Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ayodhya224123

पल्लवी पटेल ने अयोध्या में 2027 चुनाव की तैयारी का किया ऐलान!

Pravesh Kumar
Jul 02, 2025 11:37:25
Ayodhya, Uttar Pradesh
Anchor - सिराथू की सपा विधायक और अपना दल कमेरावादी पार्टी की नेता पल्लवी पटेल अपनी मां कृष्णा पटेल के साथ आज अयोध्या पहुंची। उन्होंने शहर के एक होटल में स्वर्गीय सोनेलाल पटेल की जयंती पर जनता को संबोधित किया। 2027 के चुनाव पर पल्लवी पटेल ने अपना ध्यान केंद्रित रखा। इस दौरान किसी भी पार्टी से गठबंधन को लेकर इनकार किया और कहा राष्ट्रीय कमेटी इसका फैसला लेगी। वही भाजपा को इशारों इशारों में ही अधर्मी भी कह डाला। पल्लवी पटेल ने कहा कि कमेरा समाज को देश की राजनीति में पहचान दिलाने वाले स्वर्गीय सोनेलाल पटेल की जयंती मनाने रामनगरी अयोध्या पहुंचे हैं। इशारों ही इशारों में भाजपा पर आरोप लगाते हुए पलवी पटेल ने कहा कि हमारा देश इस विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। संविधान ने हमें राजनीति का बराबरी का अधिकार दिया है। उसको अधर्मी लोग धर्म की राह पर लोगों को चलाकर धर्म का शोषण करते हुए वह हमारे अधिकारों को छीनने का काम कर रहे हैं। हमारे भविष्य को छेड़ने का काम कर रहे हैं। पल्लवी पटेल ने कहा कि 2027 का चुनाव व्यवस्था परिवर्तन का चुनाव होगा। उन लोगों को मौका मिलेगा जो वास्तविक हक के अधिकार हैं। उसकी लड़ाई का आगाज शुरू हो गया है। 2027 में व्यवस्था परिवर्तन होगा। अनुप्रिया पटेल की पार्टी पति वादी पार्टी हो गई है इस सवाल पर पल्लवी पटेल ने कहा कि इस पर मेरा कोई कमेंट नहीं है। अनुप्रिया पटेल पर आरोप लगाते हुए कहा कि मैं सिर्फ इतना जानती हूं डा सोने लाल पटेल ने जिस मुहिम का आगाज किया था। आज वो सोने लाल पटेल के कार्य उनके संदेशों को बेचने का कार्य कर रहा है लेकिन यह भूल गए की आत्मा और विरासत मेरी माता जी के हाथ में है। भाजपा पर हमलावर होती हुई पल्लवी पटेल ने कहा कि अधर्मी लोग आज इस देश में और इस देश के सबसे बड़े समुदाय के हिस्से को उनके धर्म के नाम पर अपने भविष्य अपने रोजगार की भागीदारी अपनी ही कमाई व पढ़ाई के भागीदारी के लिए अपने को ही जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इटावा की घटना पर पलवी पटेल ने कहा कि कुछ भी बता दे कोई चाहे कानून व्यवस्था बता दे या अमृत कल बता दें, चाहे ये कह दे कि राम राज्य आ गया है लेकिन वास्तविकता यह है कि इस प्रदेश में इस देश में दलित पिछड़ा आदिवासी व मुसलमान की जो स्थितियां है वह वो बद से बदतर है इसलिए व्यवस्था परिवर्तन बहुत जरूरी है। 2027 के चुनाव में गठबंधन के सवाल पर पल्लवी पटेल ने कहा कि अभी जो राजनीतिक गतिविधियां चल रही है उसमें रोज नए-नए आयाम होते हैं। नए-नए गठबंधन बनते हैं। नए-नए साथी आते हैं। इसका फिलहाल निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय कमेटी करेगी। यह मेरे अधिकार क्षेत्र से बाहर है। Byte - पल्लवी पटेल, विधायक सिराथू
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement