229001
Raebareli: कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित, तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें रद्द
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में कोहरे के प्रभाव के कारण ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ रहा है। इस वजह से कई गाड़ियों को निरस्त करना पड़ा है। जिले के भीतर चलने वाली तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें पहले से ही रद्द हैं जिससे यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डिंडोरी में नागरिक-प्रशासन मिलकर शहर की समस्याओं के स्थायी समाधान पर चर्चा
Dindori, Madhya Pradesh:एंकर—डिंडोरी में अब शहर की समस्याओं का समाधान सिर्फ प्रशासन नहीं, बल्कि खुद शहर के लोग बताएंगे। जी हां... नागरिकों की समस्याओं को सुनने और उनके स्थायी समाधान के लिए डिंडोरी कलेक्टर अंजु पवन भदौरिया एक अनोखा नवाचार करने जा रही हैं। सोमवार को नर्मदा तट पर एक अनोखी जन चौपाल आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधि और शहर के नागरिक एक साथ बैठेंगे। दरअसल, डिंडोरी नगर परिषद क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों की समस्याओं को लेकर यह विशेष जन चौपाल आयोजित की जा रही है। इसमें कलेक्टर, एसपी, एसडीएम, नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और नगर के नागरिक मौजूद रहेंगे। खास बात यह होगी कि वार्डों की समस्याएं प्रशासन के सामने रखने वाले नागरिक ही उन समस्याओं के समाधान का रास्ता भी बताएंगे। प्रशासन का मानना है कि किसी भी समस्या का स्थायी समाधान तभी संभव है, जब उस समस्या से प्रभावित लोगों की राय भी सामने आए। यही वजह है कि जन चौपाल में नागरिकों से उनकी समस्याएं सुनने के साथ-साथ उनके सुझाव भी लिए जाएंगे, ताकि समस्याओं का जमीनी हकीकत के आधार पर स्थायी निराकरण किया जा सके। इस अनोखी जन चौपाल में शहर की साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली, बिजली, यातायात और अन्य स्थानीय समस्याओं पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। प्रशासन की कोशिश है कि समस्याओं को केवल सुनकर छोड़ने के बजाय उनके समाधान की ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। खास बात यह है कि प्रशासन के मुताबिक, इस तरह का अनोखा नवाचार मध्यप्रदेश में पहली बार डिंडोरी जिले में किया जा रहा है। नर्मदा तट पर होने वाली यह जन चौपाल शहर की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ प्रशासन और जनता के बीच सीधे संवाद की एक नई मिसाल भी बन सकती है।0
0
Report
हनुमानगढ़ में ऑपरेशन चक्रव्यूह: नशा तस्करों के अवैध निर्माण ध्वस्त
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़: ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत नशा तस्करों पर बुलडोजर, पीलीबंगा में अवैध निर्माण ध्वस्त हनुमानगढ़ जिले में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ लगातार जारी है। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में पीलीबंगा पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशे की कमाई से बनाए गए अवैध निर्माणों और अतिक्रमणों पर बुलडोजर चलाया। पीलीबंगा थाना प्रभारी रायसिंह सुथार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान वर्ष 2023 के 60 किलो पोस्त बरामदगी मामले के आरोपी भागसर निवासी संदीप सिंह द्वारा अवैध कमाई से बनाई गई करीब 28 मीटर लंबी दीवार को ध्वस्त किया गया। वहीं 7 क्विंटल 20 किलो पोस्त तस्करी मामले में फरार लिखमीसर निवासी गणेश द्वारा दुकानों के आगे किए गए अवैध अतिक्रमण और चौकी को भी हटाया गया। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार रामनरेश मीणा, बीडीओ विनोद रैगर, सरपंच प्रतिनिधि सुभाष भादू सहित प्रशासनिक अधिकारी और भारी पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों और उनकी अवैध संपत्तियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
यूपी STF ने CAPF-SSF परीक्षा धांधली से जुड़े आरोपी लोकेश को राजस्थान से गिरफ्तार किया
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ. यूपी STF को मिली बड़ी सफलता. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित ऑनलाइन परीक्षा (CAPF और SSF में कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) और असम राइफल में राइफलमैन परीक्षा-2026) में धांधली करने वाले पूर्व में गिरफ्तार गिरोह का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार. अभियुक्त लोकेश के पास से 63 बनी हुई, 20 बिना बनी हुई, 9 खुली हुई (रेसबेरीपाई इन्स्टाल) TFT स्क्रीन अर्थात कुल 92 TFT स्क्रीन, 45 VGA कार्ड, 20 VGA टू HDMI कार्ड, 15 टाईप-C केबल, 14 रेसबेरीपाई, 12 मेमroy कार्ड, 10 USB टू USB केबल, 5 VGA स्विच, 4 आयरन सोल्डर व सामान, कॉपर वायर, 1 लैपटॉप लेनेवो मय चार्जर, 1 स्क्रूड्राइवर, 01 अदद ग्लू गन, एक पैकेट VGA केबल, 2 पैकेट WiFi डोंगल, 1 पैकेट हीट सिंक बरामद. STF ने लोकेश को अलवर, राजस्थान से किया गिरफ्तार.0
0
Report
झुंझुनूं में 2 अगस्त को मुफ्त कैंसर स्क्रीनिंग शिविर, महिलाओं-पुरुषों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं 2 अगस्त को झुंझुनूं में लगेगा निशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर महिलाओं और पुरुषों की होगी मुफ्त जांच स्तन, सर्विक्स, मुंह, गला व फेफड़ों की स्क्रीनिंग कैंसर की जल्द पहचान से 90% तक इलाज संभव डॉ. नितिन खुंटेटा ने जागरूकता पर दिया जोर प्रेस कांफ्रेंस कर दी शिविर की जानकारी तंबाकू, शराब और जंक फूड से बचने की अपील कैंसर सुरक्षा संजीवनी मोबाइल यूनिट आएगी झुंझुनूं महात्मा गांधी अस्पताल जयपुर और नर सेवा नारायण सेवा संस्थान झुंझुनूं के संयुक्त तत्वावधान में 2 अगस्त रविवार को झुंझुनूं जिला मुख्यालय की मोदी रोड स्थित बाबा गंगाराम अतिथि भवन में निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर की पूर्व तैयारियों को लेकर शुक्रवार को प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिसमें महात्मा गांधी अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन प्रो. डॉ. नितिन खुंटेटा, अस्पताल के डायरेक्टर मार्केटिंग एवं पीआर वीरेन्द्र पारीक तथा शिविर संयोजक संजीव मोदी ने शिविर की जानकारी दी। प्रेस वार्ता में डॉ. नितिन खुंटेटा ने कहा कि वर्तमान समय में कैंसर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में सबसे जरूरी है कि लोग कैंसर के प्रति जागरूक हों और समय रहते जांच कराएं। उन्होंने कहा कि कैंसर की प्रारंभिक अवस्था में पहचान हो जाए तो अधिकांश मामलों में इसका सफल इलाज संभव है। उन्होंने बताया कि शिविर में विशेष "कैंसर सुरक्षा संजीवनी" मोबाइल यूनिट पहुंचेगी, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लोगों की निशुल्क जांच करेगी। महिलाओं के लिए स्तन कैंसर और गर्भाशय ग्रीवा (सर्विक्स) कैंसर की जांच की सुविधा रहेगी, जबकि पुरुषों के लिए फेफड़े, मुंह और गले के कैंसर की स्क्रीनिंग की जाएगी। जांच के दौरान यदि किसी व्यक्ति में कैंसर के लक्षण मिलते हैं तो उसे आगे के उपचार के लिए उचित परामर्श और मार्गदर्शन दिया जाएगा। डॉ. खुंटेटा ने कहा कि तंबाकू, धूम्रपान, शराब, प्रदूषण, कीटनाशकों का अत्यधिक उपयोग और जंक फूड कैंसर के प्रमुख जोखिम कारक बन चुके हैं। इनसे बचाव और नियमित स्क्रीनिंग के माध्यम से कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने समाज में फैली एक बड़ी भ्रांति भी दूर करते हुए कहा कि "कैंसर की बायोप्सी कराने से बीमारी नहीं फैलती।" बायोप्सी से केवल यह पता चलता है कि गांठ कैंसर की है या नहीं और यदि है तो किस प्रकार की है, जिससे सही इलाज शुरू किया जा सके। डॉ. खुंटेटा ने बताया कि महात्मा गांधी अस्पताल में आधुनिक तकनीकों के जरिए कीमोथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी, रेडियोथेरेपी, रोबोटिक सर्जरी और साइबर नाइफ जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से कैंसर का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कैंसर से डरने के बजाय समय पर जांच कराएं, क्योंकि शुरुआती पहचान से उपचार की सफलता कई गुना बढ़ जाती है। अस्पताल के डायरेक्टर (मार्केटिंग एवं पीआर) वीरेन्द्र पारीक ने बताया कि राजस्थान सरकार के सहयोग से तैयार "कैंसर सुरक्षा संजीवनी" वाहन में मैमोग्राफी, पैप स्मीयर, चेस्ट एक्स-रे और ओरल कैंसर स्क्रीनिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। शिविर में ये सभी जांचें पूरी तरह निशुल्क की जाएंगी। वहीं शिविर संयोजक संजीव मोदी ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों तक इस जनहितकारी अभियान को पहुंचाने के लिए जिलेभर में सोशल मीडिया, डिजिटल पोस्टर और जनसंपर्क के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे शिविर में पहुंचकर निशुल्क जांच का लाभ उठाएं और समय रहते कैंसर की पहचान कर अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करें। बाइट : डॉ. नितिन खुंटेटा, वरिष्ठ कैंसर सर्जन0
0
Report
अलवर रेल लाइन पर युवक का क्षत-विक्षत शव, पहचान को लेकर पुलिस छानबीन
Alwar, Rajasthan:अलवर में रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिला, पहचान के प्रयास जारी अलवर शहर के शांति कुंज स्थित एफसीआई गोदाम के पास शुक्रवार दोपहर रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की हालत इतनी गंभीर थी कि युवक की गर्दन धड़ से अलग हो चुकी थी। मौके से गुजर रहे एक राहगीर ने शव को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अरावली विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में भिजवाया। एएसआई फजरूदीन के अनुसार, युवक के सिर और धड़ को सुरक्षित पैक कर अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतक की उम्र करीब 20 वर्ष आंकी जा रही है और उसने लाल रंग की शर्ट व पैंट पहन रखी थी। युवक के हाथ पर अंग्रेजी में ‘Kuldeep’ लिखा हुआ मिला है। इसके अलावा एक आईडी कार्ड भी बरामद हुआ है, जिसके आधार पर उसकी पहचान करने और परिजनों को सूचना देने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है。0
0
Report
Advertisement
मकराना दुष्कर्म केस में गिरफ्तारी और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग तेज, विधायक धरने में शामिल
डीडवाना जिले के मकराना के एक कान्वेंट स्कूल में साढ़े तीन वर्षीय मासूम बालिका से कथित दुष्कर्म प्रकरण को लेकर आक्रोश बढ़ रहा है. महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सरिका चौधरी और विधायक जाकिर हुसैन गैसावत ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की. इसके बाद नेताओं ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग उठाई. प्रशासन की ओर से कार्रवाई जारी रहने की बात कहे जाने के बाद विधायक गैसावत और महिला प्रदेशाध्यक्ष ने पीड़ित के घर पहुंचकर आगे की रणनीति पर चर्चा की. घटना के विरोध में शनिवार सुबह 8 बजे से संबंधित निजी स्कूल के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने का निर्णय लिया गया है. मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत स्वयं धरने में शामिल होंगे. विधायक ने कहा यदि जल्द सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो इसे विधानसभा में उठाया जाएगा. उन्होंने समाजिक संगठनों और सभी राजनीतिक दलों से धरने में शामिल होने की अपील करते हुए न्याय के लिए आंदोलन को और तेज करने के संकेत दिए.0
0
Report
