अदालत को बताया कि जांच एजेंसी सक्रिय रूप से एफआईआर की जांच कर रही है और अगली सुनवाई पर तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। इसके बाद अदालत ने झुंझुनूं के पुलिस अधीक्षक को 6 नवंबर 2026 को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर तथ्यात्मक रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। मामले की अगली सुनवाई भी 6 नवंबर को निर्धारित की गई है। अदालत के इस आदेश के बाद अब पूरे मामले में पुलिस जांच और डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल पर निगाहें टिकी हैं.0
0
Report
बांसवाड़ा में मिलावट पर प्रहार: मिठाई दुकानों पर छापेमारी तेज
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर -बांसवाड़ा में त्योहारों के सीजन में आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सा एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। ‘शुद्ध आहार मिलावट पर प्रहार’ अभियान के तहत जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव के निर्देश पर फूड इंस्पेक्टर ने अचानक छापेमारी कर मिठाई कारोबारियों में हड़कंप मचा दिया। फूड इंस्पेक्टर उमेद टेलर ने शहर के दो मिष्ठान भंडारों पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान काजू कतली, नमकीन सहित अन्य दो प्रकार की मिठाइयों के नमूनें लिए गए। विभाग की टीम ने सभी सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। अचानक हुई इस कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में खलबली मच गई। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य खाद्य पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाना और आमजन की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर शिकंजा कसना है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
भागलपुर में जन्म प्रमाण पत्र नियम बदले, बच्चों के दाखिले पर संकट
Naya Chak, Bihar:एंकर - बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराना है, लेकिन जन्म प्रमाण पत्र ही नहीं मिल रहा! भागलपुर में नए नियम ने अभिभावकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दो साल से अधिक उम्र के बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनाने का अधिकार अब नगर निगम के पास नहीं रहा। नतीजा यह है कि रोजाना दर्जनों अभिभावक नगर निगम पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और ऐसे में अभिभावकों के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर बच्चों का एडमिशन कैसे होगा। दरअसल भागलपुर में बच्चों के स्कूल एडमिशन पर जन्म प्रमाण पत्र का पेंच फंस गया है। एक तरफ स्कूलों में नए सत्र के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, तो दूसरी तरफ अभिभावक अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नगर निगम के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन यहां से उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है।0
0
Report
वीडियो वायरल के लिए सामग्री तैयार
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
खैरागढ़ के सरकारी स्कूल की जर्जर छत: बच्चों की सुरक्षा पर सवाल
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने के दावे और शिक्षा के नाम पर करोड़ों के बजट की बातें अक्सर सुनाई देती हैं, लेकिन खैरागढ़ जिले के वनांचल में शिक्षा व्यवस्था की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो इन दावों की पोल खोल रही है। ग्राम पंचायत सरईपतेरा के आश्रित ग्राम लालपुर घाट स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में बच्चे जर्जर छत के नीचे बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं। हालात ऐसे हैं कि बारिश का पानी रोकने के लिए शिक्षकों को स्कूल की छत पर प्लास्टिक की झिल्लियां बिछानी पड़ी हैं। जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर इस स्कूल का भवन पिछले एक साल से बदहाल है। छत का प्लास्टर उखड़कर गिर रहा है और सरिया तक बाहर दिखाई देने लगा है। बावजूद इसके यहां बच्चों की पढ़ाई जारी रही। शिक्षक, सरपंच और ग्रामीण लगातार मरम्मत या नए भवन की मांग कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक ठोस व्यवस्था नहीं हो सकी。 विडंबना देखिए, जहां बच्चों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलना चाहिए, वहां सरकारी स्कूल की छत झोपड़ी जैसी व्यवस्था के भरोसे है। सवाल है कि जर्जर भवनों की सूची और निरीक्षण का जिम्मा संभालने वाला शिक्षा विभाग आखिर इतने समय तक क्या करता रहा? मामला सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी उपेंद्र कुमार देवांगन ने नाराजगी जताते हुए वैकल्पिक व्यवस्था कराने, लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों पर कार्रवाई और नए भवन के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने की बात कही है। अब सवाल है कि क्या शिक्षा विभाग किसी हादसे का इंतजार कर रहा था? बच्चों का भविष्य संवारने वाले स्कूल में पहले उनकी जान की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है।0
0
Report
Advertisement
हरखड़ी गांव में 40 वर्षीय आसमा खातून की संदिग्ध मौत: पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार
Balrampur, Uttar Pradesh:हरखड़ी गांव में 40 वर्षीय आसमा खातून की संदिग्ध मौत, दुपट्टे से बंधा मिला गला; पोस्टमार्टम को भेजा गया शव बलरामपुर जनपद के थाना पचपेड़वा क्षेत्र के ग्राम हरखड़ी में बुधवार सुबह एक 40 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से गांव में सनसनी फैल गई। महिला का शव घर में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल डायल 112 और थाना पचपेड़वा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया। मृतका की पहचान आसमा खातून (40) पत्नी मोहम्मद अकरम उर्फ राजू पुत्र अब्बास के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतका का पति बीते चार जून को रोजी-रोटी की तलाश में सऊदी अरब गया था, जहां वह मेहनत-मजदूरी करता है। परिवार में एक 11 वर्षीय बेटा और एक बेटी है। बेटी की शादी करीब चार महीने पहले हुई थी। सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी。 इस संबंध में थाना प्रभारी पचपेड़वा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी。 घटनास्थल पर स्थानीय जिला पंचायत सदस्य साजिद खान, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। मृतका के पिता आफत अली निवासी रमईपुर, थाना गैसड़ी ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी बेटी की मौत के कारणों का पता लगाने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। फिलहाल महिला की संदिग्ध मौत को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है.0
0
Report
वाराणसी में धीरेंद्र शास्त्री के बयान के विरोध में प्रदर्शन, पोस्टर जलाकर आक्रोश जताया
Varanasi, Uttar Pradesh:कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण को लेकर कथित विवादित टिप्पणी के बाद वाराणसी में विरोध प्रदर्शन शुरू। वाराणसी जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बायकॉट के पोस्टर लेकर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने धीरेंद्र शास्त्री के पोस्टर पर जूते-चप्पल मारकर अपना आक्रोश जताया। इसके बाद पोस्टर को आग के हवाले कर कथावाचक के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि भगवान श्रीकृष्ण को लेकर की गई टिप्पणी से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। सपा नेताओं और अधिवक्ताओं ने धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान जिला मुख्यालय परिसर में काफी देर तक नारेबाजी और विरोध का माहौल देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणियों पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
