229010
रायबरेली: जेल परिसर के अंदर फांसी के फंदे पर लटकता मिला कैदी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Raebareli, Uttar Pradesh:जिला कारागार में बंदी की मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर लगाये है. आरोपी कल जेल परिसर के अंदर फांसी के फंदे पर लटकता मिला था. शव कल शाम 5 बजे की बताई जा रही है. इस घटना की जानकारी परिजनों को रात 10 बजे के बाद फोन पर दी गई. पोस्टमार्टम हाउस में आये मृतक के भाई और चाचा ने गंभीर आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली में लिखित तहरीर देकर हत्या की जताई आशंका जताई है. वर्ष 2019 से रायबरेली जिला कारागार में बंद था.
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छिंदवाड़ा के बैंक ऑफ इंडिया में लूट की कोशिश, SI ने आरोपी को दौड़ कर पकड़ लिया
Chhindwara, Madhya Pradesh:बैंक ऑफ इंडिया में धमाका, लूट की कोशिश, शटर काटकर घुसा आरोपी, नुकीले हथियार से मारकर भागा, SI ने लुटेरे को दौड़कर पकड़ा मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के परासिया रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में दिनदहाड़े लूट की बड़ी साजिश नाकाम हो गई. बैंक बंद होने के दौरान आरोपी पूरी तैयारी के साथ बैंक में घुसा. उसने शटर काटा और लॉकर तोड़ने की कोशिश की. पुलिस के पहुंचने पर सुतली बम में आग लगाकर धमाका किया और दहशत फैलाकर भागने की कोशिश की. इस दौरान आरोपी ने सब इंस्पेक्टर नारायण बघेल पर नुकीले हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया लेकिन घायल एसआई ने भागते आरोपी को दौड़कर पकड़ लिया. पहले 2 आरोपियों की आशंका थी, लेकिन CCTV फुटेज में एक ही आरोपी दिखा. कोतवाली पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. SP अजय पांडे के मुताबिक शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे बैंक ऑफ इंडिया शाखा का शटर कटा होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और बैंक प्रबंधन मौके पर पहुंच गया. बैंक का एक शटर नीचे था. शाखा पहली मंजिल पर होने के कारण पुलिस दो शटर पार कर अंदर पहुंची. जैसे ही पुलिस ने शटर उठाकर बैंक में घुसने की कोशिश की अंदर छिपे आरोपी ने पेट्रोल से भरे रस्सी बम में आग लगाकर धमाका कर दिया . उसका मकसद दहशत फैलाकर पुलिस को डराना और मौके से भागना था. घटना के समय बैंक में कोई सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था. इसका फायदा उठाकर आरोपी बैंक में घुसा और वारदात को अंजाम देने की कोशिश की. हालांकि, शाखा से कोई नकदी या अन्य कीमती सामान चोरी नहीं हुआ आरोपी लॉकर और चेस्ट तक पहुंचा, लेकिन उन्हें पूरी तरह तोड़कर रकम निकालने में सफल नहीं हो Sका . घटनास्थल की जांच में पता चला कि आरोपी पूरी तैयारी के साथ बैंक में घुसा था. उसने गैस कटर से शटर काटा था. उसके पास गैस कटर, हथौड़ी, छेनी और लोहे काटने वाले अन्य उपकरण मिले. आरोपी ने बैंक के चेस्ट और लॉकर को तोड़ने का प्रयास किया था. लेकिन पुलिस समय पर पहुंच गई. जिससे वह सफल नहीं हो सका. पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने बैंक परिसर की सघन तलाशी ली. शुरुआती जानकारी में दूसरे आरोपी के छिपे होने की आशंका थी, लेकिन तलाशी में कोई अन्य व्यक्ति नहीं मिला. पूछताछ के बाद स्पष्ट होगा कि वारदात में उसका कोई साथी शामिल था या नहीं. इसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. बाइट - अजय पांडे एसपी बाइट - थाना प्रभारी आशीष धुर्वे बाइट - बैंक कर्मचारी0
0
Report
ख़बर: मंत्री भागीरथ चौधरी के खीरे फार्म पर 99.03 लाख subsidy सीधे लोन खाते
Jaipur, Rajasthan:केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी को उनके डीडवाना -कुचामन जिले में स्थित खीरे के फॉर्म के लिए राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (NHB) की 'एकीकृत बागवानी विकास मिशन' (MIDH) योजना के तहत 99.03 लाख रुपये की सरकारी सब्सिडी मिली है। भागीरथ चौधरी इस बोर्ड के पदेन उपाध्यक्ष (ex-officio Vice-President) हैं।यह प्रोजेक्ट डीडवाना -कुचामन जिले के पीह गांव में स्थित है। चौधरी के पास पीह में 9.7 हेक्टेयर कृषि भूमि है। खीरे की खेती के इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 1.99 करोड़ रुपये है। इसके लिए मंत्री ने एचडीएफसी बैंक से 1.49 करोड़ रुपये का लोन लिया था। योजना के नियमानुसार अधिकतम 50% या 1 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी का प्रावधान है, जिसके तहत 30 मार्च 2026 को 99.03 लाख रुपये की राशि सीधे उनके लोन खाते में ट्रांसफर कर दी गई।0
0
Report
जमीन विवाद ने बुजुर्ग की हत्या की, तमाड़ में आरोपी गिरफ्तार
Khunti, Jharkhand:स्थानीय क्षेत्र तमाड़ थाना रांची जिले के बारेडीह गांव में जमीन विवाद के चलते एक बुजुर्ग की हत्या की घटना हुई। खेत में दिनभर काम करने के बाद 70 वर्षीय गोविन्द्र महतो पेड़ की छांव में आराम कर रहे थे। पीछे से रंजिश के कारण आरोपी कुईला महतो ने लोहे की दाउली से गर्दन पर वार कर उनकी मौत कर दी। पुलिस ने हत्या मामला दर्ज किया और विशेष टीम के जरिए मुख्य आरोपी कुईला महतो को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धान के बीज डालने के बाद घटनास्थल पर हमला किया गया था। हत्या में प्रयुक्त लोहे की दाउली भी बरामद की गई। घर वालों के अनुसार घटना दिन परिवार खेत में धान की बुआई कर रहा था, फिर सब घर लौट गए, बाद में सूचना मिली कि कुईला महतो ने हमला कर दी। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
Advertisement
मैनपुरी-उच्च अधिकारियों के निर्देश परक्षेत्रीय लेखपाल की तहरीर पर कार्रवाई हुई,अवैध कब्जा बर्दाश्त
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल सार्वजनिक तालाब पर मिट्टी डालकर बनाई बाउंड्रीवॉल पर गरजा बुलडोजर,आरोपी समीम पर मुकदमा । तालाबों पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं,लेखपाल की तहरीर पर FIR दर्ज । मैनपुरी करहल में तालाब पर कब्जा करने वाले पर बुलडोजर एक्शन करहल में सार्वजनिक तालाब पर अवैध कब्जा करना भारी पड़ गया है। गढ़िया चौराहे के पास तालाब पर मिट्टी डालकर बनाई गई बाउंड्रीवॉल को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्रीय लेखपाल की तहरीर पर कार्रवाई हुई। आरोपी समीम अहमद पुत्र मुहम्मद वशीर अहमद,निवासी मोहल्ला मनिहारान,थाना करहल ने सार्वजनिक तालाब पर मिट्टी डालकर अवैध अतिक्रमण कर बाउंड्रीवॉल बना ली थी। प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया,आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में करहल थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि जलाशयों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।0
0
Report
रामगढ़ के सिरका कोलवरी में नकाबपोश गोलीबारी, इलाके में दहशत फैल गई
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:एंकर --वीओ---सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र के सिरका कोलियरी में नकाबपोश अपराधियों ने गोली चलाई, पुलिस जांच में जुटी रामगढ़ जिले के सीसीएल अरगड़्डा क्षेत्र स्थित सिरका कोलवरी में शनिवार को बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों द्वारा गोली चलाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है। फिलहाल गोलीबारी के कारणों का पता लगाया जा रहा है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। बाईट- चरवा उरांव सुरक्षाकर्मी सीसीएल सिरका कोलवरी0
0
Report
पेयजल पाइपलाइन के कारण गड़्ढों से सड़कों पर चक्का जाम; दो घंटे का प्रदर्शन
Kota, Rajasthan:रामगंजमंडी, कोटा पाइपलाइन कार्य के बाद टूटी सड़कें बनी मुसीबत, लोगों ने दो घंटे किया चक्काजाम एंकर..रामगंजमंडी शहर में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत में हो रही देरी को लेकर वार्ड नंबर 28 के लोगों का धैर्य जवाब दे गया। नाराज वार्डवासियों ने करीब दो घंटे तक सड़क पर धरना देकर चक्काजाम किया और जल्द सड़कें दुरुस्त कराने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पाइपलाइन बिछाने के लिए कई स्थानों पर सड़कें खोद दी गईं, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद भी गड्ढों को नहीं भरा गया। बरसात शुरू होने से इन गड्ढों में पानी भर रहा है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा लगातार बढ़ रहा है। दरअसल शहर में लगभग 11 करोड़ रुपये की लागत से 23 किलोमीटर लंबी पेयजल पाइपलाइन का कार्य चल रहा है। हालांकि वार्ड नंबर 28 के अलावा आनंद विहार, पुलिस थाना चौराहा–गायत्री मंदिर मार्ग सहित कई इलाकों में सड़कें खोदने के बाद मरम्मत नहीं होने से आमजन को परेशानी झेलनी पड़ रही है। धरने के दौरान लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इसी के विरोध में उन्हें सड़क जाम कर प्रदर्शन करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों से वार्ता कर जल्द सड़क मरम्मत का आश्वासन दिया। बाइट प्रदर्शनकारी0
0
Report
Advertisement
राजस्थान में HPCL पेट्रोल पंप: 400 करोड़ निवेश और नई नीति
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में रिफाइनरी के फ्यूल वितरण के संबंध में आज सरकार और एचपीसीएल के अधिकारियों की बैठक हुई। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बैठक की अध्यक्षता की। प्रदेशभर में सरकारी भूमि पर नए आउटलेट खोलने की चर्चा हुई। 304 साइटों की पहचान की जा चुकी है। HPCL पेट्रोल पम्पों के लिए ₹400 करोड़ का निवेश किया जाएगा। रिटेल आउटलेट लगाने के लिए राज्य सरकार नई नीति 31 अगस्त तक बनाएगी। HPCL ने ईंधन खरीद में प्रिफरेंशियल सप्लायर का दर्जा मांगा ताकि राजस्थान के भीतर HRRL उत्पादों का अधिकतम उपयोग हो सके। बैठक में ACS आदि अधिकारी उपस्थित थे।0
0
Report
अमळनेर में कचरा गाडीत शव: प्रशासन पर जिम्मेदारी का सवाल
Jalgaon, Maharashtra:अमळनेर शहर में मानवता पर सवाल उठाने वाले दो बड़े kej घटक सामने आए: बेवारस मृतदेह के शव को एक कचरा वाहन घंटागाड़े में तब्दील कर توزيع किया गया, और अमरधाम स्मशानभूमि में अंत्यसंस्कार के लिए सुविधाओं की कमी के कारण मृतदेहों का विटंबनात्मक व्यवहार। इस पूरे घटनाक्रम में नगरपालिके की जिम्मेदारी पर प्रश्न उठते हैं और पुलिस के साथ प्रशासन की भूमिका पर भी विभाजनकारी बयान सामने आते हैं। नागरिकों की मांग है कि मृत व्यक्ती के सन्मान के लिए सही प्रक्रियाएं, उचित अंत्यसंस्कार व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। मंत्री गिरीश महाजन ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए चौकसी बढ़ाने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ शिकायतों की समीक्षा की आवश्यकता बताई। अंत्यसंस्कार की प्रक्रिया में अव्यवस्थाओं और मृत व्यक्ति के सम्मान में कमी को लेकर ציבור में गहरा आक्रोश है; प्रभावित परिवारों और समाजसेवकों द्वारा तत्काल कदम उठाने की मांग तेज हो रही है।0
0
Report
जमुई के श्रद्धा हॉस्पिटल चौथी मंजिल से दीपक कुमार की मौत, हत्या का शक
Jamui, Bihar:जमुई शहर स्थित श्रद्धा हॉस्पिटल की चौथी मंजिल से गिरकर शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बरहट थाना क्षेत्र के नुमर गांव निवासी गोरेलाल यादव के इकलौते पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार सुबह करीब 9 बजे नुमर के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और दीपक की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस पदाधिकारीयों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। परिजनों के हत्या के आरोप को गंभीरता से लेते हुए एसडीपीओ सतीश सुमन, नगर थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल टीम को भी बुलाकर वैज्ञानिक जांच कराई गई और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। आरोपित बताए जा रहे युवक से भी पुलिस ने पूछताछ की है। जानकार के अनुसार दीपक कुमार और मिल्की गांव निवासी रॉकी सिंह कई वर्षों से दोस्त थे और दोनों श्रद्धा हॉस्पिटल की ऊपरी मंजिल पर रहते थे। शुक्रवार की रात दोनों एक पार्टी में शामिल हुए थे। देर रात लौटने के बाद कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर दीपक कथित तौर पर चौथी मंजिल से बाहर के रास्ते कमरे में प्रवेश करने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान वह नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल दीपक को रॉकी सिंह और अन्य साथियों ने इलाज के लिए म्यूजिक क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि, परिजन इस पूरी घटना को संदिग्ध मान रहे हैं। उनका आरोप है कि दीपक की हत्या की गई है। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है। प्रारंभिक जांच में दोनों युवकों को एक साथ भवन में प्रवेश करते देखा गया है। पुलिस के अनुसार फुटेज में दोनों चौथी मंजिल की ओर जाते दिखाई देते हैं, लेकिन उसके बाद रॉकी सिंह वापस आता हुआ नजर नहीं आता। कमरे के अंदर क्या हुआ, यह फिलहाल जांच का विषय बना हुआ है। इसके अलावा दीपक का शव भवन से करीब 10 फीट दूर मिलने से भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जिनकी जांच की जा रही है। दीपक अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सदर अस्पताल में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। अस्पताल से लेकर जाम स्थल तक बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही और हर किसी की आंखें नम दिखीं। एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि श्रद्धा हॉस्पिटल की चौथी मंजिल से गिरकर दीपक कुमार की मौत की सूचना मिली थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के परिजनों से बातचीत की गई है और एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
Sant Kabir Nagar: शराब दुकान विवाद में पुलिस टीम पर हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार
Uska Khurd, Uttar Pradesh:एंकर- sant kabir nagar में पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । मामला महुली थाना क्षेत्र के शनिचरा बाबू गांव का है। जहां शराब की दुकान पर कुछ लोगों के बीच विवाद की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी । इस दौरान विवाद कर रहे लोग पुलिस टीम पर हमलावर हो गए। पुलिस ने इस मामले में कार्यवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। बताया जाता है कि शुक्रवार को शनिचरा बाबू गांव के देशी शराब की दुकान पर पैसे के लेन देन को लेकर विवाद हो गया था। विवाद की सूचना पुलिस चौकी पर पहुंची तो चौकी इंचार्ज टीम के साथ मौके पर पहुँचे। इस दौरान विवाद कर रहे लोगों ने हमलावर होकर पुलिस टीम के साथ मारपीट की। इस घटना में एक होमगार्ड गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। मामले की जानकारी होने पर एसओ मय फोर्स भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में कार्यवाई करते हुए गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आज तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया0
0
Report
जालौन में करंट से मजदूर की मौत, चार बच्चों पर पिता का साया टूटा