ललितपुर में अंतरराज्यीय चोरी गैंग के सदस्य की मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में पुलिस टीम ने चोरी और टप्पेबाजी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक सदस्य को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता पाई है । फरार आरोपी सोनू धापनी के पास से पुलिस टीम ने चोरी किये गए 2 लाख 23 हजार रुपये, एक 315 बोर का तमंचा एक बाईक भी बरामद की गई है । महरौनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चढ़रऊ ग्राम के पास से पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है । पुलिस के अनुसार महरौनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति की बाइक की डिग्गी से आरोपियों द्वारा लाखों रूपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था । जिस मामले में पुलिस टीम द्वारा वांछित अंतर्राज्यीय चोर और टप्पेबाजी करने वाले गिरोह के सदस्य सोनू धापनी को आज मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है । जिसके पास से चोरी किये गए 2 लाख 23 हजार रुपये और 315 बोर का तमंचा , बाईक बरामद किया गया है । आरोपी को जेल भेज दिया गया है ।0
0
Report
किसकी हवा…किसका वार? सियासी चालें उजागर
Jalaun, Uttar Pradesh:किसकी हवा…किसका वार0
0
Report
Advertisement
घंसौर में युवक की मौत के बाद चक्का जाम; अस्पताल व्यवस्था पर आक्रोश
Seoni, Madhya Pradesh:युवक की मौत के बाद चक्का जाम सिवनी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर में युवक की मौत के बाद परिजनों ने शव रोड पर रखकर चक्काजाम कर दिया, लोगों के आरोप हैं कि उनके मरीज को समय पर इलाज उपलब्ध न होने के चलते उसकी जान गई हैं। अस्पताल की लचर व्यवस्था के खिलाफ परिजनों के साथ भाजपा के नेता तथा समाजसेवियों ने भी अस्पताल के सामने घंसौर- लखनादौन रोड को जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे भारी पुलिस एसडीओपी तथा एसडीएम परिजनों को समझने का प्रयास कर रहे हैं।0
0
Report
धोद में गर्भवती महिला गला काटकर हत्या के प्रयास के बाद लोगों का प्रदर्शन
Sikar, Rajasthan:सरवड़ी गांव में गर्भवती महिला गला काटकर हत्या के प्रयास के मामले में 27 जुलाई को घर में घुसकर पड़ोसी युवक द्वारा किये गए कृत्य की सूचना मिलने के बाद घायल महिला की जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो जाने पर आक्रोश उभरा। धोद थाने के सामने नारेबाजी कर लोगों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा, आरोपी के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में कार्रवाई और फांसी की सजा सुनाए जाने की मांग की। साथ ही आरोपी की संपत्तियाँ कुर्क कर बुलडोजर चलाने की मांग भी उठी। प्रदर्शनकारी पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं कि आरोपी को गिरफ्तार करने में प्रशासन ने तत्परता नहीं दिखाई; आरोपी ने पुलिस के सामने ही सरेंडर कर दिया था, जबकि पुलिस प्रशासन ने eight टीमों के गठन का दावा किया।0
0
Report
अजमेर दरगाह से बी. ज़ेड. जमीर के डिप्टी सीएम बनने की दुआ जारी
Ajmer, Rajasthan:अजमेर। विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैही के दरबार मे कर्नाटक कांग्रेस नेता व पूर्व केबिनेट मिनिस्टर बी जेड ज़मीर अहमद खान के लिए डिप्टी सीएम बनने की विशेष दुआ हुई। कर्नाटक माइनॉरिटीज डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट रेंक चेयरमैन बीके अल्ताफ़ खान ने सुल्तानुल हिन्द ख्वाजा गरीब नवाज के दरबार मे अक़ीदत की चादर और फूल पेश करवाए। दरगाह के ख़ादिम सैय्यद शकील अहमद ने बताया कि एक अगस्त को बी ज़ेड ज़मीर अहमद खान का जन्मदिन मनाया जाता है। इसी के तहत अजमेर दरगाह में ज़मीर अहम खान के लिए खुशियो के साथ सेहत्याबी और लंबी उम्र की दुआ की गई है। चिश्ती ने बताया कि अल्ताफ़ खान के ज़रिए अजमेर दरगाह में विशेष तौर पर बी ज़मीर अहम खान के लिए डिप्टी सीएम बनने और उनके परिवार के सलामती की मुराद भी मांगी है। ख्वाजा साहब के आस्ताना पर सैय्यद शकील अहमद ने अल्ताफ़ खान और ज़मीर अहम खान की जोड़ी सलामत रहने की भी दुआ की। गौरतलब है कि अल्ताफ़ खान अक्सर अजमेर दरगाह पर बी ज़मीर अहम खान की सलामती की दुआ कराते है। यही वजह है कि उनके जन्म दिन के अवसर पर कांग्रेस आला कमान से ज़मीर अहम को डिप्टी सीएम बनाये जाने की भरपूर मांग उठाई है。0
