Raebareli - पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता,शातिर बदमाश गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा के पर्यवेक्षण में लालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत चेकिंग के दौरान लालगंज क्षेत्र के लालगंज फतेहपुर रोड अंबारा पश्चिम मोड़ के पास एसओजी व सर्विलांस और थाना लालगंज पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में मुठभेड़ में तीन अभियुक्त दीपक कश्यप, अंकित उर्फ पवन को गिरफ्तार किया गया तथा आदित्य वर्मा द्वारा भागने का प्रयास किया गया व अभियुक्त द्वारा पुलिस पर फायर किया गया. जिसमें पुलिस द्वारा अपने बचाव में की गई जवाबी फायरिंग के दौरान अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगी. अभियुक्त को पहले लालगंज अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रेफर किया गया है. पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से दो तमंचे एक खोखा कारतूस, तीन जिंदा कारतूस तथा लूट से संबंधित माल बरामद किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|