ऊंचाहार में ओवरब्रिज निर्माण के लिए रेलवे ट्रैक पर तीन घंटे ब्लॉक
Raebareli, Uttar Pradesh:ऊंचाहार के पास रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए सोमवार रात गर्डर बीम रखी गई। इसके लिए रेलवे ने रात 11:30 बजे से 2:30 बजे तक पावर और ट्रैफिक ब्लॉक किया। इस दौरान बरेली-प्रयागराज पैसेंजर ट्रेन तीन घंटे देरी से पहुंची जबकि प्रयागराज-बरेली पैसेंजर को भी रोका गया। बरेली-प्रयागराज पैसेंजर को रायबरेली स्टेशन पर 15 मिनट और दरियापुर व लक्ष्मणपुर स्टेशन पर 50 मिनट तक रोका गया। इस ब्लॉक के कारण यात्रियों को भारी असुविधा हुई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
