229001
Raebareli - जिला अस्पताल में दुरुस्त होने लगा फायर फाइटिंग सिस्टम
Raebareli, Uttar Pradesh:झांसी के मेडिकल कॉलेज की घटना के बाद जांच के बाद सिटी मजिस्ट्रेट और अग्निशमन विभाग की टीम जिला अस्पताल में ध्वस्त मिले . जिसके बाद फायर सिस्टम को दुरुस्त करने का काम बृहस्पतिवार को शुरू करा दिया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
0
0
Report
लातेहार में मोटरसाइकिल टक्कर, एक की मौत, पांच घायल
Latehar, Jharkhand:लातेहार सदर प्रखंड के स्टेशन रोड स्थित मैया बाबू हॉस्पिटल के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. हादसे में घायल पांच लोगों का प्राथमिक उपचार लातेहार सदर अस्पताल में चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार दो बाइक काफी तीव्र गति से स्टेशन की ओर जा रहे थे; इसी दौरान स्टेशन रोड स्थित मैया बाबू हॉस्पिटल के समीप दोनों मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई. घटनास्थल पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई. इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना के बाद आसपास के लोग सक्रिय हुए और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को लातेहार सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ चिकित्सकों के द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है. जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया. दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है. जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा के नियमों को लेकर प्रतिदिन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है; इसके बावजूद सड़क दुर्घटनाओं के मामले कम नहीं हो रहे हैं. अभी भी कई लोग बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग नहीं करते, जिस कारण दुर्घटना होने पर जान चली जाती है.0
0
Report
बिलासपुर में दिवाली पटाखा विवाद मारपीट तक पहुंचा: रेलवे कर्मचारी के परिवार पर हमला
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। दीपावली के दौरान पटाखे फोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मारपीट और हमले तक पहुंच गया है। बिलासपुर के नयापारा इलाके में राजू टेलर के सामने रहने वाले एक रेलवे कर्मचारी ने मोहल्ले के कुछ युवकों पर घर के अंदर बम पटाखा फेंकने और विरोध करने पर पूरे परिवार के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक 8 नवंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे कुछ युवक उसके घर की खिड़की के पास तेज आवाज वाले पटाखे फोड़ रहे थे। उसने युवकों को दूर जाकर पटाखे फोड़ने की समझाइश दी, लेकिन वे नहीं माने। आरोप है कि इसके बाद 9 नवंबर की रात करीब 12 बजकर 4 मिनट पर राकेश साहू ने जलता हुआ बम पटाखा उसके घर के अंदर फेंक दिया। पटाखे के तेज धमाके से घर में लगी बिजली की झालर टूटकर गिर गई। जब रेलवे कर्मचारी ने बाहर निकलकर इसका विरोध किया तो गुरू कोरी, तरुण कोरी, राकेश साहू, राकेश यादव और उनके साथ मौजूद अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान राकेश यादव ने नुकीली वस्तु से उसके दाहिने पैर की जांघ पर हमला कर दिया, जिससे खून निकलने लगा, वहीं गुरू कोरी ने डंडे से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे सौरभ निषाद और अंजली निषाद को भी डंडे से चोट पहुंचाई गई। घटना में परिवार के अन्य सदस्य भी बीच-बचाव के लिए पहुंचे थे। अब इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज सामने आने की बात कही जा रही है। पटाखे फोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद आधी रात को हिंसक झड़प में बदल गया। फिलहाल मामले में सामने आए आरोपों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सिरगिट्टी पुलिस आगे की कार्रवाई मे जुट गई हैँ।0
0
Report
Advertisement
झाड़-फूंक के बहाने दुष्कर्म व लाखों की ठगी: आरोपी गिरफ्तार
Darogapara, Chhattisgarh:झाड़-फूंक और पूजा-पाठ से बीमारी ठीक करने तथा शादी में आ रही बाधाएं दूर करने का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म और लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। घरघोड़ा पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी चंद्र कुमार जायसवाल और उसकी महिला सहयोगी गायत्री मानिकपुरी उर्फ गायत्री महंत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, लैलूंगा निवासी 40 वर्षीय अविवाहित महिला ने 5 नवंबर को रायगढ़ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की होने के कारण मामला घरघोड़ा पुलिस को सौंप दिया गया। पीड़िता ने बताया कि मार्च 2026 में एक परिचित महिला के माध्यम से उसकी पहचान चंद्र कुमार जायसवाल से हुई थी। आरोपी हाथ देखकर भविष्य बताने, झाड़-फूंक और दवाओं से बीमारी ठीक करने का दावा करता था। पीड़िता ने अपनी शारीरिक परेशानी और विवाह नहीं होने की समस्या बताई तो आरोपी ने पूजा-पाठ से सब ठीक करने का भरोसा दिया। आरोप है कि 8 मार्च 2026 को आरोपी ने पूजा-पाठ के बहाने पीड़िता को घरघोड़ा स्थित अपने किराये के मकान में बुलाया। वहां उसकी महिला सहयोगी गायत्री मानिकपुरी पहले से मौजूद थी। पूजा के दौरान चंद्र कुमार ने अभिमंत्रित जल बताकर पीड़िता को पानी पिलाया, जिसमें कथित तौर पर नींद की दवा मिली हुई थी। पानी पीने के कुछ देर बाद महिला बेहोश हो गई। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने बीमारी ठीक करने और विवाह में आ रही बाधाएं दूर करने के नाम पर अपने कृत्य को उचित ठहराने की कोशिश की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पूजा-पाठ और हवन के नाम पर पहले रुपये लिए और बाद में वेस्टिज कंपनी में काम दिलाने का झांसा देकर अलग-अलग बहानों से करीब 6 लाख रुपये वसूल लिए। शिकायत करने की बात कहने पर पीड़िता को डराने-धमकाने का भी आरोप है। मामले की गंभीरता को देखते हुए घरघोड़ा पुलिस ने अपराध क्रमांक 334/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 64, 61(2), 49, 123 एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी चंद्र कुमार जायसवाल और गायत्री मानिकपुरी पूर्व में प्रेम संबंध में थे। दोनों ने मिलकर पीड़िता को पूजा-पाठ के बहाने बुलाने और उसे नींद की दवा मिला पानी पिलाकर बेहोश करने की योजना बनाई थी। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 8 नवंबर को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। मामले की आगे विवेचना जारी है。0
0
Report
गोवर्धन पूजन में विधायक-राज्यमंत्री का दिवारी नृत्य, श्रद्धालु उत्साह से झूमे
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर में गोवर्धन पूजन समारोह में इस बार जनप्रतिनिधियों का अंदाज सबसे अलग नजर आया। राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार और छतरपुर विधायक ललिता यादव दिवारी नृत्य पर जमकर झूमे। दोनों ने हाथों में मोर पंख लेकर श्रद्धालुओं के साथ नृत्य किया, तो पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। गोवर्धन पूजन समारोह में जैसे ही दिवारी नृत्य शुरू हुआ, पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं के साथ राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार और छतरपुर विधायक ललिता यादव भी खुद को रोक नहीं पाए। दोनों ने हाथों में मोर पंख की बड़ी-बड़ी झाड़ियां उठाईं और दिवारी नृत्य की धुन पर जमकर थिरके। राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार सफेद कुर्ता और क्रीम जैकेट में मोर पंख लेकर नाचते नजर आए, तो वहीं विधायक ललिता यादव गुलाबी सूट में मोर पंख लेकर श्रद्धालुओं के साथ झूमती दिखीं। ढोल-नगाड़ों और भजनों की धुन पर श्रद्धालु भी उनके साथ नाचने लगे। इस दौरान फूलों की बारिश हुई और लोगों ने अपने मोबाइल से इस यादगार पल को कैद किया। गोवर्धन पूजन समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। पंडाल को रंग-बिरंगे कपड़ों से सजाया गया था। गोवर्धन महाराज के जयकारों से पूरा समारोह गूंजता रहा। जनप्रतिनिधियों का ये भक्ति भरा अंदाज देखकर श्रद्धालु काफी उत्साहित नजर आए। गोवर्धन पूजन को भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन पर्वत उठाने की लीला के रूप में मनाया जाता है। इस दिन गाय, गोवर्धन पर्वत और प्रकृति की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है।0
0
Report
झाबुआ में गाय-गोहरी परंपरा ने आस्था और इतिहास एक साथ उभरे
Ratlam, Madhya Pradesh:झाबुआ जिले में गोवर्धन पूजा के साथ एक अनूठी और हैरान करने वाली परंपरा निभाई जा रही है... इसे गाय-गोहरी पर्व कहा जाता है। यहां आस्था और परंपरा का ऐसा संगम देखने को मिलता है, जो देशभर में अपनी अलग पहचान रखता है। दरअसल, इस रस्म में मन्नतधारी श्रद्धालु जमीन पर पेट के बल लेट जाते हैं और सजी-धजी गायों का झुंड उनके ऊपर से गुजरता है। मान्यता है कि इससे मन्नत पूरी होती है और परिवार पर बाबा देव की कृपा बनी रहती है। गोवर्धननाथ मंदिर में आयोजित इस पर्व के लिए गायों को विशेष रूप से सजाया जाता है। इसके बाद मंदिर की सात परिक्रमा होती है और फिर शुरू होती है गाय-गोहरी की अनूठी रस्म। दूर-दूर से लोग इस परंपरा को देखने पहुंचते हैं। वहीं, गौमाता की सेवा करने वाले ग्वालों का सम्मान भी किया जाता है। सदियों पुरानी यह परंपरा झाबुआ की आदिवासी संस्कृति, अटूट आस्था और लोकविश्वास की अनूठी पहचान बन चुकी है।0
0
Report
Advertisement
झांसी में डायमंड सीमेंट फैक्ट्री के पास स्टोर मैनेजर की सड़क हादसे में मौत
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में बड़ागांव थाना क्षेत्र के डायमंड सीमेंट फैक्ट्री के पास होटल के स्टोर मैनेजर की सड़क हादसे में मौत हो गयी। मृतक भानूप्रताप दोहरे स्कूटी से दिवाली के दिन ड्यूटी करके घर की ओर आ रहा था। घरवाले दिवाली की पूजा के लिए उसका इंतजार कर रहे थे, लेकिन तभी भानूप्रताप के एक्सीडेंट होने की खबर परिजनों के पास पहुंची। यह सुनते ही आनन-फानन में परिवार वाले अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक भानूप्रताप की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर आज पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया। और घटना की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
वाराणसी: सरसौल गंगा पुल से युवक ने लगाई छलांग, काले बैग के साथ नदी में कूदा
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी चौबेपुर। क्षेत्र के बलुआ के पास सरसौल स्थित गंगा पुल से सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक युवक ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक की पीठ पर काले रंग का बैग टंगा हुआ था। बैग समेत युवक के गंगा में कूदने की सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोर नाव लेकर मौके पर पहुंचे और नदी में उसकी तलाश शुरू कर दी। गोताखोरों ने काफी देर तक सर्च ऑपरेशन चलाया। घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। युवक की पहचान और गंगा में छलांग लगाने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
सुरेंद्र यादव का गोवर्धन पूजा पर तीखा हमला, जातिगत वोट पर निशाना
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद से राजद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने एक बार फिर अपने बयानों से सियासी पारा हाई कर दिया है। दंगल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में पहुंचे सांसद ने गोवर्धन पूजा की तिथियों को लेकर सवाल उठाने वालों पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ पोथी-पत्रा देखने वाले लोग समाज को दो भागों में बांटने की साजिश रच रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री, सत्ता पक्ष और आरएसएस पर सिलसिलेवार तीखे हमले बोलते हुए इतिहास से लेकर चुनावी राजनीति तक पर बड़ा बयान दिया है। दरअसल घोसी प्रखंड के लखावर हाई स्कूल मैदान में गोवर्धन पूजा के मौके पर भव्य दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का उद्घाटन करने पहुंचे जहानाबाद के सांसद सुरेंद्र यादव ने अखाड़े के मंच से सियासी दंगल छेड़ दिया। गोवर्धन पूजा की तारीखों को लेकर चल रहे विवाद पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा को ऊंची बिरादरी के पोथी-पत्रा देखने वाले समाज को दो भाग में बांटना चाहते हैं। हम इसका विरोध करते हैं और करते रहेंगे। यह किसी पोथी-पत्रा से चलने वाला नहीं है। जब यादवों ने मान लिया है कि दिवाली के दूसरे दिन पूजा होगी, तो होगी। कोई इसे बांट नहीं सकता। यूपी में यादव का वोट अखिलेश यादव को मिलेगा और बिहार में लालू यादव को। सत्ता पक्ष वोट भी चुरा रहा है और बेईमानी भी कर रहा है। सांसद यहीं नहीं रुके, उन्होंने बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री और केंद्र की सत्ता पर भी निशाना साधा। सुरेंद्र यादव ने आगे कहा कि बागेश्वर बाबा को किसने अधिकार दिया कि हिंदुओं के भगवान को गाली दें? सत्ता पक्ष उनके खिलाफ एक लाइन नहीं बोला। वहीं आरएसएस ने कभी देश की आजादी की लड़ाई नहीं लड़ी, हमेशा माफी मांगते रहे और फाइन भरते रहे। आज इतिहास के पन्ने फाड़े जा रहे हैं ताकि इनका नाम आ जाए। गरीब और पिछड़ों के बच्चे जब आईएएस-आईपीएस बनने लगे तो सिलेबस बदला जा रहा है। बहरहाल दंगल प्रतियोगिता के मंच से सांसद सुरेंद्र यादव द्वारा दिए गए इस बयान के बाद एक बार फिर बिहार में सियासी बयानबाजी तेज होने के आसार हैं। गोवर्धन पूजा, जातिगत वोट बैंक और धार्मिक गुरुओं पर की गई इस तल्ख टिप्पणी पर अब विरोधी दलों की क्या प्रतिक्रिया आती है, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।0
0
Report
Advertisement
बिजयनगर में दिवाली के अगले दिन अंगारों की होली पर पुलिस ने रोक लगाई
Jaipur, Rajasthan:बिजयनगर ( ब्यावर) अंगारों की होली दीपावली व गोर्वधन पुजा के पावन पर्व पर जंहा पूरा देश मिठाईया बाटकर खुशिया संजोय रहा है वही बिजयनगर शहर में इसका एक अलग ही रूप में देखने को मिलता है जिसमें जान तक की जोखिम रहती है , ब्यावर जिले के बिजयनगर शहर में दिपावली के अगले दिन यानी की आज सोमवार को गोवर्धन पुजा के पर्व पर दिपावली पर्व पर अंगारो की होली खेली जाती है , आतिशबाजी का खतरनाक कंपटीशन होता है शहर के हुड़दंगियों युवाओ द्वारा शहर के मुख्य बजारों स्थानक गली ,बापू बाजार , शीतला माता गली सब्जी मंडी सहित कई जगह परम्मपरा के नाम पर अलग अलग गुटो में बंटकर एक दूसरे पर आमने सामने से पटाखे छोड़ कर अंगारो की होली खेली जा रही है , त्यौहार के नाम पर किसी पर जलते हुए पटाखे फेंकना किसी धर्म व संस्कृति का हिस्सा नहीं हो सकता । इस दौरान कई लोग एक-दूसरे पर पटाखों के रूप में आमने सामने से अंगारे बरसाते हैं, जिसमें कई लोग बुरी तरह से झुलस भी जाते हैं इस परंपरा की आड़ में कतिपय असामाजिक तत्व यहाँ मुख्य बाजारों और गली मोहल्लों में एक दूसरे पर जलते पटाखे फेंक कर माहौल को दूषित करने से बाज नहीं आते हैं। अंगारो के इस खेल में महिला पुरुषो सहित बच्चो के जलने की घटनाएं आम बात हैं वही आग लगने की दशा में भी काफी नुकसान होने की संभावना रहती है पुलिस प्रशासन जगह-जगह मौजूद दीपावली के अगले दिन खेले जाने वाली अंगारों की होली को लेकर पुलिस व प्रशासन ने शहर के मुख्य बाजारों में व गलियों में बैरिकेड लगाकर इस परंपरा को रोकने की पूरी कोशिश की लगातार पुलिस की गाड़िया थानाधिकारी राजवीर सिंह मय अतिरिक्त जाप्ता इसको रोकने के लिए प्रयासरत रहे इसके बावजूद भी अनेक युवाओं ने एक दूसरे पर पटाखे फेंक कर इस परंपराओं को निभाया0
0
Report
शाहजहांपुर में दो गुटों के बीच फायरिंग, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर में दबंगो के हौसले इतने बुलंद है कि उन्हें कानून का कोई खौफ नहीं है। यहां मामूली विबाद के बाद दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई है। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पूरी घटना थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के रेती इलाके की है। बताया जा रहा है कि यहां शराब पीकर जुआ खेलने को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आपस में भीड़ गए। इसके बाद देखते ही देखते हैं दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई फायरिंग करने के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों के लोग हाथों में तमंचे लेकर एक दूसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले में जांच की बात करवाई की बात कर रही है।0
0
Report
खेत सिंह की प्याऊ के पास चलते वाहन में भीषण आग, तीन दोस्त सुरक्षित बाहर निकले
Barmer, Rajasthan:खेत सिंह की प्याऊ के पास चलती कार में लगी भीषण आग बाड़मेर से अहमदाबाद जा रहे तीन दोस्तों की गाड़ी बनी आग का गोला चलती गाड़ी में अचानक लगी आग, मौके पर मची अफरा-तफरी गाड़ी में आग लगते ही तीनों दोस्तों ने समय रहते बाहर निकलकर बचाई जान गाड़ी मालिक दिनेश आचार्य सहित तीन दोस्त थे कार में सवार आग की चपेट में आने से एक युवक झुलसा, उपचार के लिए भेजा गया शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को लिया अपनी चपेट में खेत सिंह की प्याऊ के पास हुआ हादसा, गाड़ी में लगी आग से मचा हड़कंप बड़ा हादसा टला, तीन दोस्तों की बची जान, एक युवक आग से झुलसा0
0
Report
Advertisement
हरमाड़ा के बैनाड़ रोड पर फर्नीचर गोदाम में आग, दमकल ने काबू पाया
Jaipur, Rajasthan:हरमाड़ा के बैनाड़ रोड की घटना. लकड़ी का फर्नीचर जलकर हुआ खाक. दमकल की तीन गाड़ियां पहुंची मौके पर. दमकलकर्मियों ने आग पर पाया काबू. आग लगने के कारणों का नहीं हुआ खुलासा.0
0
Report
डीएम-एसपी ने छठ महापर्व के लिए गंगा घाटों की सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी
Munger, Bihar:आ imminent छठ पर्व को लेकर डीएम और एसपी ने विभिन्न गंगा घाटों का किया निरीक्षण। नगर आयुक्त को फोन कर लगाई क्लास, उप नगर आयुक्त को कहा सभी घाटों को जल्द करेंगे दुरुस्त। मुंगेर : 13 नंबर को शुरू होने वाले छठ महापर्व की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी निखिल धनराज, एसपी सैयद इमरान मसूद , मेयर कुमकुम देवी सहित कई विभाग के अधिकारी, सदर अंचलाधिकारी के साथ नाव से गंगा का निरीक्षण किया । जिलाधिकारी ने बबुआ घाट, जेल घाट, कष्टहरणी घाट, जहाज घाट, सोझी घाट, बेलन घाट, दोमंठा घाट सहित अन्य घाटों का निरीक्षण किया । साथ ही, खतरनाक घाटों को चिह्नित कर वहां बैरिकेडिंग कराने और श्रद्धालुओं के आवागमन को प्रतिबंधित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान गंगा घाटों में अब तक तैयारियां नहीं होने को लेकर उप नगर आयुक्त वसीम को जमकर फटकार लगायी इसके साथ नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता को फोन कर क्लास लगाई । जिलाधिकारी ने कहा की महापर्वछठ को देखते हुए सभी संबंधित विभाग तीव्र गति में तैयारियां प्रारंभ कर दें तथा घाटों पर सुरक्षा एवं सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। जिलाधिकारी ने नगर निगम की मेयर कुमकुम देवी को कहा की गंगा घाटों पर मौजूदों की संख्या को बढ़ाए और कार्य को शुरू करे , क्योंकि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला प्रशासन ने छठव्रती एवं श्रद्धालुओं से अपील किया है कि निर्धारित सुरक्षित घाटों पर ही अर्घ्य अर्पित करें। बाइट : जिलाधिकारी निखिल धनराज बाइट : सैयद इमरान मसूद एसपी बाइट : मेयर कुमकुम देवी0
0
Report
रांची के मोरहाबादी द अंपायर अपार्टमेंट में आग लगने से अफरा-तफरी
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित द अंपायर अपार्टमेंट में लगी आग。 अपार्टमेंट में आग लगने से स्थानीय लोगों में मची अफरा-तफरी。 आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की टीम。 स्थानीय लोगों और दमकल की गाड़ियों ने मिलकर आग पर पाया काबू। बरियातू थाना क्षेत्र के टैगोर हिल रोड स्थित अपार्टमेंट में अगलगी की सूचना पर मौके पर पहुंचे रांची SDM。 4th floor पर लगी थी आग ,कारण अभी तक पता नहीं0
0
Report
Advertisement