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के आटा थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हौरी कला में करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था, जिसकी मौत से चार बच्चों के सिर पर पिता का साया उठ गया. बताया गया कि ग्राम बम्हौरी कला निवासी 45 वर्षीय राजेश मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. शुक्रवार रात करीब आठ बजे हल्की बूंदाबांदी के दौरान वह किसी काम से घर के बाहर निकले. जैसे ही उन्होंने लोहे का मुख्य गेट खोला, गेट से सटी बिजली के मीटर की क्षतिग्रस्त केबल में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गए. तेज करंट लगने से वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े. परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज उरई पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. राजेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया गया कि मृतक अपने पीछे पत्नी, पुत्र रोशन, पुत्री शशि सहित चार बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं. परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी पूरी तरह राजेश पर ही थी. उनकी असमय मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.0
0
Report
कर्णप्रयाग घटना के बाद पिरुमदारा गुरुद्वारे में सिख संगत ने शांति के संदेश दिए
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर: कर्णप्रयाग घटना के बाद नैनीताल जिले के रामनगर स्थित पिरुमदारा गुरुद्वारा साहिब में सिख संगत की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ सिख समाजसेवी सरदार जनरल सिंह बदेसा ने की। बैठक में बड़ी संख्या में सिख समाज के लोगों ने भाग लिया और कर्णप्रयाग प्रकरण में उत्तराखंड सरकार एवं प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया, साथ ही कुछ संगठनों और व्यक्तियों द्वारा दिए जा रहे भड़काऊ बयानों का विरोध करते हुए प्रदेश में आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। बैठक में कहा गया कि घटना के बाद सरकार और प्रशासन ने दोनों पक्षों की बात गंभीरता से सुनी और निष्पक्ष कार्रवाई की दिशा में कदम उठाए; सिख समाज ने कहा कि उनकी आवाज को सरकार तक पहुंचाने में समाज के विभिन्न वर्गों और प्रदेशवासियों ने भी सहयोग किया, जिसके लिए वे सभी के आभारी हैं। गुरुद्वारा के वरिष्ठ सदस्य सरदार जनरल सिंह बदेसा ने कहा कि पिरुमदारा गुरुद्वारा में बैठक आमंत्रित की गई थी और कर्णप्रयाग की घटना के बाद प्रारंभिक स्तर पर कुछ सिख युवकों के खिलाफ कार्रवाई हुई थी, लेकिन बाद में सरकार और प्रशासन ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया तथा दोनों पक्षों को न्याय दिलाने की दिशा में कार्य किया। उन्होंने कहा कि सरकार की पहल के बाद मामले की सुनवाई आगे बढ़ी और संबंधित शिकायतों पर भी कार्रवाई की गई। जनरल सिंह बदेसा ने यह भी कहा कि पंजाब से कुछ लोग उत्तराखंड आने के लिए निकले थे जिन्हें प्रशासन ने रोककर शांतिपूर्ण वार्ता की; सरकार और पुलिस ने उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद स्थिति सामान्य रही। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल, जिनमें यूकेडी के सदस्य भी शामिल हैं, इस पूरे मामले को गलत प्रस्तुत कर समाज में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं; उत्तराखंड में हिंदू और सिख समाज के बीच मजबूत भाईचारा रहा है और कुछ लोग वोट की राजनीति के लिए इस माहौल को बिगाड़ना चाहते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ने सूझबूझ से स्थिति संभाली और शांति बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सिख समुदाय के सदस्य निर्मल सिंह ने कहा कि सायुक्त प्रस्ताव पारित हुआ है जिसमें धामी सरकार और प्रशासन की निष्पक्ष कार्रवाई का स्वागत किया गया और उनके सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया गया; उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हिंदू और सिख समाज दशकों से प्रेम, विश्वास और भाईचारे के साथ रहते आए हैं और भविष्य में भी इसी परंपरा को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। बैठक में समाज के लोगों ने अफवाह या भड़काऊ बयानबाजी से बचने, कानून और प्रशासन पर भरोसा रखते हुए सामाजिक एकता को मजबूत करने की बात कही और प्रदेशवासियों से शांति, सौहार्द और सहयोग बनाए रखने की अपील की। बैठक में सरदार निर्मल सिंह, हरभजन सिंह, कुलदीप सिंह, जोगेंद्र सिंह, अमरीक सिंह, सतवीर सिंह, बंता सिंह, गुरदेव सिंह, इबाल सिंह, मनदीप सिंह आदि ने অংশ लिया; सम्मेलन का समापन एकता, भाईचारा और शांति बनाए रखने के संकल्प के साथ किया गया.0
0
Report
Advertisement
आग से तीन वाहन जले, सिकंदरा गणपति गैलेक्सी सोसाइटी में हड़कंप
Agra, Uttar Pradesh:रिपोर्ट : सैय्यद शकीל आगरा आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित गणपति गैलेक्सी सोसाइटी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पार्किंग में खड़ी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास में खड़े अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद सोसाइटी में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र की गणपति गैलेक्सी सोसाइटी की है। बताया जा रहा है कि पार्किंग में खड़ी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ और कुछ ही देर में उसमें आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए पास में खड़े दो अन्य वाहनों तक पहुंच गई, जिससे वे भी आग की चपेट में आ गए। आग लगते ही सोसाइटी में रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें बढ़ती देख तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग से तीन वाहनों को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती आशंका इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में तकनीकी खराबी की जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।0
0
Report
गुरुग्राम में पेट्रोल डालवाकर स्कॉर्पियो चालक फरार, CCTV में कैद पूरा घटनाक्रम
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम में फिल्मी अंदाज में पेट्रोल डलवाकर आरोपी फरार 6 हजार का तेल भरवाकर स्कॉर्पियो चालक फरार पेट्रोल पंप कर्मियों को चकमा देकर भागा आरोपी, पाइप भी तोड़ा गाड़ी भगाने की जल्दबाजी में स्कॉर्पियो चालक ने पेट्रोल मशीन का पाइप भी तोड़ा पटौदी-बिलासपुर रोड पर दिनदहाड़े ठगी की वारदात, CCTV में कैद پوری घटना टंकी फुल… और फरार! स्कॉर्पियो चालक की करतूत कैमरे में रिकॉर्ड गुरुग्राम पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्कॉर्पियो का नंबर ट्रेस करने में जुटी तेल चोरी के साथ पंप को नुकसान, टूट गया मशीन का पाइप0
0
Report
बीकानेर में ड्रग्स नष्ट: पुलिस का नशा मुक्त ZERO TOLERANCE संदेश
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर करोड़ों के मादक पदार्थ नष्ट, पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में नष्ट किए गए जब्त मादक पदार्थ 130 प्रकरणों में जब्त माल का किया गया निस्तारण नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत 3 करोड़ 21 लाख 36 हजार 275 रुपये 2013 किलो डोडा पोस्त, 10.767 किलो गांजा, 302.73 ग्राम एमडी, 343.54 ग्राम स्मैक, 54.83 ग्राम एमडीएमए और 59 नशीली गोलियां की गईं नष्ट एसपी मृदुल कच्छावा, एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ सहित ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में हुई कार्रवाई बीकानेर पुलिस का साफ संदेश-नशे के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, लगातार जारी रहेगा एक्शन0
0
Report
Advertisement
