Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Raebareli229010

Raebareli - पुलिस ने शहर के ई-रिक्शों की कलर कोडिंग की

Syed Husain Akhtar
Mar 22, 2025 09:32:07
Raebareli, Uttar Pradesh

रायबरेली में लखनऊ की घटना से सबक लेते हुए पुलिस ने 32 सौ ई-रिक्शा चिन्हित कर उनकी कलर कोडिंग की है। कुल छह रूटों पर छह अलग अलग रंगों से इन्हें चिन्हित किया गया। एडिशनल एसपी ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि शहर में जाम और महिला सुरक्षा को लेकर शहर में संचालित पांच हज़ार रिक्शों में से 32 सौ ऐसे रिक्शे चिन्हित किये गए हैं जिनके प्रपत्र पूरे हैं। इन्हीं रिक्शों को शहर के रूटों पर अलग अलग रंग से विभेद करते हुए इनके चलने की अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि इस कवायद से जहाँ जाम के झाम से निजात मिलेगी वहीं महिला सुरक्षा के लिए भी यह कारगर उपाय होगा।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement