Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
भाजपा ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी सूची जारी, 39 उम्मीदवारों की घोषणा
KSKashish Singh
Mar 19, 2026 06:46:59
Noida, Uttar Pradesh
भाजपा ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 19, 2026 07:49:35
Noida, Uttar Pradesh:माँ गंगा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा। sapa pramukh ka “गंगा पर इफ्तार क्यों नहीं कर सकते?” बयान करोड़ों हिंदुओं की आस्था और सनातन मर्यादा पर सीधा प्रहार है। यह वही विचारधारा है— जिसने रामभक्तों पर गोलियाँ चलवाई जिसने राम मंदिर का विरोध किया और अब माँ गंगा की पवित्रता को राजनीति का साधन बना रही है। माँ गंगा भारत की आत्मा हैं। सनातन परंपरा में माँ गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि मोक्षदायिनी, जीवनदायिनी और आध्यात्मिक आस्था की सबसे पवित्र धारा हैं। माँ गंगा राजनीति का विषय नहीं, श्रद्धा का आधार हैं। यह अपमान है। यह असंवेदनशीलता है। यह सनातन पर सीधा प्रहार है। ऐसी सोच और ऐसी राजनीति को देश कभी स्वीकार नहीं करेगा। हर हिंदू को अब मुखर होकर विरोध करना होगा। जय श्रीराम जय माँ गंगा
0
comment0
Report
SJSubhash Jha
Mar 19, 2026 07:49:15
Supaul, Bihar:सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र से सनसनी खेज मामला सामने आया है, 18 साल से जुर्म झेल चुकी एक महादलित पीड़िता ने थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाईं है, थाना में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. यह मामला पिपरा थाना क्षेत्र के निर्मली की बताई जा रही है, जहाँ की महादलित परिवार की एक पीड़िता रिंकू कुमारी ने बेहद ही संगीन आरोप लगाया है. पीड़िता की दर्द भरी दास्तान रोंगटे खड़ी कर देने वाली है. मामले में कितनी सच्चाई है यह तो पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जब वो महज 12 साल की थी उसी समय कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और 18 सालों तक उसे देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया गया, इस दौरान उसे तीन अलग-अलग जगहों पर बेचा गया और धर्म परिवर्तन कराकर रिंकू से हिना खातून तक करा दिया गया. आरोप है कि यह खौफनाक सफर तब शुरू हुआ जब रिंकू महज 12 साल की थी। वह अपने नाना के घर जा रही थी, तभी घर से कुछ ही दूरी पर एक महिला ने उसे बातों में उलझाया। इसी बीच एक गाड़ी में सवार कुछ लोगों ने जबरन उसका मुंह दबाकर नशीली पदार्थ सुंघा कर उसका अपहरण कर लिया। कहा कि जब उसे होश आया तो उसने खुद को सिलीगुड़ी के इस्लामपुर में पाया, आरोप है कि वहां उसे 1 लाख रुपये में बेच दिया गया था. कहा कि वहां उससे करीब दो साल तक नौकरानी के तौर पर काम कराया गया. जिसके बाद उसे शादी का झांसा देकर एक अन्य व्यक्ति के हाथ बेच दिया गया, जिसके बाद उसे किशनगंज ले गया, कहा कि विरोध करने पर उसके साथ अक्सर मारपीट की जाती थी। जिसके चलते रिंकू बेहद डरी रहती थी. बताया कि वहां करीब एक साल बाद उसे फारबिसगंज में एक व्यक्ति मो इस्लाम के हाथ बेच दिया गया. आरोप है कि वहां उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया और आधार कार्ड पर नाम बदलकर रिंकू से हिना खातून कर दिया गया जिसके बाद उसे देह व्यापार में धकेल दिया गया। कहा गया कि इस दौरान वो तीन वार गर्भवती भी हुई जिसमें दो वार उसके बच्चे को नुकसान कर दिया गया तीसरी वार उसे एक लड़का हुआ, किसी तरह वह अपने तीसरे बच्चे को बचाने में सफल रही. पीड़िता ने बताया कि फरवरी के महीने में वहाँ जब वो बीमार पड़ी तो मो इस्लाम उसे सदर अस्पताल फारबिसगंज ले गया। एम्बुलेंस में ले जाते समय पीड़िता ने एम्बुलेंस के चालक को रोते हुए अपनी पूरी कहानी सुनाई। चालक की मदद से वो अपने बहन और जीजा को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसकी बहन और जीजा अस्पताल पहुंचकर उसे उस चंगुल से छुड़ा कर घर लाया. रिंकू से हिना खातून बन चुकी पीड़िता के साथ अभी एक दस साल का लड़का भी है. पीड़िता अब करीब तीस साल की हो चुकी है, अपने घर भी लौट चुकी है लेकिन उनकी परेशानी अब भी नहीं घटी है आरोप है की उसे फोन पर आरोपी द्वारा धमकियाँ भी मिल रही है. पीड़िता के साथ हुए जुर्म की यह दास्तां बेहद ही संगीन है और अब पीड़िता उसकी जिंदगी को नर्क बनाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करवाना चाहती है, पीड़िता ने एक लिखित आवेदन पिपरा थाना में देकर न्याय की गुहार लगाई है, पीड़िता के लिखित आवेदन पर पिपरा थाना में केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है. इस बाबत पिपरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.
0
comment0
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
Mar 19, 2026 07:47:31
Patna, Bihar:लोकेशन - पटना कांग्रेस के विधायक मनोज विश्वास ने महागठबंधन की उम्मीदवार को राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं किया उसके बाद बवाल फस गया और अब कांग्रेस ने नोटिस जारी कर पूछा है कि आपके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जाए उन्होंने कहा कि मैं पहले दिन से इस बात का टाइम हूं हमारा सम्मान नहीं हुआ हमारे प्रदेश के नेता का सम्मान नहीं हुआ इसीलिए हमने वोट नहीं किया हमें नोटिस मिला है हम नोटिस का जवाब देने जा रहे हैं कि हम लोगों से उम्मीदवार को लेकर नहीं पूछा गया हमारे प्रदेश नेतृत्व से उम्मीदवार को लेकर नहीं पूछा गया हमारे प्रदेश अध्यक्ष को कोई सम्मान नहीं दिया गया इसीलिए हम लोग वोट नहीं किया और हम नोटिस का जवाब यही देने जा रहे हैं उनसे पूछा गया कि आपके खिलाफ कार्रवाई होगी उन्होंने कहा पार्टी कार्रवाई करें या नहीं करें हम हमेशा पार्टी के साथ हैं पार्टी के साथ रहेंगे जरूरत पड़ी तो हम लोग तीनों विधायक जाकर राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलेंगे और अपनी पूरी बात कहेंगे लेकिन हम लोग अपने बात पर काम है और हम यही जवाब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को भी देने जा रहे हैं बाइट-मनोज विश्वास, विधायक काँग्रेस
0
comment0
Report
JPJitendra Panwar
Mar 19, 2026 07:47:09
Karnaprayag, Uttarakhand:हिन्दू चैत्र शुक्ल प्रतिपदा ( विक्रमी संवत 2083) के अवसर पर कर्णप्रयाग में आज आरएसएस के स्वयं सेवियों ने पथ संचलन कर देश की एकता और अखंडता का शंदेश दिया , आरएसएस के लोगो का कहना है कि आज से हिन्दू नव वर्ष की शुरुआत हो रही है। इसलिए हम समाज मे हिंदुत्व को लेकर लोगो को जागरूक करना चाहते है। बताया जाता है कि आज के दिन ही ब्रह्मा जी द्वारा सृष्टि की रचना की गयी थी। हिन्दू धर्म मे चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नया साल शुरू होता है। नए साल के आगमन पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा देश के विभिन्न स्थानों पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, चमोली जिले के कर्णप्रयाग में आरएसएस के स्वयं सेवियों के द्वारा कर्णप्रयाग के अप्पर बाजार से मुख्य बाजार होते हुए शब्जी मंडी तक पथ संचलन का कार्यक्रम किया गया , आरएसएस के स्वयं सेवी मुरलीधर चंदोला ने कहा कि नए वर्ष के आगमन पर हम सभी स्वयं सेवी खुशी मना रहे है , साथ ही देश और दुनिया मे पथ संचलन के माध्यम से देश की एकता और अखंडता का संदेश दे रहे है। कि हमे किस तरह से देश की आन बान शान के लिए एक होना चाहिए । उन्होंने कहा कि आज के ही दिन ब्रह्मा जी द्वारा सृष्टि की रचना की गयी थी ।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 19, 2026 07:46:28
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के कोयलांचल क्षेत्र बस्ताकोला में रसोई गैस (LPG) की भारी किल्लत ने आम लोगों की जिंदगी मुश्किल कर दी है। हालात इतने खराब हैं कि उपभोक्ता रोज सुबह 5 बजे से ही लंबी कतारों में खड़े हो रहे हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। निराश होकर लोगों को खाली हाथ घर लौटना पड़ रहा है, जिससे आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय चौधरी गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि उनके मोबाइल पर गैस डिलीवरी और रिफ्यूजल के मैसेज भेज दिए जाते हैं, जबकि हकीकत में न तो उन्हें सिलेंडर मिलता है और न ही वे गैस लेने से मना करते हैं। इस गड़बड़ी से लोगों में भ्रम और नाराजगी दोनों बढ़ रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब एक ट्रक में लगभग 342 सिलेंडर आते हैं, तो आम उपभोक्ताओं को केवल 40 से 50 सिलेंडर ही क्यों दिए जा रहे हैं। बाकी सिलेंडरों के गायब होने को लेकर कालाबाजारी