229001
रायबरेलीः जगतपुर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक और नकदी बरामद
Raebareli, Uttar Pradesh:जगतपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की बाइक और कुछ नकदी बरामद हुआ है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दमोह के बुजुर्ग किसान तालाब में डूबे; 2 दिन से लापता, शव बरामद
Damoh, Madhya Pradesh:मछली मारने तालाब गए बुजुर्ग किसान की डूबने से मौत, 2 तारीख से थे लापता.. एंकर/ दमोह के तेजगढ़ थाना क्षेत्र के डोडा गांव में तालाब में एक किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गई है ये किसान बीते 2 तारीख से लापता थे । दरअसल गिरन सिंह नाम के 57 साल के किसान 2 तारीख को अपने खेत गए थे और खेत से तालाब पर मछली मारने की कह कर गए लेकिन लौट कर घर नहीं गए। परिजनों ने तलाश किया लेकिन वो नहीं मिले और फिर उनका शव उसी तालाब में तैरता मिला जिसमें वो मछली मारने के लिए कह कर गए थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि मछली मारते वक्त वो तालाब में डूबे जिस कारण से उनकी मृत्यु हुई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में शव तालाब से बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है, इस मामले में डॉक्टर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तय होगा कि मृत्यु का कारण क्या है。 बाइट/ अमर सिंह ( मृतक के परिजन) बाइट/ डॉ अशोक बड़ोनिया ( ब्लाक मेडिकल आफिसर तेंदूखेड़ा दमोह)0
0
Report
गरियाबंद में भारी बारिश का असर: राजिम नगर जलमग्न, लोगों के घर पानी में डूबे
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबन्द ब्रेकिंग...भारी बारिश के चलते पूरा राजिम नगर हुवा जलमग्न..अभी भी लगातार हो रही है मूसलाधार बारिश...पत्थर्रा और मेला ग्राउंड स्थल हुवा पानी पानी...महानदी तट से लगे निचले इलाके में भरा पानी...लोगो के घर में घुस गया पानी...भारी बारिश के चलते कच्चे मकान के दीवाल ढह रहे हैं...बारिश और बाढ़ से बचने नहीं किया है प्रशासन ने कोई पुख्ता इंतजाम。0
0
Report
राजनांदगांव: सोशल मीडिया पर न्यूड तस्वीरें वायरल, आरोपी गिरफ्तार; जान से मारने की धमकी
Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला की न्यूड तस्वीरें उसके पति और रिश्तेदारों को भेजने के साथ ही फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी वायरल कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामला शहर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि गौरीनगर निवासी शेख अरबाज उर्फ अरबाज खान उसकी आपत्तिजनक न्यूड तस्वीरें उसके पति और रिश्तेदारों को भेज रहा है। इतना ही नहीं, आरोपी ने तस्वीरों को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी वायरल कर दिया, जिससे महिला की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची। पीड़िता के पति द्वारा आरोपी को ऐसा करने से मना करने और समझाइश देने पर उसने जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एप्पल कंपनी का एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है, जिसका इस्तेमाल कथित रूप से अपराध में किया गया राजनांदगांव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान में मानसून सक्रिय: 6-9 जुलाई को कहीं-कहीं भारी बारिश संभव
Noida, Uttar Pradesh:राजस्थान मौसम/मानसून अपडेट : 5 जुलाई बंगाल की खाड़ी व उड़ीसा तट पर बना अवदाब (Depression) * उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी व आसपास के उड़ीसा तट पर बना सुस्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र (WML) आज तीव्र होकर डिप्रेशन में परिवर्तित हो चुका है। इसके आगामी 24 घंटों में उत्तरी उड़ीसा व उत्तरी छत्तीसगढ़ से होकर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है। * उपरोक्त के असर से राज्य के पूर्वी भागों में आगामी 5-6 दिन मानसून सक्रिय रहने तथा अधिकांश भागों में हल्की-मध्यम बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की गतिविधियों में 6 जुलाई से और बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। * आज उदयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, जोधपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है। आज कोटा , उदयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। * राज्य के जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में आगामी 5-7 दिन मानसून सक्रिय रहने व अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है। 6-9 जुलाई को दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी, अतिभारी बारिश होने की संभावना है। * पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी दिनों में मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश होने व 7-8 जुलाई को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।0
0
Report
नाबालिग तक पहुंची हेरोइन: नोहर पुलिस ने 11 ग्राम बरामद, NDPS एक्ट मुकदमा दर्ज
Jaipur, Rajasthan:हनुमानगढ़ : नाबालिगो के हाथ तक जिले में पहुंची हेरोइन,नाबालिग को हेरोइन के साथ किया गया निरुद्ध,नोहर पुलिस ने 11 ग्राम हेरोइन की बरामद,एनडीपीएस एक्ट में किया मुकदमा दर्ज, एसआई पृथ्वी सिंह नरूका ने मय टीम दिया कार्रवाई को अंजाम0
0
Report
कोटा के बरड़ा बस्ती में करंट से महिला की मौत, कई घायल
Kota, Rajasthan:कोटा की बरड़ा बस्ती में बारिश के दौरान बिजली के करंट फैलने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 30 वर्षीय सलमा बेग पत्नी आफाक बेग की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों में अधिकांश नाबालिग बच्चे शामिल हैं। करंट की चपेट में आने से दो गोवंश की भी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 11 बजे जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेडीवीवीएनएल) की ग्रामीण क्षेत्र को जाने वाली बिजली लाइन टूट कर नीचे गिर गई फॉल्ट होने से बस्ती की सड़क और आसपास के कुछ मकानों में करंट फैल गया। काफी देर तक करंट फैलने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद बिजली सप्लाई बंद कराई गई, तब जाकर स्थिति सामान्य हुई। हादसे में आफाक बेग, इसाक बेग, अरसिल, अरशान, नतिबन बेग, जोया, आलिया, भूरी बाई, सीमा और अयोध्या घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना पर कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष राखी गौतम और जेडीवीवीएनएल के कनिष्ठ अभियंता हिमांशु बेरवा भी मौके पर पहुंचे। मृतका सलमा के दो छोटे बच्चे हैं, जबकि उसके पति आफाक बेग ऑटो चालक हैं। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
अमेरिका की झील में डूबे हरियाणा युवक की मौत, शव भारत लाने की मांग
Karnal, Haryana:हरियाणा के करनाल के एक युवक की अमेरिका की झील में डूबने से मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ नहाने झील में गया था, जहां उसका एक साथी पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए युवक ने तुरंत छलांग लगा दी। उसने दोस्त की जान तो बचा ली, लेकिन खुद पानी से बाहर नहीं निकल पाया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक युवक की पहचान अर्शदीप पुत्र प्रगट सिंह के रूप में ہوئی, जो करनाल की विकास कॉलोनी का रहने वाला था। परिवार के मुताबिक, साल 2023 में अमेरिका गया था। परिवार ने उसे विदेश भेजने के लिए करीब 45 लाख रुपए खर्च किए थे। इसके लिए कर्ज भी लिया था。 अर्शदीप अमेरिका के फ्रिजनों शहर में अपनी बुआ और फूफा के पास रह रहा था और उनके बेटे हैरी के साथ एक स्टोर में काम करता था। परिवार ने सरकार और प्रशासन से अपील की है कि बेटे का शव जल्द से जल्द भारत लाने में मदद की जाए。 परिवार के लोगों ने बताया कि इस घटना से परिवार को गहरा आघात पहुंचा है। दो साल पहले उनके पिता प्रगट सिंह की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। अब परिवार में मां मनप्रीत कौर और एक बड़ी बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है。 अर्शदीप ही परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था और उसका सपना था कि वह विदेश में काम करके पहले लिया हुआ कर्ज उतारे और फिर परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधार सके। लेकिन इस हादसे ने सब कुछ खत्म कर दिया। परिवार ने सरकार और प्रशासन से अपील की है कि अर्शदीप का शव जल्द से जल्द भारत लाने में मदद की जाए। अमेरिका में रह रहे रिश्तेदार भी औपचारिकताएं पूरी करने में जुटे हुए हैं, ताकि शव को जल्द भारत भेजा जा सके। परिजनों का कहना है कि परिवार पहले से ही आर्थिक रूप से दबाव में है और अब इस दुखद घटना ने उन्हें पूरी तरह तोड़ दिया है।0
