Raebareli - फिल्मी अंदाज में चालक को बंधक बनाकर कार लूटने का मामला, 8 अभियुक्त गिरफ्तार
Raebareli, Uttar Pradesh:फिल्मी अंदाज में चालक को बंधक बनाकर कार लूटने का मामला सामने आया है, एसओजी व पुलिस टीम ने 8 शातिर अभियुक्तों को पकड़ा. आरोपियों ने पहले कार बुक करवाई, फिर रास्ते मे चालक को बंधक बनाकर सड़क पर फेंका और कार लेकर रफूचक्कर हो गए. 6 जनवरी को आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था. कार लखनऊ के अमहामऊ से सुल्तानपुर जाने के लिए बुक करवाई गई थी. ड्राइवर के हाथ पैर बांधकर व मुँह में टेप लगाकर उसे सड़क पर फेंका गया था।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मधुबनी: गुस्साई महिलाओं ने जिलाधिकारी का पकड़ लिया कॉलर, बलिराजगढ़ में हुई DM और SSP के साथ धक्का मुक्की
Madhubani, Bihar:बिहार में मधुबनी के बाबूबरही में ASI की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत और तीन लोगों के घायल होने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। हत्या की घटना से नाराज लोग जब अपनी बात रखने पहुंचे तो हालात इतने बिगड़ गए कि आक्रोशित महिलाओं ने जिलाधिकारी आनंद शर्मा का कॉलर पकड़ लिया। एक तरफ पुलिसकर्मी की गोली से एक व्यक्ति की मौत और तीन लोग घायल होने का मामला है,तो दूसरी तरफ आक्रोशित भीड़ का जिलाधिकारी के साथ ऐसा व्यवहार भी सवाल खड़े करता है।
(बिहार से जी न्यूज ब्यूरो रिपोर्टर प्रशांत झा की रिपोर्ट)