की आशंका जताई जा रही है। ईद और चैती नवरात्र जैसे महत्वपूर्ण समय में यह संकट और गंभीर हो गया है, जिससे कई घरों में चूल्हा जलाना तक मुश्किल हो गया है। गुस्साए लोगों ने पिछले दो दिनों में सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन भी किया, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ। लोगों का आरोप है कि एजेंसी प्रबंधन और प्रशासन इस गंभीर समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं। वहीं एजेंसी स्टाफ का कहना है कि सप्लाई टाइमिंग में बदलाव के कारण यह समस्या पैदा हुई है। अब गैस की गाड़ियां दोपहर में पहुंच रही हैं, जिससे अव्यवस्था बढ़ रही है। उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच, मैसेजिंग सिस्टम में सुधार और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Mar 19, 2026 07:46:14
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने बीते जनवरी को गांधी चौक के पास हुए उपद्रव के मामले में एक आरोपी आलोक जयपॉल उर्फ बाबू पॉल को गिरफ्तार किया है...यह उपद्रव डीपीएस स्कूल की बस दुर्घटना में एक युवक की मौत के बाद हुआ था...नगर थाना में कांड संख्या 16/26 दर्ज किया गया था...27 जनवरी 2026 को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई थी...इसके बाद कुछ लोगों ने शव को रखकर अवैध भीड़ जमा की और सुनियोजित तरीके से सड़क जाम कर यातायात बाधित किया...उपद्रवियों ने लाठी-डंडों और हथियारों के साथ पुलिस-प्रशासन के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी की, मारपीट और पत्थरबाजी भी की, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए थे...उपद्रवियों ने पुलिस और प्रशासन को कानूनी कार्रवाई करने से रोका...शहर के विभिन्न स्थानों के अलावा DP S स्कूल में भी आगजनी और तोड़फोड़ कर सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया था...इस घटना के संबंध में पाकुड़ के अंचल अधिकारी अरविंद बेदिया की लिखित शिकायत पर नगर थाना में मामला दर्ज किया गया था...इस मामले में पहले भी कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है...एसडीपीओ ने बताया कि इस कांड में शामिल पहले भी कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है...बाकी अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है...एसडीपीओ ने यह भी बताया कि आलोक जॉयपॉल का आपराधिक इतिहास रहा है...पाकुड़ नगर थाना में उनके खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं...आलोक जॉयपॉल उर्फ़ बाबु पोल सामाजिक कार्यों से भी जुड़े हैं और वर्तमान में आजसू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष हैं
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Mar 19, 2026 07:45:58
New Delhi, Delhi:क्राइम ब्रांच ने लूट के मामले में फरार घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीलमपुर थाना क्षेत्र के लूट के मामले में फरार चल रहे घोषित अपराधी शिवम (22) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था और कोर्ट द्वारा उसे पहले ही घोषित अपराधी घोषित किया जा चुका था। पुलिस के अनुसार वर्ष 2024 में सीलमपुर मेट्रो पार्किंग के पास आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर एक युवक के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल फोन और नकदी लूट ली थी। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन जमानत मिलने के बाद शिवम फरार हो गया और कोर्ट में पेश नहीं हुआ。 क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली कि आरोपी गांधी नगर के अजीत नगर इलाके में छिपकर रह रहा है। इसके बाद टीम ने जाल बिछाकर 18 मार्च को उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी छठी कक्षा तक पढ़ा है और मजदूरी करता है। वह पहले भी लूट और चोरी समेत चार आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top