0
Report
दिल्ली-डीटीसी बस चुराने वाला आरोपी कोर्ट में पेश, जेल भेजा गया
Charkhi, Haryana:रोडवेज बस चुराने वाला व्यक्ति डीटीसी दिल्ली कांटेक्ट पर था। बस चालक आरोपी पर पहले भी चोरी और मारपीट के मामले दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय में किया पेश भेजा जेल। चरखी दादरी रोडवेज विभाग ने पुलिस को शिकायत दी कि रोडवेज बस स्टैंड से लोहारू डिपो की बस एक अज्ञात व्यक्ति चोरी कर गया। रोडवेज विभाग ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। रात 8:00 बजे लोहारू डिपो की बस चरखी दादरी बस स्टैंड में खड़ी थी; 8:55 पर अज्ञात व्यक्ति रोडवेज बस को लेकर फरार हो गया। खाने के बाद जब बस का ड्राइवर पहुंचा तो बस गायब मिली। रोडवेज डिपो अधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही चरखी दादरी रोडवेज विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस में शिकायत दी गई। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए रोडवेज बस को ट्रेस कर लिया और जयपुर, राजस्थान में ड्राइवर समेत कब्जे में ले लिया गया। बस स्टैंड चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा रोडवेज बस चुराने की शिकायत मिली थी। 24 घंटे में आरोपी को रोडवेज बस सहित कब्जे में लिया गया। आरोपी की पहचान अजय गांव दुल्हेड़ा झज्जर जिला का रहने वाला है, उसको न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।0
0
Report
शैलेश लोढ़ा की बेटी का विवाह जोधपुर में: बॉलीवुड-राजनीति हस्तियां पहुँचेंगी
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर: शैलेश लोढ़ा की पुत्री का विवाह समारोह आज शाम ITC वेलकम होटल में होगा। फिल्म अभिनेता राकेश बेदी और रज़ा मुराद पहुंचे जोधपुर। बॉलीवुड, राजनीतिक, उद्योग जगत और राजघराने की कई हस्तियां आज जोधपुर पहुँचेंगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया; ताज होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उपस्थित थे।0
0
Report
Advertisement
इरफान अंसारी का राम मंदिर चढ़ावे गबन पर बड़ा बयान: जांच की मांग
Jamtara, Jharkhand:झारखंड सरकार में मंत्री इरफान अंसारी ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह कोई छोटा-मोटा मामला नहीं, बल्कि करोड़ों रुपये के गबन का मामला है, जिससे देश की आस्था को ठेस पहुंची है। इरफान अंसारी ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार मंदिर की सुरक्षा करने में विफल रही है। उन्होंने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। मंत्री ने यह भी आशंका जताई कि कहीं मंदिर के चढ़ावे की चोरी के पैसे का इस्तेमाल चुनाव लड़ने में तो नहीं हुआ। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि अब भाजपा की नजर मंदिर की जमीन पर भी है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष और व्यापक जांच होनी चाहिए।0
0
Report
जळगाव-नशिराबाद में तीन साल की बच्ची पानी के हौद में डूबकर मृत्यु
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव,नशिराबाद जळगावच्या नशिराबाद मध्ये तीन वर्षांच्या चिमुकलीचा पाण्याच्या हौदात पडून दुर्दैवी मृत्यु.. आकांशा प्रवीण इंगळे असे मयत चिमुकलीचे नाव आहे आकांशा हिचा एक जुलै रोजी वाढदिवस मोठ्या आनंदात साजरा झाला होता नशिराबादच्या भवानी नगराती दुर्दैवी घटना असून ग्रामस्थांमध्ये हळहळ व्यक्त केली जात आहे...0
0
Report
जौनपुर में चंदे से बना आत्मनिर्भर पुल, ग्रामीणों में खुशी
Noida, Uttar Pradesh:जौनपुर में चंदे से बना 'आत्मनिर्भर' पुल!0
0
Report
Advertisement
विकास खंड परतावल में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की बैठक संपन्न
