Back
Raebareli229001blurImage

Raebareli - अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

Mahesh kumar
Apr 08, 2025 09:29:00
Raebareli, Uttar Pradesh

रायबरेली, जिले के गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र की पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़कर कर 4 अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से बड़ी मात्रा में बने अधबने तमंचे ,जिंदा कारतूस तथा असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए. पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा के नेतृत्व में गुरबक्शगंज थाने की पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की है. अभियुक्तों की गिरफ्तारी में थाना अध्यक्ष गुरबक्श गंज प्रमोद कुमार सिंह ,वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह समेत टीम में 10 लोग शामिल रहे।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|