229010
रायबरेली: जिलाधिकारी से शिकायत करना प्रधान पति को पड़ा भारी
Raebareli, Uttar Pradesh:भदोखर थाना क्षेत्र के रंजीतपुर लोनारी में दबंगों ने घर में घुसकर प्रधान पति पर चलाई गोली,बताया जा रहा है कि जिलाधिकारी से शिकायत करने पर प्रधान पति पर गोली चलायी गयी। पीड़ित अभी गंभीर रूप से घायल है,परिजनों के द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट चुकी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Youm-e-Ashoora पर Mirwaiz Kashmir ने नैतिक पुनर्जागरण का आह्वान किया
Aram Pora, Ganderbal, Mirwaiz-e-Kashmir Dr. Molvi Mohammad Umar Farooq addressed a large gathering on the occasion of Youm-e-Ashoora at Astan-e-Aaliya Alam Sahib, Narwara, where a large number of people, including women, participated in the traditional gathering. Speaking on the significance of Youm-e-Ashoora, Mirwaiz said the day holds great importance in Islamic history and tradition, with many events associated with the lives of various Prophets of Allah remembered on this day. He said it is a day of reflection, gratitude, repentance and renewal of faith. Mirwaiz said Youm-e-Ashoora is also forever associated with the great sacrifice of Hazrat Imam Hussain (RA), the beloved grandson of Prophet Muhammad (SAW), and the martyrs of Karbala. He said Karbala is not merely a tragic event of history, but an eternal lesson in truth, justice, patience, sacrifice and steadfastness before oppression. He said one of the important messages of Ashoora for society today is to reflect on growing materialism and the weakening of moral and spiritual values. A society, he said, cannot be judged only by wealth, comfort or outward success, but by its commitment to truth, honesty, compassion, humility, family bonds, care for the poor and fear of Allah. Mirwaiz urged people, especially the younger generation, to reconnect with the values of faith, character, service, simplicity and responsibility, saying these alone can build a humane and principled society. The gathering concluded with collective prayers for peace, unity, forgiveness, the well-being of the Ummah, and relief for all those facing suffering and hardship.0
0
Report
झुंझुनूं: 23 चिकित्सक बिना अनुमति ड्यूटी से गायब, कार्रवाई की तैयारी
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर सरकार को नहीं मिल रहे 600 के करीब डॉक्टर! लंबे समय से बिना बताए ड्यूटी से गायब झुंझुनूं के 23 चिकित्सक भी सूची में शामिल विभाग ने मांगी पूरी सेवा और अनुपस्थिति की रिपोर्ट सोमवार तक भेजी जाएगी सभी 23 चिकित्सकों की रिपोर्ट 23 में 12 तो विशेषज्ञ चिकित्सक, वहीं 11 एमबीबीएस डॉक्टर गायब चिकित्सकों में अकेले जिला बीडीके अस्पताल के 9 चिकित्सक सेवा नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की तैयारी लंबे समय से बिना अनुमति अनुपस्थित डॉक्टरों पर गिरेगी गाज प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी के बीच अब एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार प्रदेशभर में करीब 600 चिकित्सक लंबे समय से बिना सूचना और सक्षम स्वीकृति के ड्यूटी से अनुपस्थित हैं। अब इन चिकित्सकों के खिलाफ राजस्थान सेवा नियमों के तहत कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए सभी जिलों से ऐसे चिकित्सकों की सत्यापित जानकारी मांगी गई है। झुंझुनूं जिले से भी 23 चिकित्सकों के नाम इस सूची में शामिल हैं। विभागीय भाषा में ये चिकित्सक लंबे समय से बिना अनुमति अनुपस्थित हैं। लेकिन आम बोलचाल में कहा जाए तो सरकार को इन डॉक्टरों का कोई अता-पता नहीं है और वे बिना बताए ड्यूटी से गायब हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जन स्वास्थ्य डॉ. रविप्रकाश शर्मा ने सभी जिलों के सीएमएचओ को पत्र जारी कर ऐसे चिकित्सकों का पूरा रिकॉर्ड तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही प्रत्येक जिले को संबंधित चिकित्सकों की सूची भी भेजी गई है। ताकि उनके रिकॉर्ड का सत्यापन कर विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके। झुंझुनूं सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि निदेशक जन स्वास्थ्य कार्यालय से पत्र प्राप्त हुआ है। पत्र के साथ जिले के 23 चिकित्सकों की सूची भेजी गई है। इन सभी चिकित्सकों की सेवा संबंधी जानकारी, अनुपस्थिति का रिकॉर्ड और विभागीय कार्रवाई का विवरण तैयार किया जा रहा है। सोमवार तक पूरी रिपोर्ट राज्य मुख्यालय को भेज दी जाएगी। जिसके बाद राजस्थान सेवा नियमों के तहत आगे की कार्रवाई होगी। झुंझुनूं जिले की सूची पर नजर डालें तो सबसे अधिक प्रभावित राजकीय बीडीके जिला अस्पताल है। यहां कार्यरत 9 चिकित्सकों के नाम सूची में शामिल हैं। इसके अलावा नवलगढ़ जिला अस्पताल का एक चिकित्सक भी लंबे समय से अनुपस्थित बताया गया है। कुल 23 चिकित्सकों में 12 विशेषज्ञ चिकित्सक हैं। जबकि 11 एमबीबीएस चिकित्सक हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों के लंबे समय से अनुपस्थित रहने का सीधा असर सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सूची में शामिल चिकित्सकों में कई ऐसे हैं। जिनका स्थानांतरण होने के बाद उन्होंने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण ही नहीं किया। कुछ चिकित्सक ऐसे हैं जिन्हें आदेश जारी होने के बाद भी नियुक्ति स्थल पर ज्वाइन करना था। लेकिन वे नहीं पहुंचे। वहीं कुछ चिकित्सक सेवारत कोटे से पीजी की पढ़ाई पूरी करने के बाद पदस्थापन मिलने के बावजूद ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हुए। विभाग का मानना है कि इस तरह की अनुपस्थिति न केवल राजस्थान सेवा नियमों का उल्लंघन है। बल्कि उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और राजकीय कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही भी है। इसी कारण अब विभाग ने प्रत्येक चिकित्सक की विस्तृत जानकारी मांगी है। इसमें चिकित्सक का नाम और पद, जन्मतिथि, सरकारी सेवा में पहली नियुक्ति और कार्यग्रहण की तिथि, कुल सेवा अवधि, कितने समय से अनुपस्थित हैं। अनुपस्थिति को लेकर अब तक क्या कार्रवाई की गई तथा सेवारत कोटे से पीजी करने संबंधी पूरा विवरण शामिल किया गया है। इन सभी बिंदुओं का सत्यापन होने के बाद प्रत्येक प्रकरण की अलग-अलग समीक्षा कर कार्रवाई की जाएगी। प्रदेशभर में करीब 600 चिकित्सकों के लंबे समय से बिना अनुमति ड्यूटी से अनुपस्थित रहने का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि अब ऐसे मामलों में ढिलाई नहीं बरती जाएगी। झुंझुनूं के 23 चिकित्सकों की रिपोर्ट भी राज्य मुख्यालय पहुंचने के बाद उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया तेज होने की संभावना है। ऐसे समय में, जब सरकारी अस्पताल पहले से ही डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे हैं, बड़ी संख्या में चिकित्सकों का वर्षों तक बिना अनुमति अनुपस्थित रहना स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है。 बाइट : डॉ. छोटेलाल गुर्जर, सीएमएचओ, झुंझुनूं0
0
Report
बागपत में उधार पैसे मांगने पर कुत्ता छोड़ने वाला मामला, पुलिस जांच शुरू
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में उधार पैसे मांगने पर कुत्ता छोड़ने वाला मामला, पुलिस जांच शुरू0
0
Report
Advertisement
कोटा में एक ही रात में दो सूने मकानों से 12 लाख के गहने-नगदी चोर पहुंच
Kota, Rajasthan:कोटा कोटा में चोरों का बड़ा धावा। 2 सूने मकानों से 12 लाख के गहने-नगदी पार शादी में गया था परिवार चोरों ने 2 सूने मकान लूटे गहने-नगदी लेकर फरार इलाके में दहशत का माहौल नांता थाना पुलिस मामले की जाँच में जुटी कोटा शहर में चोरों ने एक ही रात में 2 सूने मकानों को निशाना बनाकर करीब 12 लाख रुपये के गहने और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। दोनों परिवार किसी शादी समारोह में गए हुए थे। पीछे से चोरों ने ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। सुबह लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला और अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात व नगदी गायब थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास के CCTV खंगाले जा रहे हैं। एक साथ 2 घरों में चोरी से कॉलोनी में दहशत का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है。0
0
Report
अलवर के टहला में मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को अदालत में पेश
Rajgarh, Rajasthan:अलवर जिले के टहला थाना अंतर्गत एक गांव में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने आज बापर्दा अदालत में पेश किया गया। जिसे जेसी कम पीसी में भेजा गया है राजगढ़ के डीएसपी देशराज ने बताया कि आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा और पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की जेल में शिनाख्त परेड होगी। उसके बाद पुलिस अभिरक्षा में लिया जाएगा। उससे पूछताछ की जाएगी। यहां उल्लेखनीय है कि गुरुवार को टहला थाना क्षेत्र से आरोपी ने एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर सुनसान जगह ले जाकर बच्ची से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था उसके बाद आरोपी फरार हो गया था , आरोपी राहुल मीणा निवासी बसवा जिला दौसा को जयपुर के गांधी नगर रेल्वे स्टेशन से गिरफ्तार किया है साथ ही उसको शरण देने वाले उसके दोस्त रिंकू को भी गिरफ्तार कर लिया , आरोपी ट्रेन से उदयपुर भागने की फिराक में था । पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था वही घटना की गम्भीरता को देखते हुए आईजी राहुल प्रकाश भी घटना स्थल पर पहुंचे थे। तत्पश्चात पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार किया ।0
0
Report
बेगूं-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर कार से टक्कर; 60 वर्षीय गोरूलाल गुर्जर की मौत
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - बेगूं थाना क्षेत्र के गोरला के पास शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई थी। सड़क पार करते समय एक कार की टक्कर से बिना का खेड़ा निवासी 60 वर्षीय गोरूलाल पुत्र हंसा गुर्जर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। हादसे के बाद बाइक में आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर राख हो गई। पुलिस ने शव को बेगूं उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था। शनिवार को परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।0
0
Report
Advertisement
बेगूं में ताज़िया जुलूस शांतिपूर्ण, अकीदतमंदों की उमड़ती भीड़ और मजबूत सुरक्षा
Begun, Rajasthan:#बेगूं, चित्तौड़गढ़ - एंकर - मोहर्रम के अवसर पर बेगूं नगर में मुस्लिम समुदाय ने इमाम हुसैन की याद में मातमी धुनों के बीच ताज़ियों का जुलूस निकाला। जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में गुजरा, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। विभिन्न कमेटियों ने जायरिनों के लिए हलीम, खीर, शरबत, चाय और नाश्ते की व्यवस्था की। इस दौरान पहलवानों ने अखाड़ों में हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एडिशनल एसपी भगवत सिंह हिंगड़, उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया, डीएसपी अंजली सिंह, तहसीलदार गोपाल जीनगर, थानाधिकारी कमलचंद मीणा सहित पुलिस का भारी जाब्ता पूरे समय तैनात रहा।0
0
Report
Bandipora में पेपर लीक से छात्र भविष्य खतरे में, कांग्रेस इस्तीफे की मांग
Location: Bandipora Student Future at Risk Due to Paper Leaks, Congress Cadre in Bandipora demands resignation of Education Minister and action over papper leaks Anchor:-The District Congress Committee Bandipora on Saturday held a press conference under the nationwide initiative “Chhatro Ki Goonj,” launched by the Indian National Congress. The event, held under the chairmanship of District Congress President Advocate Sheikh Farooq Habeeb and guidance of Congress leader and Chief Whip Nizam-ud-Din Bhat, focused on repeated incidents of examination paper leaks across the country. Party leaders strongly condemned the alleged paper leak cases and held the Union Education Ministry responsible for what they described as systemic failures in conducting secure examinations. They demanded the resignation of Union Education Minister Dharmendra Pradhan, citing moral and administrative accountability. The speakers said recurring leaks have undermined the credibility of public recruitment and competitive examinations and have severely affected the aspirations of students preparing for various tests. They called for urgent reforms in the examination system, including stronger safeguards, transparency mechanisms, and strict action against those involved in malpractice. The Congress leadership stated that the “Chhatro Ki Goonj” campaign would continue nationwide until concrete measures are taken to ensure the integrity of examinations and restore confidence among students. Press Conference By District Congress President Advocate Sheikh Farooq Habeeb, MLA Bandipora Nazimuddin Bhat0
0
Report
जालौन में शादी समारोह में बवाल, मारपीट के बाद फायरिंग कर दहशत फैलाई,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में शादी समारोह में बवाल, मारपीट के बाद फायरिंग कर दहशत फैलाई, लड़की के मौसेरे भाई से मारपीट के बाद गांव के ही युवक राहुल पाल पर बाहर से गुंडे बुलाने का आरोप, बाहर से आए आधा दर्जन युवकों ने गेस्ट हाउस में जमकर मचाया उत्पात, समारोह में मौजूद महिलाओं से अभद्रता करने के भी लगे आरोप, मारपीट में लड़की का भाई प्रिंसपाल गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज उरई रेफर, महिलाओं ने गेस्ट हाउस का मैन दरवाजा बंदकर की सुरक्षा, पुलिस का सायरन सुन उत्पात मचा रहे युवक मौके से हुए फरार, जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के जय मां दुर्गे गेस्ट हाउस का मामला। बाइट:- सुधीर पाल--लड़की का भाई0
0
Report
Advertisement
विदिशा के अनंत विहार में तीन घरों के ताले टूटे, लाखों की चोरी
Vidisha, Madhya Pradesh:करैयाखेड़ा रोड स्थित अनंत विहार कॉलोनी में तीन घरों के ताले टूटे। लाखों रुपये के सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ, पुलिस जांच में जुटी। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जुटाए साक्ष्य। स्थानीय लोगों के अनुसार, चोर महेंद्र यादव के घर से टीवी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। वहीं अलख सिंह लोधी के घर से करीब 15 हजार रुपये नकद, चांदी की पायल और अन्य सामान चोरी हुआ है। मकान मालिक नरेंद्र शर्मा के घर से भी सामान चोरी होने की बात सामने आई है। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटाकर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि नरेंद्र शर्मा के घर में पहले भी चोरी की घटना हो चुकी है और इस बार भी चोरों ने ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।0
0
Report
वाल्मीकिनगर की कमांडेंट निर्मला कुमारी ने धान की अग्रिम खेती से दिखा दिया मिसाल
Bagaha, Bihar:अच्छी खबर बगहा से आई है जहाँ इंडो-नेपाल बॉर्डर पर स्थित महिला स्वाभिमान बटालियन वाल्मीकिनगर में कमांडेंट निर्मला कुमारी ने धान की अग्रिम खेती कर किसानों को एक ओर जागरूक किया है तो वहीं नई पीढ़ी के अलावा लोगों को समय से खेती किसानी का संदेश भी दिया है। कभी एसपी तो कभी कमांडेंट के पद पर रहते हुए कर्मठ भूमिका में एक बार फिर निर्मला कुमारी जहां सुर्खियों में हैं तो वहीं इनके हुनर औऱ कारनामे आकर्षण के साथ-साथ चर्चा के विषय बने हुए हैं। दरअसल नेपाल सीमा पर तैनात बिहार महिला स्वाभिमान बटालियन की कमांडेंट निर्मला कुमारी पश्चिम चम्पारण जिला की वरिय अधिकारीयों में एक हैं लिहाजा अक्सर पुलिस अधीक्षक के छुट्टियों या विभागीय ट्रेनिंग में जाने के कारण एसपी के भी प्रभार में रहतीं हैं। बावजूद इसके निर्मला कुमारी कभी लेडी सिंघम तो कभी वाहिनी में महिला पुलिस जवानों के कदमताल उन्हें बेहतरी की टिप्स देती नज़र आती हैं लेकिन अभी फिलहाल ये एक किसान के रूप में सुर्खियों में हैं क्योंकि इन्होंने दक्षिण बिहार के गोविन्द भोग नामक धान के बीज/बीचड़े तैयार कर उसकी खेती कर चर्चा में हैं। बताय जा रहा है कि बिहार में मानसून की शुरुआत के बावजूद संभावित बारिश कम हुई है वहीं नहरों में पानी भी देरी से छोड़े जाने के कारण बिचड़ा तैयार करने में किसान जुटे हुए हैं। इसी बीच वाल्मीकिनगर में गोविन्द भोग धान की खेती न केवल चर्चा में है बल्कि इलाके के किसानों के लिए प्रेरणादायक पहल भी है जिसे एक महिला पुलिस अधिकारी ने चरित्रार्थ कर अपने हुनर का नमूना पेश किया है। वैसे तो वरिय बीपीएस अधिकारी निर्मला कुमारी को सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत वानिकी का भी शौक है... उन्होंने बटालियन मुख्यालय में हरे भरे पेड़ पौधे और फलदार वृक्ष का पूरा वाटिका तैयार कर रखा है। इतना ही नहीं अभ्या ब्रिगेड की स्थापना के बाद वे महिला पुलिस जवानों के अलावा स्कूली बच्चियों और युवतियों को भी जरूरी टिप्स देकर जागरूक करने में जुटी हैं। बता दें कि धान का कटोरा के तौर पर शाहबाद के साथ साथ चम्पारण का भी नाम शीर्ष पर है बावजूद इसके यहाँ अभी धान की रोपनी की महज़ शुरुआत होने को है ऐसे में निर्मला कुमारी की यह पहल और अग्रिम धान की खेती प्रकृति को समझने के लिए मिसाल कायम कर रहा है तो वहीं यह पहल क्षेत्रीय किसानों को बेहतर और अलर्ट फार्मिंग का टिप्स दे रहा है। गौरतलब है कि महिला पुलिस अधिकारी निर्मला कुमारी वाल्मीकिनगर में पहली बार धान की खेती कर रहीं हैं जिसके लिए इसके पूर्व में उन्होंने रोहतास और मधुबनी में पोस्टिंग के दौरान इसका सफल प्रयोग किया है जो अब फलित होता नजर आ रहा है। बाइट - निर्मला कुमारी, कमांडेंट, बिहार महिला स्वाभिमान बटालियन वाल्मीकिनगर0
0
Report
कैमूर पहाड़ी अभयारण्य में दो तेंदुए एक साथ कैमरे में कैद, रिजर्व की उम्मीद
Khajuria Khurd, Bihar:वाल्मीकिनगर की तर्ज पर कैमूर वन्यजीव अभयारण्य को दूसरा टाइगर रिजर्व घोषित करने की प्रक्रिया हुई तेज। बिहार के कैमूर पहाड़ी क्षेत्र से वन्यजीव प्रेमियों और पर्यावरणविदों के लिए एक बेहद उत्साहजनक खबर सामने आई है। कैमूर वन्यजीव अभयारण्य में लगाए गए ऑटोमैटिक कैमरों में एक साथ दो तेंदुओं की तस्वीरें कैद हुई हैं। इसके साथ ही पैंगोलिन, भालू, लकड़बग्घा, और धारीदार लकड़बग्घा जैसे कई अन्य दुर्लभ और संकटग्रस्त वन्यजीवों की मौजूदगी के भी पुख्ता प्रमाण मिले हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद, कैमूर पहाड़ी क्षेत्र को बिहार का दूसरा 'टाइगर रिजर्व' घोषित करने की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। वन विभाग द्वारा कैमूर पहाड़ी के घने जंगलों में जंगली जानवरों की गणना और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कुल 150 विशेष कैमरे लगाए गए थे। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, इन कैमरों को दो अलग-अलग चरणों में 28-28 दिनों की अवधि के लिए सक्रिय किया गया था। इस निगरानी प्रक्रिया के दौरान, एक स्थान पर दो तेंदुओं को एक साथ घूमते हुए कैमरे में कैद किया गया, जो इस क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता को दर्शाता है। कैमूर पहाड़ी पर सेंचुरी क्षेत्र में वाल्मीकिनगर की तरह टाइगर रिजर्व बनाने की दिशा में तेजी से प्रक्रिया चल रही है। नेशनल टाइगर्स कंजर्वेशन अथॉरिटी (NTCA) से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्राप्त करने के लिए राज्य वन विभाग द्वारा आवश्यक पत्राचार और दस्तावेज भेजे जा चुके हैं। बिहार कैबिनेट से पहले ही इसकी सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि कैमरों के फुटेज को विस्तृत विश्लेषण के लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) को भेज दिया गया है। संस्थान की अंतिम रिपोर्ट के बाद इस जंगल में रहने वाले विभिन्न जीवों की वास्तविक संख्या का सटीक पता चल सकेगा। केंद्र सरकार से अंतिम हरी झंडी मिलते ही कैमूर को आधिकारिक रूप से टाइगर रिजर्व घोषित कर दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र में पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण को नई उड़ान मिलेगी।0
0
Report
Advertisement
प्रयागराज में राहुल-प्रियंका के छात्र सम्मेलन से कांग्रेस 2027 चुनाव की तैयारी
Prayagraj, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में खोई सियासी ज़मीन तलाशने में जुटी कांग्रेस पार्टी, छात्र सम्मेलन के जरिए 2027 की तैयारियों को धार देगी कांग्रेस पार्टी, "छात्रों की गूंज" नाम से आयोजित सम्मेलन में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा छात्रों से करेंगे संवाद, 19 जुलाई को संगम नगरी प्रयागराज में प्रस्तावित है राहुल सुर प्रियंका का दौरा। कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में खोई हुई सियासी जमीन तलाशने में जुट गई है। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में जहां व्यापक फेरबदल का दौर शुरू हो गया है। तो वहीं कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी भी छात्रों के बहाने संगम नगरी प्रयागराज से चुनावी शंघनाद करने की तैयारी में हैं। 19 जुलाई को राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा संगम नगरी में छात्रों की गूंज नाम के छात्र सम्मेलन में शामिल होंगे। छात्रों के सम्मेलन में प्रयागराज और पूर्वाचल के अन्य जिलों से छात्रों को लाने की तैयारी है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने शनिवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की है। बैठक में शामिल नेताओं को 19 जुलाई को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रस्तावित छात्र सम्मेलन की रूप रेखा पर चर्चा की गई। इस दौरान छात्रों को सम्मेलन में शामिल होने से लेकर अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कांग्रेस पार्टी के National Secretary राजेश तिवारी ने बताया कि राहुल गांधी 19 जुलाई को प्रयागराज आ रहे हैं। राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। छात्रों की गूंज नाम के छात्र सम्मेलन में राहुल गांधी पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर संवाद करेंगे। राजेश तिवारी ने कहा कि आज सरकार पूरी तरह से तानाशाही पर उतारू है। नीट का पेपर लीक हुआ, लाखों छात्र प्रभावित हुए। सरकार ने पेपर लीक की जिम्मेदारी तक नहीं ली। पेपर लीक जैसे विषयों से चिंतित कई छात्रों सुसाइड कर लिया है। लेकिन देश की सरकार अपनी जिम्मेदारी और जवाबदेही तय नहीं कर पा रही है। इसलिए राहुल गांधी ने देशभर में छात्रों की आवाज बनने की पहल की है。0
0
Report
हिंट: खालिस्तानी आतंकियों की धमकी, उत्तराखंड–दिल्ली में मंदिरों और सरकारी जगहों को निशाने पर? अलर्ट जारी
Dehradun, Uttarakhand:इंटेलिजेंस एजेंसियों के हवाले से बड़ी खबर -- Zee News के पास Exclusive जानकारी उत्तराखंड से लेकर दिल्ली तक इंटेलिजेंस एजेंसियां अलर्ट इंटेलिजेंस एजेंसियों को जानकारी मिली है की खालिस्तानी आतंकी बड़ी हमले की साजिश रच रहे हैं आतंकी ने खुद मेल कर जानकारी दी है आने वाले दिनों में आतंकी बड़ा हमला कर सकते हैं आतंकी उत्तराखंड और दिल्ली के मंदिरों को टारगेट कर सकते हैं.. सरकारी संस्थान, रेलवे स्टेशन और पुलिस को भी टारगेट कर सकते हैं इस ईमेल के मिलने के बाद से उत्तराखंड पुलिस, इंटेलिजेंस एजेंसियां और दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है ईमेल में कई मन्दिरों के नाम, कई ऑफिस और पॉलिटिकल को टारगेट के बारे में भी लिखा है... लेकिन Zee News एक जिम्मेदार चैनल है.. जिसकी वजह से उनके नाम शेयर नहीं कर रहा है.. दिल्ली पुलिस भी अब इस ईमेल की जांच में जुटी है...Wt सुरेंद्र डसीला रेलवे स्टेशन से0
0
Report
सब्सिडी मामले में केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने अपना पक्ष स्पष्ट किया
Ajmer, Rajasthan: Kendriya mantri Bhagirath Chaudhary ne apna paksh rakha... unhone spaST kaha ki niyam anusar subsidy praapt ki gayi hai, aur isse pehle bhi wah prayaS kar chuke lekin dastavej poore na hone ke karan unki subsidy roki gayi... social media par phailaayi ja rahi khabron ko unhone bhramk prachar dete hue aarop lagaya... ki kuch log social media ke madhyam se unki chhavi dhoomil karne ka prayas kar rahe hain.. satya saamne aayegi unhone poore tathyon ke saath is maamle ko rakhte hue kaha ki unhe di gayi subsidy yojana ke taH t hingat 500 kisanon mein shamil hai.. jis tarah se niyamon ke tahat di jati hai usi tarah di gayi hai.. kisi bhi tarah mantri pad hone ka kahin bhi fayda nahi hua hai.. is tarah ke koi aarop lagte to wo khul kar saamne aayenge.. sampoorn tathyon ke saath poori jankari se avagat karvaenge.. mantri Chaudhary ne spasht kaha ki mantri mandal mein shamil vyakti bhi desh ka jimmedar nagarik hota hai.. use bhi sarkaar ki yojnaon ka labh mil sakta hai..0
0
Report
Advertisement