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। विकास खंड परतावल में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की बैठक आयोजित की गई, जिसमें ग्राम पंचायतों के विकास, ग्रामीण समस्याओं के समाधान तथा पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों एवं दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं विभिन्न विकासखंडों के ग्राम प्रधानों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने कहा कि ग्राम पंचायतों के समुचित विकास और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने ग्राम प्रधानों की समस्याओं और उनके अधिकारों के संरक्षण पर भी जोर दिया। इस अवसर पर गोरखपुर जिला अध्यक्ष सतपाल सिंह, जिला अध्यक्ष अनिल जोशी, जिला उपाध्यक्ष सचिन कुमार सिंह, सदर ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सिंह, सुग्रीव जायसवाल, जमरूल्ला खान, जुबेर अहमद, शहंशाह तथा शत्रुघ्न कनौजिया सहित विभिन्न विकासखंडों के तमाम ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। बैठक में पंचायतों के विकास कार्यों को गति देने, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।0
0
Report
चाकू मारकर युवक की हत्या का मामला, बुलडोजर कार्रवाई और मुआवजे की मांग पर अड़े परिजन
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव में रास्ते के विवाद में हुई चाकूबाजी में मारे गए 37 वर्षीय राजू विश्वकर्मा का अंतिम संस्कार घटना के तीसरे दिन रविवार तक भी नहीं हो सका। परिजन आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई, एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी तथा अन्य मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। पुलिस और प्रशासन लगातार तीन दिनों से परिजनों को समझाने में जुटा है। बताया जा रहा है कि रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर दिया था, जिसमें राजू विश्वकर्मा की मौत हो गई, जबकि परिवार के पांच अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शव को गांव लेकर पहुंची थी। उस समय परिजनों ने विदेश में रह रहे मृतक के बड़े भाई शिवकुमार के आने के बाद ही अंतिम संस्कार करने की बात कही, जिस पर प्रशासन ने भी इंतजार करने का निर्णय लिया। शनिवार को मृतक के घर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और समर्थक जुट गए। इसी दौरान परिवार की एक युवती ने माइक से आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने, उनका एनकाउंटर करने, मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई। देर शाम विदेश से घर पहुंचे बड़े भाई शिवकुमार ने जैसे ही छोटे भाई का शव देखा, वह बेसुध होकर गिर पड़े। उपचार के करीब दो घंटे बाद उन्हें होश आया। इसके बाद एसडीएम सदर प्रवीण कुमार और सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी ने शिवकुमार से बातचीत कर उन्हें अंतिम संस्कार के लिए राजी किया। उन्होंने रविवार सुबह हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार करने की सहमति भी दे दी थी। लेकिन रविवार सुबह प्रशासनिक अधिकारी और अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो परिजनों ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक उनकी प्रमुख मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। हत्या के तीसरे दिन भी अंतिम संस्कार नहीं होने से प्रशासन के सामने चुनौती बनी हुई है। मौके पर चार थानों की पुलिस फोर्स, एसडीएम और सीओ सहित प्रशासनिक अधिकारी लगातार डटे हुए हैं और परिजनों को समझाने का प्रयास जारी है। गांव में तनाव को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।0
0
Report
युवक को बंधक बनाकर मारपीट कर सोशल मीडिया पर किया वायरल आरोपी गिरफ्तार
Amroha, Uttar Pradesh:Amroh:-सोशल मीडिया पर वायरल बांधकर मारपीट के वीडियो में आरोपी गिरफ्तार एंकर: अमरोहा में सोशल मीडिया पर एक युवक को बांधकर बेरहमी से मारपीट करने का वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वीओ: मामला अमरोहा के नौगावां सादात थाना क्षेत्र का है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देश पर थाना नौगावां सादात पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। जांच में वीडियो में मारपीट करने वाले व्यक्ति की पहचान महबूब पुत्र मज्जू निवासी मोहल्ला रमजान नगर, बीलना के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351(2), 115(2) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अमरोहा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर प्राप्त होने वाली प्रत्येक सूचना का गंभीरता से संज्ञान लिया जाता है और कानून अपने हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
