icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
229001
Mahesh kumarMahesh kumarFollow28 Apr 2025, 06:07 pm

Raebareli - संविदा कर्मियों ने मुख्य अभियंता को बंधक बनाया

Gangaganj, Uttar Pradesh:

 रायबरेली में छटनी के विरोध को लेकर प्रदर्शन कर रहे संविदा कर्मियों ने अपने ही मुख्य अभियंता को बंधक बना लिया। कर्मचारियों के प्रदर्शन की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे मुख्य अभियंता को उपकेंद्र के दफ्तर में बंद करके बाहर से संविदा कर्मियों ने ताला जड़ दिया। मान मनौव्वल के बाद भी जब संविदा कर्मियों ने उन्हें ताला खोलकर मुक्त नहीं किया तो उन्होंने फ़ोन कर पुलिस को बुलाया तब उन्हें मुक्ति मिली। शहर कोतवाल राजेश सिंह ने मौके पर पहुँच कर ताला खुलवाया जिसके बाद ही मुख्य अभियंता बाहर आये। मामला यहां के त्रिपुला चौकी स्थित विद्युत उपकेंद्र का है। जहां संविदाकर्मी खुद की छटनी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नेक्सा शो रूम से निकली कार ने चाय दुकान में घुसकर आग लगा दी

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में जब धू धू कर जली कार। एक बाइक भी जली जहां दो व्यक्ति भी घायल हो गया। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू। स्थानीय लोगो के अनुसार फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी पहुंचने में लगी लेट। घटना बोकारो के सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के बंदना मार्केट की। पूरी घटना के बारे में बताते चले कि बोकारो के सेक्टर 4 थाना क्षेत्र में उस समय बड़ी घटना घट गई जब सेक्टर 4 स्थित नेक्सा शो रूम से नई गाड़ी ड्राइव करते हुए एक चालक निकला जो प्रथम दृष्टया नौसिखिया लग रहा था क्यों प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि वो तेज गति से निकला और बगल के चाय दुकान में जा घुसा जहां पहले से एक बाइक खड़ी थी। जहां पहले बाइक में आग लगी फिर कार में आग लगी इस दौरान बाइक और कार धू धू कर जलने लगी। गनीमत रही कि कार में सवार दो लोगों को बाहर निकल लिया गया नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी। वही कार की चपेट में आने से बाइक सवार को चोट लगी और चाय दुकानदार का पैर टूट गया। कार इतनी तेज गति में थी कि जलते हुए चाय दुकान के चूल्हा को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। प्रक्षदर्शियों ने कहा कि संभवत जो चला रहा ड्राइवर नया होगा और पैर ब्रेक की जगह स्केटर पर पड़ गया होगा जिसके चलते घटना घटी। कार बिल्कुल नया था।
0
0
Report

सांप के काटने से मासूम की मौत

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। नगर के मोहल्ला अब्बास नगर में सांप के काटने से तीन वर्षीय आलिम अली की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और मोहल्ले में शोक छा गया। जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद हसन का बेटा आलिम अली सोमवार शाम करीब छह बजे घर में खेल रहा था। इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया। बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आलिम तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मासूम को खोने के गम में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर मोहल्ले के लोग भी शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।
0
0
Report
Advertisement

चंदौली में प्रतिबंधित मार्ग पर ट्रेलर टकराकर नहर में गिरा, दुकानदार लापता

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग :- चंदौली... - प्रतिबंधित मार्ग पर ट्रेलर का कहर गुमटी में टक्कर मार नहर में गिरा वाहन, दुकानदार लापता - चकिया की तरफ से आ रहे ट्रेलर ने सड़क किनारे गुमटी में मारी जोरदार टक्कर - टक्कर के बाद ट्रेलर गुमटी समेत नहर की ओर जा गिरा, हादसे से इलाके में मचा हड़कंप - वाहन संख्या UP 78 HN 0148 से हादसा होने की सूचना - दुकानदार के ट्रेलर के नीचे दबे होने की आशंका, तलाश जारी - सूचना मिलते ही शिकारगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची - प्रतिबंधित मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर उठे गंभीर सवाल - हादसे के कारणों और दुकानदार की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार - चकिया कोतवाली क्षेत्र के उचहरा इलाके की घटना。
0
0
Report