0
Report
Advertisement
ब Bilaigarh Traders Protest: Gaurav Path Delay Fuels Anger
Saiki, Bihar:स्लग/बिलाईगढ़ में व्यापारी संघ का पांच दिवसीय धरना शुरू, सीएमओ की कार्यशैली और गौरव पथ निर्माण में देरी पर आक्रोश एंकर/ सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ नगर में व्यापारी संघ के नेतृत्व में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर पांच दिवीय धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया है। इस आंदोलन को नगर के सभी व्यापारियों, दुकानदारों तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासियों का व्यापक समर्थन प्राप्त हो रहा है। धरने का मुख्य मुद्दा नगर के गौरव पथ सड़क निर्माण कार्य में लंबे समय से हो रही देरी तथा नगर प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में व्याप्त असंतोष है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सीएमओ की मनमानी के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे आम नागरिकों और व्यापारियों को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी संघ का कहना है कि गौरव पथ का निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं होने से व्यापार प्रभावित हो रहा है, आवागमन में परेशानी हो रही है और आम जनता को धूल, कीचड़ तथा जाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आंदोलनकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराया जाए तथा जनहित से जुड़े लंबित कार्यों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में व्यापारी, दुकानदार और ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर प्रशासन से समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।0
0
Report
चाकण MIDC के खड्डे बना रहे यातायात जाम: उद्योगों को हो रहा नुकसान
Chakan, Maharashtra:चाकण / पुणे में चाकण MIDC औद्योगिक वसाहती की वैश्विक पहचान मर्सेडीज बेंज, फॉक्सवॅगन, महिंद्रा, बजाज जैसी कंपनियों के कारण बनी है. लेकिन यह पहचान धूमिल हो सकती है और अर्थव्यवस्था पर असर पड़ने की आशंका है. इसका कारण मार्ग पर खड्डे और उससे उत्पन्न अभूतपूर्व यातायात जाम है. चाकण MIDC में पंद्रह सौ से अधिक नामांकित कंपनियाँ हैं और यहाँ रोज लगभग एक मिलियन कर्मचारी आते-जाते हैं. लेकिन खड्डों के कारण उन्हें अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर यात्रा करनी पड़ती है. चाकण MIDC की कंपनियाँ पाँच हजार करोड़ का राजस्व देती हैं, फिर भी सरकार यहां मौलिक सुविधाएं नहीं दे पा रही है. यह शर्मनाक बात है, ऐसा कर्मचारियों का आरोप है.0
0
Report
नेटवर्क समस्या के चलते एएनएम पेड़ पर चढ़कर ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करने को मजबूर
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के दमेहड़ी से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। जहां एक एएनएम को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के लिए पेड़ पर चढ़ना पड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जम कर वायरल हो रहा है बताया जा रहा है कि गांव में नेटवर्क की समस्या रहती है और स्वास्थ्य विभाग में ऑनलाइन हाजरी लगाने का दबाव बनाया जा रहा था जिससे मजबूर होकर पेड़ पर चढ़ नेटवर्क खोजने का प्रयास किया जा रहा था जिससे स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़ा होते दिखाई दे रहा है。0
0
Report
Advertisement