Ram Nagar MLA Diwan Singh Bisht directs speeding up development works

Ramanagara, Karnataka:जनता से बदसलूकी बर्दाश्त नहीं, लंबित विकास कार्यों पर विधायक के सख्त निर्देश; बजट की कमी हो तो बताएं अधिकारी — दीवान सिंह बिष्ट RamNagar, Nainital स्थित रामनगर एसडीएम कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक में विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बरसात के बाद सामने आई समस्याओं का जल्द समाधान करने और अब तक लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता को तुरंत राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि अगर किसी विकास कार्य के लिए बजट चाहिए, तो इसकी सूचना दें ताकि बजट की व्यवस्था जल्द संभव हो सके। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम ने की और बरसात के बाद क्षेत्र में उभर आई समस्याओं तथा जनहित से जुड़े विकास कार्यों की समीक्षा की गई। विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए समयबद्ध कार्रवाई जरूरी है, जो कार्य लंबे समय से लंबित हैं उन्हें अनावश्यक रूप से न टाला जाए और मरम्मत से जुड़े कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। बैठक के दौरान जाम की समस्या, तटबंध से जुड़े कार्य, पेयजल आपूर्ति, सिंचाई व्यवस्था, अस्पताल की समस्याओं और रोडवेज से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक ने कहा कि ये सभी विषय सीधे तौर पर आम जनता की रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े हैं, इसलिए संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है कि इन समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से प्रयास करें। विधायक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को जनता के प्रति व्यवहार में सुधार की भी नसीहत दी। उन्होंने कहा कि जब जनता सरकारी कार्यालय पहुँचती है तो वह तनाव में होती है; अधिकारी और कर्मचारी उन्हें प्रेमपूर्वक समझाकर राहत दे सकते हैं, डॉक्टर मरीज का अच्छा व्यवहार मरीज को राहत देता है; उसी तरह सरकारी कर्मचारी भी जनता को भरोसा दिलाएं। विधायक ने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करना प्राथमिकता है; बैठक में मौजूद अधिकारी ने आवश्यक कार्यों को शुरू करने और मरम्मत संबंधी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता के आधार पर करने का भरोसा दिलाया। अब देखना होगा कि इन निर्देशों का धरातल पर कितना असर दिखता है और जनता को इन समस्याओं से कब तक राहत मिल पाती है।
0
0
Report

कर्मचारियों के बकाए वेतन, वनकर्मियों की सुरक्षा पर महासंघ ने भारी मोर्चा खोला

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। यह विरोध कर्मचारियों के बकाया भुगतान में देरी और वनकर्मियों की सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को लेकर है। महासंघ ने बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें लंबित भुगतान तुरंत जारी करने और वनकर्मियों को सुरक्षा संसाधन देने की मांग की गई। चेतावनी दी गई है कि तीन दिन में बकाया भुगतान न होने पर चरणबद्ध आंदोलन शुरू होगा। कर्मचारियों को अप्रैल में मिलने वाला अर्जित अवकाश का पैसा छह महीने बाद भी नहीं मिला है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के जीपीएफ, एसआई, पेंशन और ग्रेच्युटी जैसे लाभों के भुगतान में भी आठ से दस महीने की देरी हो रही है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी है। आंदोलन के अगले चरणों में चुनाव प्रशिक्षण में भोजन बहिष्कार, मतदान के दिन उपवास और 6 नवंबर को धनतेरस पर उपमुख्यमंत्री के आवास पर काली दीपावली मनाने की चेतावनी दी गई है。
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ के किसान MSP पर सरकारी खरीद तुरंत शुरू करने की मांग कर रहे

Hanumangarh, Rajasthan:धान की सरकारी खरीद शुरू कराने को हनुमानगढ़ में किसानों का प्रदर्शन हनुमानगढ़ में बुधवार को किसानों ने जंक्शन धानमंडी स्थित कृषि उपज मंडी समिति कार्यालय में प्रदर्शन किया। वे धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सरकारी खरीद शुरू करने की मांग कर रहे थे। किसानों ने मंडी समिति अधिकारियों से बात कर धान की सरकारी खरीद तुरंत शुरू करने और उपज का सही दाम दिलाने की मांग की। अखिल भारतीय किसान सभा के ओम स्वामी और निवर्तमान सरपंच बलदेव सिंह ने बताया कि मंडी में पीआर धान 1700 से 1800 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है। इसका न्यूनतम समर्थन मूल्य 2441 रुपए है। इससे किसानों को हर क्विंटल पर करीब 600 से 700 रुपए का नुकसान हो रहा है। ओम स्वामी ने कहा कि यह समस्या पिछले दस साल से है। पहले भी किसानों ने आंदोलन किया था, जिसमें लाठीचार्ज भी हुआ था। हर बार धान आने पर किसानों को सरकारी खरीद के लिए संघर्ष करना पड़ता है।
0
0
Report

मधुबनी में सड़क दुर्घटना: दो युवकों की मौत के बाद NH 227 जाम

Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी में सड़क दुर्घटना में दो युवक की मौत से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा ,गुस्साए ग्रामीणों ने एनएच सड़क जाम कर की आगजनी।हरलाखी थाना क्षेत्र के बेता परसा चौक के समीप ग्रामीणों ने एनएच सड़क को 6 घण्टे जाम कर दिया। बताया जा राह है फुलहर गांव में सड़क किनारे खड़े दो युवक को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने रौंद दिया दोनो की मौत जो गयी। बताया जा रहा है एक युवक डीएमसीएच ले जाने के दौरान रास्ते मे दम तोड़ दिया वहीं दूसरे का इलाज के दौरान मौत हो गयी ।आक्रोशित ग्रामीणों ने सुबह से ही बेता परसा चौक पर एनएच 227 सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया।मृतक युवक की पहचान बेता परसा गांव निवासी इमामुल और मुराद के रूप में हुई है। सड़क जाम की सूचना मिलते ही हरलाखी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस दलबल के साथ पहुंचकर परिजनों से वार्ता शुरू किया।वार्ता के घण्टो बाद जाम हटाया गया। जाम स्थल पर कई थानों की पुलिस भी पहुंची। लोग सड़क पर बांस बल्ला लगाकर टायर जलाकर हंगामा कर रहे थे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।परिजनों ने बताया हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया, लेकिन गाड़ी में बैठे कुछ लोगों को पुलिस के हवाले किया गया जिसे पुलिस द्वारा छोड़ दिया गया। लोगों की मांग है पीड़ित परिजन को मुआवजा दिया जाय और फरार चालक और वाहन मालिक को गिरफ्तार किया जाय।घण्टो एनएच सड़क जाम से वाहनों की लंबी कतारें लग गयी।
0
0
Report

पिछड़ा वर्ग छात्रावास की बदहाली पर कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए

Panna, Madhya Pradesh:पिछड़ा वर्ग छात्रावास में बदहाली से भड़के दर्जनो छात्रों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिकायत की , अपर कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश। आरोप है कि अधिकारियों के संरक्षण में हॉस्टल अधीक्षकों के हौसले बढ़े हुए है छात्र छात्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 23 तारीख को भोजनशाला (मेस) का शुभारंभ किया था, लेकिन हमें गुणवत्तापूर्ण भोजन और नाश्ता नहीं दिया जा रहा है। जब हम शिकायत करते हैं तो कहा जाता है कि अभी बजट नहीं आया है, बजट आने पर देखा जाएगा। प्रतिदिन खाने में कीड़े निकल रहे हैं और मेन्यू के अनुसार हरी सब्जियां भी नहीं मिल रही हैं, जिससे 30-40 छात्र बीमार पड़ चुके हैं। जब हम आवाज उठाते हैं, तो अधिकारी और अधीक्षक हमें हॉस्टल से निकालने तथा खाना कम करने की धमकियां देकर दबाते हैं। छात्रों ने कहा कि अगर आज शाम तक जांच टीम नहीं आती, तो हम भूखे रहेंगे और कलेक्ट्रेट परिसर में ही धरना देंगे। अपर कलेक्टर ने कहा कि छात्रों ने हॉस्टल वार्डन द्वारा ध्यान न देने और शिकायत करने पर धमकाने के आरोप लगाए हैं। हमने तत्काल जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी (DOWO) को मौके पर जाकर निरीक्षण करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। जांच टीम की रिपोर्ट में यदि भोजन की खराब गुणवत्ता या किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो हॉस्टल वार्डन व संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

छतरपुर में वारंटी आरोपी क्षेत्र में पुलिस से भिड़ंत, आरक्षक घायल

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में उस समय हंगामा हो गया जब पुलिस एक स्थाई वारंटी आरोपी क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी ने पुलिस से बचने की कोशिश की और उसने एक आरक्षक के हाथ पर काट लिया। घायल आरक्षक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर की सलाह पर आरोपी का ब्लड टेस्ट करवाया गया तो वह पॉजिटिव निकला। इसके बाद एहतियात के तौर पर घायल आरक्षक को बीएमसी सागर रेफर किया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। फिलहाल आरक्षक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कई बार टीम जब आरोपियों को पकड़ने जाती है तो कुछ लोग आरोपियों को बचाने का प्रयास करते हैं। ऐसे लोगों पर वैधानिक कार्रवाई की जाती है।
0
0
Report

रतलाम में हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी, भाजपा अध्यक्ष को सड़क मार्ग से भोपाल जाना पड़ा

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की यात्रा के दौरान उस वक्त स्थिति बदल गई, जब उन्हें लेकर आया हेलीकॉप्टर वापस उड़ान नहीं भर सका। दरअसल, मंत्री चेतन काश्यप की माताजी के निधन के बाद भाजपा के बड़े नेताओं के रतलाम पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी हेलीकॉप्टर से रतलाम पहुंचे थे। बंजली एयर स्ट्रिप पर हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग हुई, लेकिन दोपहर में भोपाल रवाना होने से पहले हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी सामने आ गई। इसके बाद हेमंत खंडेलवाल को सड़क मार्ग से भोपाल रवाना होना पड़ा। हालांकि सवाल यह भी है कि तकनीकी खराबी उड़ान से पहले सामने आ गई, लेकिन अगर यही समस्या हवा में आने के बाद होती, तो स्थिति कितनी गंभीर हो सकती थी।
0
0
Report

खैरागढ़ में बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर सीलबंद: PCPNDT नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ जिले के साल्हेवारा में स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल शुक्ला के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी के बीच बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर के सोनोग्राफी केंद्र को सीलबंद कर दिया गया। पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत जांच में अधिकृत रेडियोलॉजिस्ट की अनुपलब्धता, निर्धारित फॉर्म नहीं भरने और अन्य रेडियोलॉजिस्ट के डिजिटल हस्ताक्षर वाले रिपोर्टिंग फॉर्मेट मिलने जैसी अनियमितताएं सामने आईं। शिकायत के बाद जांच और नोटिस की प्रक्रिया पूरी की गई। जिला सलाहकार समिति के निर्णय और कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देश पर 14 अक्टूबर को संयुक्त टीम ने कार्रवाई की。
0
0
Report
Advertisement

हाड़ौती से कांग्रेस का शंखनाद; डोटासरा-जूली ने भाजपा पर हमला

Baran, Rajasthan:भारतीय जनता पार्टी के गढ़ हाड़ौती से कांग्रेस का शंखनाद, बारां में जुटे डोटासरा-जूली बारां। आगामी पंचायतीराज चुनावों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा के गढ़ माने जाने वाले हाड़ौती अंचल से चुनावी शंखनाद कर दिया है। जिला मुख्यालय के समीप कोटा रोड स्थित जैन तीर्थ के पास आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों कार्यकर्ताओं ने शिरकत कर शक्ति प्रदर्शन किया। सम्मेलन को पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। पीसीसी अध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि कार्यकर्ता लोकतंत्र की नींव हैं। पंचायतीराज चुनाव संगठन की असली परीक्षा है। सभी को मतभेद भुलाकर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना है। गांव-ढाणियों में आज भी कांग्रेस का जनाधार मजबूत है और जनता भाजपा को जवाब देगी। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कुप्रबंधन और जनविरोधी फैसलों से हर वर्ग में आक्रोश है। कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार की नाकामियों और कांग्रेस के जनकल्याणकारी कार्यों को बताएं। सम्मेलन के दौरान बड़ा उलटफेर भी देखने को मिला। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष निर्मल माथोड़िया सहित आधा दर्जन भाजपा पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल हुए। पीसीसी अध्यक्ष ने सभी को माला पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इससे पहले भवानीमंडी से सड़क मार्ग से आए दोनों नेताओं का NH-27 बमूलिया पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। सम्मेलन की तैयारियां पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया, जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा और पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल ने संभाली。
0
0
Report

सरपंच चुनाव जिद में पिता ने बेटे और बहू को बोलेरो से कुचला, मौत

Churu, Rajasthan:चूरू जिले के तारानगर तहसील के चंगोई गांव में सरपंच चुनाव लड़ने की जिद पर एक पिता ने अपने इकलौते बेटे रविंद्र और बहू महिंद्रा की बोलेरो से कुचलकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार रात करीब 12:50 बजे की है। पुलिस ने आरोपी पिता रामचंद्र जाट को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी रोहित सांखला ने बताया कि गांव में ही एक धर्मकांटा पर दोनों को टक्कर दी गई। मृतक रविंद्र गांव में ई‑मित्र दुकान चलाता था, उसकी पत्नी महिंद्रा गृहणी थीं। चौथे चरण के तहत पंचायत चुनाव हो रहे हैं, जिसके लिए मतदान 16 नवंबर को है। रामचंद्र सरपंच पद के चुनाव के जुनून के कारण विवादों में रहते थे और परिवार वालों ने बार‑बार समझाया कि उम्र में चुनाव जरूरी नहीं है, पर वह नहीं माने। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और बोलेरो कार जब्त कर ली गई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top